0% 0 Created by hindigyan 1 / 50 1. शहर में बसंत किस प्रकार आता है? 'बनारस' कविता के आधार पर बताएँ। A. धीरे-धीरे B. कभी नहीं C. अचानक से D. कभी-कभी 2 / 50 2. कवि ने बच्चे से किसकी दिशा के बारे में पूछा? 'दिशा' कविता के आधार पर बताएँ। A. विंध्याचल B. हिमालय C. गंगा नदी D. नीलगिरि 3 / 50 3. कवि के अनुसार बनारस शाम को कैसा हो जाता है? A. इनमें से कोई नहीं। B. धीरे-धीरे नष्ट हो जाता है। C. धीरे-धीरे खाली हो जाता है। D. धीरे-धीरे भर जाता है। 4 / 50 4. ‘निहारल नयन न’ में अलंकार है- A. पुनरुक्ति प्रकाश B. अनुप्रास C. रूपक D. उत्प्रेक्षा 5 / 50 5. "विद्यापति के पद" के आधार पर बताएँ- श्रीकृष्ण गोकुल छोड़कर कहाँ बस गए हैं? A. हरिद्वार B. वृन्दावन C. मथुरा D. कैलाश 6 / 50 6. "विद्यापति के पद" के आधार पर बताइए। "गुनि-गुनि प्रेम तोहारा।।" पंक्ति में अलंकार है- A. अनुप्रास B. अतिशयोक्ति C. पुनरुक्ति प्रकाश D. यमक 7 / 50 7. अगहन देवस घटा निसि बाढ़ी।.... छंद का प्रकार है- A. हरिगीतिका B. मालिनी C. दोहा-चोपाई D. सोरठा 8 / 50 8. 'बारहमासा' के आधार पर बताएँ। किस माह में शीत चार गुना बढ़ गया है? A. पूस B. फाल्गुन C. अगहन D. माघ 9 / 50 9. बिरह बाढ़ि भा दारुन सीऊ। पंक्ति में --------- अलंकार है। A. अतिशयोक्ति B. अनुप्रास C. उत्प्रेक्षा D. पुनरुक्ति प्रकाश 10 / 50 10. जगधर क्या सहन नहीं कर पा रहा था? A. रुपये सूरदास के पास रहें। B. सुभागी भैरो के पास रहे। C. सारे रुपये भैरो के पास रहें। D. सुभागी सूरदास के पास रहे। 11 / 50 11. 'बल्लमटेर' का अर्थ निम्न में से क्या नहीं है? A. लुटेरे B. शरीफ C. गुंडे D. बदमाश 12 / 50 12. रात के कितने बजे सूरदास की झोपड़ी में आग लगा दी जाती है? A. तीन बजे B. दो बजे C. एक बजे D. बारह बजे 13 / 50 13. क्या चीज सूरदास के जीवन की सारी आशाओं का आधार थी? A. झोपड़ी B. बर्तन C. रुपयों की पोटली D. जमीन 14 / 50 14. 'बहुत दिनान को अवधि आसपास परे' में अलंकार है- A. यमक B. अनुप्रास C. रूपक D. उपमा 15 / 50 15. गांधी जी से मिलते हुए लेखक किसे अपने साथ रखना चाहता था? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. अपने पिता को B. अपने छोटे भाई को C. अपनी माता को D. अपने बड़े भाई को 16 / 50 16. लेखक और उनकी पत्नी को सदरमुकाम में आमंत्रित करने कौन आए थे? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. लोटस पत्रिका के तत्कालीन संपादक B. ट्यूनेशिया के प्रधानमंत्री C. यास्सेर अराफ़ात के मंत्री D. यास्सेर अराफ़ात 17 / 50 17. लेखक को सेवाग्राम में रहते हुए कौन-कौन से देशभक्त देखने को मिले? A. मीरा बेन और राजेंद्र बाबू B. खान अब्दुल गफ़्फ़ार खान C. ये सभी D. पृथ्वीसिह आजाद 18 / 50 18. गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफ़ात नामक पाठ भीष्म साहनी की आत्मकथा का अंश है। उनकी आत्मकथा का नाम है - A. आज के अतीत B. जाने पहचाने लोग C. अपनी खबर D. आज का नया युग 19 / 50 19. कश्मीर यात्रा पर नेहरू जी का कैसा स्वागत हुआ था? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. इनमें से कोई नहीं B. भव्य C. नीरस D. सामान्य 20 / 50 20. "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ कि लेखक के भाई का नाम क्या था? A. बलराज B. राज सिंह C. शिवराज D. गजराज 21 / 50 21. गांधी जी से साथ चलते हुए लेखक ने किनको पहचान लिया था? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. महादेव देसाई B. इनमें से कोई नहीं C. डॉ0 सुशीला नय्यर D. डॉ0 सुशीला नय्यर और महादेव देसाई 22 / 50 22. "मैंने देखा एक बूँद" कविता ‘बूँद’ किसका प्रतीक है? A. मृत्यु का B. विराट सत्ता का C. नश्वर मनुष्य का D. नश्वर संसार का 23 / 50 23. कवि के अनुसार व्यक्ति के द्वारा समाज के साथ जुड़ने पर क्या होगा? "यह दीप अकेला" कविता के आधार पर बताएँ। A. केवल समाज शक्तिशाली होगा। B. दोनों की सार्थकता होगी। C. केवल व्यक्ति समृद्ध होगा। D. दोनों कमजोर होंगे। 24 / 50 24. कौन मनुष्य को दयनीय और कृपण बना देता है? "कुटज" पाठ के आधार पर बताएँ? A. स्वार्थ B. परोपकार C. दया D. हिम्मत 25 / 50 25. लेखक के अनुसार अगस्त्य मुनि कुटज क्यों कहे जाते हैं? A. कुटज से उत्पन्न होने के कारण। B. इनमें से कोई नहीं। C. घर से उत्पन्न होने के कारण D. घड़े से उत्पन्न होने के कारण 26 / 50 26. शिवालिक क्या है? "कुटज" निबंध के आधार पर बताएँ? A. शिव की जटा B. शिव का त्रिशूल C. पर्वत श्रेणी D. शिव की पत्नी 27 / 50 27. "पर पाठ अन्य यह, अन्य कला।"- इस पंक्ति में अलंकार है- A. अनुप्रास अलंकार B. विरोधाभास अलंकार C. उपमा अलंकार D. रूपक अलंकार 28 / 50 28. 'वह लता वहीं की, जहाँ कली तू खिली' पंक्ति में 'कली' शब्द किसके लिए प्रयोग हुआ है? A. सरोज की नानी के लिए B. सरोज की माँ के लिए C. सरोज की मौसी के लिए D. सरोज के लिए 29 / 50 29. संस्कारों के अनुसार कौन अपनी पुत्री के विवाह में उस पर जल डाल सकता है? 'सरोज-स्मृति' कविता के आधार पर बताएँ। A. माता B. चाचा C. पिता D. दादा 30 / 50 30. सरोज स्मृति कविता में वर्णित "शकुंतला" कौन थी? A. सरोज की माँ B. अभिज्ञानशाकुंतलम् नाटक की नायिका C. सरोज की नानी D. कवि की पत्नी 31 / 50 31. नीम के फूल और पत्ते किस रोग में रोगी के पास रखे जाते थे? "बिस्कोहर की माटी" पाठ के आधार पर बताइए। A. टीबी B. खसरा C. चेचक D. बुखार 32 / 50 32. "बिस्कोहर की माटी" पाठ के आधार पर बताइए। माँ के अंक से लिपटकर माँ का दूध पीना- A. चेतन से जड़ होना है। B. चेतन से चेतन होना है। C. जड़ से चेतन होना है। D. जड़ से जड़ होना है। 33 / 50 33. ऐसी कौन सी स्मृति है जिसके साथ लेखक को मृत्यु का बोध अजीब तौर से जुड़ा मिलता है? "बिस्कोहर की माटी" पाठ के आधार पर बताइए। A. इनमें से कोई नहीं B. उस औरत की स्मृति जिसका पति मर गया था। C. उस साँप की स्मृति जो बहुत खतरनाक था। D. उस गर्मी की स्मृति जो लोगों को बीमार कर देती थी। 34 / 50 34. "शेर" लघुकथा के आधार पर बताएँ - लोमड़ी स्वेच्छा से शेर के मुँह में क्यों चली जा रही थी? A. रोजगार के लिए B. स्वर्ग (मोक्ष) के लिए C. पद के लिए D. घास के लिए 35 / 50 35. "चार हाथ" लघुकथा के आधार पर बताएँ। मिल मालिक ने अंत में क्या किया? A. मजदूरी आधी कर दी। B. मजदूरी दोगुनी कर दी। C. मजदूरी आधी करके दोगुने मजदूर रख लिए। D. मजदूरी तिगुनी कर दी। 36 / 50 36. "पहचान" लघुकथा के आधार पर बताइए- राजा द्वारा जनता को दिये गए हुक्मों का निम्न में से क्या निहितार्थ (उद्देश्य) नहीं था? A. जनता का शोषण करना। B. जनता की उन्नति करना। C. स्वयं की उन्नति करना। D. उत्पादन को बढ़ाना। 37 / 50 37. "शेर" लघुकथा के आधार पर बताएँ - व्यवस्था के दिखावे का विरोध कौन करता है? A. लोमड़ी B. उल्लू C. लेखक D. गधा 38 / 50 38. "साझा" लघुकथा के आधार पर बताएँ। निम्न में से क्या सत्य नहीं है? A. हाथी ने ईमानदारी से फसल बाँट ली B. किसान हाथी के साथ खेती करने के लिए तैयार हो गया C. उसने हाथी से मिलकर गन्ना बोया D. किसान चाहता था कि फसल आधी-आधी बाँट ली जाए। 39 / 50 39. "जहाँ कोई वापसी नहीं" पाठ के आधार पर सत्य/असत्य बताएँ- 'कभी-कभी किसी इलाके की संपदा ही उसका अभिशाप बन जाती है।' A. सत्य B. असत्य 40 / 50 40. 'अपना मालवा...' पाठ के आधार पर बताइए कि लेखक ने चंबल नदी को कहाँ देखा? A. हालोद B. नेमावर C. घाटा बिलोद D. ओंकारेश्वर 41 / 50 41. लेखक द्वारा बजवाड़ा में देखे दृश्य के विषय में क्या सही नहीं है? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. शाम हो जाने पर भी जैसे अपने अंदर के मंदे उजाले से गमक रही थी। B. नर्मदा उफन कर बह रही थी। C. चाँद निकला हुआ था। D. नर्मदा शांत, गंभीर और भरी पूरी थी। 42 / 50 42. लेखक के अनुसार अब ये सदानीरा नदियाँ मालवा के गालों पर क्या नहीं बहा सकती? A. रेत B. आँसू C. पानी D. कूड़ा 43 / 50 43. "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। नागदा स्टेशन पर मीणा जी द्वारा बेची गई चाय में.... A. चायपत्ती नहीं होती थी। B. पानी नहीं होता था। C. चीनी नहीं होती थी। D. दूध नहीं होता था। 44 / 50 44. लेखक प्रभाष जोशी द्वारा रचित पाठ किससे संबन्धित है? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. भारत की नदियों की जानकारी देना। B. पर्यावरणीय सरोकारों से आम जन को जोड़ना C. मालवा क्षेत्र का गुणगान करना D. अपनी यात्रा के विषय में बताना 45 / 50 45. "दूसरा देवदास" कहानी के आधार पर बताइए। ............. की नीलांजली में सहस्र बत्तियाँ घी में भिगोकर रखी हुई है? A. सोने B. काँसे C. पीतल D. चाँदी 46 / 50 46. "सुमिरिनी के मनके" पाठ के आधार पर बताएँ - लकड़ी यदि खेत की मिट्टी छू ले तो सन्तान .......... बनेगी। A. ज़मींदार B. मजदूर C. खेतिहर D. चरवाहा 47 / 50 47. बालक द्वारा इनाम में लड्डू माँगने पर लेखक ने सुख की साँस क्यों भरी? A. वहाँ केवल लड्डू ही रखे थे। B. लड्डू सस्ता इनाम था C. बच्चे की स्वाभाविक प्रवृतियाँ अभी जीवित थी D. इनमें से कोई नहीं 48 / 50 48. "सुमिरिनी के मनके" पाठ के आधार पर बताएँ - लेखक के अनुसार धर्म के गूढ़ रहस्यों को समझने का अधिकार किनके पास होना चाहिए ? A. केवल मीमांसकों B. केवल तत्वशास्त्रियों C. केवल धर्मोपदेशकों D. जन सामान्य के पास 49 / 50 49. "सुमिरिनी के मनके" पाठ के आधार पर बताएँ - 'सच्चा प्रेमी लोहे को छूता और घुड़दौड़ का पहला इनाम पाता' से क्या अभिप्राय है? A. इनमें से कोई नहीं B. पुरश्री से विवाह हो जाता है। C. घोड़ा इनाम में मिल जाता है। D. पुरश्री की प्रतिमा से विवाह हो जाता है। 50 / 50 50. "सुमिरिनी के मनके" पाठ के आधार पर बताएँ - क्या धर्म संबंधी विचार और मान्यताएँ अपने समय का बोध कराते हैं? A. हाँ B. नहीं Your score is 0% Restart quiz JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2024-02-11