0% 0 Created by hindigyan 1 / 50 1. 'बहुत दिनान को अवधि आसपास परे' इस छंद में कौन-सा रस है? A. करुण रस B. हास्य रस C. संयोग शृंगार रस D. वियोग शृंगार रस 2 / 50 2. 'बालक बच गया' निबंध का मूल प्रतिपाद्य है- A. बाल-शिक्षा की सही उम्र B. स्त्री शिक्षा C. जनसंख्या शिक्षा D. प्रौढ़ शिक्षा 3 / 50 3. "सुमिरिनी के मनके" पाठ के आधार पर बताएँ - जो लड़की एक बार श्मशान की मिट्टी छू ले, उसका विवाह कभी नहीं होता था। (सत्य / असत्य) A. सत्य B. असत्य 4 / 50 4. घड़ी के पुर्जे निबंध में घड़ी किसका प्रतीक है? A. धर्म का B. सम्प्रदाय का C. अधर्म का D. जाति का 5 / 50 5. "सुमिरिनी के मनके" पाठ के आधार पर बताएँ - लेखक के अनुसार धर्म का वास्तविक स्वरूप मानव का विकास करता है।(सत्य/असत्य) A. सत्य B. असत्य 6 / 50 6. 'बालक बच गया' निबंध के आधार पर बताएँ- क्या बालक की प्रवृत्तियों का गला घोटना अनुचित है? A. हाँ B. कभी-कभी C. पता नहीं D. नहीं 7 / 50 7. निम्नलिखित में कौन-सा "घड़ी के पुर्जे" निबंध का कथ्य नहीं है? A. परिस्थितियों के अनुसार धर्म की अवधारणा में भी सहज परिवर्तन करना B. धर्म की प्रचलित व्याख्या में हस्तक्षेप करने का अधिकार किसी को नहीं है C. धर्माचार्यों द्वारा लोगों के कल्याण की भावना D. धर्म के विषय में जानने का अधिकार प्रत्येक मनुष्य का होना चाहिए। 8 / 50 8. विद्यापति किस माह में विरहिणी को प्रियतम के आने की आशा देते हैं? A. माघ B. श्रावण C. कार्तिक D. आसाढ़ 9 / 50 9. ‘स्रवनहि सूनल स्रति’ में अलंकार है- A. यमक B. अनुप्रास C. श्लेष D. उपमा 10 / 50 10. "विद्यापति के पद" के आधार पर बताइए। 'कुसुमित कानन हेरि कमलमुखि' पद में .......... रस है- A. शांत B. संयोग शृंगार C. अद्भुत D. वियोग शृंगार 11 / 50 11. "दूसरा देवदास" कहानी के आधार पर बताइए। सभी पंडितो ने देशी घी के डब्बे किसके प्रतीकस्वरूप सजा रखे थे? A. बेईमानी के प्रतीकस्वरूप B. ईमानदारी के प्रतीकस्वरूप 12 / 50 12. 'लहरतारा या मडुवाडीह' से लेखक का क्या अर्थ है? 'बनारस' कविता के आधार पर बताएँ। A. जिला B. शहर C. क़स्बा D. मोहल्ला 13 / 50 13. बनारस की अँधेरी गलियों से चमकती हुई गंगा नदी की ओर क्या ले जाया जाता है? A. मिठाई B. चारपाई C. शव D. बंदर 14 / 50 14. बच्चा स्कूल के बाहर क्या कर रहा था? 'दिशा' कविता के आधार पर बताएँ। A. पतंग उड़ा रहा था। B. पतंग देख रहा था। C. खड़ा था। D. पढ़ रहा था। 15 / 50 15. 'स्वच्छ मांसलता' का अर्थ है- A. वास्तविक रूप B. न दिखाई देने वाला C. अदृश्य D. छिपा हुआ 16 / 50 16. 'यह दीप अकेला स्नेह भरा है गर्व भरा मदमाता, पर इसको भी पंक्ति को दे दो।' - इस पंक्ति में रेखांकित का क्या अभिप्राय है? A. व्यक्ति अयोग्य से भरा है। B. व्यक्ति अहंकार से भरा है। C. व्यक्ति अपनी योग्यता पर आत्ममुग्ध है। D. व्यक्ति समाज को तुच्छ मानता है। 17 / 50 17. 'मैंने देखा एक बूँद' कविता में कवि ने जीवन को कैसा माना है? A. पापी B. दीर्घायु C. अमर D. नश्वर 18 / 50 18. कवि किसके शोक में विलाप कर रहा है? 'सरोज-स्मृति' कविता के आधार पर बताएँ। A. माँ B. पुत्री C. दादा D. पत्नी 19 / 50 19. "हों भ्रष्ट शीत के-से शतदल!"- इस पंक्ति में अलंकार है- A. उपमा अलंकार B. रूपक अलंकार C. अनुप्रास अलंकार D. श्लेष 20 / 50 20. सरोज किसकी पुत्री थी? A. कवि की बहन की B. कवि के मित्र की C. कवि के भाई की D. कवि की 21 / 50 21. कवि अपनी पुत्री सरोज को श्रद्धांजली के रूप में क्या अर्पित करता है? A. पुष्प B. अपने पुण्य कर्मो का फल C. अनाज D. गीत 22 / 50 22. "वे आपके ही नहीं, हमारे भी नेता हैं। उतने ही आदरणीय जितने आपके लिए।" - यास्सेर अराफ़ात ने यह बात किसके लिए कही? A. राजेंद्र प्रसाद जी के लिए B. नेहरू जी के लिए C. गांधी जी के लिए D. लेखक के लिए 23 / 50 23. खोखे के अंदर से लड़का क्या कहे जा रहा था? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. कस्तूरबा को बुलाओ। B. बापू को बुलाओ। C. मीरा बेन को बुलाओ। D. मेरी माँ को बुलाओ। 24 / 50 24. "मैं अकेला उनकी पार्टी के साथ कैसे जा मिलूँ? तुम भी साथ चलो।"- यह वाक्य किसने किससे कहा? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. लेखक के भाई ने लेखक से B. लेखक ने अपने मित्र से C. लेखक ने अपने बड़े भाई से D. लेखक ने अपने छोटे भाई से 25 / 50 25. लेखक को तिपाई पर अख़बार मिलने पर लेखक ने क्या फैसला किया? A. वह अख़बार नेहरू जी के कमरे में पहुँचा देगा। B. वह बिना माँगे अखबार नेहरू जी को देगा। C. वह अख़बार छिपा देगा। D. वह अखबार पढ़ता रहेगा और माँगने पर ही नेहरू जी को देगा।। 26 / 50 26. लेखक के भाई बलराज 1938 के लगभग किस पत्रिका में सह-संपादक थे? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. नयी दुनिया B. नयी तालीम C. नयी क्रांति D. नयी मिशाल 27 / 50 27. किसके नेतृत्व में कश्मीर में नेहरू जी स्वागत किया गया था? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. शेख अहमद B. शेख यकीद C. शेख अब्दुल्ला D. शेख निसार 28 / 50 28. लेखक का गांधी जी के साथ चलने का पहला अनुभव कैसा रहा? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. ये सभी B. लेखक ने गांधी जी के साथ चलनेवाले लोगों में से दो-एक को पहचान लिया था। C. लेखक गांधी जी से बात करना चाहता था पर समझ में ही नहीं आ रहा था कि क्या कहे? D. लेखक कभी आसपास देखता, कभी गांधी जी की धूलभरी चप्पलों की ओर देखने लगता। 29 / 50 29. 'छाती पर साँप लोट रहा था-इसे दम-के-दम में इतने रुपये मिल गए।' वाक्य में प्रयुक्त मुहावरे का अर्थ है- A. ईर्ष्या करना। B. छाती पर डंडा रखना। C. शरीर पर साँप चढ़ जाना। D. ज़हर भरना। 30 / 50 30. 'हसद' का अर्थ निम्न में से क्या नहीं है? A. डाह B. जलन C. इच्छा D. ईर्ष्या 31 / 50 31. सूरदास द्वारा जमा पोटली में लगभग कितने रुपए थे? A. पाँच सौ B. एक हजार C. पाँच हजार D. सात सौ 32 / 50 32. जब सूरदास की झोपड़ी में आग लगाई गई तो A. भैरो जाग रहा था। B. सूरदास जाग रहा था। C. केवल जगधर जाग रहा था। D. सभी लोग जाग रहे थे। 33 / 50 33. 'साझा' लघुकथा में किसान किसका प्रतीक है? A. प्रभुत्वशाली वर्ग का B. शोषित वर्ग का C. शक्तिशाली वर्ग का D. शोषक वर्ग का 34 / 50 34. "चार हाथ" लघुकथा के आधार पर बताएँ। मिल मालिक मजदूरों को चार हाथ क्यों लगाना चाहता था? A. मजदूरों के लाभ के लिए। B. मजदूरों को शिक्षित करने के लिए। C. मजदूरों को काम सिखाने के लिए। D. अधिक उत्पादन के लिए। 35 / 50 35. "पहचान" लघुकथा के आधार पर बताइए- जनता राज्य की स्थिति की ओर से आँखें बंद कर ले तो उसका जनता की प्रगति पर कैसा प्रभाव होगा? A. नकारात्मक B. सकारात्मक 36 / 50 36. "शेर" लघुकथा के आधार पर बताएँ - शेर के मुँह में निर्वाण के लिए कौन जाता है? A. लेखक B. लोमड़ी C. गधा D. उल्लू 37 / 50 37. 'बारहमासा' के आधार पर बताएँ। कंतू का अर्थ है- A. पिता B. भाई C. पति D. इनमें से कोई नहीं। 38 / 50 38. 'सौर सुपेती आवै जूड़ी।' पंक्ति में अलंकार है- A. उपमा B. अनुप्रास C. श्लेष D. रूपक 39 / 50 39. किस मास में नागमती का शरीर सूखे हुए पत्ते की भाँति पीला हो गया है? A. पूस B. फाल्गुन C. माघ D. अगहन 40 / 50 40. बिस्कोहर गाँव किसका था? A. विश्वनाथ त्रिपाठी का। B. प्रभाष जोशी का। C. प्रेमचंद का। D. संजीव का। 41 / 50 41. बिसनाथ के अनुसार किस फूल को सूँघकर बर्रे ततैया का डंक झड़ जाता था? "बिस्कोहर की माटी" पाठ के आधार पर बताइए। A. बेर B. अलसी C. नीम D. आम 42 / 50 42. "बिस्कोहर की माटी" पाठ के आधार पर बताइए। बत्तख अंडा देने को होती तो पानी छोड़कर ..................... पर आ जाती। A. घर B. जमीन C. पेड़ D. आकाश 43 / 50 43. 'अपना मालवा...' पाठ के आधार पर बताइए - सड़सठ वर्ष में कितनी बार ऐसा हुआ कि गंभीर नदी से पच्चीसों साइफन एक साथ खोलने पड़े? A. एक बार B. दो बार C. चार बार D. तीन बार 44 / 50 44. लेखक प्रभाष जोशी के अनुसार नदियों के किसको जन्म दिया? A. सभ्यताओं को। B. पहाड़ों को। C. मानवों को। D. पठारों को। 45 / 50 45. लेखक ने जैसे ही मालवा में प्रवेश किया तो मालवा में कैसा वातावरण था? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. धूप निकली हुई थी। B. बादल घिरे हुए थे। C. सब्जियाँ उगी हुई थी। D. ये सभी। 46 / 50 46. नागदा स्टेशन पर चाय बेचने वाले मीणा जी क्यों दुखी थे? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. चाय की कम बिक्री पर। B. चाय के लिए दूध समाप्त होने पर। C. भारत के हार जाने पर। D. फसलों की बरबादी पर। 47 / 50 47. नर्मदा नदी के किनारे बैठना लेखक को कैसा लगता है? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. बगीचे में बैठने जैसा। B. मंदिर में बैठने जैसा। C. माँ की गोद में बैठने जैसा। D. पिता की गोद में बैठने जैसा। 48 / 50 48. 'मेघदूत' किसकी रचना है? "कुटज" निबंध के आधार पर बताएँ? A. तुलसीदास की B. सूरदास की C. कालिदास की D. कबीरदास की 49 / 50 49. संस्कृत में दासी को क्या कहा जाता है? "कुटज" पाठ के आधार पर बताएँ? A. कुटिहारिका B. कुटकारिका C. इनमें से कोई नहीं D. कुटकारिका और कुटिहारिका 50 / 50 50. लेखक के अनुसार पृथ्वी का मानदंड किसे कहा जा सकता है? "कुटज" पाठ के आधार पर बताएँ? A. आकाश को B. हिमालय को C. चीन की दीवार को D. चाँद को Your score is 0% Restart quiz JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2024-02-11