व्याकरण » शब्दकोश-प्रयोग

शब्दकोश का प्रयोग

अनुस्वार और अनुनासिक वाले वर्ण अपने वर्ग में पहले आते हैं, जैसे कगार से पहले कंठ शब्द आएगा। पंचम वर्ण के स्थान पर भी अनुस्वार का प्रयोग करते हुए उन्हें अपने वर्ग में पहले रखा जाता है, जैसे कण्ठ के स्थान पर कंठ का प्रयोग करने पर कंठ का क्रम पहले होगा। अर्ध व्यंजन उसी क्रम के अंत में होंगे। उदाहरण कं/कँ, क, का, कि, की, कु, कू, कृ, के, कै, को, कौ, क्।

अं/अँ, अ,
आं/आँ, आ
इं/इँ, इ
ईं/ईँ, ई
उं/उँ, उ
ऊं/ऊँ, ऊ
ऋं/ऋँ, ऋ
एं/एँ, ए
ऐं/ऐँ, ऐ
ओं/ओँ, ओ
औं/औँ, औ
कं/कँ, क, का, कि, की, कु, कू, कृ, के, कै, को, कौ, क्
खं/खँ, ख, खा, खि, खी, खु, खू, खृ, खे, खै, खो, खौ, ख्
गं/गँ, ग, गा, गि, गी, गु , गू, गृ, गे, गै, गो, गौ, ग्
घं/घँ, घ, घा, घि, घी, घु, घू, घृ, घे, घै, घो, घौ, घ्
ङं/ङँ, ङ, ङा, ङि, ङी, ङु, ङू, ङृ, ङे, ङै, ङो, ङौ, ङ्
चं/चँ, च, चा, चि, ची, चु, चू, चृ, चे, चै, चो, चौ, च्
छं/छँ, छ, छा, छि, छी, छु, छू, छृ, छे, छै, छो, छौ, छ्
जं/जँ, ज, जा, जि, जी, जु, जू, जृ, जे, जै, जो, जौ, ज्
झं/झँ, झ, झा, झि, झी, झु, झू, झृ, झे, झै, झो, झौ, झ्
ञं/ञँ, ञ, ञा, ञि, ञी, ञु, ञू, ञृ, ञे, ञै, ञो, ञौ, ञ्
टं/टँ, ट, टा, टि, टी, टु, टू, टृ, टे, टै, टो, टौ, ट्
ठं/ठँ, ठ, ठा, ठि, ठी, ठु, ठू, ठृ, ठे, ठै, ठो, ठौ, ठ्
डं/डँ, ड, डा, डि, डी, डु, डू, डृ, डे, डै, डो, डौ, ड्
ढं/ढँ, ढ, ढा, ढि, ढी, ढु, ढू, ढृ, ढे, ढै, ढो, ढौ, ढ्
णं/णँ, ण, णा, णि, णी, णु, णू, णृ, णे, णै, णो, णौ,ण्
तं/तँ, त, ता, ति, ती, तु, तू, तृ, ते, तै, तो, तौ, त्
थं/थँ, थ, था, थि, थी, थु, थू, थृ, थे, थै, थो, थौ, थॅ, थॉ
दं/दँ, द, दा, दि, दी, दु, दू, दृ, दे, दै, दो, दौ, द्
धं/धँ, ध, धा, धि, धी, धु, धू, धृ, धे, धै, धो, धौ, ध्
नं/नँ, न, ना, नि, नी, नु, नू, नृ, ने, नै, नो, नौ, न्
पं/पँ, प, पा, पि, पी, पु, पू, पृ, पे, पै, पो, पौ, प्
फं/फँ, फ, फा, फि, फी, फु, फू, फृ, फे, फै, फो, फौ, फ्
बं/बँ, ब, बा, बि, बी, बु, बू, बृ, बे, बै, बो, बौ, ब्
भं/भँ, भ, भा, भि, भी, भु, भू, भृ, भे, भै, भो, भौ, भ्
मं/मँ, म, मा, मि, मी, मु, मू, मृ, मे, मै, मो, मौ, म्
यं/यँ, य, या, यि, यी, यु, यू, यृ, ये, यै, यो, यौ, य्
रं/रँ, र, रा, रि, री, रु, रू, रृ, रे, रै, रो, रौ, र्
लं/लँ, ल, ला, लि, ली, लु, लू, लृ, ले, लै, लो, लौ, ल्
वं/वँ, व, वा, वि, वी, वु, वू, वृ, वे, वै, वो, वौ, व्
शं/शँ, श, शा, शि, शी, शु, शू, शृ, शे, शै, शो, शौ, श्
षं/षँ, ष, षा, षि, षी, षु, षू, षृ, षे, षै, षो, षौ, ष्
सं/सँ, स, सा, सि, सी, सु, सू, सृ, से, सै, सो, सौ
हं/हँ, ह, हा, हि, ही, हु, हू, हृ, हे, है, हो, हौ, ह्

नियम-

1– क्ष, त्र, ज्ञ, श्र आदि संयुक्त व्यंजनों वाले शब्द क्रमशः क्, त्, ज्, श् आदि स्थानों पर शब्दकोश में मिलते हैं।

2- शब्दों का क्रम निर्धारित करते समय सबसे पहले प्रथम स्थान के अक्षरों को वरीयता दें। जैसे-

पपीता, सेब, केला, आम।

 (प्रस्तुत उदाहरण में पहले स्थान पर लिखित अक्षर ही भिन्न-भिन्न  हैं, अतः प्रथम स्थान के अक्षरों की मात्रा को देखे बिना ही शब्दों का क्रम निर्धारित हो सकता है।)

सही क्रम – आम, केला, पपीता, सेब।

3- यदि प्रथम स्थान पर लिखित अक्षर सभी शब्दों में समान हैं तो उनकी मात्रा को वरीयता देते हुए शब्दों का क्रम निर्धारित करें। जैसे-

कोयल, किसान, केशव, काजल।

(प्रस्तुत उदाहरण में पहले स्थान पर लिखित अक्षर समान  हैं, अतः प्रथम स्थान के अक्षरों की मात्रा को भी देखा जाएगा और मात्रा को वरीयता देते हुए शब्दों का क्रम निर्धारित किया जाएगा।)

सही क्रम – काजल, किसान, केशव, कोयल।

3- यदि प्रथम स्थान पर लिखित अक्षर और उसकी मात्रा सभी शब्दों में समान हैं तो द्वितीय स्थान पर अंकित अक्षर और उसकी मात्रा को वरीयता देते हुए शब्दों का क्रम निर्धारित करें।

सीता, सीमा, सीना, सीचना।

(प्रस्तुत उदाहरण में पहले स्थान पर लिखित अक्षर ‘स’ और उसकी मात्रा सभी शब्दों में समान है, अतः दूसरे स्थान के अक्षर और उनकी मात्रा के आधार पर शब्दों को व्यवस्थित किया जाएगा।)

सही क्रम – सीचना, सीता, सीना, सीमा।

4- यदि प्रथम व द्वितीय स्थान पर लिखित अक्षर और उनकी मात्राएँ सभी शब्दों में समान हैं तो तृतीय स्थान पर लिखित अक्षर और उसकी मात्रा को वरीयता देते हुए शब्दों का क्रम निर्धारित करें।

5- उपरोक्त क्रम को तब तक जारी रखेँ जब तक प्रत्येक स्थान पर लिखित अक्षरों के अनुसार शब्दों सही क्रम ज्ञात न हो जाए।

इस पाठ के टेस्ट के लिए यहाँ क्लिक करें।

अभ्यास

निर्देश:- निम्नलिखित प्रश्नों को शब्दकोश के अनुसार शब्दों का क्रम में लगाने पर पहला शब्द होगा-

1- अकड़ना – अंकित – अक्षर – अनादि
2- अभिभावक – अभिनव – अपेक्षा – अभिन्न
3- उत्तेजक – उज्ज्वल – उच्छृंखल – उदार
4- गोखरू – गिनती – गुरुत्व – गूँजना
5- ज्वाला – जामुन – जोखिम – जितेन्द्रिय
6- निष्ठा – निष्काम – निष्काम – निष्क्रिय
7- प्रतिवेदन – प्रतिक्षण – प्रतिष्ठा – प्रतिपल
8- प्रज्ञा – प्रमाण – प्रणाम – प्रचार
9- द्रव – दृष्टि – दिशा – दीक्षा
10- वृद्धि – वृक्ष – वृष्टि – वृथा
11- मर्यादा – मयूर – मनीषा – मस्तक
12- ज्वार – जानलेवा – जत्था – जातवेद
13- सृष्टि – स्रोत – संन्यासी – संवाद
14- सत्कर्म – सतयुग – संसर्ग – संहार
15- साहित्य – साहिब – सागर – सीमित
16- उम्र – उमड़ना – उम्मीद – उन्माद
17- ऊँचाई – ऊधम – ऋषि – ऊर्घ्व
18- ऐश्वर्य – ऐच्छिक – ऐंठना – ऐतिहासिक
19- औपचारिक – औदार्य – औद्योगिक – औपनिवेशिक
20- कांग्रेस – केंचुआ – कंगाल – कंचन

इस पाठ के टेस्ट के लिए यहाँ क्लिक करें।

निर्देश:- निम्नलिखित प्रश्नों को शब्दकोश के अनुसार शब्दों का क्रम में लगाने पर अंतिम शब्द होगा-

1:- अपहृत – अपहरण – अपहुति – अपहर्ता
2:- अभिशाप – अभिशप्त – अभिशंसा – अभिशापित
3:- अवगाहन – अवगुंठन – अवगुण – अवगत
4:- आशातीत – आशावादी – आवेदन – आविष्कार
5:- उत्कर्ष – उत्तम – उत्तर – उत्कृष्ट
6:- कर्मण्य – कर्मठ – कर्मशाला – कर्मनिष्ठ
7:- कुंजल – कुम्भ – कुण्ठा – कुंडल
8:- ग्रास – ग्राह्य – ग्राम्य – ग्राहक
9:- चाँद – चादर – चाणक्य – चातुर्य
10:- दुष्कर्मी – दुष्ट – दुष्प्राप्य – दुष्कृति
11:- निरुद्यम – निरुपण – निरुत्साह – निरुद्वेग
12:- निर्विवाद – निर्वाचन – निर्निमेष – निर्यात
13:- प्रक्षिप्त – प्रक्षेपण – प्रख्यात – प्रकट
14:- भगवान – भगवत् – भक्ति – भिक्षु
15:- वस्तु – वस्त्र – व्यसन – वसुमति
16:- विश्वव्यापी – विश्वास – विश्वकर्मा – विश्वासपात्र
17:- शिष्ट – शिशु – शिशिर – शिष्य
18:- संस्मरण – संश्लेषण – संस्कृत – संस्थापक
19:- हस्तकौशल – हस्तक्षेप – हस्तांतरण – हस्त
20:- ह्रस्व – हृदय – हृष्ट – होली

इस पाठ के टेस्ट के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *