इस पाठ के प्रश्न-उत्तर के लिए क्लिक करें। JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL गूँगे (कहानी - टेस्ट) 0% Created by hindigyan गूँगे - रांगेय राघव 1 / 25 1) कहानी में गूँगा किन लोगों का प्रतिनिधित्व करता है? A) समाज के मजदूर वर्ग का। B) समाज द्वारा उपेक्षित वर्ग का। C) समाज के धनी वर्ग का। D) समाज द्वारा संरक्षित वर्ग का। 2 / 25 2) यदि बसंता गूँगा होता तो आपकी दृष्टि में चमेली का व्यवहार उसके प्रति कैसा होता? A) घृणा से युक्त B) जैसा गूँगे के साथ था। C) बता नहीं सकते D) ममत्व से पूर्ण 3 / 25 3) गूँगे ने अपने स्वाभिमानी होने का परिचय किस प्रकार दिया? A) इशारों में बताया कि उसने हमेशा मेहनत की रोटी खायी है। B) पेट बजाकर बताया कि वह पेट के लिए मेहनत की रोटी कमाता है। C) सभी बातें सहीं हैं D) सीने पर हाथ मारकर बताया कि वह हाथ फैलाकर भीख नहीं माँगता। 4 / 25 4) किसने कहा-'इशारे गज़ब के करता है। अकाल बहुत तेज है।' A) बसंता B) चमेली C) सुशीला D) शकुंतला 5 / 25 5) गूंँगे की कर्कश और अस्फुट ध्वनियों को सुनकर गूँगे के प्रति चमेली का व्यवहार कैसा था? A) भय से युक्त B) क्रोथ से युक्त C) सांत्वना से युक्त D) घृणा से युक्त 6 / 25 6) 'विक्षुब्ध' का अर्थ है- A) अशांत B) शांत 7 / 25 7) ‘उसकी आँखों में पानी भरा था। जैसे उनमें एक शिकायत थी, पक्षपात के प्रति तिरस्कार था।’ यह कथन किसके बारे में कहा गया है? A) बालिका के बारे में। B) गूँगे के बारे में। C) बसंता के बारे में। D) चमेली के बारे में। 8 / 25 8) ‘गूँगे’ कहानी पढ़कर आपके मन में 'दिव्याङ्ग' के प्रति क्या भाव उत्पन्न होते हैं? A) उन्हें केवल दया और सहानुभूति नहीं, अपितु अधिकार मिलना चाहिए। B) वे भी सामान्य मनुष्य की भाँति आनंद और पीड़ा का अनुभव करते हैं। C) ये सभी। D) उन्हें भी सामान्य मानव की तरह जीवन यापन करने का अधिकार है। 9 / 25 9) 'पेट की आग' से क्या अभिप्राय है? A) चिंता। B) प्यास। C) निद्रा। D) भूख। 10 / 25 10) गूँगे कहानी में शकुंतला कौन है? A) गूँगे की बहन। B) सुशीला की बेटी। C) गूँगे की बुआ। D) चमेली की बेटी। 11 / 25 11) 'गूँगे' कहानी के माध्यम से लेखक ने समाज की किस प्रवृत्ति की ओर संकेत किया है? A) संवेदनशील B) संवेदनहीन 12 / 25 12) गूँगा .........................चाहता था? A) सहानुभूति B) भीख C) दया D) अधिकार 13 / 25 13) जब बसंता ने गूँगे को थप्पड़ मार दिया था तो गूँगे ने क्या किया? A) चमेली से शिकायत की। B) खेलने चला गया। C) बसंता की पिटाई कर दी। D) घर छोड़ दिया। 14 / 25 14) निम्न में से क्या असत्य है? A) गूँगे ने हमेशा मेहनत की खायी। B) गूँगे के बुआ फूफा उसे मरते थे। C) गूँगे ने कई जगह नौकरी की थी। D) गूँगे ने सदैव भीख माँगी। 15 / 25 15) गूँगा चमेली से शिकायत करता है तो चमेली की क्या प्रतिकया होती है? A) बसंता को कुछ नहीं कहती। B) बसंता को डांटती है। C) बसंता को दंड देती है। D) गूँगे पर क्रोथ करती है। 16 / 25 16) गूँगे के व्यक्तित्व में क्या विशेषता नहीं है? A) संवेदनशील B) चोर C) मेहनती D) ताकतवर 17 / 25 17) पिता की मृत्यु के पश्चात गूँगे को किसने पाला था? A) बुआ-फूफा। B) चाची-चाचा। C) मामी-मामा। D) दादी-दादा। 18 / 25 18) लेखक के अनुसार किसके कारण आदमी गुलाम हो जाता है? A) प्रतिशोध की आग के कारण। B) जंगल की आग के कारण। C) जल की आग के कारण। D) पेट की आग के कारण। 19 / 25 19) गूँगे की आँखों में पानी क्यों भर आया था? A) माता-पिता की स्मृति के कारण B) पक्षपात के प्रति तिरष्कार के कारण। C) चमेली द्वारा पिटाई होने के कारण। D) इनमें से कोई नहीं 20 / 25 20) 'वज्र बहरा' का अर्थ है- A) कम सुनाई देना। B) जन्म से बहरा। C) इनमें से कोई नहीं D) बिलकुल सुनाई न देना। 21 / 25 21) निम्न से क्या असत्य है? A) गूँगा सड़क पर झगड़ा करने वालों के साथ संघर्ष करता है। B) गूँगे में स्वाभिमान है। C) गूँगा सबको हानि पहुँचाता है। D) बसंता गूँगा की पिटाई कर देता है 22 / 25 22) बचपन में गूँगे के साथ क्या घटना घाट गई थी जिसके कारण वह गूँगा हो गया? A) वह छत से गिर गया था। B) उसका एक्सीडेंट हो गया था। C) गला साफ करने के प्रयास में उसका काकल काट दिया था। D) इनमें से कोई नहीं 23 / 25 23) चमेली को गूँगे ने अपने बारे में क्या नहीं बताया? A) उसकी माँ ने उसे छोड़ दिया। B) उसका पालन-पोषण बुआ-फूफा ने किया। C) उसके पिताजी की मृत्यु हो चुकी है। D) उसके बुआ-फूफा उसको बहुत प्यार करते थे। 24 / 25 24) सत्य/असत्य गूँगा जन्म से ही बहरा था। A) असत्य B) सत्य 25 / 25 25) सत्य/असत्य चमेली गूँगे की शिकायत पर अपने पुत्र बसंता को दंड देती है। A) सत्य B) असत्य Your score is 0% Restart quiz By Wordpress Quiz plugin इस पाठ के प्रश्न-उत्तर के लिए क्लिक करें। JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2020-12-12