0% 2 Created by hindigyan 1 / 50 1. प्रभाष जोशी की कौन-सी रचना अंतरा भाग 2 में संकलित है? A. सूरदास की झोपड़ी B. बिस्कोहर का गाँव C. अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ... D. आरोहण 2 / 50 2. 'अपना मालवा : खाऊ-उजाड़ू सभ्यता में' पाठ के आधार पर निम्न पंक्ति का अर्थ है- 'लेकिन आसमान तो घऊँ-घऊँ कर रहा था।' A. आसमान में बहुत से पक्षी चहचहा रहे थे। B. आसमान में बहुत से हवाई-जहाज उड़ रहे थे। C. आसमान में तेज घूप निकली हुई थी। D. आसमान से तेज वर्षा होने वाली थी। 3 / 50 3. लेखक प्रभाष जोशी के अनुसार इस बार मालवा में कितनी वर्षा हुई? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. चालीस इंच B. साठ इंच C. सौ इंच D. पचास इंच 4 / 50 4. लेखक प्रभाष जोशी के अनुसार पिछले 128 वर्षों में कितनी बार सामान्य से बहुत कम पानी (15.75 इंच) गिरा? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. दो बार B. एक बार C. तीन बार D. चार बार 5 / 50 5. लेखक प्रभाष जोशी को हर नाला कहाँ बहता मिला? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. बिजवाड़ के घाट में। B. ओंकारेश्वर में। C. नेमावर के घाट में। D. नेमावर में। 6 / 50 6. मालवा के राजाओं ने जल-प्रबंधन के लिए क्या किया? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. तालाबों और बावड़ियों का निर्माण करवाया। B. केवल बावड़ियों का निर्माण करवाया। C. केवल तालाबों का निर्माण करवाया। D. इनमें से कोई नहीं। 7 / 50 7. "सुमिरिनी के मनके" पाठ के आधार पर बताएँ - ज्योतिष तथा कर्मकांडो से सम्बन्धित अंधविश्वासों में फंसने के कारण लोग - A. दूसरों की भलाई के बारे में सोचते हैं l B. मोक्ष को प्राप्त होते हैं l C. बहुत उन्नति करते हैं l D. विवेकपूर्वक और तार्किक रूप से नहीं सोच पाते। 8 / 50 8. "सुमिरिनी के मनके" पाठ के आधार पर बताएँ - 'पख' एक तद्भव शब्द है। इसका तत्सम रूप होगा- A. पक्ष B. ये सभी C. पैर D. पंख 9 / 50 9. "सुमिरिनी के मनके" पाठ के आधार पर बताएँ - तीनों पेटियों में से एक में क्या रखा होता था? A. राजा की प्रतिमूर्ति B. इनमें से कोई नहीं C. पुरश्री की प्रतिमूर्ति D. रानी की प्रतिमूर्ति 10 / 50 10. जब बालक इनाम माँगने के विषय में सोच रहा तो लेखक की क्या स्थिति थी? A. लेखक खुश था। B. लेखक को ज्ञात था की वो लड्डू ही माँगेगा। C. लेखक का श्वास घुट रहा था। D. इनमें से कोई नहीं 11 / 50 11. सूरदास का पाँव भूबल में पड़ गया, तो उसने अपने पाँव के साथ क्या किया? A. पाँव खींच लिया। B. पाँव आगे बढ़ा दिया। C. पाँव पर पानी डाला। D. पाँव का घाव देखने लगा। 12 / 50 12. "सूरदास की झोपड़ी" पाठ के आधार पर बताइए कि यह वाक्य किसने कहा? "चूल्हा ठंडा किया होता, तो दुश्मनों का कलेजा कैसे ठंडा होता।" A. जगधर B. भैरो C. सूरदास D. नायकराम 13 / 50 13. 'सूरदास, सच-सच बता दो, रुपये तुम्हारे हैं!' किसने कहा? A. भैरो B. सुभागी C. बजरंगी D. जगधर 14 / 50 14. हरिद्वार में संभव किसके घर ठहरा था? A. नानी B. चाची C. दादी D. पारो 15 / 50 15. बारहमासा में पद्मावती के विरह का वर्णन है। (सत्य-असत्य) A. सत्य B. असत्य 16 / 50 16. अगहन मास में नागमती के विरह में जलने से कौन काला हो गया है? A. भौरा B. कोयल C. काग D. भौरा और काग 17 / 50 17. पूस मास में नागमती को विरह किसकी तरह लगता है? A. गिद्द B. भौरे C. काग D. बाज 18 / 50 18. माघ मास में नागमती के वस्त्र आँसुओं से गीले होकर किसकी भांति चुभ रहे हैं? A. सुई की तरह B. कील की तरह C. बाण की तरह D. कांटे की तरह 19 / 50 19. अगहन मास में किस प्रकार नागमती का राग-रूप वापिस आ सकता है? A. पति के लौट से आने से B. नए वस्त्र पहनने से C. बाहर घूमने से D. आभूषण पहनने से 20 / 50 20. यूरोप में पर्यावरण का प्रश्न ...............और .............. के बीच संतुलन बनाए रखने का है। "जहाँ कोई वापसी नहीं" पाठ के आधार पर बताइए। A. इतिहास/भूगोल B. मनुष्य/संस्कृति C. मनुष्य/भूगोल D. मनुष्य/इतिहास 21 / 50 21. आधुनिक भारत के ‘नए शरणार्थी’ किन्हें कहा गया है? "जहाँ कोई वापसी नहीं" पाठ के आधार पर बताइए। A. ये लोग फिर अपने गाँव अपनी जमीन पर लौट नहीं पाते। B. ये दोनों सही हैं। C. जिन्हें औद्योगीकरण के कारण घर-जमीन से हमेशा के लिए निर्वासित कर दिया है। 22 / 50 22. "बिस्कोहर की माटी" पाठ के आधार पर बताइए। कमल के नाल को ---------------- भी कहा जाता है। A. कोईया B. गट्टा C. पुरइन D. भसीण 23 / 50 23. ‘फूल केवल गंध ही नहीं देते दवा भी करते हैं’, कैसे? "बिस्कोहर की माटी" पाठ के आधार पर बताइए। A. ये सभी B. तुलसी से फूल से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। C. गुलाब के फूल से अर्क बनाकर आँख में डाला जाता है। D. नीम के फूल और पत्ते चेचक में रोगी के पास रख दिए जाते। 24 / 50 24. कौन-से साँप विषहीन माने जाते थे? "बिस्कोहर की माटी" पाठ के आधार पर बताइए। A. घामिन, डोंड़हा और मजगिदवा B. मजगिदवा C. घामिन D. डोंड़हा 25 / 50 25. गांधी जी के पीछे कौन मोटा लठ लिए चले आ रहे थे? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. मोतीलाल नेहरू B. पृथ्वीराज आजाद C. मिस्टर जॉन D. महादेव देसाई 26 / 50 26. धर्म की बात चलने पर किसके बीच बहस छिड़ गई थी? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. शेख अब्दुल्ला और जवाहरलाल जी के बीच B. रामेश्वरी नेहरू और शेख अब्दुल्ला के बीच C. खान अब्दुल गफ़्फ़ार खान और जवाहरलाल जी के बीच D. रामेश्वरी नेहरू और जवाहरलाल जी के बीच 27 / 50 27. गांधी जी किसकी देखभाल नियमित रूप से करते थे? A. लेखक की। B. स्वयं की। C. दिक् के मरीज की। D. लेखक के भाई की। 28 / 50 28. अराफ़ात ने ऐसा क्यों बोला कि ‘वे आपके ही नहीं हमारे भी नेता हैं। उतने ही आदरणीय जितने आपके लिए।’ "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. ये सभी B. गांधी जी ने अहिंसा और सत्याग्रह जैसे आंदोलनों के द्वारा साम्राज्यवादी शक्तियों को सामना किया। C. आजादी के लिए संघर्षरत् देश गांधी जी को अपना नेता मानते थे। D. गांधी जी ने विश्व के अनेक देशों को आजादी के लिए संघर्ष करने की राह दिखाई। 29 / 50 29. अफ्रो-एशियाई लेखक संघ का सम्मेलन के लिए जाने वाले प्रतिनिधि मण्डल में कौन-कौन शामिल थे? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. बालू राव और अब्दुल बिस्मिल्लाह B. जोगिदरपाल C. सर्वश्री कमलेश्वर D. ये सभी 30 / 50 30. वर्धा से सेवाग्राम तक की कितनी दूरी लेखक ने तांगे से तय की? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. लगभग दो मील B. लगभग सात मील C. लगभग पाँच मील D. लगभग दस मील 31 / 50 31. लेखक को गांधी जी हू-ब-हू कैसे लग रहे थे? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. नेहरू जी के समान। B. जैसे लेखक ने सुने थे। C. जैसे लेखक ने चित्रों में देखे थे। D. जैसे लेखक उनसे पिछले बार मिला था। 32 / 50 32. लेखक के अनुसार कुटज किस पर सवारी करता है? A. मन पर B. हाथी पर C. घोड़े पर D. हवा पर 33 / 50 33. लेखक के अनुसार संस्कृत कैसी भाषा है? "कुटज" पाठ के आधार पर बताएँ? A. स्वचालित B. सर्वोत्तम C. सर्वग्राही D. सर्वग्रासी 34 / 50 34. लेखक के अनुसार पर्वतों को क्या कहा जाता है? "कुटज" पाठ के आधार पर बताएँ? A. स्वर्ग का द्वार B. सन्यास स्थल C. शोभा निकेतन D. विश्राम स्थली 35 / 50 35. "साझा" लघुकथा के आधार पर बताएँ। किसान अकेले खेती करने का साहस क्यों नहीं जुटा पाता था? A. गरीबी के कारण B. भय के कारण C. आलस के कारण D. नासमझी के कारण 36 / 50 36. 'पहचान' लघुकथा के आधार पर बताइए की सत्ता के आदेश को बिना सोचे-समझे मानने पर क्या होता है? A. जनता का शोषण होता है। B. सत्ता निरंकुश हो जाती है। C. केवल सत्ता को लाभ होता है जनता को नहीं। D. ये सभी 37 / 50 37. "शेर" लघुकथा के आधार पर बताएँ - शेर का गौतम बुद्ध की मुद्रा में बैठना किस बात का प्रतीक है? A. अहिंसावादी होने का दिखावा करना B. हिंसावादी होने का दिखावा करना। 38 / 50 38. ''यह गोरस-जीवन-कामधेनु का अमृत-पूत पय,'' रेखांकित में अलंकार है- A. यमक B. श्लेष C. अनुप्रास D. रूपक 39 / 50 39. ‘मैं ने देखा, एक बूँद’ कविता में कवि ने किसकी क्षणभंगुरता की ओर संकेत किया है? A. बूँद और समुद्र की B. बूँद की C. इनमें से कोई नहीं D. समुद्र की 40 / 50 40. 'सई-साँझ' का अर्थ है- A. शाम की शुरुआत। B. सुबह से शाम तक। C. ये सभी। D. शाम का अंत। 41 / 50 41. दिशा कविता में कवि बताना चाहता है कि A. प्रत्येक व्यक्ति मासूम होता है। B. स्कूल के बच्चे हिमालय के बारे में जानते हैं। C. प्रत्येक व्यक्ति का अपना यथार्थ होता है। D. प्रत्येक व्यक्ति में ज्ञान नहीं होता। 42 / 50 42. वसंत के आगमन पर गंगा के दशाश्वमेध घाट पर लोगों किस प्रकार से आते है? 'बनारस' कविता के आधार पर बताएँ। A. लोगों का आगमन बढ़ जाता है। B. लोगों के आगमन पर कोई असर नहीं होता। C. लोगों का आगमन कम हो जाता है। D. इनमें से कोई नहीं। 43 / 50 43. 'बहुत दिनान को अवधि आसपास परे' इस छंद के विषय में कौन-सा कथन सही नहीं है? A. इनमें कवि की विरह दशा का वर्णन है। B. इसकी भाषा ब्रज है। C. यह कवित्त छंद है। D. इसमें संयोग शृंगार रस है। 44 / 50 44. 'विद्यापति कवि गाओल रे धनि धरु मन आस।' पंक्ति में अलंकार है- A. अनुप्रास B. उत्प्रेक्षा C. पुनरुक्ति प्रकाश D. यमक 45 / 50 45. "विद्यापति के पद" के आधार पर बताइए। 'लखिमा देवी के पति .......... विरह इस रहस्य या कष्ट को जानते हैं। A. राजा चंद्रमोहन B. राजा रामचरण C. राजा शिवसिंह D. राजा कृष्णपाल 46 / 50 46. "विद्यापति के पद" के आधार पर बताइए। सखि हे, कि पुछसि अनुभव मोए। इस पद की भाषा है- A. ब्रज B. मैथिली C. अवधी D. खड़ी बोली 47 / 50 47. "सरोज स्मृति" कविता में कौन-सी शब्द शक्ति का प्रयोग हुआ है? A. लक्षणा शब्द शक्ति B. व्यंजना शब्द शक्ति C. अभिधा शब्द शक्ति D. इनमें से कोई नहीं 48 / 50 48. कवि अपनी पुत्री सरोज में किसकी छवि को देखता है? A. किसी की नहीं B. अपनी पत्नी की C. पुत्री की दादी की D. पुत्री की नानी की 49 / 50 49. "सरोज स्मृति" कविता में कवि स्वयं को भाग्यहीन क्यों मानता है? A. अपनी पत्नी को खो देने के कारण B. ये सभी C. अपने संघर्षमय जीवन के कारण D. अपने बंधुओं को खो देने के कारण 50 / 50 50. कवि के जीवन में दुख ही दुख क्यों है? 'सरोज-स्मृति' कविता के आधार पर बताएँ। A. पुत्री की मृत्यु हो चुकी है B. ये सभी C. स्वजनों की मृत्यु हो चुकी है D. उसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है Your score is 0% Restart quiz JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2024-02-09
Very helpful
Very helpful for us