0% 6 Created by hindigyan 1 / 20 1. सहस्र बाहु सम सो रिपु मोरा। -इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है? A. रूपक अलंकार B. उपमा अलंकार C. उत्प्रेक्षा अलंकार D. मानवीकरण अलंकार 2 / 20 2. निम्न पंक्ति में कौन-सा अलंकार है? 'आवत जात कुंज की गलियन रूप सुधा नित पीजै। गोपी पद-पंकज पावन की रज जामे भीजै।' A. रूपक और अनुप्रास B. अतिशयोक्ति C. उत्प्रेक्षा D. मानवीकरण 3 / 20 3. घोर भव नीर-निधि, नाम निज नाव रे। -इन पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है? A. अतिशयोक्ति B. अनुप्रास C. श्लेष D. उपमा 4 / 20 4. 'देख लो साकेत नगरी है यही, स्वर्ग से मिलने गगन को जा रही।' उपरोक्त पंक्ति में कौन-सा अलंकार है? A. उत्प्रेक्षा B. अनुप्रास C. अतिशयोक्ति D. रूपक 5 / 20 5. निम्न में से किस पंक्ति में उपमा अलंकार है? A. या अनुरागी चित की गति समुझै नहीं कोई। ज्यों-ज्यों बूडे स्याम रंग, त्यों-त्यों उज्जलु होई। B. पीपर पात सरिस मन डोला। C. कहे कवि बेनी बेनी व्याल की चुराई लीनी। D. सिर फट गया उसका वहीं मानो अरुण रंग का घड़ा। 6 / 20 6. 'आगे नदिया पड़ी अपार घोड़ा कैसे उतरे पार। जब तक राणा से सोचा इस पार तब तक चेतक था उस पार।' उपरोक्त पंक्ति में कौन-सा अलंकार है? A. रूपक B. मानवीकरण C. उत्प्रेक्षा D. अतिशयोक्ति 7 / 20 7. निम्न में से किस पंक्ति में अतिशयोक्ति अलंकार है? A. यह देखिए, अरविंद-से शिशुवृंद कैसे सो रहे। B. जगती जगती की भूख-प्यास। C. देख लो साकेत नगरी है यही, स्वर्ग से मिलने गगन को जा रही। D. हे प्रभो! हमें दो जीवन दान। 8 / 20 8. "नील गगन-सा शांत हृदय था सो रहा।" -इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है? A. अनुप्रास B. रूपक C. उपमा D. यमक 9 / 20 9. निम्न पंक्ति में कौन-सा अलंकार है? 'उदित उदय गिरि-मंच पर रघुबर-बाल पतंग।' A. मानवीकरण B. अतिशयोक्ति C. उत्प्रेक्षा D. रूपक और अनुप्रास 10 / 20 10. निम्न में किस पंक्ति में अनुप्रास अलंकार है? A. रहिमन पानी राखिए बिन पानी सब सून। पानी गए न ऊबरे मोती मानुष चून।। B. कमल सा कोमल गात सुहाना। C. ले चला साथ में तुझे झनक, ज्यों भिक्षुक लेकर स्वर्ण कनक। D. मुदित महिपति मंदिर आए। 11 / 20 11. निम्न पंक्ति में कौन-सा अलंकार है? 'प्रश्न चिह्नों में उठी हैं भाग्य-सागर की हिलोरें।' A. अतिशयोक्ति B. उत्प्रेक्षा C. रूपक D. मानवीकरण 12 / 20 12. मधुर मधुर मेरे दीपक जल। -इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है? A. अनुप्रास B. श्लेष C. रूपक D. यमक 13 / 20 13. "फूल हँसे कलियाँ मुसकाई। " -इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है? A. उपमा अलंकार B. मानवीकरण अलंकार C. अतिशयोक्ति अलंकार D. रूपक अलंकार 14 / 20 14. निम्न में से किस पंक्ति में अनुप्रास अलंकार नहीं है? A. तब तो बहता समय शिला-सा जम जाएगा। B. पक्षी परछीने पर परछीने बीर तेरी बरछी ने बर छीने खलन के। C. बिकसै संत-सरोज सब हरषे लोचन-भृंग। D. चमक गई चपला चम-चम। 15 / 20 15. 'वह शर इधर गांडीव गुण से भिन्न जैसे ही हुआ। धड़ से जयद्रथ का उधर सिर छिन्न वैसे ही हुआ।' उपरोक्त पंक्ति में कौन-सा अलंकार है? A. अतिशयोक्ति B. मानवीकरण C. उत्प्रेक्षा D. रूपक 16 / 20 16. निम्न में से किस पंक्ति में उपमा अलंकार नहीं है? A. लघु तरणि हंसिनी सी सुंदर। B. आए महंत-वसंत। C. निर्मल तेरा नीर अमृत के सम उत्तम है। D. मुख बाल रवि सम होकर ज्वाला-सा बोधित हुआ। 17 / 20 17. जहॉं बात को बहुत अधिक बढ़ा-चढ़ा कर कहा जाए, वहॉं ............ अलंकार होता है। A. उत्प्रेक्षा B. मानवीकरण C. अतिशयोक्ति D. अनुप्रास 18 / 20 18. 'हनुमान की पूॅंछ में लगन न पाई आग. लंका सिगरी जल गई गए निसाचर भाग।' उपरोक्त पंक्ति में कौन-सा अलंकार है? A. उत्प्रेक्षा B. अतिशयोक्ति C. रूपक D. मानवीकरण 19 / 20 19. निम्न पंक्ति में कौन-सा अलंकार है? 'बिकसै संत-सरोज सब हरषे लोचन-भृंग।' A. रूपक और अनुप्रास B. मानवीकरण C. उत्प्रेक्षा D. अतिशयोक्ति 20 / 20 20. आगे-आगे नाचती गाती बयार चली। - इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है? A. उपमा B. उत्प्रेक्षा C. मानवीकरण D. अतिशयोक्ति Your score is 0% Restart quiz JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2023-12-19