0% Created by hindigyan 1 / 20 1. निम्न में से किस वाक्य में 'नुक़्ता' शब्द का सही प्रयोग हुआ है? A. फ़ारसी की कुछ ध्वनियाँ नुक़्ते के साथ प्रयोग होती हैं। B. छत पर नुक़्ता दाना बिखरा था। C. हर बात की नुक़्ताचीनी सही नहीं। D. इनमें से कोई नहीं। 2 / 20 2. 'खयाल' शब्द के किस वर्ण में नुक्ते का सही प्रयोग होगा? A. ख B. य C. ल D. य और ख दोनों में 3 / 20 3. किस शब्द में सही जगह नुक्ते का प्रयोग हुआ है? A. साफ़ B. ख़रगोश C. ये सभी D. पुस्तक़ 4 / 20 4. निम्न में से किस वाक्य में 'हैज़ा' शब्द का सही प्रयोग हुआ है? A. डॉक्टर ने कहा है कि उसे हैज़ा हुआ है। B. हैज़ा के कारण अच्छे से अच्छे देश बर्बाद हो जाते हैं। C. पड़ोसी देश के साथ हैज़ा नहीं करना चाहिए। D. इनमें से कोई नहीं। 5 / 20 5. 'कनात' शब्द के किस वर्ण में नुक्ते का प्रयोग होगा? A. त B. क और त दोनों में C. क D. न 6 / 20 6. 'गैरत' शब्द के किस वर्ण में नुक्ते का सही प्रयोग होगा? A. र B. ग C. त और र दोनों में D. त 7 / 20 7. निम्न में से किस वाक्य में 'क़िताब' शब्द का सही प्रयोग हुआ है? A. मोहसीन ने अपनी क़िताब सही कर ली, B. इन सभी में। C. रूबिका क़िताबी कीड़ा बनी हुई है। D. दर्ज़ी ने मोहसीन का क़िताब सही कर दिया। 8 / 20 8. 'खजाना' शब्द के किस वर्ण में नुक्ते का सही प्रयोग होगा? A. न B. ख C. ज D. ख और ज 9 / 20 9. 'अखबार' शब्द में किस वर्ण पर नुक्ते का सही प्रयोग होगा? A. ख B. ब C. अ D. र 10 / 20 10. निम्न में से किस वाक्य में 'सज़ा' शब्द का सही प्रयोग हुआ है? A. इन सभी में। B. मंत्री जी के लिए पंडाल सज़ा दिया गया। C. माता का भवन फूलों से सज़ा था। D. क़ैदी को दस वर्ष की सज़ा हुई। 11 / 20 11. 'खजाना' शब्द के किस वर्ण में नुक्ते का सही प्रयोग होगा? A. न B. ख और ज C. ख D. ज 12 / 20 12. निम्न में से किस वाक्य में 'ज़रा' शब्द का सही प्रयोग हुआ है? A. इनमें से कोई नहीं B. ज़रा में अपने ही अपनों का साथ छोड़ देते हैं। C. हर व्यक्ति में ज़रा की अवस्था आनी है। D. ज़रा-सी चीनी चाय का स्वाद बढ़ा देती है। 13 / 20 13. 'गद्दार' शब्द के किस वर्ण में नुक्ते का सही प्रयोग होगा? A. ग B. द C. र D. इनमें से कोई नहीं 14 / 20 14. "फौलाद" शब्द में किस वर्ण पर नुक्ते का सही प्रयोग होगा? A. द B. इनमें से कोई नहीं C. ल D. फ 15 / 20 15. किस वाक्य में 'राज़' शब्द का सही प्रयोग हुआ है? A. इन सभी में। B. पंजाब पर किसी का राज़ नहीं चल सकता। C. उसने मेरा राज़ सबके सामने खोल दिया। D. राज़ करना हरेक के बस की बात नहीं। 16 / 20 16. 'फकीर' शब्द में किस वर्ण पर नुक्ते का सही प्रयोग होगा? A. इनमें से कोई नहीं B. र C. फ D. क 17 / 20 17. निम्न में से किस वाक्य में 'तेज़' शब्द का सही प्रयोग हुआ है? A. इनमें से कोई नहीं। B. अभिनव ने तेज़ दौड़ लगाई। C. अनीता पढ़ाई में तेज़ है। D. हल्दी से चेहरे का तेज़ बढ़ जाता है। 18 / 20 18. 'कोहराम' शब्द के किस वर्ण में नुक्ते का सही प्रयोग होगा? A. क B. म C. र D. ह 19 / 20 19. किस वाक्य में 'ख़ाना' शब्द का सही प्रयोग हुआ है? A. उसने ख़ाना खा लिया। B. ये सभी C. शतरंज में चौंसठ ख़ाने होते है। D. मेरा ख़ाना समाप्त हो गया है। 20 / 20 20. निम्न में से किस वाक्य में 'ख़ुदा' शब्द का सही प्रयोग हुआ है? A. ख़ुदा ईमानदारों का साथ देता है। B. दिल्ली में हर रास्ते पर गड्ढा ख़ुदा है। C. पश्चिम बंगाल की खादान में ख़ुदाई के दौरान कुछ कामगार दब गए। D. इन सभी में। Your score is 0% Restart quiz By Wordpress Quiz plugin JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2022-05-09