व्याकरण » भिन्नार्थक शब्द

समरूपी, समानार्थी प्रतीत होने वाले शब्द भिन्नार्थक शब्द
शब्द अर्थ
अम्ब माता
अम्बु जल
अंभ जल
अशक्त शक्तिहीन
आसक्त मोहित
असक्त वैरागी
अकर न करने योग्य
आकर खान, आना
आकार आकृति
अपाय बुराई, हानि
उपाय तरीका, युक्ति
अपेक्षा की तुलना में आशा, के बजाए
उपेक्षा लापरवाही, ध्यान न देना
आश्रय सहारा
आश्रम साधु संतों को रहने का स्थान
अनल आग
अनिल वायु
आदि आरम्भ, वगैरह
आदी आदत होना
उपकार भलाई
अपकार अहित, हानि
अवलम्ब सहारा
अविलम्ब शीघ्र
अन्न अनाज
अन्य दूसरा
अणु छोटा
अनु पीछे, एक उपसर्ग
अविराम निरंतर
अभिराम सुन्दर
अंत समाप्ति
अन्त्य अन्तिम
अकूत बिना अनुमान के
आकुत अभिप्राय, मतलब
आसन बैठने के लिए वस्तु
आसन्न निकट
अशन भोजन
असन आदत
अशनि वज्र
अनुभव तजुर्बा
अनुभाव चेष्टा
अस्त छिपना
अस्तु अच्छा
अयुक्त अनुचित
आयुक्त कमिश्नर
आहरण ले जाना
आमरण मृत्यु तक
आभरण गहना
आवरण पर्दा
आचरण चाल चलन
अतप ठण्डा
आतप धूप
अतंत्र नियंत्रणहीन
अतंद्र आलस्यहीन
अर्ध आधा
अर्घ मूल्य
अर्घ्य भेंट देने योग्य वस्तु
अग सूर्य, पर्वत
अवधि समय
अविधि कानून के विरुद्ध
अवध अयोध्या
अवधी भाषा
अपट वस्त्र विहीन
अपटु मूर्ख
अर्थी चाहने वाला
अरथी शव, काठी
असाध कठिन
असाधु दुष्ट व्यक्ति
अवृति बेकार
आवृति दोहराना
अकृति बुरा कार्य
आकृति शक्ल, बनावट
अवगत मालूम
अविगत ज्ञात
अव्यक्त अलग, दूर
अंश हिस्सा, भाग
अंस कन्धा
अज्ञात जिसका पता न हो
अपरिचित नावाकिफ
आर्त्त दुःख
आर्द्र गीला
आर्द्रा एक नक्षत्र
अश्रु आँसू
असर प्रभाव
अशर बिना बाण के
अलक बाल
अलिक मस्तक
अलीक अमर्यादा, लीक से अलग
आवास रहने का स्थान
आभास झलक, संकेत
अली सखी
अलि भौरा
अधम नीच
अधर्म पाप
अनुपम जिसकी दूसरे के साथ उपमा न दी जा सके
अद्वितीय जिसके समान कोई दूसरा न हो
अथक बिना थके
अकथ जो कहा न जा सके
अतल गहरा
अतुल काफी
अभय निर्भय
उभय दोनों
अपत्य संतान
अपथ्य जो रोगी के लिए ठीक न हो
अधूत निर्भर, निडर
अवधूत सन्यासी, साधु
अहर तालाब
आहार भोजन
अजर जो बूढ़ा न हो
अजिर आंगन, प्रांगण
असार जिसमें सार न हो
आसार चिह्न, लक्षण
अँगना आँगन
अंगना स्त्री
अदिन बुरे दिन
अदनि निर्भय
असित काला
अशित सफेद
अलक बाल
अलिक मस्तक
अवदान प्रशंसित कार्य
अवधान ध्यान
अवसान अंत, मृत्यु
अंबुधि समुद्र
अंबुज कमल
अंबुद बादल
आहूत बुलाया हुआ
आहुति होम
अथवत् अस्त प्राय
अर्थवत् अर्थवाला
अदम बिन दमन
आदम पहला मनुष्य
अदम्य जिसे दबाया न जा सके
अवशेष बाकी
अविशेष सामान्य, साधारण
आति पक्षी विशेष
आती आना
अरावली पर्वत का नाम
अरावल आगे चलने वाली सेना
अवनि पृथ्वी
अवन रक्षा
अबध अचूक
अवध जिसका वधन जा किया जा सके
अदान्त वासना में लीन
अदाँत बिना दाँत का
अंजन काजल
अजन सुनसान
अरुज स्वस्थ
अरुझ उलझना
अभय निडर
अभया देवी
अमित बहुत
अमीत शत्रु
अनिष्ट बुरा
अनिष्ठ बिना निष्ठा
अमरूद फल
अमरूत एक ऋषि
अयोग योग रहित
अयोग्य जे योग्य न हो
आयोग कमीशन
अनत सीधा, जो झुका न हो
अनति अहंकार
अनंत जिसका अंत न हो
अयस लोहा
अपत पापी
अपति बिना पति के
आयुस आज्ञा
आयास परिश्रम, चेष्टा
अराला भ्रष्ट
अराल टेढ़ा
अलोक सुनसान
आलोक प्रकाश
अमूल्य मूल्यवान
अमूल जड़ रहित
अयोध्य जिससे युद्ध न किया जा सके
अयोध्या एक स्थान
आय आमदनी
आयु उम्र
अवरोध रुकावट
अविरोध विरोध रहित
आहत घायल
आहूत बुलाया हुआ
अगर धूपबत्ती, यदि
आगर झुण्ड
आगार घर
आपात् संकट
आपाद पैर से
अंक गोद, संख्या
अंग शरीर, भाग
अज परमात्मा, बकरा
अजा बकरी
अटुक थोड़ा
टूक टुकड़ा
अन बिना
आन मात्र रहित
अमात्य मंत्री
अमात्र मात्र रहित
अनीश अनाथ
आनिश हमेशा
अर्क सूर्य
अरक रस
अचल जो चल न सके, पर्वत
अंचल साड़ी का पल्ला, छोर, क्षेत्र
अनवाद अभद्र वचन
अनुवाद एक भाषा से दूसरी भाषा में बदलना
अवलि पंक्ति
आबिल गन्दगी युक्त
आरषी वेद संबंधी
आरसी छोटा शीशा
आवाहन बुलाना, निमंत्रित करना
आह्वान ललकारना
आश्रम तपोवन
अश्रम बिना श्रम के
आदान लेना
आधान स्थापित करना
अन्वेषण अज्ञात वस्तु का पता लगाना
अनुसंधान पहले से उपस्थित वस्तु या स्थान की खोज
आविष्कार किसी नई वस्तु का निर्माण करना
आज्ञा बड़ों द्वारा छोटो को दी गई आज्ञा
अनुमति प्रार्थना पर बड़ों द्वारा दी गई इजाजत
अवस्था व्यवस्था हालत, दशा, आयु का वर्तमान रूप
आयु उम्र (गिनती में)
आद्य पहला
अद्य आज
अभिमान धन,बल का बड़प्पन। प्रतिष्ठा में स्वयं को श्रेष्ठ मानना
अहंकार बिना, गुण, शक्ति आदि का घमण्ड। झूठा घमण्ड
अनिवार्य जिसे टाला न जा सके
आवश्यक जो जरूरी हो
आचार आचरण, चाल-चलन
व्यवहार दूसरों के साथ किया गया बर्ताव
अनभिज्ञ जिसे किसी बात की जानकारी न हो
अभिज्ञ जानकार, किसी बात का ज्ञान रखने वाला
अन्तःकरण विवेक शक्ति
आत्मा चेतन तत्त्च जो हर जीव में होता है
अुनग्रह कृपा, किसी छोटे से प्रसन्न होकर कुछ उपकार करना (आपके अनुग्रह से ही हम जैसे सेवकों का कुछ हो)
अनुकंपा बड़ी कृपा, किसी के दुःख से दुःखी होकर उस पर की गई दया (उसकी अनुकम्पा से ही मैं आप जीवित हँू)
अलौकिक जो इस लोक में न पाया जाए
असाधारण जो साधारण व्यक्ति द्वारा न किया जा सके
अनुसार  अनुरूप
अनुस्वार वर्ग के पंचम अक्षर के स्थान पर प्रयुक्त होने वाला
उपासना किसी महान उद्देश्य हेतु की गई साधना
अराधना किसी देवता के सम्मुख की गई याचना
अंतर्गत सम्मिलित
अंतर्गति चित्तवृत्त
अम्बर आकाश, वस्त्र
अम्बार ढेर
अयन घर, आश्रम
अयान मूर्ख
अपचार अपराध
उपचार इलाज
अमल स्वच्छ, प्रयोग
अम्ल खट्टा
अमला लक्ष्मी
अवृत्ति बेकारी
आवृत घिरा हुआ
आवृत्ति दुहराना
अभिनय नाटयक्रिया
अभिनव नवीन
अभियान युद्ध, यात्रा
अरि शत्रु
आरी औजार
अविहित अनुचित
अभिहित कहा हुआ
इत्र सुगंधी
इतर अलग
इति अंत
ईति आपत्ति, बाधा
ईल मछली
ईलि कटारी
इन्दु चन्द्रमा
इन्दुर चूहा
ईश स्वामी
ईषा हल में लगने वाली
उपहास खिल्ली उड़ाना
परिहास हँसी मज़ाक
उद्यम परिश्रम
ऊधम उपद्रव
उधार कर्जा
उदार कृपालु
उद्धार मुक्ति
उद्यत तैयार
उद्धत उद्दण्ड
उद्धृत लिया गया
उपल ओला, पत्थर, बादल
उत्पल कमल
उपरत उदास
उपरक्त विलासिता में लीन
उपयुक्त ठीक
उपर्युक्त ऊपर कहा गया
ओर तरफ
और एवं, दूसरा
क्रोध अपमानित होने पर
अप्रसन्नता उचित आदर न मिलने पर
काल मृत्यु, समय
करि हाथी
करी करना, हथिनी
कीर तोता
कर्ण कान
करण समास का भेद
कल मशीनरी, बीता व आने वाला
कार्य साधारण काम
कर्त्तव्य आवश्यक रूप से करने योग्य कार्य
काठ लकड़ी
काट काटना
काँचन सोना
काँच शीशा
कौर ग्रास
कोर नेत्र का किनारा
करकट कूड़ा करकट
कर्कट केकड़ा
कोष भण्डार (धन)
कोश भण्डार (शब्द)
काश एक घास विशेष, शायद
कास खाँसी
कीट कीड़ा
कटि कमर
किटि सुअर
कोटि करोड़
कृत किया हुआ
क्रीत खरीदा हुआ
कान्ता स्त्री
कान्तार जंगल
काष्ठ लकड़ी, काठ
काष्ठा हद, सीमा
कलित युक्त
ललित सुन्दर
कंगाल निर्धन
कंकाल अस्थिपंजर
कंजर एक विशेष जाति
कुंजर हाथी
कटीली सुन्दर
कँटीली काँटेदार
कच बाल
कुच स्तन
कटिबद्ध तैयार
कटिबंध क्षेत्र, करधनी
कपि बन्दर
कपी घिरनी
कलश घड़ा
कलुष पाप
कुलिश कठोर
कटक सेना
कटुक कड़वा
कंटक काँटा
क्रांति उथल-पुथल
कान्ति चमक
क्लान्ति थकान
कुजन दुष्ट
कूजन कूकना
कुल कुटुम्ब, सारा
कूल किनारा
कपीश हनुमान
कपिश धुँधला रंग
कृपण कंजूस
कृपाण तलवार, कटार
केत घर
केतु झण्डा
कंज कमल
कुंज बेलाओं का मंडप
कर्म काम
क्रम सिलसिला
कृति रचना
कृती कुशल
कष्ट दुःख
क्लेश मानसिक पीड़ा
कान श्रवणेन्द्रिय
कानि मर्यादा
कादम्बरी शराब, कोयल, मैना
कादम्बिनी मेघों का समूह
कलि कलियुग
कली बिना खिला फूल
कुट किला
कूट पर्वत
कुच स्तन, उरोज
कूच यात्रा की शुरुआत
जिजीविषा जीने की प्रबल इच्छा
जिगीषा विजय प्राप्ति की इच्छा
खेर कत्था
खैर कुशलता
खाद उर्वरक
खाद्य खाने योग्य
खल दुष्ट
खलु निश्चित
खोआ दूध से बना पदार्थ
खोया खो जाना
खग पक्षी
खंग तलवार
खारी क्षारयुक्त
ख्वारी बरबादी
गृह घर
ग्रह नक्षत्र
गड़ना चुभ जाना
गढ़ना सुन्दर बनाना
ग्रन्थ पुस्तक
ग्रन्थी सिक्खों का पुराहित
ग्रन्थि गाँठ
ग्लानि अपने कुकर्म पर होने वाला मानसिक दुःख-पछतावा
घ्रणा गंदी वस्तु या व्यक्ति के अनुचित कार्याें पर मन मे भाव
गिरि पर्वत
गिरा गिरना, सरस्वती, जीभ
गिरी गिरना, बादाम आदि की गिरी
गत गया हुआ
गति चाल, दशा
गण समूह
गण्य गिनने योग्य
गौरव अपने बडप्पन का यथार्थ ज्ञान (स्वाभिमान)
गर्व रूप,कुल,यौवन,विद्या,धन आदि के कारण अभिमान एव दूसरों से घृणा करना
गुर उपाय
गुरु शिक्षक, बड़ा
घट घड़ा
घटक अवयव
घटा बादलों की छटा
चूर चूरा, चूर्ण
चूड़ चोटी (सिर)
चिकुर केश
चिबुक ठोड़ी
चरण पैर
चारण भाट
चरम अन्तिम
चर्म चमड़ा
चपल चंचल
चपला बिजली
चिर पुराना
चीर वस्त्र
चक्रवात चक्करदार हवा
चक्रवाक चकवा
चिता मुर्दा जलाने के लिए
चीता जानवर
चालक चलाने वाला
चालाक होशियार
चतुष्पद चार पैराें वाला
चतुष्पथ चौराहा
चरि जानवर
चरी पशुओं का चारा
चसक आदत
चषक प्याला
चूषक चूसने वाला
चाष नीलकंठ पक्षी
चास खेत की जुताई
छत्र छतरी, छत्रछाया
छात्र विद्यार्थी
क्षात्र क्षत्रिय
ज़रा थोड़ा
जरा बुढ़ापा
जगत कुएँ का चबूतरा
जगत् संसार
जठर पेट
जरठ बूढ़ा, जीर्ण(पुराना), कठिन
जुआ द्यूत क्रीड़ा
जूआ बैलों का जूआ
जघन नितम्ब
जघन्य नीच
जलज कमल, मछली
जलधि समुद्र
जलद बादल
ढिलाई ढील
ढुलाई ढोना
ढलाई ढालना
डेरा ठहरने की जगह
डरा भयभीत
ढीठ धृष्ठ
डीठि दृष्टि
तनु दुबला
तनू पुत्र, गाय
तर भीगा
तरु पेड़
तम अँधेरा
तमा रात
तुंद पेट
तुंड चोंच, मुख, पेट
तप्त गर्म
तृप्त संतुष्ट
तप तपस्या, गरम होना
ताप गर्मी
तृण तिनका
त्रण मुक्ति
तड़का सवेरा, छाँक
तड़ाग तालाब
तड़ाक शीघ्र
तलाक छोड़ना
तरणि सूर्य
तरणी नाव
तरुणी युवती
तरंग लहर
तुरंग घोड़ा
तोषक धैर्य दाता
तोशक रूईदार (गद्दा)
तक्र मट्ठा
तर्क बहस
दूत संदेशवाहक
धूत काँपता हुआ, कंपित
दिन दिवस
दीन गरीब
दावा दाँवपेंच  हक, दृढ़तापूर्वक कथन, मुकदमा
दाबा कलम लगाना, दाबना
दाँव शर्त, मौका
दग्ध पीड़ित
दुग्ध दूध
द्विप हाथी
द्वीप चारों ओर पानी से घिरा
दीप दीपक
द्रव रस, तरल
द्रव्य पदार्थ
दारू शराब, दवा, बारूद
दारु लकड़ी, काठ, बढ़ई
दस अंक (10)
दंश काटना
दमन दबाना
दामन साड़ी का छोर
दह गंभीर, हौज, दस
दाह जलाना
दिव आकाश, स्वर्ग
दिवा दिन
देव देवता
दैव भाग्य
दाई धात्री
दायी छेने वाली
दिक् दिशा
दिक्क परेशान
दशन दाँत
दंशन दाँत से काटना
दर्शन देखना
दास नौकर
दास्य एक प्रकार की भक्ति
दस्यु डकैत
दूत वाहक
द्यूत जुआ
द्युति चकम
दुरित पाप
दुरत छिपना
दौत्य दूत कर्म
दैत्य राक्षस
धेनु गाय
धनु धनुष
धुनि नदी
ध्वनि आवाज
धुन आवाज
धातु लोहा आदि
धात्री पृथ्वी
नग पर्वत, सूर्य
नाग साँप
नद बड़ा दरिया
नाद शब्द
निसान झण्डा
निशान चिह्न
निहत मारा हुआ
निहित समाया हुआ
नव नया
नभ आकाश
नियत निश्चित
नियति प्रकृति, भाग्य
नीयत इच्छा, आशय, मंशा
निश्चल स्थिर
निश्छल छलरहित
निर्जर देवता
निर्झर झरना
निर्वाद बुराई
निर्विवाद बिना विवाद
निमित्त कारण, हेतु, उद्देश्य
नमित झुका हुआ
निशा रात
नशा मदहोश
निशाकर चन्द्रमा
निशाचर राक्षस
नम्र विनीत
नर्म कोमल
नेति जिसका अंत न हो
नेत निश्चित रूप से
नेटी मथानी की रस्सी
निगम संस्था
निर्गम निकलता
निवार रोक, बचाव
निवाड़ पलंग बुनने के लिए
नीत नियम
नीति लाया गया
निधन मृत्यु
निर्धन गरीब
निशीथ आधीरात
निशित तीक्ष्ण
नेक अच्छा
नेकु तनिक
प्रकार तरह
प्राकार किला
नय नीति, नम्रता
नव नया
निराधार आधार रहित
निराहार आहार रहित
न्याय जाँच-पड़ताल के बाद किया गया फैसला
निर्णय किसी बात का सामान्य फैसला
नीड़ घौंसला
नीर पानी
नारी स्त्री
नाड़ी नब्ज़
परिध भाला, बरछी, शूल, तीर, पर्वत
परिधि सीमा
प्रतिहार द्वारपाल
प्रत्याहार निवारण, आदेश वापस लेना
प्रेय प्रियतर, सांसारिक सुख
पेय पीने योग्य
पथ रास्ता
पथ्य परहेज
पर्यंक पलंग
पर्यन्त भर, तक
परश छूना, पत्थर
परशु फरसा, पत्थर
पाँशु रेत, हड्डी
पशु जानवर
पलटी लौटी हुई, वापस
पलथी जमीन पर बैठने का ढंग
प्रवास विदेश जाना
आवास रहने का स्थान
परित्रण रक्षण
पदत्रण पैरो का जूता
प्रस्तर पत्थर
प्रस्तार प्रसार
प्रधान मुख्य
परिधान वस्त्र
प्रदान देना
नहर जल की धारा
नाहर सिंह
परम बड़ा
परमा सुन्दरता
पट वस्त्र
पट्ट औंधा
पत प्रतिष्ठा, प्रतिज्ञा
पति स्वामी
परिषद सभा
पार्षद सदस्य
परिताप  दुःख
प्रताप पराक्रम
परुष कठोर
पुरुष आदमी
प्रमाण सबूत, तथ्य
प्रणाम अभिवादन
परहित दूसरों की भलाई
परिहत निर्जीत
प्रभाव असर
पराभव हार,अपमान,विनाश,दूसरे को दबाकर अधीन रखना
प्रणय प्रेम, विश्वास
परिणय शादी
परिणीता ब्याही हुई
प्रणीत रचा हुआ
प्रणत झुका हुआ
परिणत रूपान्तरित
परिणति परिणाम
पल्लव पत्ता
पल्वल छोटा तालाब
प्रहार चोट, वार
प्रहरी चौकीदार
प्रहर समय, पहर
पुर नगर
पूर बाढ़
पाश बंधन
पार्श्व पास का, प्सली, पीछे का
परीक्षा जाँच
परिक्षा कीचड़
परिणाम नतीजा
परिमाण माप
प्रथा रिवाज
पृथा अर्जुन की माता का नाम
प्रसाद कृपा, भोग
प्रासाद महल
पवन वायु
पावन पवित्र
पाहन पत्थर
प्रवार ओढ़ने की चादर
प्रवाल कोंपल, मूँगा, सितार की लकड़ी
प्रवर प्रधान, मुख्य
प्रमाद मद से उत्पन्न भ्रम
प्रमदा स्त्री
प्रतिमा मूर्ति
मूर्ति बुद्धि, शक्ति
परिजन कुटुम्बी
पर्जन्य बादल
प्रकोप क्रोध
प्रकोट सीमा
परमिति सीमा
परिमिति सीमा के अन्दर
पराग मकरन्द
पारंग चतुर, कुशल
प्रतीप उलटा
दीप दीपक
पोत जलयान
पौत्र पुत्र का पुत्र
पिक कोयल
पीक थूक
पानी जल
पाणि हाथ
प्रेषित भेजा गया
प्रोषित प््रवास करने वाला
पत्री चिट्ठी
पत्ती पत्ता
परिच्छद वेश भूषा
परिच्छेद अध्याय
प्रकृत स्वाभाविक, यथार्थ
प्राकृत एक भाषा
फन गुण, विद्या
फण साँप् की थुथनी, रस्सा का फन्दा
फेन झाग
फुट नाप (12 इंच)
फूट बैर, कलह, मतभेद
   
   
   
बाँका वक्र, टेढ़ा, छैला, वीर
बाँचा पढ़ा
बड़ा लम्बाई, अवस्था के लिए
बहुत मात्रा प्रकट करता है
बली बलवान
बलि बलिदान
बल शक्ति
वल बादल
बद्ध बँधा हुआ
बिद्ध छिदा हुआ
बार दफा
वार दिन, चोट
बानक वेश
वणिक बनिया
बहु बहुत
बहू वधू
बदन शरीर
वदन मुख
बास गन्ध
वास निवास
बाण तीर
बान आदत
बारिश वर्षा
वारिश समुद्र
वरण चुनना
वरन बल्कि
बाट रास्ता
बाँट हिस्सा
बन्द मुँदा हुआ
बद बुरा
बधिर बहरा
बधिक व्याध
बात वार्ता
वात हवा
बहन बहिन
वहन ढोना
वाहन ढोने वाला साधन
   
भाषण व्याख्यान
भीषण भयंकर
भाजन बर्तन, पात्र, शिकार योग्य
भंजन तोड़नेवाला, भंग करना, ध्वंस, भांग
भजन ईश्वर, स्मरण
भिक्षु संन्यासी
भिक्षुक भिखारी
भाग हिस्सा
भाग्य तकदीर
भीड़ झुण्ड
भिड़ जहरीली मक्खी
भव संसार
भाव अर्थ, मतलब
भवन घर, मकान
भुवन संसार
भारती सरस्वती
भारतीय भारत का वासी
मैथिल मिथिला निवासी
मैथिली जानकी, भाषा
मणि रत्न
मणी सर्प
मौर मुमुट (सिरमौर)
मोर पक्षी
मलिन मैला
म्लान मुरझाया हुआ
मन्दिर घर
मन्दर पर्वत
मातृ माता
मात्र केवल
मरु रेत
मेरु सुमेरु पर्वत, बड़ा योगी, श्रीकृष्ण
मत सिद्धान्त
मति बुद्धि
मूल  जड़
मूल्य कीमत
मत  सलाह, विचार
मत्त मतवाला
मल मैल
मल्ल पहलवान
मनुज मानव
मनोज कामदेव
मनोज्ञ मधुर
मद अभिमान
मादा स्त्री
मद्य मदिरा
मनुजात मनु से उत्पन्न
मनुजाद नर भक्षक
मराल राजहंस
मलार राग विशेष
मंजरी कोंपल
मंजीर नूपुर
मरीचि रश्मि
मरीची रवि
रत लीन
रति कामदेव की पत्नी
रसना जीभ
रशना करधनी
रजत चाँदी
रजक धोबी
रेचक दस्त लगाने वाला
रोचक अच्छा लगने वाला
राज़ रहस्य
राज्य प्रदेश, शासन
राज राजकाज
रक्त खून
रिक्त खाली
रुष्ट नाराज
रिष्ट मंगल, प्रश्न
लेख लिखा हुआ
लेखा हिसाब
ललाट मस्तक, भाग्य का लिखा
ललाम सुन्दर लाल रंग का
लब्ध पाया हुआ
लुब्धक लोभी, व्याध
लोटना लेटना
लौटना वापस आना
लोभ लालच
लोम रोंगटे, रोयें
लक्ष्य उद्देश्य
लक्ष लाख
वरण चुनना
व्रण घाव
वर्ण अक्षर, रंग
वस्तु चीज
वास्तु भवन
विस्मित चकित
विस्मृत भूला हुआ
वसन वस्त्र
व्यसन बुरी आदत
वाद सम्प्रदाय, तर्क
वाद्य बाजा
वित्त धन
वृत्त गोलाकार
विशुद्ध बिल्कुल शुद्ध
विरुद्ध प्रतिकूल
वपन बोना, केश मूँडना
विपिन जंगल
विरद यश, उपाधि, बिना दाँत का
वारिद बादल
विष जहर
बिस कमलनाल
विवर्ण रंग उड़ना
विवरण ब्यौरा
व्यक्ति मनुष्य
व्यक्त प्रकट
व्यजन पंखा
व्यंजन क,ख आदि, पकवान
विजन सुनसान
विपिन वन
विपन्न गरीब
व्यंग्य उपालम्भ
व्यंग विकलांग
विस्तर फैलाव
बिस्तर बिछावन
शीत ठंड
शित नुकीला
शुक्ल सफेद
शुल्क फीस
सर्ग अध्याय
स्वर्ग परलोक
श्रवण सुनना
श्रमण बौद्ध संन्यासी
सप्त सात
शप्त शापयुक्त
सर्वथा सब तरह
सर्वदा हमेशा
सूचि सूई
सूची तालिका
शुचि पवित्र
शची इन्द्राणी
सुरति स्मरण
सुरती तम्बाकू
संस्कृत भाषा
संस्कृति संस्कार
सबल शक्तिशाली
सम्बल सहारा
शशधर चन्द्रमा (शश-कलंक)
शशिधर शिव
शकृत मल
सकृत एक बार
शूर वीर
सूर अंधा, एक कवि
सुर देवता, आवाज
सतत लगातार
संतति संतान
स्वपच स्वयंपाकी
श्वपच चाण्डाल
सुकृती पुराण
सुकृति पुण्यवान
सीख उपदेश
शिखी मोर
शकठ मचान
शकट छकड़ा गाड़ी
सती पतिव्रता स्त्री
शती सौ
सहर सवेरा
शहर नगर
सत्व सार
स्वत्व अधिकार, अपनापन
सकल सारा
शकल टुकड़ा
शक्ल आकृति
सन्मति अच्छी बुद्धि
सम्मति सलाह
समिति सभा
समय वक्त
स्मय मुस्कुराहट
स्मर्य स्मरणीय
श्रंक गरीब
श्रग वर्ण
शम संयम
सम बराबर
संकर मिला हुआ
शंकर शिव
सहृदय कोमल मन वाला
सुहृदय मित्र
सलिल पानी
सलील विलासपूर्वक
सवर्ण समान जाति
स्वर्ण सोना
सुवर्ण स्वर्ण, सुन्दर वर्ण का
सन पटसन
सन् साल
श्याम काला
स्याम एक देश
सर्ग अध्याय
स्वर्ग परलोक
सुधि स्मरण
सुधी विद्वान
संग साथ
संघ समिति
सुकर आसानी से किया जाने वाला
शूकर सूअर
श्रोत कान, सुनना
स्रोत झरना, साधन
सूक्ति अच्छी बात
शुक्ति सीप
शर बाण
सर तालाब
हय घोड़ा
हेय निम्न, नीची
हंस पक्षी
हँस हँसना
हस्त हाथ
हस्ति हाथी
हार पराजय
हाड़ हड्डी
पुत्र बेटा
बालक कोई भी बच्चा
तंद्रा ऊँघना
निद्रा सोना
घालक घातक
पालक पालने वाला
असम जहाँ पहुँचना संभव न हो
दुर्गम जहाँ पहुँचना कठिन हो
आगम आगमन
अस्त्र फेंक कर चलाए जाने वाले हथियार
शस्त्र हाथ में लेकर लड़ने वाला हथियार
अपराध समाज अथवा शासन के कानून का उल्लंघन
पाप नैतिक नियमों का उल्लंघन
अभ्यास दक्षता प्राप्त करने के लिए बार बार करना
परिश्रम मेहनत जिससे थकावट होने लगे
अनभिज्ञ जिसे किसी बात की जानकारी न हो
मूर्ख जिसमें समझ का अभाव हो
प्रबन्ध
अभिवादन अपना परिचय देकर प्रणाम करना
प्रणाम अपने से बड़ों को प्रणाम करना
नमस्कार अपने बराबर वालो का अभिवादन करना
नमस्ते अभिवादन हेतु सामान्य शिष्टाचार का शब्द
ईर्ष्या दूसरों की सफलता पर जलना
द्वेष किसी कारण से दूसरों के प्रति घृणा
स्पर्धा दूसरों के गुणों से प्रभावित होकर वैसा बनने की कामना
डाह ईर्ष्या युक्त जलन
अनुरोध बराबर के व्यक्ति से की गई प्रार्थना
प्रार्थना बड़ों से की गई प्रार्थना
अधिक आवश्यकता से ज्यादा
काफी पर्याप्त, न कम न अधिक
अनबन आपस में न बनना
खटपट किसी बात पर आपस में लड़ना
अध्यक्ष किसी संस्था का स्थायी प्रधान
सभापति कुछ काल तक होने वाले किसी सभा का प्रधान
भजन स्मरण, गुण, कथनादि से ईश्वर की आराधना
अर्चना धूप, दीप आदि से पूजा
पूजा बिना किसी सामग्री के पूजा या प्रार्थना
आराधना इष्ट की फल प्राप्ति हेतु सेवा
उपासना इष्ट की समीपता प्राप्ति हेतु सेवा
आशा प्राप्ति की संभावना के साथ इच्छा का समन्वय
इच्छा किसी वस्तु के लिए सामान्य इच्छा
उत्कंठा प्रतीक्षायुक्त प्राप्ति की तीव्र इच्छा
अभिलाषा कोई विशेष इच्छा
स्पृहा उत्कट इच्छा
उपयोग सुन्दर ढंग से काम में लाना
प्रयोग सामान्य रूप से काम में लाना
अभिनन्दन किसी महान व्यक्ति या किसी विशेष कार्य अथवा अवसर पर विधिवत सम्मान
स्वागत सम्मानपूर्ण व्यवहार
आदरणीय अपने से बड़ों के प्रति
पूज्य, पूजनीय माता-पिता या महान व्यक्तियों के प्रति सम्मान
श्रद्धेय भक्ति भावना
लज्जा शर्म
दया दूसरे के दुःख दूर करने की इच्छा
कृपा दूसरों की सहायता करने की इच्छा
खेद गलती करने पर दुःख प्रकट करना
शोक किसी की मृत्यु पर दुःखी होना
ऋषि आध्यात्मिक तत्त्वों या वेद मंत्रें का द्रष्टा
मुनि धर्म तत्त्व का मौन भाव से मनन करने वाला
उत्साह काम करने की तीव्र उमंग
साहस साधनहीन अवस्था में भी काम करना
छाया वृक्ष या भवन आदि की
परछाई व्यक्ति की छाया
दुराचार बुरा आचार (व्यवहा) चरित्रहीनता
अत्याचार किसी पर जुल्म करना
सम्राट राजाओं का राजा
राजा साधारण राजा
प्रलाप बकवास (मानसिक विकार के कारण अंटशंट बोलना
विलाप शोक या दुःख में बोलते हुए रोना
आलाप बातचीत
भ्रांति समानता के कारण एक वस्तु में दूसरी का भ्रम होना
संदेह समानता के कारण वास्तविकता का निश्चय न होना
सदेह शरीर के साथ
श्रद्धा ईश्वर, धर्म या बड़े लोगों के प्रति पूज्य भाव
भक्ति ईश्वर या पूज्य व्यक्ति के प्रति पूर्ण निष्ठा  सेवा
सुश्रूषा माता-पिता, पूज्य तथा स्वामी के सुख हेतु किया गया कार्य
सेवा रोगी, दीन-दुःखी की परिचर्या
प्रेम प्रगाढ़ संबंध दर्शाने वाला शब्द (देश प्रेम)
स्नेह बड़ों का छोटों के प्रति प्रीतिभाव
वात्सल्य माता-पिता का संतान के प्रति
अनुराग प्रेमी-प्रेमिका का पारस्परिक अनुराग
मित्र दोस्त
बन्धु भाई समान उम्र वाले के लिए
पुष्प गन्ध वाला फूल
कुसुम इसमें गंध होना जरूरी नहीं
इस्तरी कपड़े पर फेरने वाला लोहा
स्त्री औरत
   

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *