0% 0 Created by hindigyan 1 / 50 1. 'बहुत दिनान को अवधि आसपास परे,.......' यह कौन-सा छंद है- A. कवित्त B. सवैया C. दोहा D. सोरठा 2 / 50 2. "प्रिय मौन एक संगीत भरा"- इस पंक्ति में अलंकार है- A. विरोधाभास अलंकार B. रूपक अलंकार C. अनुप्रास अलंकार D. उपमा अलंकार 3 / 50 3. विवाह के समय माँ द्वारा दी जाने वाली शिक्षा सरोज को किसने दी थी? A. सरोज की माता ने B. सरोज की दादी ने C. सरोज की नानी ने D. स्वयं कवि ने 4 / 50 4. 'आकाश बदलकर बना मही' इस पंक्ति में मही शब्द किसके लिए आया है? A. कवि की पुत्री के सरोज के लिए B. कवि की पत्नी के लिए C. शकुंतला के लिए D. इन सभी के लिए 5 / 50 5. कवि किसे देखकर अपनी स्वर्गीय पत्नी को याद करता है? 'सरोज-स्मृति' कविता के आधार पर बताएँ। A. पुत्री को तस्वीर को B. माता को C. माता की तस्वीर को D. पुत्री को 6 / 50 6. "दूसरा देवदास" कहानी के आधार पर बताइए। श्रद्धालुओं ने फूलों के दोने अधिक दाम में लेने से मना कर दिया। (सत्य/असत्य) A. सत्य B. असत्य 7 / 50 7. 'शेर' कहानी में कुत्ते किसका प्रतीक हैं? A. बुद्धिजीवी वर्ग B. खुलकर गलत का विरोध करने वाले C. दिखावा करने वाले क्रांतिकारी D. निरंकुश सत्ता को ललकारने वाले 8 / 50 8. "पहचान" लघुकथा के आधार पर बताइए- जब खैराती, रामू और छिद्दू ने आँखें खोली तो उन्होने क्या देखा? A. जनता दीनहीन दशा में पहुँच गई है। B. ये सभी C. प्रगति सिर्फ राजा की हुई है। D. जनता शक्तिहीन हो चुकी है। 9 / 50 9. "चार हाथ" लघुकथा के आधार पर बताएँ। मिल मालिक के दिमाग में क्या ख्याल आया करता था? A. मजदूरों के चार दिमाग हो जाएँ। B. मजदूरों के चार हाथ हो जाएँ। C. मजदूरों के चार पैर हो जाएँ। D. मजदूरों को लाभ हो जाए। 10 / 50 10. "साझा" लघुकथा के आधार पर बताएँ। गन्ने की फसल की रक्षा किसने की? A. चीते ने B. हाथी ने C. मगरमच्छ ने D. शेर ने 11 / 50 11. 'खाली कटोरों में वसंत का उतरना' से कवि का क्या अभिप्राय है? 'बनारस' कविता के आधार पर बताएँ। A. इनमें से कोई नहीं। B. भिखारियों के खाली कटोरों में फूल गिरना। C. भिखारियों के खाली कटोरों में दान मिलना। D. भिखारियों के कटोरे नए हो जाना। 12 / 50 12. किसने बच्चे से हिमालय की दिशा पूछी? 'दिशा' कविता के आधार पर बताएँ। A. उसकी बहन ने B. कवि ने C. उसकी माँ ने D. दूसरे बच्चे ने 13 / 50 13. ‘नैन चुवहिं जस माँहुट नीरू।’ में अलंकार है- A. श्लेष B. यमक C. रूपक D. उपमा 14 / 50 14. अगहन देवस घटा निसि बाढ़ी।.... इस छंद में रस है - A. वीर B. शांत C. वियोग शृंगार D. संयोग शृंगार 15 / 50 15. कँपि कँपि मरौं लेहि हरि जीऊ। पंक्ति में ------------- अलंकार है। A. रूपक B. अनुप्रास C. श्लेष D. पुनरुक्ति प्रकाश 16 / 50 16. मालवा की धरती अब गहन गंभीर क्यों नहीं रही? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. ये सभी B. धरती की गोद सूख जाने से। C. जल-प्रबंधन न करने से D. विकास के नाम पर नदियों पर बाँध बनाने से। 17 / 50 17. 'अपना मालवा...' पाठ के आधार पर बताइए कि यशवंत सागर बाँध किस नदी पर है? A. क्षिप्रा नदी B. गंभीर नदी C. चंबल नदी D. गंगा नदी 18 / 50 18. प्रभाष जोशी ने वातावरण के गर्म होने के क्या कारण बताए हैं? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. जल संरक्षित न करना B. कार्बन डाई आक्साइड गैस की अधिकता C. ये सभी D. विकास की औद्योगिक सभ्यता 19 / 50 19. लेखक द्वारा ओंकारेश्वर में देखे दृश्य के विषय में क्या सही नहीं है? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. नर्मदा चिढ़ती और तिनतिन-फिनफिन करती बह रही थी। B. नर्मदा शांत बह रही थी। C. वहाँ नर्मदा नदी पर बाँध बन रहा था। D. नर्मदा मटमैली दिख रही थी। 20 / 50 20. ........ मालवा में मानसून से जाने का महीना होता है। "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. भादो B. क्वांर C. कार्तिक D. चेत्र 21 / 50 21. हाथीपाला नाम क्यों पड़ा? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. ये सभी। B. वहाँ पर हाथी पाले जाते थे। C. नदी पार करने के लिए हाथी पर बैठकर जाना होता था। D. वहाँ हथियों की पूजा होती थी। 22 / 50 22. "सुमिरिनी के मनके" पाठ के आधार पर बताएँ - लड़की यदि गोबर चुन ले तो इसका अर्थ था कि सन्तान........... की धनी होगी। A. पशुओं की B. उपलों की C. भैंसों की D. गायों की 23 / 50 23. बालक बच गया निबंध का मुख्य विषय है- A. बालक का स्वास्थ्य B. विद्यालय का वार्षिक उत्सव C. इमाम का स्वरूप D. बालक की शिक्षा 24 / 50 24. बालक को इनाम माँगने के लिए किसने कहा? A. लेखक ने B. वृद्ध ने C. अध्यापक ने D. प्रधानाचार्य ने 25 / 50 25. "सुमिरिनी के मनके" पाठ के आधार पर बताएँ - 'घड़ीसाजी का इम्तहान पास करने' से लेखक का क्या आशय है? A. ये सभी B. धर्म के विषय में वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखना C. धर्म के विषय में विवेकी होना D. धर्म के विषय में विचारशील होना 26 / 50 26. बिसनाथ के गाँव का वातावरण सजीव हो जाता था- ज्ञात-अज्ञात वनस्पतियों, जल के विविध रूपों और A. इन सभी से B. ज्ञात-अज्ञात वनस्पतियों से C. जल के विविध रूपों से D. मिट्टी के विविध आकारों और वर्णों से 27 / 50 27. बिसनाथ के गाँव में खेतों को पानी देने के लिए बनाई गई नालियों को क्या कहते थे? A. बाहर B. बहरा C. रबहा D. बरहा 28 / 50 28. बिसनाथ को साँपों से भय नहीं लगता था। (सत्य/असत्य) A. असत्य B. सत्य 29 / 50 29. "जहाँ कोई वापसी नहीं" पाठ के आधार पर सत्य/असत्य बताएँ- औद्योगीकरण के कारण विस्थापन - विकास और प्रगति के नाम पर जब इतिहास लोगों को उन्मूलित करता है, तो वे फिर कभी अपने घर वापस नहीं लौट सकते। A. सत्य B. असत्य 30 / 50 30. क्या स्वच्छता अभियान की जरूरत गाँव से ज्यादा शहरों में है? "जहाँ कोई वापसी नहीं" पाठ के आधार पर बताइए। A. बता नहीं सकते B. नहीं C. पता नहीं D. हाँ 31 / 50 31. लेखक के अनुसार स्वातंत्र्योत्तर भारत की सबसे बड़ी ‘ट्रैजेडी’ क्या है? "जहाँ कोई वापसी नहीं" पाठ के आधार पर बताइए। A. प्रकृति, मनुष्य और संस्कृति के बीच के नाजुक संतुलन को अनदेखा करना। B. पश्चिम की देखादेखी और नकल में योजनाएँ बनाते रहना। C. ये सभी D. औद्योगिक विकास का भारतीय स्वरूप निर्धारित न करना। 32 / 50 32. उन दिनों फिलिस्तीनी अस्थायी सरकार का सदरमुकाम कहाँ होता था? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. इज़राइल में B. अफ्रीका में C. फिलिस्तीन में D. ट्यूनिस में 33 / 50 33. लेखक ने सुबह उठकर देखा तो नेहरू जी क्या कर रहे थे? A. योग कर रहे थे। B. पूजा कर रहे थे। C. अख़बार पढ़ रहे थे। D. चरखा कात रहे थे। 34 / 50 34. गांधी जी ने रोगी बालक को कहाँ बैठा दिया था? A. आश्रम के किनारे B. नदी के किनारे C. नाली के किनारे D. आश्रम के भीतर 35 / 50 35. जापानी ‘भिक्षु’ अपने चीवर वस्त्रों में क्या करता था? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. गांधी जी के आश्रम की पहरेदारी। B. गांधी जी के आश्रम की बुराई। C. गांधी जी के आश्रम की सफाई। D. गांधी जी के आश्रम की प्रदक्षिणा 36 / 50 36. "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ- जिस समय लेखक और उसका भाई बाहर निकले तब तक ........... A. गांधी जी की पार्टी उनके गेट के आगे थी। B. इनमें से कोई नहीं। C. गांधी जी की पार्टी दूर जा चुकी थी। D. गांधी जी की पार्टी ने चलना शुरू नहीं किया था। 37 / 50 37. सखि हे, कि पुछसि अनुभव मोए। इस पद में नायिका का रूप है- A. परकीया B. तीनों सहीं हैं। C. मुग्धा D. स्वकीया 38 / 50 38. "विद्यापति के पद" के आधार पर बताएँ- प्रियतम के बिना नायिका कहाँ अकेली नहीं रह सकती? A. बाजार में। B. सूने घर में। C. महल में। D. सभा में। 39 / 50 39. "विद्यापति के पद" के आधार पर बताइए। सच्चे प्रेम को/का/में A. केवल महसूस किया जा सकता है। B. ये सभी C. वर्णन संभव नहीं है। D. कभी तृप्त नहीं होती 40 / 50 40. 'कोकिल-कलरव, मधुकर-धुनि सुनि' में अलंकार है- A. रूपक B. पुनरुक्ति प्रकाश C. यमक D. अनुप्रास 41 / 50 41. "यह दीप अकेला" कविता में 'व्यक्ति' और 'समाज' को किन प्रतीकों के माध्यम से दर्शाया गया है? A. अंकुर और रवि B. दीप और पंक्ति C. पनडुब्बा और मोती D. गोरस और कामधेनु 42 / 50 42. 'मैंने देखा एक बूँद' कविता के कवि हैं- A. निराला B. अज्ञेय C. महादेवी वर्मा D. पंत 43 / 50 43. "सूरदास की झोपड़ी" पाठ के आधार पर बताइए। 'उसे झोंपड़े के जल जाने का दुःख न था।' - यह वाक्य किसके संदर्भ में कहा गया है? A. बजरंगी B. सूरदास C. नायकराम D. जगधर 44 / 50 44. जगधर जब भैरो के पास गया तो भैरो के पर मुख से A. प्रसन्नता B. चिंता और घबराहट झलक रही थी। C. घृणा D. खुशी 45 / 50 45. 'सूरदास की झोपड़ी' कहानी प्रेमचंद के किस उपन्यास का अंश है? A. कर्मभूमि B. निर्मला C. रंगभूमि D. गोदान 46 / 50 46. सूरदास के चरित्र में निम्न में से कौन-सी विशेषता नहीं है? A. वैरभाव रखने वाला B. सकारात्मक सोच C. ऊर्जावान D. साहसी 47 / 50 47. लेखक ने स्वार्थ को खंड सत्य क्यों कहा है? "कुटज" पाठ के आधार पर बताएँ? A. मनुष्य को दयनीय-कृपण बना देता है B. तृष्णा को उत्पन्न करता है C. वह मोह को बढ़ावा देता है D. ये सभी 48 / 50 48. लेखक का मन दूर-दूर तक क्यों उड़ रहा है? "कुटज" पाठ के आधार पर बताएँ? A. स्थान का नाम याद करने के लिए B. देश का नाम याद करने के लिए C. पेड़ का नाम याद करने के लिए D. कवि का नाम याद करने के लिए 49 / 50 49. लेखक ने किंहें मन के विकल्प माना है? "कुटज" निबंध के आधार पर बताएँ? A. उपकार को B. दुख को C. सुख को D. सुख और दुख को 50 / 50 50. कुटज निबन्ध के लेखक हैं? A. रांगेय राघव B. यशपाल C. हजारी प्रसाद द्विवेदी D. महावीर प्रसाद द्विवेदी Your score is 0% Restart quiz JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2024-02-11