रचनात्मक लेखन » चित्र-वर्णन

चित्र-वर्णन

 

चित्र को देखकर उसमें निहित क्रियायों, स्थितियों और भावों का वर्णन ही ‘चित्र-वर्णन’ कहलाता है।

(क)चित्र-वर्णन के लाभ

(1) चित्र-वर्णन से वस्तुओं या दृश्यों को परखने की क्षमता का विकास होता है।
(2) चित्र-वर्णन से कल्पना शक्ति का विकास होता है।
(3) चित्र-वर्णन से अपने विचारों को एक सूत्र में पिरोकर लिखने की प्रतिभा का विकास होता है।
(4) भाषा लेखन का विकास होता है।

(ख) चित्र-वर्णन करते समय ध्यान रखने वाली बातें

(1) सर्वप्रथम चित्र को ध्यान से देखना है।
(2) सम्पूर्ण चित्र किसका है यह बताना है।
(3) चित्र में कौन-कौन से क्रियाएँ हो रही हैं? उन्हें क्रम से लिखना है।
(4) फिर चित्र के माध्यम से कही जा रही बात को अपने शब्दों में समझाने का प्रयास करें।
(5) अंत में अपने विचार लिखिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *