0% 0 Created by hindigyan 1 / 50 1. 'अपना मालवा...' पाठ के आधार पर बताइए कि गांधी सागर बाँध किस नदी पर बना है? A. सोन नदी B. चंबल नदी C. नर्मदा नदी D. बेतवा नदी 2 / 50 2. लेखक ने नवरात्रि में पानी गिरते पहली बार देखा था। (सत्य/असत्य) "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. असत्य B. सत्य 3 / 50 3. मालवा में पहले कैसे पानी गिरता था? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. बहुत अधिक B. कम C. बहुत कम D. बिल्कुल कम 4 / 50 4. जिसे हम विकास की सभ्यता कहते हैं उसे लेखक ने क्या कहा है? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. उजाड़ की सभ्यता B. बसने की अपसभ्यता C. बसने की सभ्यता D. उजाड़ की अपसभ्यता 5 / 50 5. 'अपना मालवा ...' पाठ के आधार पर बताएँ कि किस स्थान पर नर्मदा नदी पर बाँध बनाया जा रहा था? A. बजवाड़ा B. नेमावर C. भोपाल D. ओंकारेश्वर 6 / 50 6. लेखक के अनुसार पहले की तुलना में पग-पग नीर वाला मालवा अब कैसा हो गया है? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. जल से पूरित हो गया है। B. हरियाली से भर गया है। C. सूखा हो गया है। D. नदी नाले पहले से अधिक जल से भरे हुए हैं। 7 / 50 7. बालक ने ईनाम में क्या माँगा? A. लट्टू B. लड्डू C. बर्फी D. पुस्तक 8 / 50 8. "सुमिरिनी के मनके" पाठ के आधार पर बताएँ - वेदी की मिट्टी उठाने पर सन्तान......... होगी? A. इनमें से कोई नहीं B. ज़मींदार C. अशुभ D. वैदिक पंडित 9 / 50 9. "सुमिरिनी के मनके" पाठ के आधार पर बताएँ - लेखक के अनुसार जिन धर्मों ने अपने जड़ रीति-रिवाजों को बदला वे सभी धर्म - A. उन्नत हो गए B. समाप्त हो गए C. इनमें से कोई नहीं D. पीछे हो गए 10 / 50 10. निम्नलिखित में से क्या 'बालक बच गया' निबंध की भाषा संबंधी विशेषता नहीं है? A. तत्सम शब्दों का प्रयोग B. आँचलिकता C. व्यंग्यात्मकता D. बिम्बात्मकता 11 / 50 11. 'बनारस' कविता की भाषा है- A. मिश्रित शब्दावली युक्त खड़ी बोली B. मिश्रित शब्दावली युक्त ब्रज C. मिश्रित शब्दावली युक्त संस्कृत D. मिश्रित शब्दावली युक्त अवधी 12 / 50 12. 'इस शहर में वसंत अचानक आता है' पंक्ति में अलंकार है? A. पुनरुक्ति प्रकाश B. रूपक C. अनुप्रास अलंकार D. उपमा 13 / 50 13. "दूसरा देवदास" कहानी के आधार पर बताइए। आरती के समय फूलों के दोने का दाम बढ़ गया था, क्यों? A. माँग बढ्ने के कारण B. नए फूलों के कारण C. माँग कम होने के कारण D. नए भक्तों के कारण 14 / 50 14. संभव के माता-पिता ने संभव को हरिद्वार क्यों भेजा? A. पारो से मिलने। B. गंगा जी का आशीर्वाद लेने। C. नानी से मिलने। D. बच्चे से मिलने। 15 / 50 15. ‘बिरह सैचान’ में ...................... अलंकार हैं। A. अतिशयोक्ति B. रूपक C. श्लेष D. अनुप्रास 16 / 50 16. 'तन तिनुवर भा डोल।' इस पंक्ति में अलंकार है- A. दीपक B. पुनरुक्ति C. अनुप्रास D. रूपक 17 / 50 17. लागेउ माँह परै अब पाला।.... इस छंद में रस है - A. वीर B. शांत C. संयोग शृंगार D. वियोग शृंगार 18 / 50 18. "विद्यापति के पद" के आधार पर बताएँ- किस माह में विरहिणी नायिका का हृदय विरह का असह दुख नहीं सह सकता? A. फाल्गुन B. सावन C. बैसाख D. माघ 19 / 50 19. "विद्यापति के पद" के आधार पर बताइए। सखि हे, कि पुछसि अनुभव मोए। इस पद की भाषा है- A. खड़ी बोली B. अवधी C. मैथिली D. ब्रज 20 / 50 20. "विद्यापति के पद" के आधार पर बताइए। कृष्ण के विरह में राधा इतनी दुर्बल होती जा रही है जैसे A. कार्तिक मास में गर्मी कम होती रहती है। B. इनमें से कोई नहीं C. कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी का चंद्रमा प्रतिक्षण घटता रहता है। D. शुक्ल पक्ष का चंद्रमा कम होता है। 21 / 50 21. 'कुसुमित कानन हेरि कमलमुखि' पंक्ति में अलंकार है- A. उपमा और अनुप्रास B. उपमा C. रूपक D. अनुप्रास 22 / 50 22. "विद्यापति के पद" के आधार पर बताइए। नायिका के अनुसार 'प्रेम' कैसी क्रिया है? A. इनमें से कोई नहीं B. बखान करने की C. अनुभव की D. सबको बताने की 23 / 50 23. यूरोप और भारत की पर्यावरण संबंधी चिताएँ किस प्रकार भिन्न हैं? "जहाँ कोई वापसी नहीं" पाठ के आधार पर बताइए। A. दोनो गलत हैं। B. यूरोप में पर्यावरण का प्रश्न मनुष्य और भूगोल के बीच संतुलन बनाए रखने का है। C. दोनों सही हैं। D. भारत में यही प्रश्न मनुष्य और उसकी संस्कृति के बीच पारंपरिक संबंध बनाए रखने का हो जाता है। 24 / 50 24. 'जिजीविषा' शब्द का तात्पर्य क्या है? A. जीने की इच्छा B. जानने की इच्छा C. जागने की इच्छा D. जीतने की इच्छा 25 / 50 25. 'समष्टि-बुद्धि' का क्या अर्थ है? "कुटज" पाठ के आधार पर बताएँ? A. अपने आप में मस्त B. अपने में सब और सबमें आप C. दूसरों का शोषण D. ये सभी 26 / 50 26. कुटज किस कोटि का निबंध है? A. विवरणात्मक B. विश्लेषणात्मक C. ललित D. आलोचनात्मक 27 / 50 27. नाम उस पद को कहते हैं जिस पर समाज की ..................... लगी होती है। "कुटज" पाठ के आधार पर बताएँ? A. मुहर B. नज़र C. प्रतिष्ठा D. कालिख 28 / 50 28. "भरता प्राणों में राग-रंग"- इस पंक्ति में अलंकार है- A. पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार B. अनुप्रास अलंकार C. रूपक अलंकार D. उपमा अलंकार 29 / 50 29. 'सरोज स्मृति' कविता में सरोज के विवाह को आमूल नवल (पूरी तरह नया) क्यों बताया गया है? A. ये सभी B. विवाह में मेहमानों को नहीं बुलाया गया था। C. विवाह में रात्रि जागरण नहीं हुआ था। D. विवाह में कोई संगीत नहीं बजा था। 30 / 50 30. कविता में प्रेम गीत को किसने गाया था? 'सरोज-स्मृति' कविता के आधार पर बताएँ। A. लेखक ने B. लेखक और उसकी स्वर्गीय पत्नी ने C. सरोज ने D. सभी ने 31 / 50 31. सरोज का विवाह अन्य विवाहों से भिन्न क्यों है? A. विवाह में किसी को आमंत्रित नहीं किया गया था। B. विवाह में चहल पहल थी C. विवाह में देरी हुई थी D. विवाह धूमधाम से हुआ था 32 / 50 32. "बिस्कोहर की माटी" पाठ के आधार पर बताइए। कमाल, कोइयाँ, हरसिंगार हैं- A. कीट B. जलचर C. जानवर D. फूल 33 / 50 33. "बिस्कोहर की माटी" पाठ के आधार पर बताइए। सभी चीजें प्रत्येक चीज में थीं और प्रत्येक सबमें। इस वाक्य का अर्थ है- A. प्रकृति और जीवों में प्रगाढ़ संबंध B. प्रकृति और जीवों में कोई संबंध नहीं 34 / 50 34. किस साँप के काट लेने पर आदमी घोड़े की तरह हिनहिनाकर मरता था? "बिस्कोहर की माटी" पाठ के आधार पर बताइए। A. भटिहा B. डोंड़हा C. घोर कड़ाइच D. धामिन 35 / 50 35. सूरदास की झोपड़ी जलने के पश्चात सूरदास .......... A. रोने लग गया। B. आराम से सो गया। C. झोपड़ी बनाने लगा। D. वहीं बैठ गया। 36 / 50 36. भैरों ने सूरदास की झोपड़ी क्यों जलाई? A. उसके पैसे लेने के लिए। B. उससे बदला लेने के लिए। C. उसे मारने के लिए। D. उसको अपना शत्रु बनाने के लिए। 37 / 50 37. 'तुम्हारी तरफ से मेरा दिल साफ है।' सूरदास ने यह वाक्य किसको कहा? A. नायकराम B. बजरंगी C. जगधर D. भैरो 38 / 50 38. कवि ने सृजनशील व्यक्ति को किस प्रकार माना है? "यह दीप अकेला" कविता के आधार पर बताएँ। A. ये सभी B. कामधेनु का अमृत रूपी दूध के समान C. काल संचित मधु के समान D. निर्भय अंकुर के समान 39 / 50 39. 'यह दीप अकेला स्नेह भरा..................इसको भी पंक्ति को दे दो।' यहाँ 'पंक्ति को दे दो' के माध्यम से कवि क्या कहना चाहता है? A. अकेला व्यक्ति ही सर्वोत्तम है। B. व्यक्ति और समाज एक दूसरे को सार्थकता दे सकते हैं। C. अकेला व्यक्ति शक्तिहीन है। D. अकेला व्यक्ति अयोग्य है। 40 / 50 40. 'बहुत दिनान को अवधि आसपास परे' इस छंद में घनानंद के प्राण उनके ओंठों तक क्यों आ गए है? A. इनमें से कोई नहीं B. सुजान के दर्शन की अभिलाषा में C. कृष्ण के दर्शन की अभिलाषा में D. कृष्ण और सुजान के दर्शन की अभिलाषा में 41 / 50 41. "पहचान" लघुकथा के आधार पर बताइए- जनता द्वारा आँखें बंद करने का क्या परिणाम निकला? A. काम पहले की तुलना में अधिक होने लगा। B. काम पहले की तुलना में कम हो गया। 42 / 50 42. 'शेर' कहानी में गधा, उल्लू और लोमड़ी किसका प्रतीक हैं? A. आम जनता का प्रतीक B. चापलूसों का प्रतीक C. धोखेबाज़ों का प्रतीक D. सत्ता का प्रतीक 43 / 50 43. "साझा" लघुकथा के आधार पर बताएँ। गन्ने की फसल की सेवा किसने की? A. चीते ने B. शेर ने C. किसान ने D. हाथी ने 44 / 50 44. "चार हाथ" लघुकथा के आधार पर बताएँ। मिल मालिक वैज्ञानिकों से खुश हो गया। (सत्य/असत्य) A. असत्य B. सत्य 45 / 50 45. भाई के न उठने पर लेखक ने क्या किया? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. उसे झिंझोड़कर जगा दिया। B. उसे सोने दिया। C. उस पर पानी डालकर जगा दिया। D. अकेले ही गांधी जी से मिलने चला गया। 46 / 50 46. बातों-बातों में भाई ने लेखक को क्या बताया? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. गांधी जी प्रातः सात बजे काम करने बैठते हैं। B. गांधी जी प्रातः सात बजे मीटिंग करते हैं। C. ये सभी D. गांधी जी प्रातः सात बजे घूमने लिकलते हैं। 47 / 50 47. गरीब बाजीगर माता मरियम की अभ्यर्थना कैसे करता है? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. अपना नाच दिखा कर B. अपना करतब दिखाकर C. अपने भजन गाकर D. फूलों के गुच्छे से 48 / 50 48. उन दिनों एक ...................... अपने चीवर वस्त्रें में गांधी जी के आश्रम की प्रदक्षिणा करता। "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. जापानी ‘भिक्षु’ B. नेपाली ‘भिक्षु’ C. भूटानी ‘भिक्षु’ D. ईरानी ‘भिक्षु’ 49 / 50 49. लेखक संघ की पत्रिका ‘लोटस’ के कौन-से प्रधान संपादक कुछ समय पहले चल बसे थे? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. अब्दुल बिस्मिल्लाह B. कमलेश्वर C. ये सभी D. फैज अहमद फैज 50 / 50 50. निम्न में से चीवर का अर्थ है - A. पहनावा B. बौद्ध भिक्षुओं का ऊपरी पहनावा C. ये सभी D. वस्त्र Your score is 0% Restart quiz JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2024-02-11