JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 0% Created by hindigyan पत्रकारीय लेखन के विभिन्न रूप और लेखन प्रक्रिया 1 / 80 1. साक्षात्कार को कैसे लिखा जा सकता है? A. सवाल जवाब के रूप में B. कहानी के रूप में C. संपादकीय के रूप में D. आलेख के रूप में 2 / 80 2. समाचार पत्र का संपादन करने वाले को क्या कहते हैं? A. संपादक B. संवाददाता C. प्रकाशक D. लेखक 3 / 80 3. निम्न में से क्या फीचर की विशेषता हो सकती है? A. एक अच्छे और रोचक फ़ीचर के साथ फ़ोटो, रेखांकन, ग्राफ़िक्स आदि का होना जरूरी है। B. फ़ीचर एक तरह का ट्रीटमेंट है जो आमतौर पर विषय और मुद्दे की जरूरत के मुताबिक उसे प्रस्तुत करते हुए दिया जाता है। C. फ़ीचर का विषय कुछ भी हो सकता है। हलके-फुलके विषयों से लेकर गंभीर विषयों और मुद्दों पर भी फ़ीचर लिखा जा सकता है। D. ये सभी 4 / 80 4. किसी समाचार संगठन के लिए एक निश्चित मानदेय पर काम करनेवाला पत्रकार क्या कहलाता है? A. फ़्रीलांसर पत्रकार B. इनमें से कोई नहीं C. पूर्णकालिक पत्रकार D. अंशकालिक पत्रकार 5 / 80 5. फ़्रीलांसर पत्रकार A. किसी समाचार संगठन में काम करनेवाला नियमित वेतनभोगी पत्रकार होता है। B. किसी समाचार संगठन के लिए एक निश्चित मानदेय पर काम करनेवाला पत्रकार है। C. का संबंध किसी खास अखबार से नहीं होता है बल्कि वह भुगतान के आधार पर अलग-अलग अखबारों के लिए लिखता है। D. ये सभी 6 / 80 6. फीचर लिखते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? A. ये सभी B. एक पैराग्राफ़ में एक पहलू पर ही फ़ोकस कीजिए। C. हर पैराग्राफ़ अपने पहले के पैराग्राफ़ से सहज तरीके से जुड़ा हो D. पैराग्राफ़ छोटे होने चाहिए। 7 / 80 7. पत्रकारीय लेखन की शैली कैसी होनी चाहिए? A. ये सभी B. लेखन शैली, भाषा और गूढ़ से गूढ़ विषय की प्रस्तुति ऐसी सहज, सरल और रोचक होनी चाहिए कि वह आसानी से सबकी समझ में आ जाए। C. पाठकों को ध्यान में रखकर ही अखबारों में सीधी, सरल, साफ़-सुथरी लेकिन प्रभावी भाषा के इस्तेमाल पर जोर दिया जाता है। D. अलंकारिक-संस्कृतनिष्ठ भाषा-शैली के बजाय आम बोलचाल की भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। 8 / 80 8. समाचार के मुखड़े में किन ककारों पर आधारित खबर लिखी जाती है? A. क्या, कौन, कब और कहाँ B. क्यों, कैसे C. क्या, कौन D. कब और कहाँ 9 / 80 9. पत्रकारीय लेखन का सबसे जाना पहचाना रूप किसे माना जाता है? A. संपादकीय लेखन B. फीचर लेखन C. समाचार लेखन D. लेख 10 / 80 10. निम्न में से कौन-सी विशेष रिपोर्ट है? A. इंवेस्टिगेटिव रिपोर्ट B. फीचर रिपोर्ट C. ये सभी D. विवरणात्मक रिपोर्ट 11 / 80 11. पत्रकारीय लेखन में 'क्लीशे' किसे कहा जाता है? A. ऐसी शब्दावली जिससे केवल संपादक परिचित होते हैं B. ऐसी शब्दावली जिससे बहुत अधिक पाठक परिचित होते हैं C. पिष्टोक्ति या दोहराव D. गैरजरूरी विशेषण 12 / 80 12. उल्टा पिरामिड शैली में क्लाइमेक्स कहाँ आता है? A. मध्य में B. शुरू में C. अंत में D. कहीं भी नहीं 13 / 80 13. मुख्य रूप से पत्रकार कितनी तरह के होते है? A. ये सभी B. पूर्णकालिक C. फ्रीलांसर यानी स्वतंत्र D. अंशकालिक 14 / 80 14. संपादकीय को किसके नाम से छापा जाता है? A. पाठक के नाम से B. अखबार के मालिक के नाम से C. किसी के नाम से नहीं D. प्रसिद्ध व्यक्ति के नाम से 15 / 80 15. आमतौर पर अखबारों में समाचार पूर्णकालिक और अंशकालिक पत्रकार लिखते हैं, जिन्हें ........................ कहते हैं। A. बीट B. संपादक C. उप-संपादक D. संवाददाता या रिपोर्टर 16 / 80 16. अखबारों में प्रकाशित अधिकांश समाचार किस खास शैली में लिखे जाते हैं? A. उल्टा पिरामिड शैली। B. फीचर शैली। C. सीधा पिरामिड शैली। D. इनमें से कोई नहीं। 17 / 80 17. पत्रकारीय लेखन में 'जार्गन्स' किसे कहा जाता है? A. ऐसी शब्दावली जिससे बहुत कम पाठक परिचित होते हैं B. ऐसी शब्दावली जिससे केवल संपादक परिचित होते हैं C. गैरजरूरी विशेषण D. ऐसी शब्दावली जिससे बहुत अधिक पाठक परिचित होते हैं 18 / 80 18. समाचार लेखन की किस शैली को सबसे लोकप्रिय, उपयोगी और बुनियादी शैली माना जाता है? A. निबंध शैली। B. उल्टा पिरामिड शैली। C. फीचर शैली। D. आत्मकथा शैली। 19 / 80 19. उल्टा पिरामिड शैली के कितने भाग होते हैं? A. दो B. चार C. तीन D. एक 20 / 80 20. समाचार के किस भाग के अंतर्गत तथ्य या स्रोत का विवरण दिया जाता है? A. बॉडी B. इंट्रो या मुखड़ा C. समापन D. इनमें से कोई नहीं 21 / 80 21. पत्रकारीय लेखन की शैली कैसी होनी चाहिए? A. ये सभी B. भाषा को प्रभावी बनाने के लिए गैरजरूरी विशेषणों, जार्गन्स (ऐसी शब्दावली जिससे बहुत कम पाठक परिचित होते हैं) और क्लीशे (पिष्टोक्ति या दोहराव) का प्रयोग नहीं करना चाहिए। C. वाक्य छोटे और सहज होने चाहिए। D. जटिल और लंबे वाक्यों से बचना चाहिए। 22 / 80 22. पत्रकारीय लेखन में गैरजरूरी विशेषणों, जार्गन्स और क्लीशे के प्रयोग से भाषा A. सरस हो जाती है। B. सुसज्जित हो जाती है। C. आकर्षक हो जाती है। D. बोझिल हो जाती है। 23 / 80 23. ........................ में किसी घटना या समस्या से जुड़े तथ्यों के विश्लेषण और व्याख्या किया जाता है। A. खोजी रिपोर्ट B. इन-डेप्थ रिपोर्ट C. विश्लेषणात्मक रिपोर्ट D. विवरणात्मक रिपोर्ट 24 / 80 24. किसी घटना, समस्या या विचार से संबंधित खबर लिखते हुए किन छह ककारों को ही ध्यान में रखा जाता है? A. क्या, किसके B. कैसे, क्यों C. कहाँ, कब D. ये सभी 25 / 80 25. फीचर लिखते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? A. थीम के इर्द-गिर्द सभी प्रासंगिक सूचनाएँ, तथ्य और विचार गुँथे होने चाहिए। B. ये सभी C. फ़ीचर की कोई न कोई थीम होनी चाहिए। D. फ़ीचर को मनोरंजक होने के साथ-साथ सूचनात्मक होना चाहिए। 26 / 80 26. जो रिपोर्ट उलटा पिरामिड शैली में न लिखकर कथात्मक शैली में लिखी जाती है उसे ............................ कहते हैं। A. विवरणात्मक रिपोर्ट B. फीचर रिपोर्ट C. खोजी रिपोर्ट D. इन-डेप्थ रिपोर्ट 27 / 80 27. निम्न में से कौन-सी विशेष रिपोर्ट है? A. ये सभी B. इन-डेप्थ रिपोर्ट C. खोजी रिपोर्ट D. विश्लेषणात्मक रिपोर्ट 28 / 80 28. उल्टा पिरामिड शैली में 'बॉडी' भाग के विषय में क्या सही है? A. किसी भी घटना, समस्या या विचार के सबसे महत्त्वपूर्ण तथ्य, सूचना या जानकारी को लिखा जाता है। B. इसमें मुखड़ा के बाद घटते क्रम में ख़बर का विस्तृत ब्यौरा दिया जाता है। C. इसके अंतर्गत तथ्य या स्रोत का विवरण दिया जाता है। D. यह समाचार का सबसे कम महत्वपूर्ण भाग होता है। 29 / 80 29. समाचारों में किसी भी घटना, समस्या या विचार के सबसे महत्त्वपूर्ण तथ्य, सूचना या जानकारी को सबसे पहले पैराग्राफ़ में लिखा गया है। इसे ही ........................ कहा जाता है। A. इंट्रो या मुखड़ा B. समापन C. बॉडी D. उपदेश 30 / 80 30. समाचार के बॉडी भाग में किन ककारों पर आधारित खबर लिखी जाती है? A. क्यों, कैसे B. क्या, कौन, कब और कहाँ C. क्या, कौन D. कब और कहाँ 31 / 80 31. कहानी या कथा लेखन की शैली में क्लाइमेक्स कहाँ आता है? A. मध्य में B. कहीं भी नहीं C. शुरू में D. अंत में 32 / 80 32. फीचर का उद्देश्य पाठकों को A. मनोरंजन करना है। B. शिक्षित करना है। C. ये सभी D. सूचना देना है। 33 / 80 33. किस पत्रकार का संबंध किसी खास अखबार से नहीं होता है बल्कि वह भुगतान के आधार पर अलग-अलग अखबारों के लिए लिखता है? A. अंशकालिक पत्रकार B. इनमें से कोई नहीं C. फ़्रीलांसर पत्रकार D. पूर्णकालिक पत्रकार 34 / 80 34. पूर्णकालिक पत्रकार A. ये सभी B. किसी समाचार संगठन के लिए एक निश्चित मानदेय पर काम करनेवाला पत्रकार है। C. किसी समाचार संगठन में काम करनेवाला नियमित वेतनभोगी पत्रकार होता है। D. का संबंध किसी खास अखबार से नहीं होता है बल्कि वह भुगतान के आधार पर अलग-अलग अखबारों के लिए लिखता है। 35 / 80 35. समाचार लेखन के विषय में क्या सही नहीं है? A. इसमें उलटा पिरामिड शैली का प्रयोग किया जाता है। B. इसमें फोटो का होना अनिवार्य नहीं है। C. इसमें लेखक की कल्पना और विचारों को स्थान मिलता है। D. इसकी भाषा में सपाट बयानी होती है। 36 / 80 36. अंशकालिक पत्रकार अखबार के लिए कैसे काम करता है? A. अनिश्चित मानदेय पर B. इनमें से कोई नहीं C. निश्चित मानदेय पर D. नियमित वेतन पर 37 / 80 37. अखबार या अन्य समाचार माध्यमों में काम करने वाले पत्रकार अपने पाठकों, दर्शकों और श्रोताओं तक सूचनाएँ पहुँचाने के लिए लेखन के विभिन्न रूपों का इस्तेमाल करते हैं। इसे ................................. कहते हैं। A. निबंध लेखन B. पत्रकारीय लेखन C. आलोचना लेखन D. अनुबंध लेखन 38 / 80 38. कौन-सा भाग समाचार का सबसे कम महत्वपूर्ण भाग होता है? A. इंट्रो या मुखड़ा B. समापन C. इनमें से कोई नहीं D. बॉडी 39 / 80 39. अखबारों और पत्रिकाओं में सामान्य समाचारों के अलावा गहरी छानबीन, विश्लेषण और व्याख्या के आधार पर रिपोर्टें भी प्रकाशित होती हैं। ऐसी रिपोर्ट को ............................. कहते हैं। A. स्तंभ लेखन B. लेख C. संपादकीय D. विशेष रिपोर्ट 40 / 80 40. पत्रकार मुख्यतः कितने प्रकार के होते हैं? A. 5 B. 3 C. 4 D. 6 41 / 80 41. समाचार पत्रों में छपने वाले फीचर में लगभग कितने शब्द होने चाहिए? A. 250 से 2000 शब्द B. 100 से 200 शब्द C. 100 से 1000 शब्द D. 550 से 5000 शब्द 42 / 80 42. पत्रकारीय लेखन के विषय में निम्न में से क्या सही है? A. यह अनिवार्य रूप से तात्कालिकता और अपने पाठकों की रुचियों और जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाने वाला लेखन है। B. इस लेखन का रिश्ता तथ्यों से है न कि कल्पना से। C. इसका संबंध और दायरा समसामयिक और वास्तविक घटनाओं, समस्याओं और मुद्दों से है। D. ये सभी 43 / 80 43. समाचार लेखन के लिए कितने ककार आवश्यक हैं? A. 4 B. 3 C. 2 D. 6 44 / 80 44. अंशकालिक पत्रकार A. किसी समाचार संगठन के लिए एक निश्चित मानदेय पर काम करनेवाला पत्रकार है। B. किसी समाचार संगठन में काम करनेवाला नियमित वेतनभोगी पत्रकार होता है। C. का संबंध किसी खास अखबार से नहीं होता है बल्कि वह भुगतान के आधार पर अलग-अलग अखबारों के लिए लिखता है। D. ये सभी 45 / 80 45. इनमें से कौन-सा फीचर का प्रकार है- A. यात्रा फीचर B. ये सभी C. समाचार बैकग्राउंड फीचर D. रूपात्मक फीचर 46 / 80 46. संपादकीय लिखने का दायित्व किस पर होता है? A. पाठक पर B. अखबार में काम करने वाले संपादक और उनके सहयोगियों पर C. अखबार के मालिक पर D. वहाँ के स्थानीय नेता पर 47 / 80 47. क्या कोई बाहर का लेखक या पत्रकार संपादकीय लिख सकता है? A. कह नहीं सकते B. पता नहीं C. हाँ D. नहीं 48 / 80 48. निम्न में से क्या विचारपरक लेखन के उदाहरण हैं? A. टिप्पणियाँ B. ये सभी C. संपादकीय लेखन D. लेख 49 / 80 49. .............................. में किसी घटना या समस्या के विस्तृत और बारीक विवरण को प्रस्तुत करने की कोशिश की जाती है। A. विश्लेषणात्मक रिपोर्ट B. इन-डेप्थ रिपोर्ट C. विवरणात्मक रिपोर्ट D. खोजी रिपोर्ट 50 / 80 50. समाचार के किस भाग को अधिक महत्वपूर्ण न होने पर अथवा स्पेस न होने पर इसे काटकर छोटा भी किया जा सकता है? A. समापन B. इंट्रो या मुखड़ा C. इनमें से कोई नहीं D. बॉडी 51 / 80 51. फीचर लेखन के विषय में क्या सही नहीं है? A. फीचर एक सुव्यवस्थित, सृजनात्मक और आत्मनिष्ठ लेखन है। B. इसमें उलटा पिरामिड शैली का प्रयोग किया जाता है। C. इसमें शब्द-सीमा नहीं होती। अच्छे फीचर में 250 से लेकर 2000 तक शब्द हो सकते हैं। D. इसका उद्देश्य पाठकों को सूचना देना, शिक्षित करना और मनोरंजन करना होता है। 52 / 80 52. किस भाग को समाचार के सबसे अंत में बताया जाता है? A. बॉडी B. इनमें से कोई नहीं C. इंट्रो या मुखड़ा D. समापन 53 / 80 53. निम्न में से उल्टा पिरामिड शैली में कौन-सा भाग नहीं होता? A. इंट्रो या मुखड़ा B. समापन C. उपदेश D. बॉडी 54 / 80 54. उल्टा पिरामिड शैली में समापन भाग के विषय में क्या सही नहीं है? A. इसमें सबसे महत्त्वपूर्ण तथ्य, सूचना या जानकारी दी जाती है। B. अधिक महत्वपूर्ण न होने पर अथवा स्पेस न होने पर इसे काटकर छोटा भी किया जा सकता है। C. इसके अंतर्गत तथ्य या स्रोत का विवरण दिया जाता है। D. यह समाचार का सबसे कम महत्वपूर्ण भाग होता है। 55 / 80 55. .................................. में सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध तथ्यों, सूचनाओं और आँकड़ों की गहरी छानबीन की जाती है और उसके आधार पर किसी घटना, समस्या या मुद्दे से जुड़े महत्त्वपूर्ण पहलुओं को सामने लाया जाता है। A. विश्लेषणात्मक रिपोर्ट B. खोजी रिपोर्ट C. इन-डेप्थ रिपोर्ट D. विवरणात्मक रिपोर्ट 56 / 80 56. फीचर कैसा लेखन है? A. ये सभी B. सृजनात्मक C. सुव्यवस्थित D. आत्मनिष्ठ 57 / 80 57. निम्न में से क्या फीचर की विशेषता हो सकती है? A. फ़ीचर आमतौर पर तथ्यों, सूचनाओं और विचारों पर आधारित कथात्मक विवरण और विश्लेषण होता है। B. फीचर लेखन का कोई निश्चित ढाँचा या फ़ॉर्मूला नहीं होता है। इसलिए आप फ़ीचर कहीं से भी शुरू कर सकते हैं। C. फीचर घटनाओं, कार्यक्रमों और आयोजनों की सूखी और बेजान रिपोर्ट नहीं है। D. ये सभी 58 / 80 58. इनमें से कौन-सा फीचर का प्रकार है- A. ये सभी B. विशेष कार्य फीचर C. खोजपरक फीचर D. जीवन शैली फीचर 59 / 80 59. निम्न में से क्या विचारपरक लेखन के उदाहरण हैं? A. विषयों के विशेषज्ञों या वरिष्ठ पत्रकारों के स्तंभ B. संपादक के नाम पत्र C. साक्षात्कार D. ये सभी 60 / 80 60. उल्टा पिरामिड शैली में इंट्रो या मुखड़ा किसे कहा जाता है? A. इसे सबसे अंत में बताया जाता है। B. घटते क्रम में ख़बर का विस्तृत ब्यौरा दिया जाता है। C. अधिक महत्वपूर्ण न होने पर अथवा स्पेस न होने पर इसे काटकर छोटा भी किया जा सकता है। D. किसी भी घटना, समस्या या विचार के सबसे महत्त्वपूर्ण तथ्य, सूचना या जानकारी को सबसे पहले पैराग्राफ़ में लिखा गया है। 61 / 80 61. किन ककारों के द्वारा खबर के विवरणात्मक, व्याख्यात्मक और विश्लेषणात्मक पहलू पर जोर दिया जाता है? A. क्यों, कैसे B. क्या, कौन C. क्या, कौन, कब और कहाँ D. कब और कहाँ 62 / 80 62. फीचर लिखते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? A. ये सभी B. कहानी को बताने का अंदाज ऐसा हो कि आपके पाठक यह महसूस करें कि वे खुद देख और सुन रहे हैं। C. फ़ीचर को सजीव बनाने के लिए उसमें उस विषय से जुड़े लोगों यानी पात्रों की मौजूदगी जरूरी है। D. कहानी को उनके जरिये कहने की कोशिश कीजिए यानी पात्रों के माध्यम से उस विषय के विभिन्न पहलुओं को सामने ले आइए। 63 / 80 63. किसी समाचार संगठन में काम करनेवाला नियमित वेतनभोगी पत्रकार क्या कहलाता है? A. फ़्रीलांसर पत्रकार B. इनमें से कोई नहीं C. अंशकालिक पत्रकार D. पूर्णकालिक पत्रकार 64 / 80 64. किसे अखबार की अपनी आवाज माना जाता है? A. संपादकीय को B. संपादक के नाम पत्र को C. लेख को D. स्तंभ लेखन को 65 / 80 65. सृजनात्मक लेखन के विषय में निम्न में से क्या सही है? A. इस लेखन में कल्पना को भी स्थान दिया जाता है। B. साहित्यिक रचनात्मक लेखन में लेखक को काफ़ी छूट होती है। C. ये सभी D. सृजनात्मक लेखन का सबंध और दायरा अत्यधिक विस्तृत है। इसमें इतिहास, संस्कृति और परंपरा की झलक होती है। 66 / 80 66. निम्न में से क्या फीचर की विशेषता हो सकती है? A. फ़ीचर आमतौर पर समाचार रिपोर्ट से बड़े होते हैं। B. फ़ीचर लेखन की शैली काफ़ी हद तक कथात्मक शैली की तरह है। C. ये सभी D. फ़ीचर लेखन की भाषा सरल, रूपात्मक, आकर्षक और मन को छूनेवाली होती है। 67 / 80 67. किसके जरिये अखबार किसी घटना, समस्या या मुद्दे के प्रति अपनी राय प्रकट करते हैं। A. स्तंभ लेखन B. संपादकीय C. लेख D. संपादक के नाम पत्र 68 / 80 68. इनमें से कौन-सा फीचर का प्रकार है- A. यात्रा फीचर B. साक्षात्कार फीचर C. ये सभी D. व्यक्तिचित्र फीचर 69 / 80 69. समाचार लेखन के विषय में क्या सही नहीं है? A. इसमें शब्द-सीमा नहीं होती है। B. इसका उद्देश्य पाठकों को ताज़ी घटना से अवगत करना होता है। C. इसमें लेखक के विचारों और कल्पना के लिए कोई स्थान नहीं होता। D. समाचार का कार्य पाठकों को सूचना देना होता है। 70 / 80 70. उल्टा पिरामिड शैली में इंट्रो या मुखड़ा के बाद घटते क्रम में ख़बर का विस्तृत ब्यौरा दिया जाता है। इसे ही उल्टा पिरामिड शैली का ......................... कहा जाता है। A. बॉडी B. इंट्रो या मुखड़ा C. समापन D. उपदेश 71 / 80 71. फीचर लेखन की शैली होती है? A. अनिश्चित B. इनमें से कोई नहीं C. निश्चित D. सुनिश्चित 72 / 80 72. पत्रकारिता के विकास में कौन-सा मूलभाव सक्रिय रहता है? A. जिज्ञासा B. ज्ञान C. निराशा D. अभिलाषा 73 / 80 73. किस शैली में क्लाइमेक्स बिलकुल शुरू में आता है? A. उल्टा पिरामिड शैली। B. कहानी शैली। 74 / 80 74. फीचर लेखन के विषय में क्या सही नहीं है? A. अच्छे फीचर के साथ फोटो या ग्राफिक्स होना अनिवार्य है। B. इसमें उलटा पिरामिड शैली का प्रयोग नहीं होता। C. फ़ीचर लेखन की भाषा समाचारों के विपरीत सरल, रूपात्मक, आकर्षक और मन को छूनेवाली होती है। D. इसमें लेखक के विचारों और कल्पना के लिए कोई स्थान नहीं होता। 75 / 80 75. किस शैली में क्लाइमेक्स बिलकुल आखिर में आता है? A. कहानी शैली। B. उल्टा पिरामिड शैली। 76 / 80 76. कौन-से सूचनात्मक और तथ्यों पर आधारित होते हैं? A. क्या, कौन B. क्या, कौन, कब और कहाँ C. कब और कहाँ D. क्यों, कैसे 77 / 80 77. स्वतंत्र पत्रकार को अन्य किस नाम से जाना जाता है? A. फ्रीलांसर B. इनमें से कोई नहीं C. खोजी D. स्ट्रिंगर 78 / 80 78. लोकतन्त्र में अखबार कैसा कार्य करते हैं? A. जनमत निर्माण B. ये सभी C. पहरेदार D. शिक्षक 79 / 80 79. फीचर लिखते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? A. हर फ़ीचर का एक प्रारंभ, मध्य और अंत होना चाहिए। B. ये सभी C. शुरू से आखिर तक प्रवाह और गति बनी रहे D. प्रारंभ आकर्षक और उत्सुकता पैदा करनेवाला होना चाहिए। 80 / 80 80. ................. का इस्तेमाल आमतौर पर भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और गड़बड़ियों को उजागर करने के लिए किया जाता है। A. विवरणात्मक रिपोर्ट B. इन-डेप्थ रिपोर्ट C. खोजी रिपोर्ट D. विश्लेषणात्मक रिपोर्ट Your score is 0% Restart quiz By Wordpress Quiz plugin JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2022-01-25