व्याकरण » वाच्य

क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि वाक्य में क्रिया-व्यापार का प्रधान विषय कर्त्ता, कर्म या भाव है, उसे वाच्य कहते हैं। वाच्य मुख्य रूप से तीन होते हैं-

(1) कर्तृवाच्य

जहाँ वक्ता का कथ्य बिंदु कर्ता है। जिन वाक्यों में कर्ता के बारे सीधे-सीधे बात की जाती है। सकर्मक और अकर्मक क्रिया वाले सभी वाक्य जो कर्ता को क्रिया से जोड़ते है। जैसे:-

सकर्मक क्रिया अकर्मक क्रिया
अमर पढ़ता है। रमेश रो रहा है।
रोहित भोजन नही कर रहा। रानी देर तक नहीं सोती है।
दादी पानी पी रही है। वह तैरता है।
बच्चे मैदान में खेल रहे हैं। कोमल हँसती नहीं है।
कृष्ण मुरली नहीं बजा रहा है। चाँद चमकता है।
माली पौधे उगा रहा है। सूरज नहीं निकल रहा है।
सीता गीता को लेकर जाएगी। राम दौड़ रहा था।
रोहित ने बाजा बजा दिया। राधा नहीं घूम रही है।
कमल अखबार पढ़ता है। पवन घर क्यों जा रहा है?
किसान ने साँप मार दिया। शेर भाग गया ।
बच्चे पतंग उड़ाते हैं। पक्षी आसमान में उड़ते हैं।
गाय चर रही है। वह पंजाब नहीं जाएगा।
मैं नहीं खा रहा हूँ। केशव पैदल चल रहा है।
तुम गेंद क्यों उछाल रहे हो? राधा नाच नहीं रही है।

 

(2) कर्मवाच्य

जहाँ वक्ता का कथ्य बिंदु कर्म है। केवल सकर्मक क्रिया वाले कर्तृवाच्य वाक्य ही कर्मवाच्य में बदले जा सकते हैं। जैसे:-

  1. अमर के द्वारा पढ़ा जाता है।
  2. रोहित के द्वारा भोजन नहीं किया जा रहा।
  3. दादी द्वारा पानी पीया जा रहा है।
  4. बच्चों द्वारा मैदान में खेला जा रहा है।
  5. कृष्ण द्वारा मुरली नहीं बजायी जा रही है।
  6. माली द्वारा पौधे उगाए जा रहे हैं।
  7. सीता के द्वारा गीता ले जायी जाएगी।
  8. रोहित के द्वारा बाजा बजाया गया।
  9. कमल के द्वारा अखबार पढ़ा जाता है।
  10. किसान के द्वारा साँप मारा गया।
  11. बच्चों के द्वारा पतंग उड़ाई जाती है।
  12. गाएँ के द्वारा चरा जाता है।
  13. मेरे द्वारा नहीं खाया जा रहा है।
  14. तुम्हारे द्वारा गेंद क्यों उछाली जा रही है?

(3) भाववाच्य

जहॉं वक्ता का कथ्य बिंदु क्रिया है। केवल अकर्मक क्रिया वाले कर्तृवाच्य वाक्य ही भाववाच्य में बदले जा सकते हैं। जैसे:-

  1. रमेश द्वारा रोया जा रहा है।
  2. रानी द्वारा देर तक नहीं सोया जाता है।
  3. उसके द्वारा तैरा जाता है।
  4. कोमल द्वारा हँसा नहीं जाता है।
  5. चाँद द्वारा चमका जाता है।
  6. सूरज द्वारा निकला जा रहा है।
  7. राम द्वारा दौड़ा जा रहा था।
  8. राधा द्वारा धूमा नहीं जा रहा है।
  9. पवन के द्वारा घर क्यों नहीं जाया जा रहा है।
  10. शेर के द्वारा भागा गया।
  11. पक्षियों द्वारा आसमान में उड़ा जाता है।
  12. उसके द्वारा पंजाब नहीं जाया जाएगा।
  13. केशव द्वारा पैदल चला जा रहा है।
  14. राधा द्वारा नाचा नहीं जा रहा है।
वाच्य क्विज
Level – 1 Click here