रचनात्मक लेखन » ईमेल लेखन

प्रश्न :- ई-मेल क्या है?

उत्तर :- ईमेल का मतलब होता है इलेक्ट्रॉनिक मेल। जिस प्रकार हम पत्र भेजकर किसी सूचना का आदान-प्रदान करते हैं, उसी प्रकार इंटरनेट के द्वारा हम कुछ ही सूचना का आदान-प्रदान कर सकते हैं।

प्रश्न :- ई-मेल का प्रयोग कब किया जाता है?

उत्तर :- वैसे तो ई-मेल कभी भी भेजा जा सकता है। लेकिन अधिकतर मामलों में जल्दी कारवाई के लिए या पारंपरिक पत्र-व्यवहार का जरिया न होने की स्थिति में ई-मेल का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न :- ई-मेल का प्रयोग करने के लिए सबसे आवश्यक क्या है?

उत्तर :- ई-मेल का प्रयोग करने के लिए प्रेषक और प्राप्तकर्ता दोनों के पास इंटरनेट, कम्प्यूटर या मोबाइल होना आवश्यक है।

प्रश्न :- ई-मेल लेखन के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

उत्तर :- ई-मेल लेखन के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए –

  • ई-मेल को हमेशा सही ई-मेल पते पर भेजें।
  • संदेश का उपयुक्त विषय अवश्य दें।
  • हमेशा एक सही प्रारूप में ई-मेल लिखें।
  • मुख्य सामग्री हमेशा विषय से संबंधित होनी चाहिए।
  • हमेश उपयुक्त भाषा का प्रयोग करें और व्याकरणिक गलती न करें।
  • ई-मेल लिखने के बाद अपनी हस्ताक्षर लाइन लिखें। जिसमें आप अपना नाम लिख सकते हैं।

प्रश्न :- क्या ई-मेल का कोई निश्चित प्रारूप या फ़ारमैट होता है?

उत्तर :- हाँ ई-मेल का निश्चित प्रारूप या फ़ारमैट होता है, जो निम्न प्रकार से है-

From: प्रेषक का ई-मेल पता (xyz@gmail.com या xyz@yahoo.com आदि)
To: प्राप्तकर्ता का ई-मेल पता।
CC: कार्बन कॉपी (वही ईमेल किसी अन्य को भेजी जानी है तो उसका ई-मेल पता)
BCC: Blind Carbon Copy (वही ईमेल बहुत से अन्य लोगों को भेजी जानी है तो उनका ई-मेल पता)
विषय: संदेश से संबन्धित विषय।
अभिवादन: यहाँ संबोधन शब्द लिखें जैसे प्रिय मित्र, Sir/Madam आदि।
मुख्य विषय वस्तु: विषय से संबंधित संदेश।
समापन: कथन समाप्त करना।
अटैचमेंट : पीडीएफ फ़ाइल, इमेज जैसी फाइल अटैच करें।
हस्ताक्षर: प्रेषक का नाम, संकेत आदि।

ई-मेल लेखन के उदाहरण

उदाहरण 1 :- 

From: xyz@yahoo.com

To: abc@gmail.com

CC / BCC (यदि आपको जरूरत है तो CC और BCC की लाइन भरें)

विषय: पार्टी का निमंत्रण

प्रिय मित्र अमृत

हमारी शादी की 25वीं वर्षगाँठ दिनांक 10 सितंबर 2022 को है। इस उपलक्ष्य में परिवार ने एक पार्टी का आयोजन रखा है। आप परिवार सहित इस मौके पर आमंत्रित हैं।

आपको इस पार्टी में जरूर आना है।

प्रकाश

Share with your friends

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]