0% 0 Created by hindigyan 1 / 50 1. "सुमिरिनी के मनके" पाठ के आधार पर बताएँ - कौन-सी मिट्टी छूने पर लड़की अशुभ मानी जाती थी? A. वेदि की B. श्मशान की C. खेत की D. गौशाला की 2 / 50 2. "सुमिरिनी के मनके" पाठ के आधार पर बताएँ - लेखक से अनुसार धर्म की जाँच-पड़ताल करने का क्या लाभ होगा? A. धर्म का सार्थक प्रयोग B. धर्माचार्यों के द्वारा धर्म के गलत उपयोग पर रोक C. जड़ मान्यताओं में सुधार D. ये सभी 3 / 50 3. 'बालक बच गया' निबंध के आधार पर बताएँ- शिक्षा की अनुचित पद्धति से बालकों पर क्या प्रभाव पड़ता है? A. उनके आत्मविश्वास में कमी। B. उनके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव C. ये सभी D. शिक्षा में अरुचि 4 / 50 4. बालक ने क्यों कहा कि मैं यावज्जन्म लोकसेवा करूँगा? A. वह झूठ बोल रहा था। B. उसे ये रटाया गया था। C. वह सच में सेवा भाव रखता था। D. इनमें से कोई नहीं 5 / 50 5. 'सीढ़ियों पर बैठे बंदरों की आँखों में' कौन-सा अलंकार है? A. उपमा अलंकार B. पुनरुक्ति प्रकाश C. रूपक और अनुप्रास D. अनुप्रास अलंकार 6 / 50 6. 'अलक्षित' का अर्थ निम्न में से क्या नहीं है? A. बिना लक्ष्य के। B. अज्ञात। C. अलिखित। D. न देखा हुआ। 7 / 50 7. त्रासदायी प्रतीति के बावजूद लेखक ने नर्मदा नदी को किन जगहों से देखा? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. बजवाड़ा B. ओंकारेश्वर और बजवाड़ा C. इनमें से कोई नहीं D. ओंकारेश्वर 8 / 50 8. मालवा में सन 1899 के वर्ष को क्या कहा जाता है? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. उनसठ का काल B. सत्तावन का काल C. पचपन का काल D. छप्पन का काल 9 / 50 9. लेखक क्या देखना चाहता था? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. उजली चटक धूप B. फूलोंवाली बेलें और दमकते घर-आँगन। C. ज्वार-बाजरे और सोयाबीन की फसलें। D. ये सभी। 10 / 50 10. 'अपना मालवा...' पाठ के आधार पर बताइए कि चंबल नदी किस स्थान पर यमुना से मिलती है? A. बुंदेलखंड के पास। B. इटावा के पास। C. मालवा के पास। D. निमाड़ के पास। 11 / 50 11. आज के इंजीनियरों द्वारा जल प्रबंधन न किए जाने से क्या हुआ? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. नदी और तलब सूख गए। B. फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ा। C. ये सभी। D. भू-जलस्तर गिर गया। 12 / 50 12. खाऊ-उजाड़ू सभ्यता किसकी देन है? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. भारत B. अमेरिका C. यूरोप D. यूरोप और अमेरिका 13 / 50 13. "पहचान" लघुकथा के आधार पर बताइए- राजा द्वारा जनता को आँखें बंद करने का हुक्म देने के पीछे क्या वास्तविक उद्देश्य था? A. जनता को वास्तविक शांति का अहसास कराना। B. राजा के गलत कार्यों के प्रति जनता का उदासीन हो जाना। C. राजा के सही कार्यों के प्रति जनता द्वारा ध्यान न देना। D. इनमें से कोई नहीं 14 / 50 14. 'डुग्गी पीटना' का अर्थ है- A. घोषणा करना B. धोखा देना C. पानी भरना D. नाच दिखाना 15 / 50 15. "चार हाथ" लघुकथा के आधार पर बताएँ। प्रयोग करने के बाद वैज्ञानिकों ने क्या कहा ? A. हाथ लगने संभव हैं। B. हाथ लगाने का कोई लाभ नहीं। C. हाथ लगने असंभव हैं। D. इनमें से कोई नहीं 16 / 50 16. "शेर" लघुकथा के आधार पर बताएँ - क्या शेर के मुँह में रोजगार का दफ्तर था? A. नहीं B. हाँ 17 / 50 17. "दूसरा देवदास" कहानी के आधार पर बताइए। बच्चा लड़की से कैसे संबन्धित था? A. लड़की बच्चे की बुआ थी। B. लड़की बच्चे की बहन थी। C. ये सभी D. लड़की बच्चे की मित्र थी। 18 / 50 18. "दूसरा देवदास" कहानी के आधार पर बताइए। संध्या के समय दोने कितने रूपये में बिकने लगे थे? A. पाँच रुपये B. चार रुपये C. दो रुपये D. तीन रुपये 19 / 50 19. "दूसरा देवदास" कहानी के आधार पर बताइए। 'गंगापुत्र के लिए गंगा मैया ही जीविका और जीवन है'। (सत्य/असत्य) A. सत्य B. असत्य 20 / 50 20. सरोज स्मृति कविता के रचनाकार हैं– A. जयशंकर प्रसाद B. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला C. महादेवी वर्मा D. सुमित्रा नंदन पंत 21 / 50 21. "रति-रूप प्राप्त कर रहा वही"- इस पंक्ति में अलंकार है- A. अनुप्रास अलंकार B. पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार C. रूपक अलंकार D. उपमा अलंकार 22 / 50 22. 'सरोज स्मृति' कविता में कवि किसे अपना एकमात्र सहारा बताता है? A. इन सभी को B. अपनी पुत्री सरोज को C. अपनी पत्नी को D. शकुंतला को 23 / 50 23. सरोज स्मृति कविता में ‘रति-रूप’ किसको कहा गया है? A. सरोज को B. सरोज की माँ को C. किसी को नहीं D. कामदेव को 24 / 50 24. घीसू कौन था? A. मिठुआ का मित्र B. सूरदास का मित्र C. मिठुआ का शत्रु D. जगधर का मित्र 25 / 50 25. कभी वे वायु के झोकों से यों कंपित होने लगती थीं, मानो जल में चाँद का प्रतिबिंब है। प्रस्तुत पंक्ति में अलंकार है- A. अनुप्रास B. रूपक C. उत्प्रेक्षा D. यमक 26 / 50 26. "सूरदास की झोपड़ी" पाठ के आधार पर बताइए। 'तुमसे मेरी कौन सी अदावत थी?' वाक्य में प्रयुक्त अदावत शब्द का अर्थ निम्न में से क्या नहीं है? A. दुश्मनी B. दोस्ती C. वैर D. शत्रुता 27 / 50 27. "सूरदास की झोपड़ी" पाठ के आधार पर बताइए। 'सूरे, क्या आज चूल्हा ठंडा नहीं किया था?' इस वाक्य में प्रयुक्त मुहवारे 'चूल्हा ठंडा करना' का अर्थ है- A. चूल्हे को तोड़ देना B. चूल्हे को पानी में डाल देना C. चूल्हे में पानी डालना D. चूल्हे की आग बुझाना 28 / 50 28. 'बहुत दिनान को अवधि आसपास परे' इस छंद में कवि का मन उदास क्यों है? A. प्रेमिका के न मिलने के कारण B. उद्यान में फूल न खिलने के कारण C. राजा द्वारा सम्मान न मिलने के कारण D. प्रकृति में रोमांच न होने कारण 29 / 50 29. 'केहिक सिगार को पहिर पटोरा।' इस पंक्ति में अलंकार है- A. अनुप्रास B. रूपक C. अन्योक्ति D. दीपक 30 / 50 30. इस पंक्ति में अलंकार है- जरै बिरह ज्यों दीपक बाती।। A. उत्प्रेक्षा B. रूपक C. यमक D. श्लेष 31 / 50 31. ‘जानहुँ सेज हिंवचल बूढ़ी’ में ......................... अलंकार है। A. रूपक B. यमक C. अनुप्रास D. उत्प्रेक्षा 32 / 50 32. 'विकास और प्रगति के नाम पर जब इतिहास लोगों को उन्मूलित करता है।' इसे कैसा विस्थापन कहा जाता है? "जहाँ कोई वापसी नहीं" पाठ के आधार पर बताइए। A. इनमें से कोई नहीं B. प्रकृति के कारण विस्थापन C. दोनों D. औद्योगीकरण के कारण विस्थापन 33 / 50 33. ‘यह दीप अकेला’ कविता किस छंद में रची गई है? A. दोहा छंद B. कवित्त छंद C. सवैया छंद D. मुक्त छंद 34 / 50 34. 'यह दीप अकेला' कविता में समाज का प्रतीक निम्न में से किसे कहा गया है? A. बिरला को B. दीप को C. पंक्ति को D. पनडुब्बा को 35 / 50 35. "बिस्कोहर की माटी" पाठ के आधार पर बताइए। 'बतिया' है- A. पेड़ का अविकसित रूप B. फल का विकसित रूप C. पेड़ का विकसित रूप D. फल का अविकसित रूप 36 / 50 36. "बिस्कोहर की माटी" पाठ के आधार पर बताइए। हरसिंगार किस मौसम में फूलता है। A. शिशिर B. शरद C. वसंत D. ग्रीष्म 37 / 50 37. किस साँप द्वारा मुँह से कुश पकड़कर पूँछ से मार देने पर अंग सड़ जाता था? "बिस्कोहर की माटी" पाठ के आधार पर बताइए। A. घोर कड़ाइच B. फेंटारा C. मजगिदवा D. धामिन 38 / 50 38. सेवाग्राम पहुँचने पर लेखक देर रात तक क्या करता रहा? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. गांधी जी की प्रतीक्षा। B. पढ़ाई। C. भोजन। D. भाई के साथ बातें। 39 / 50 39. 'गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफ़ात' पाठ के लेखक हैं- A. बलराज साहनी B. निर्मल वर्मा C. भीष्म साहनी D. असगर वजाहत 40 / 50 40. गांधी जी को देखते ही लेखक उतावला क्यों हो उठा? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. इनमें से कोई नहीं। B. अपने घर वापिस जाने के लिए। C. उनसे मिलने के लिए। D. उनसे हाथ मिलाने के लिए। 41 / 50 41. उन दिनों लेखक संघ की पत्रिका ‘लोटस’ का संपादकीय कार्यालय कहाँ हुआ करता था? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. ट्यूनिस में B. दिल्ली में C. नेपाल में D. केप टाउन में 42 / 50 42. गरीब बाजीगर हताश-सा क्यों खड़ा था? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. वह फटेहाल था। B. उसके पास माता मरियम के चरणों में रखने के लिए कोई तोहफ़ा नहीं था। C. वह इस पर्व में भाग नहीं ले सका था। D. ये सभी 43 / 50 43. लेखक को कस्तूरबा गांधी कैसी लगती थी? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. सरोजनी नायडू की तरह B. पुतलीबाई की तरह C. अपनी माँ की तरह D. लक्ष्मीबाई की तरह 44 / 50 44. "विद्यापति के पद" के आधार पर बताएँ- नायिका अपने पति के पास क्या भेजना चाहती है? A. कबूतर B. उपालंभ C. आमंत्रण D. पत्र 45 / 50 45. "विद्यापति के पद" के आधार पर बताइए। कातर-दृष्टि से चारों तरफ प्रियतम को ढूँढने की मनोदशा को कवि ने किन शब्दों में व्यक्त किया है? A. उसके नेत्रें से लगातार अश्रु बहते रहते हैं। B. वह अत्यधिक दुर्बल हो गई है C. कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के चंद्रमा की तरह प्रतिक्षण घटती रहती है। D. ये सभी 46 / 50 46. "विद्यापति के पद" के आधार पर बताइए। जब नायिका अपने प्रेम-अनुभवों का वर्णन करती है तो क्या होता है- A. प्रेम के अनुभव अपरिवर्तित रहते हैं। B. इनमें से कोई नहीं C. प्रेम के अनुभव क्षण-क्षण पुराने होते जाते हैं। D. प्रेम के अनुभव क्षण-क्षण नए होते जाते हैं। 47 / 50 47. "रूप व्यक्ति सत्य है और नाम ................... सत्य है" "कुटज" पाठ के आधार पर बताएँ? A. स्वयं B. समाज C. विद्यालय D. व्यक्ति 48 / 50 48. लेखक नाम और रूप में से किसे बड़ा मानता है? "कुटज" पाठ के आधार पर बताएँ? A. नाम B. किसी को नहीं C. रूप D. नाम और रूप दोनों को 49 / 50 49. लेखक के अनुसार पूर्ण सुख का आनंद कब तक नहीं मिलता? "कुटज" पाठ के आधार पर बताएँ? A. समष्टि-बुद्धि आने तक B. भय समाप्त होने तक C. समष्टि-एकता आने तक D. मृत्यु आने तक 50 / 50 50. लेखक ने कुटज को किसका साथी बताया है? A. गाढ़े का B. कालिदास का C. पर्वत का D. यक्ष का Your score is 0% Restart quiz JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2024-02-11