0% Created by hindigyan 1 / 20 1. 'आसमान सिर पर उठाना' मुहावरे का अर्थ है- A. अत्यधिक शोर करना B. अपनी गलती स्वीकार न करना C. आसमान में घूमना D. हवाई जहाज की यात्रा करना 2 / 20 2. 'आसमान (अंबर) में थिगली लगाना' - मुहावरे का अर्थ क्या है? A. हिम्मत से काम लेना B. चतुराई दिखाना C. ऊँचे सपने देखना D. नालायक बनकर दिखाना 3 / 20 3. 'आकाश पाताल एक करना' - मुहावरे का अर्थ क्या है? A. काम करने का अभिनय करना B. बहुत अधिक शोर मचाना C. अत्यधिक परिश्रम करना D. अत्यधिक क्रोधित होना 4 / 20 4. "आँखों में रात काटना" मुहावरे का अर्थ है- A. प्यार हो जाना B. रात भर जागना C. अंधेरे में कुछ ढूँढना D. रात भर बातें करना 5 / 20 5. 'आँधी के आम' मुहावरे का अर्थ है- A. बहुत सस्ती वस्तु B. बहुत पीली वस्तु C. बहुत महंगी वस्तु D. आँधी में गिरी हुई वस्तु 6 / 20 6. 'औघट घाट चलना' - मुहावरे का अर्थ क्या है? A. अनुचित मार्ग छोड़ उचित मार्ग अपनाना B. किनारे-किनारे चलने का प्रयास करना C. जल्दी बुढ़ापा आ जाना D. उचित मार्ग छोड़ अनुचित मार्ग अपनाना 7 / 20 7. 'अरण्य रोदन' - मुहावरे का अर्थ क्या है? A. व्यर्थ प्रयास B. बिना सुर का गीत C. चुपचाप रोना D. अकेले में रोने का अभ्यास 8 / 20 8. 'आग में घी डालना' - मुहावरे का अर्थ क्या है? A. धीमी गति से चाल चलना B. आग को और तेज करना C. आग बुझाने का प्रयास करना D. क्रोध को बढ़ाना 9 / 20 9. "आँखेँ पथरा जाना" मुहावरे का अर्थ है- A. प्रिय वस्तु का लगातार देखना B. आँखों में सूजन हो जाना C. प्रतीक्षा में थक जाना D. नींद पूरी न होना 10 / 20 10. "आँख उठाना" मुहावरे का अर्थ है- A. देखने का साहस देना B. अविश्वास की नजरों से देखना C. निराश हो जाना D. बुरी तरह देखने का साहस करना 11 / 20 11. "आँखों पर पर्दा पड़ना" मुहावरे का अर्थ है- A. लालची होना B. लाभ के कारण सच्चाई न दिखना C. गलत रास्ते पर चले जाना D. अपने मन की करना 12 / 20 12. "आँखों में खटकना" मुहावरे का अर्थ है- A. आँख में तिनका गिर जाना B. बुरा लगना C. व्यर्थ में बोलना D. स्नेह का समाप्त होना 13 / 20 13. "आटे दाल का भाव मालूम होना" मुहावरे का अर्थ है- A. खाना बनाने का अभ्यास करना B. प्रतिदिन दुकान से सामान खरीदना C. दुर्गम स्थान पर जाना D. कठिनाई का अनुभव होना 14 / 20 14. 'आपे से बाहर होना' मुहावरे का अर्थ है- A. समूह से निकाल देना B. अपनों से दूर हो जाना C. घर से बाहर चले जाना D. अधिक क्रोध से काबू में न रहना 15 / 20 15. "आकाश से बातें करना" मुहावरे का अर्थ है- A. बहुत तेज दौड़ना B. अपनी प्रशंसा करना C. पतंग उड़ाना D. अधिक ऊँचा होना 16 / 20 16. "आँखों में चरबी उतरना" मुहावरे का अर्थ है- A. आँखें मोटी हो जाना B. अपमान को महसूस न करना C. लज्जित होना D. अभिमान होना 17 / 20 17. 'आकाश के तारे तोड़ना' - मुहावरे का अर्थ क्या है? A. आसमान की यात्रा करना B. असंभव कार्य करना C. कार्य को टालने की कोशिश करना D. कुछ प्राप्त न कर पाना 18 / 20 18. "आँखों का तारा" मुहावरे का अर्थ है- A. चमकदार आँखों वाला बच्चा B. बहुत प्यारा C. दूर रहने वाला D. शांत रहने वाला 19 / 20 19. 'आकाश पाताल का अंतर' - मुहावरे का अर्थ क्या है? A. बहुत कम अंतर B. सही दिशा को न पहचान पाना C. बहुत अधिक अंतर D. बहुत ऊँचा अंतर 20 / 20 20. "आँखेँ खुलना" मुहावरे का अर्थ है- A. नींद से जाग जाना B. सपना भंग हो जाना C. अक्ल आना D. सच्चाई का पता न चलना Your score is 0% Restart quiz By Wordpress Quiz plugin JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2023-12-20