0% Created by hindigyan 1 / 20 1. 'अंगना' और 'अँगना' शब्द युग्म का अर्थ भेद का चयन कीजिए – A. घर का आँगन – स्त्री B. आभूषण – घर का आँगन C. स्त्री – किसी व्यक्ति का अंगरक्षक D. स्त्री – घर का आँगन 2 / 20 2. ‘क्षात्र’ तथा ‘छात्र’ शब्दों के अर्थ ......... और .......... है। A. क्षत्रिय सम्बन्धी तथा विद्यार्थी B. क्षत्रिय सम्बन्धी तथा सवेरा C. विद्यार्थी तथा क्षत्रिय सम्बन्धी D. क्षत्रिय सम्बन्धी तथा नगर 3 / 20 3. 'कुजन' और 'कूजन' शब्द युग्म का सही अर्थ भेद चयन कीजिए – A. बुरा आदमी – पक्षियों की चहचहाहट B. पक्षियों की चहचहाहट – शोर शराबा C. अच्छा आदमी – पक्षियों की चहचहाहट D. पक्षियों की चहचहाहट – बंधन 4 / 20 4. किसमें शब्द श्रुतिसम-भिन्नार्थक का सही अर्थ भेद है? A. नीड़ – नीर = पानी और घौंसला B. अली – अलि = भौंरा और सखी C. दूत – धूत = काँपता हुआ और संवादवाहक D. तव – तब = तुम्हारा और उसके बाद 5 / 20 5. उपयुक्त श्रुतिसम-भिन्नार्थक शब्द का चयन करें। A. चिर – पुराना B. चीर – भूलना C. चिर – वस्त्र , खंड D. चीर – पुराना 6 / 20 6. ‘विस्मृत’ तथा ‘विस्मित’ शब्दों के क्रमशः अर्थ .......... और ............ है। A. आश्चर्य में पड़ा हुआ तथा भूला हुआ B. भूला हुआ तथा आश्चर्य में पड़ा हुआ C. जहर से पीड़ित और भूला हुआ D. भूला हुआ और जहर से पीड़ित 7 / 20 7. किसमें शब्द श्रुतिसम-भिन्नार्थक का सही अर्थ भेद है? A. पाश – पास = निकट और बंधन B. दिन – दीन = दरिद्र और दिवस C. प्रवाल – प्रवार = मूँगा और वस्त्र D. परिषद् – पार्षद = परिषद् के सदस्य और सभा 8 / 20 8. सही श्रुतिसम-भिन्नार्थक शब्द का चयन करें। A. वरन – धमकी देना B. वरन् – किसी स्त्री का अपहरण करना C. वरन् – चुनना, विवाह करना D. वरण – चुनना, विवाह करना 9 / 20 9. किसमें शब्द श्रुतिसम-भिन्नार्थक का सही अर्थ भेद है? A. कुल – कूल = किनारा और वंश B. अन्य – अन्न = दूसरे , अलग से और अनाज C. अली – अलि = भौंरा और सखी D. शुल्क – शुक्ल = श्वेत और फीस 10 / 20 10. 'प्रकृत' और 'प्राकृत' शब्द युग्म का अर्थ भेद का चयन कीजिए – A. यथार्थ – प्रकृति से सम्बंधित B. यथार्थ, प्रसंगगत, प्रकरणगत – एक प्राचीन भाषा C. प्रकृति से सम्बंधित – एक प्राचीन भाषा D. एक प्राचीन भाषा – यथार्थ , प्रसंगगत , प्रकरणगत 11 / 20 11. ‘फुट’ तथा ‘फूट’ शब्दों के क्रमशः अर्थ है – A. दुःख होना तथा बैर B. बारह इंच का माप तथा मतभेद C. अकेला तथा किसी के मध्य फूट डालना D. मतभेद तथा बारह इंच का माप 12 / 20 12. 'प्रवाल' शब्द का श्रुतिसम-भिन्नार्थक शब्द है- A. प्रबल B. प्रवार C. परिवार D. परवाल 13 / 20 13. ‘कपिश’ तथा ‘कपीश’ शब्दों के क्रमशः अर्थ है – A. भूरा तथा नटखट B. बंदरों का राजा तथा भूरा C. भूरा तथा बंदरों का राजा D. कृपालु तथा भूरा 14 / 20 14. उचित श्रुतिसम-भिन्नार्थक शब्द का चयन करें। A. वर्ण – भिन्न B. व्रण – घाव C. वर्ण – घाव D. व्रण – रंग , अक्षर , जाति 15 / 20 15. 'परुष' शब्द का श्रुतिसम-भिन्नार्थक शब्द है- A. परेश B. पुरुष C. परश D. परुश 16 / 20 16. सही श्रुतिसम-भिन्नार्थक शब्द का चयन करें- A. नीत – प्रतिदिन B. नीत – मौज़ करना C. नित – लाया हुआ D. नित – प्रतिदिन 17 / 20 17. 'चाष' शब्द का श्रुतिसम-भिन्नार्थक शब्द है- A. चास B. छाश C. चाश D. काश 18 / 20 18. 'श्वपच' और 'स्वपच' शब्द युग्म का सही अर्थ भेद का चयन कीजिए – A. अपना भोजन स्वयं बनाने वाला – चांडाल B. पांच शवों का समूह – चांडाल C. चांडाल – अपना भोजन स्वयं बनाने वाला D. चांडाल – सरपंच 19 / 20 19. 'बात' शब्द का श्रुतिसम-भिन्नार्थक शब्द है- A. वाट B. बाँट C. बाट D. वात 20 / 20 20. किसमें शब्द श्रुतिसम-भिन्नार्थक का सही अर्थ भेद है? A. दिन – दीन = गरीब और दिवस B. ग्रह – गृह = घर और सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले विशाल आकाशीय पिंड C. केशर – केसर = सिंह की गर्दन के बाल और कुमकुम D. चालाक – चालक = कोई वाहन को चलाने वाला और चतुर , होशियार Your score is 0% Restart quiz By Wordpress Quiz plugin JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2023-12-12