0% Created by hindigyan 1 / 20 1. 'अस्सी की आमद, चौरासी खर्च' - लोकोक्ति का अर्थ है- A. कम कीमत की वस्तु अधिक में खरीद लेना B. बहुत कम कमाई होना C. आमदनी से अधिक खर्च D. खर्च से अधिक कमाई होना 2 / 20 2. 'अंधी पीसे, कुत्ते खायें' - लोकोक्ति कर अर्थ है- A. मूर्ख व्यक्ति का मन कुत्ते के समान होता है। B. अंधा व्यक्ति मन की आँखों से कुत्ते को खाने के लिए देता है। C. कमजोर को हर कोई पीड़ित करता है। D. मूर्खों की कमाई व्यर्थ में नष्ट हो जाती है। 3 / 20 3. 'अमानत में खयानत' - लोकोक्ति का अर्थ है- A. अमानत के रूप में रखी कोई वस्तु खर्च कर देना B. किसी का बनता हुआ काम बिगाड़ देना C. अमानत के रूप में रखी वस्तु को खर्च न करना D. किसी का बनता हुआ काम बिगड़ जाना 4 / 20 4. 'अक्ल के अंधे, गाँठ के पूरे' - लोकोक्ति का अर्थ है- A. धनवान और बुद्धिमान व्यक्ति B. बुद्धिहीन, किन्तु धनवान व्यक्ति C. बुद्धिमान, किन्तु धनहीन व्यक्ति D. बुद्धिहीन, किन्तु धनहीन व्यक्ति 5 / 20 5. 'अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता' - लोकोक्ति का अर्थ है- A. अकेले आदमी को काम करने से घबराना नहीं चाहिए। B. अकेला आदमी कोई काम नहीं कर सकता। C. अकेला आदमी सभी साहसी कार्य कर सकता है। D. अकेला आदमी बिना दूसरों के सहयोग के कोई बड़ा काम नहीं कर सकता। 6 / 20 6. 'अन्धा क्या चाहे दो आँखें' - लोकोक्ति का अर्थ क्या होगा? A. अपनी इच्छा के विरुद्ध कार्य करना B. अचानक से प्रिय व्यक्ति से भेंट हो जाना C. मनचाही बात हो जाना D. प्रकृति के विरुद्ध करना करना 7 / 20 7. 'अपना ढेंढर न देखे और दूसरे की फूली निहारे' - लोकोक्ति का अर्थ है- A. अपनी गरीबी में दूसरों का मज़ाक करना B. अपने साथ-साथ दूसरों का दोष देखना C. अपना दोष न देखकर दूसरों का दोष देखना D. केवल अपना ही दोष देखना 8 / 20 8. 'अन्धा बाँटे रेवड़ी फिर-फिर अपनों को दे' - लोकोक्ति का अर्थ है- A. मनुष्य को स्वार्थ छोड़कर सबका साथ देना चाहिए। B. अधिकार पाने पर स्वार्थी मनुष्य केवल अपनों को ही लाभ पहुँचाते हैं। C. स्वार्थी मनुष्य में भय की भावना बढ़ जाता है। D. स्वार्थी मनुष्य सबका ख्याल करते हुए चलता है। 9 / 20 9. 'अपनी गली में कुत्ता भी शेर होता है' - लोकोक्ति का अर्थ है- A. अपने भरोसे पर काम को पूरा करना B. अपने क्षेत्र में बहादुरी दिखाना C. दूसरे क्षेत्र में जाकर चुनौती स्वीकार करना D. निडर होकर चलना 10 / 20 10. 'अपनी-अपनी डफली, अपना-अपना राग' - लोकोक्ति का अर्थ है- A. कोई काम नियम-कायदे से न करना B. अपनी ही बात पर विश्वास करना C. सभी काम नियम-कायदे से करना D. नए नियम तैयार कर लेना 11 / 20 11. 'अपनी पगड़ी अपने हाथ' - लोकोक्ति का अर्थ है- A. दूसरों की पगड़ी का सम्मान करना। B. अपनी पगड़ी को संभाल कर चलना। C. अपनी इज्जत को संभाल कर चलना। D. अपनी इज्जत अपने हाथ होती है। 12 / 20 12. 'अंधेर नगरी चौपट राजा, टका सेर भाजी टका सेर खाजा' - लोकोक्ति का अर्थ है- A. राज्य में अँधेरा हो जाने पर वस्तुएँ सस्ती हो जाती हैं। B. अँधेरे में रहकर राजा चौपट हो जाता है। C. जहाँ मालिक मूर्ख हो वहाँ सद्गुणों का आदर नहीं होता। D. जहाँ मालिक मूर्ख वहाँ वस्तुएँ सस्ती मिलती हैं। 13 / 20 13. 'अन्धों में काना राजा' लोकोक्ति का अर्थ है- A. अंधे लोगों में कम दिखने वाला व्यक्ति B. कीचड़ में कमल का खिला होना C. मूर्खो में कुछ पढ़ा-लिखा व्यक्ति D. इनमें से कोई नहीं 14 / 20 14. 'अंधों के आगे रोना, अपना दीदा खोना' - लोकोक्ति का अर्थ है- A. मूर्खों को सदुपदेश देना व्यर्थ है। B. अभिमानी व्यक्ति से सामने जाना। C. अपने परिवार के छोड़कर दूसरों को उपदेश देना। D. इनमें से कोई नहीं। 15 / 20 15. 'अपने मुँह मियाँ मिट्ठू' - लोकोक्ति का अर्थ है- A. मीठा बोलकर लोगों को ठगना B. किसी की आलोचना करने से मना करना C. मीठा बोलकर काम निकलवा लेना D. अपनी बड़ाई या प्रशंसा स्वयं करने वाला 16 / 20 16. 'अति सर्वत्र वर्जयेत्' - लोकोक्ति का अर्थ है- A. किसी भी काम में मर्यादा का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। B. किसी भी काम में मर्यादा बाधा पैदा करती है। C. ये सभी ठीक हैं D. मर्यादा में रहकर किया कार्य उत्तम होता है। 17 / 20 17. 'अब पछताए होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत' - लोकोक्ति का क्या अर्थ है? A. समय किसी के लिए प्रतीक्षा नहीं करता B. समय से काम कर लेना ही मनुष्य के उत्तम है C. समय निकल जाने के पश्चात् पछताना व्यर्थ होता है D. खेत में आते ही चिड़िया को उड़ा देना चाहिए 18 / 20 18. 'अक्ल बड़ी या भैंस' - लोकोक्ति का अर्थ है- A. शारीरिक शक्ति बुद्धि से अधिक श्रेष्ठ होती है। B. अकल के आगे भैंस भी बीन बजा सकती है। C. बुद्धि शारीरिक शक्ति से अधिक श्रेष्ठ होती है। D. अकल से भैंस को खरीदा जा सकता है। 19 / 20 19. 'अपनी करनी पार उतरनी' - लोकोक्ति का अर्थ है- A. मनुष्य को अपने कर्म के अनुसार ही फल मिलता है B. मिस्त्री अपनी करनी से ही मकान बनाता है C. अपनी नाव में बैठकर ही नदी पार की जा सकती है D. किसी दूसरे पर भरोसा नहीं करना चाहिए 20 / 20 20. 'अधजल गगरी छलकत जाय' - लोकोक्ति का अर्थ है? A. कम ज्ञान वाले व्यक्ति को दिखावा नहीं करना चाहिए। B. जिसके पास थोड़ा ज्ञान होता हैं, वह उसका प्रदर्शन या आडम्बर करता है। C. ज्ञानी मनुष्य को अपना ज्ञान सभी पर लुटा देना चाहिए। D. आधे भरे घड़े को सिर पर लेकर जाना चाहिए। Your score is 0% Restart quiz By Wordpress Quiz plugin JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2023-04-17