इस पाठ के प्रश्न-उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करें। JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL कन्यादान (कविता) 0% Created by hindigyan कन्यादान (कविता - ऋतुराज) 1 / 35 1. 'कन्यादान' कविता में माँ ने वस्त्र और आभूषण को स्त्री जीवन के लिए क्या माना है? A. मुक्ति के साधन B. बंधन C. ये सभी D. रूप को निखारने वाले 2 / 35 2. 'माँ ने कहा लकड़ी होना, पर लकड़ी जैसी दिखाई मत देना।' - इस पंक्ति में अलंकार है- A. अनुप्रास B. विरोधाभास C. उत्प्रेक्षा D. रूपक 3 / 35 3. 'कन्यादान' कविता में आए शब्द 'धुंधले प्रकाश' का क्या अर्थ है? A. अस्पष्ट ज्ञान B. स्पष्ट ज्ञान C. अंधकार D. धुंध से परिपूर्ण प्रकाश 4 / 35 4. 'दुख बाँचना' से कवि का क्या तात्पर्य है? A. सुख-दुख का अंतर जानना B. विपरीत स्थिति में पढ़ना C. भविष्य के दुखों की समझ D. इनमें से कोई नहीं 5 / 35 5. कवि ने ऐसा क्यों कहा? 'लड़की होना पर लड़की जैसी दिखाई मत देना' A. लड़कियों को कमजोर समझा जाता है। B. ये सभी C. कमजोर होना कायरता की निशानी है। D. लड़कियों को अन्याय का विरोध करना चाहिए। 6 / 35 6. हर कन्या विवाह से पूर्व वैवाहिक जीवन के बारे में कैसी कल्पनाएँ करती हैं? A. रंगीन B. कोरी C. निराकार D. व्यर्थ 7 / 35 7. 'वस्त्र और आभूषण' को नारी जीवन में कैसा बताया गया है? A. सौंदर्यवर्धक B. शिक्षाप्रद C. सौंदर्यबोधक D. शाब्दिक भ्रम की तरह 8 / 35 8. 'कन्यादान' कविता में कवि ने माँ की अंतिम पूँजी किसे कहा है? A. पति को B. पुत्री को C. किसी को नहीं D. जमीन को 9 / 35 9. लड़कियाँ स्वभाव से कैसी होती हैं? A. कठोर B. शंकालु C. क्रोधी D. सरल 10 / 35 10. 'वस्त्र और आभूषण शाब्दिक भ्रमों की तरह बंधन हैं ।' - इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है? A. उपमा अलंकार B. मानवीकरण अलंकार C. उत्प्रेक्षा अलंकार D. रूपक अलंकार 11 / 35 11. कविता में 'धुँधला प्रकाश' किसका प्रतीक है? A. अशांति B. अस्पष्ट सुख C. बिलकुल अँधेरा D. कम प्रकाश 12 / 35 12. 'माँ ने कहा पानी में झाँककर अपने चेहरे पर मत रीझना आग रोटियाँ सेंकने के लिए है जलने के लिए नहीं' उपरोक्त पंक्तियाँ किस कवि द्वारा रचित हैं? A. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला B. ऋतुराज C. नागार्जुन D. महादेवी वर्मा 13 / 35 13. माँ ने बेटी को क्या सीख दी? A. अपने आपको कमजोर मत दिखाना B. अत्याचार का विरोध करना C. अपने सौन्दर्य पर मत रीझना D. ये सभी 14 / 35 14. 'कन्यादान' कविता में किसके दुखों को वाणी प्रदान की गई है? A. पुत्री के दुखों को B. पुत्री की माँ के दुखों को C. पिता के दुखों को D. कवि के दुखों को 15 / 35 15. 'लड़की अभी सयानी नहीं हुई थी' - पंक्ति का आशय स्पष्ट करें। A. पारिवारिक ज़िम्मेदारी के लिए अपरिपक्व B. मानसिक रूप से नासमझ C. वह वयस्क नहीं हुई थी। D. वह अभी अबोध बालिका थी। 16 / 35 16. लड़की को अभी क्या करना नहीं आता? A. घर का काम B. सिलाई-कढ़ाई करना C. दुखों की भयानकता को समझना D. पढ़ाई-लिखाई का काम 17 / 35 17. कन्यादान के समय माँ का हृदय कैसा हो जाता है? A. अत्यंत दुखी B. इनमें से कोई नहीं C. हर्षित D. न दुखी और न सुखी 18 / 35 18. 'कन्यादान' कविता में माँ के दुख को प्रामाणिक क्यों कहा गया है? A. माँ का दुख अतुलनीय होता है। B. इनमें से कोई नहीं C. माँ का दुख बड़ा होता है। D. कन्यादान करना माँ के लिए अत्यंत कष्टकारी होता है। 19 / 35 19. माँ ने किसे देखकर न रीझने का आदेश दिया ? A. स्वयं के चेहरे को B. आभूषणों को C. धन-संपदा को D. वस्त्रों को 20 / 35 20. लड़की की माँ को लड़की के किन दुखों की चिंता थी? A. वास्तविक B. काल्पनिक C. संभावित D. यथार्थ 21 / 35 21. 'कन्यादान' कविता में कवि ने लड़की को कैसे सुखों में जीता हुआ दिखाया है? A. काल्पनिक B. स्वप्निल C. भ्रमित D. वास्तविक 22 / 35 22. 'पाठिका थी वह धुंधले प्रकाश की' - इस पंक्ति में पाठिका कौन है? A. स्वयं माँ B. लड़की की सहेली C. लड़की D. कवि की पुत्री 23 / 35 23. 'कन्यादान' कविता में आग का प्रयोग किस कार्य के लिए बताया गया है? A. स्वयं जलने के लिए B. दूसरों को जलाने के लिए C. इनमें से कोई नहीं D. रोटियाँ सेकने के लिए 24 / 35 24. 'दुख बाँचना' में निहित गूढ़ अर्थ क्या है? A. भविष्य के दुखों की जानकारी B. दुख की पहचान C. ये सभी D. जीवन से प्रत्येक पक्ष की समझ 25 / 35 25. 'माँ ने कहा पानी में झाँककर अपने चेहरे पर मत रीझना आग रोटियाँ सेंकने के लिए है जलने के लिए नहीं' उपरोक्त पंक्तियाँ किस रचना की हैं? A. सरोज स्मृति B. उसकी माँ C. माँ का आँचल D. कन्यादान 26 / 35 26. 'कन्यादान' कविता में सयानी लड़की की बात की गई है। सयानी लड़की कैसी होती है? A. बहुत शिक्षित B. बहुत मूर्ख C. बहुत समझदार D. बहुत चतुर 27 / 35 27. 'आग और पानी' की क्या विशेषता होती है? A. ये न तो जीवन देते हैं और न ही लेते हैं। B. ये जीवन देते भी हैं और लेते भी हैं। C. ये केवल जीवन देते हैं। D. ये केवल जीवन लेते हैं। 28 / 35 28. 'अपने चेहरे पर मत रीझना' - माँ ने ऐसा क्यों कहा? A. नव वधू सुंदरता की प्रशंसा सुनकर ससुराल द्वारा छली जाती है। B. सुंदरता व्यक्ति में अहंकार उत्पन्न कर सकती है। C. सुंदरता स्थायी नहीं होती। D. ये सभी 29 / 35 29. 'तुकों और लयबद्ध पंक्तियों' का क्या अर्थ है? A. सीधी बात को समझना B. प्रत्येक बात को समझना C. मस्ती को ही जीवन समझना D. कुछ न समझना 30 / 35 30. लड़की की माँ दुखी थी क्योंकि उसकी पुत्री उसके लिए एकमात्र ........... थी। A. सहारा B. पूँजी C. आधार D. काम करने वाली 31 / 35 31. 'जैसे वह उसकी अंतिम पूँजी हो' - इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है? A. उपमा B. रूपक C. उत्प्रेक्षा D. अनुप्रास 32 / 35 32. 'धुंधले प्रकाश की पाठिका' होने से क्या तात्पर्य है? A. विषय का अस्पष्ट ज्ञान B. नासमझ होना C. अनपढ़ होना D. अस्पष्ट दिखाई देना 33 / 35 33. 'तुकों और लयबद्ध पंक्तिर्यों' से कवि का क्या तात्पर्य है? A. लयबद्ध कविता की रचना करना B. इनमें से कोई नहीं C. सामान्य ज्ञान जो लड़की को विवाह से पहले दिया जाता है। D. लयबद्ध गायन करना 34 / 35 34. 'कन्यादान' कविता में माँ बेटी को लेकर क्यों चिंतित है? A. अपनी पुत्री के स्वभाव के कारण B. पुत्री के अधूरे ज्ञान के कारण C. अपने चिरसंचित अनुभवों के कारण D. इन सभी के कारण 35 / 35 35. 'आग रोटियाँ सेकने के लिए है, जलने के लिए नहीं।' - इस पंक्ति में किस सामाजिक समस्या को उभारा गया है? A. नववधू को जलाकर मार देना B. ईंधन की समस्या C. इनमें से कोई नहीं D. घर का काम न कर पाना Your score isThe average score is 0% LinkedIn Facebook VKontakte 0% Restart quiz By Wordpress Quiz plugin ऋतुराज (जीवनी) 0% Created by hindigyan ऋतुराज (संक्षिप्त जीवनी) 1 / 10 1. निम्न में से कौन-सी रचना ऋतुराज की हैं? A. सुरत निरत B. लीला मुखारविद C. ये सभी D. पुल पर पानी 2 / 10 2. ऋतुराज ने किस विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में एम0ए0 किया? A. हिमाचल विश्वविद्यालय B. दिल्ली विश्वविद्यालय C. राजस्थान विश्वविद्यालय D. वर्धा विश्वविद्यालय 3 / 10 3. निम्न में से कौन-सी विशेषता ऋतुराज के साहित्य में मिलती है? A. सामाजिक शोषण और विडंबनाओं पर निगाह B. ये सभी C. दैनिक जीवन के अनुभव का यथार्थ D. हाशिए के लोगों की चिंताओं को ऋतुराज ने अपने लेखन का विषय बनाया है। 4 / 10 4. ऋतुराज ने किस विषय में एम0ए0 किया? A. संस्कृत B. अंग्रेजी C. हिन्दी D. उर्दू 5 / 10 5. निम्न में से कौन-सी रचना ऋतुराज की नहीं है? A. एक मरणधर्मा और अन्य B. सुरत निरत C. कुछ और कविताएँ D. पुल पर पानी 6 / 10 6. निम्न में से कौन-सी रचना ऋतुराज की है? A. परिमल B. अपना अभी भी C. कुछ पते कुछ चिट्ठियाँ D. एक मरणधर्मा और अन्य 7 / 10 7. 'ऋतुराज' का जन्म कहाँ हुआ? A. उत्तर प्रदेश B. बिहार C. हिमाचल D. राजस्थान 8 / 10 8. निम्न में से कौन-सा सम्मान ऋतुराज को मिल चुका है? A. परिमल सम्मान B. ये सभी C. पहल सम्मान D. बिहारी पुरस्कार 9 / 10 9. 'पुल पर पानी' रचना का साहित्यिक रूप क्या है? A. काव्य संग्रह B. निबंध संग्रह C. कहानी संग्रह D. उपन्यास 10 / 10 10. निम्न में से कौन-सा सम्मान ऋतुराज को नहीं मिला है? A. पहल सम्मान B. बिहारी पुरस्कार C. परिमल सम्मान D. ज्ञानपीठ पुरस्कार Your score isThe average score is 0% LinkedIn Facebook VKontakte 0% Restart quiz By Wordpress Quiz plugin इस पाठ के प्रश्न-उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करें। JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2022-06-20