JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 0% Created by hindigyan पत्रकारीय लेखन के विभिन्न रूप और लेखन प्रक्रिया 1 / 80 1. निम्न में से उल्टा पिरामिड शैली में कौन-सा भाग नहीं होता? A. समापन B. बॉडी C. उपदेश D. इंट्रो या मुखड़ा 2 / 80 2. समाचार पत्रों में छपने वाले फीचर में लगभग कितने शब्द होने चाहिए? A. 250 से 2000 शब्द B. 100 से 1000 शब्द C. 100 से 200 शब्द D. 550 से 5000 शब्द 3 / 80 3. पत्रकारीय लेखन के विषय में निम्न में से क्या सही है? A. इस लेखन का रिश्ता तथ्यों से है न कि कल्पना से। B. इसका संबंध और दायरा समसामयिक और वास्तविक घटनाओं, समस्याओं और मुद्दों से है। C. ये सभी D. यह अनिवार्य रूप से तात्कालिकता और अपने पाठकों की रुचियों और जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाने वाला लेखन है। 4 / 80 4. क्या कोई बाहर का लेखक या पत्रकार संपादकीय लिख सकता है? A. नहीं B. हाँ C. पता नहीं D. कह नहीं सकते 5 / 80 5. समाचार लेखन के विषय में क्या सही नहीं है? A. समाचार का कार्य पाठकों को सूचना देना होता है। B. इसमें लेखक के विचारों और कल्पना के लिए कोई स्थान नहीं होता। C. इसमें शब्द-सीमा नहीं होती है। D. इसका उद्देश्य पाठकों को ताज़ी घटना से अवगत करना होता है। 6 / 80 6. उल्टा पिरामिड शैली के कितने भाग होते हैं? A. तीन B. चार C. दो D. एक 7 / 80 7. फीचर लिखते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? A. कहानी को बताने का अंदाज ऐसा हो कि आपके पाठक यह महसूस करें कि वे खुद देख और सुन रहे हैं। B. फ़ीचर को सजीव बनाने के लिए उसमें उस विषय से जुड़े लोगों यानी पात्रों की मौजूदगी जरूरी है। C. कहानी को उनके जरिये कहने की कोशिश कीजिए यानी पात्रों के माध्यम से उस विषय के विभिन्न पहलुओं को सामने ले आइए। D. ये सभी 8 / 80 8. फीचर लिखते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? A. ये सभी B. थीम के इर्द-गिर्द सभी प्रासंगिक सूचनाएँ, तथ्य और विचार गुँथे होने चाहिए। C. फ़ीचर को मनोरंजक होने के साथ-साथ सूचनात्मक होना चाहिए। D. फ़ीचर की कोई न कोई थीम होनी चाहिए। 9 / 80 9. निम्न में से क्या फीचर की विशेषता हो सकती है? A. फीचर लेखन का कोई निश्चित ढाँचा या फ़ॉर्मूला नहीं होता है। इसलिए आप फ़ीचर कहीं से भी शुरू कर सकते हैं। B. फीचर घटनाओं, कार्यक्रमों और आयोजनों की सूखी और बेजान रिपोर्ट नहीं है। C. ये सभी D. फ़ीचर आमतौर पर तथ्यों, सूचनाओं और विचारों पर आधारित कथात्मक विवरण और विश्लेषण होता है। 10 / 80 10. लोकतन्त्र में अखबार कैसा कार्य करते हैं? A. शिक्षक B. पहरेदार C. जनमत निर्माण D. ये सभी 11 / 80 11. समाचार लेखन के लिए कितने ककार आवश्यक हैं? A. 4 B. 2 C. 3 D. 6 12 / 80 12. उल्टा पिरामिड शैली में 'बॉडी' भाग के विषय में क्या सही है? A. इसमें मुखड़ा के बाद घटते क्रम में ख़बर का विस्तृत ब्यौरा दिया जाता है। B. किसी भी घटना, समस्या या विचार के सबसे महत्त्वपूर्ण तथ्य, सूचना या जानकारी को लिखा जाता है। C. इसके अंतर्गत तथ्य या स्रोत का विवरण दिया जाता है। D. यह समाचार का सबसे कम महत्वपूर्ण भाग होता है। 13 / 80 13. पत्रकारीय लेखन में 'क्लीशे' किसे कहा जाता है? A. गैरजरूरी विशेषण B. ऐसी शब्दावली जिससे केवल संपादक परिचित होते हैं C. ऐसी शब्दावली जिससे बहुत अधिक पाठक परिचित होते हैं D. पिष्टोक्ति या दोहराव 14 / 80 14. फीचर लेखन के विषय में क्या सही नहीं है? A. अच्छे फीचर के साथ फोटो या ग्राफिक्स होना अनिवार्य है। B. फ़ीचर लेखन की भाषा समाचारों के विपरीत सरल, रूपात्मक, आकर्षक और मन को छूनेवाली होती है। C. इसमें लेखक के विचारों और कल्पना के लिए कोई स्थान नहीं होता। D. इसमें उलटा पिरामिड शैली का प्रयोग नहीं होता। 15 / 80 15. किसे अखबार की अपनी आवाज माना जाता है? A. लेख को B. संपादक के नाम पत्र को C. स्तंभ लेखन को D. संपादकीय को 16 / 80 16. संपादकीय लिखने का दायित्व किस पर होता है? A. अखबार के मालिक पर B. अखबार में काम करने वाले संपादक और उनके सहयोगियों पर C. पाठक पर D. वहाँ के स्थानीय नेता पर 17 / 80 17. फीचर लिखते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? A. शुरू से आखिर तक प्रवाह और गति बनी रहे B. हर फ़ीचर का एक प्रारंभ, मध्य और अंत होना चाहिए। C. प्रारंभ आकर्षक और उत्सुकता पैदा करनेवाला होना चाहिए। D. ये सभी 18 / 80 18. निम्न में से क्या विचारपरक लेखन के उदाहरण हैं? A. ये सभी B. संपादक के नाम पत्र C. साक्षात्कार D. विषयों के विशेषज्ञों या वरिष्ठ पत्रकारों के स्तंभ 19 / 80 19. निम्न में से कौन-सी विशेष रिपोर्ट है? A. इंवेस्टिगेटिव रिपोर्ट B. फीचर रिपोर्ट C. विवरणात्मक रिपोर्ट D. ये सभी 20 / 80 20. निम्न में से क्या विचारपरक लेखन के उदाहरण हैं? A. संपादकीय लेखन B. लेख C. ये सभी D. टिप्पणियाँ 21 / 80 21. फीचर लिखते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? A. पैराग्राफ़ छोटे होने चाहिए। B. एक पैराग्राफ़ में एक पहलू पर ही फ़ोकस कीजिए। C. हर पैराग्राफ़ अपने पहले के पैराग्राफ़ से सहज तरीके से जुड़ा हो D. ये सभी 22 / 80 22. मुख्य रूप से पत्रकार कितनी तरह के होते है? A. पूर्णकालिक B. अंशकालिक C. ये सभी D. फ्रीलांसर यानी स्वतंत्र 23 / 80 23. कहानी या कथा लेखन की शैली में क्लाइमेक्स कहाँ आता है? A. शुरू में B. कहीं भी नहीं C. मध्य में D. अंत में 24 / 80 24. समाचार के मुखड़े में किन ककारों पर आधारित खबर लिखी जाती है? A. क्यों, कैसे B. कब और कहाँ C. क्या, कौन D. क्या, कौन, कब और कहाँ 25 / 80 25. फीचर का उद्देश्य पाठकों को A. ये सभी B. शिक्षित करना है। C. सूचना देना है। D. मनोरंजन करना है। 26 / 80 26. उल्टा पिरामिड शैली में इंट्रो या मुखड़ा के बाद घटते क्रम में ख़बर का विस्तृत ब्यौरा दिया जाता है। इसे ही उल्टा पिरामिड शैली का ......................... कहा जाता है। A. बॉडी B. उपदेश C. समापन D. इंट्रो या मुखड़ा 27 / 80 27. संपादकीय को किसके नाम से छापा जाता है? A. पाठक के नाम से B. प्रसिद्ध व्यक्ति के नाम से C. किसी के नाम से नहीं D. अखबार के मालिक के नाम से 28 / 80 28. इनमें से कौन-सा फीचर का प्रकार है- A. जीवन शैली फीचर B. विशेष कार्य फीचर C. ये सभी D. खोजपरक फीचर 29 / 80 29. किसी घटना, समस्या या विचार से संबंधित खबर लिखते हुए किन छह ककारों को ही ध्यान में रखा जाता है? A. क्या, किसके B. कैसे, क्यों C. कहाँ, कब D. ये सभी 30 / 80 30. किसके जरिये अखबार किसी घटना, समस्या या मुद्दे के प्रति अपनी राय प्रकट करते हैं। A. संपादक के नाम पत्र B. स्तंभ लेखन C. संपादकीय D. लेख 31 / 80 31. समाचार के किस भाग को अधिक महत्वपूर्ण न होने पर अथवा स्पेस न होने पर इसे काटकर छोटा भी किया जा सकता है? A. समापन B. इंट्रो या मुखड़ा C. बॉडी D. इनमें से कोई नहीं 32 / 80 32. अंशकालिक पत्रकार अखबार के लिए कैसे काम करता है? A. निश्चित मानदेय पर B. इनमें से कोई नहीं C. नियमित वेतन पर D. अनिश्चित मानदेय पर 33 / 80 33. कौन-से सूचनात्मक और तथ्यों पर आधारित होते हैं? A. कब और कहाँ B. क्या, कौन C. क्यों, कैसे D. क्या, कौन, कब और कहाँ 34 / 80 34. .................................. में सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध तथ्यों, सूचनाओं और आँकड़ों की गहरी छानबीन की जाती है और उसके आधार पर किसी घटना, समस्या या मुद्दे से जुड़े महत्त्वपूर्ण पहलुओं को सामने लाया जाता है। A. विवरणात्मक रिपोर्ट B. विश्लेषणात्मक रिपोर्ट C. इन-डेप्थ रिपोर्ट D. खोजी रिपोर्ट 35 / 80 35. ................. का इस्तेमाल आमतौर पर भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और गड़बड़ियों को उजागर करने के लिए किया जाता है। A. विवरणात्मक रिपोर्ट B. इन-डेप्थ रिपोर्ट C. खोजी रिपोर्ट D. विश्लेषणात्मक रिपोर्ट 36 / 80 36. समाचार पत्र का संपादन करने वाले को क्या कहते हैं? A. संवाददाता B. संपादक C. प्रकाशक D. लेखक 37 / 80 37. निम्न में से क्या फीचर की विशेषता हो सकती है? A. फ़ीचर का विषय कुछ भी हो सकता है। हलके-फुलके विषयों से लेकर गंभीर विषयों और मुद्दों पर भी फ़ीचर लिखा जा सकता है। B. फ़ीचर एक तरह का ट्रीटमेंट है जो आमतौर पर विषय और मुद्दे की जरूरत के मुताबिक उसे प्रस्तुत करते हुए दिया जाता है। C. ये सभी D. एक अच्छे और रोचक फ़ीचर के साथ फ़ोटो, रेखांकन, ग्राफ़िक्स आदि का होना जरूरी है। 38 / 80 38. किस पत्रकार का संबंध किसी खास अखबार से नहीं होता है बल्कि वह भुगतान के आधार पर अलग-अलग अखबारों के लिए लिखता है? A. फ़्रीलांसर पत्रकार B. इनमें से कोई नहीं C. अंशकालिक पत्रकार D. पूर्णकालिक पत्रकार 39 / 80 39. किस शैली में क्लाइमेक्स बिलकुल शुरू में आता है? A. कहानी शैली। B. उल्टा पिरामिड शैली। 40 / 80 40. समाचार के किस भाग के अंतर्गत तथ्य या स्रोत का विवरण दिया जाता है? A. बॉडी B. इनमें से कोई नहीं C. समापन D. इंट्रो या मुखड़ा 41 / 80 41. निम्न में से कौन-सी विशेष रिपोर्ट है? A. इन-डेप्थ रिपोर्ट B. ये सभी C. विश्लेषणात्मक रिपोर्ट D. खोजी रिपोर्ट 42 / 80 42. इनमें से कौन-सा फीचर का प्रकार है- A. यात्रा फीचर B. साक्षात्कार फीचर C. व्यक्तिचित्र फीचर D. ये सभी 43 / 80 43. समाचार लेखन की किस शैली को सबसे लोकप्रिय, उपयोगी और बुनियादी शैली माना जाता है? A. आत्मकथा शैली। B. उल्टा पिरामिड शैली। C. निबंध शैली। D. फीचर शैली। 44 / 80 44. पत्रकारिता के विकास में कौन-सा मूलभाव सक्रिय रहता है? A. ज्ञान B. अभिलाषा C. निराशा D. जिज्ञासा 45 / 80 45. पत्रकारीय लेखन की शैली कैसी होनी चाहिए? A. पाठकों को ध्यान में रखकर ही अखबारों में सीधी, सरल, साफ़-सुथरी लेकिन प्रभावी भाषा के इस्तेमाल पर जोर दिया जाता है। B. लेखन शैली, भाषा और गूढ़ से गूढ़ विषय की प्रस्तुति ऐसी सहज, सरल और रोचक होनी चाहिए कि वह आसानी से सबकी समझ में आ जाए। C. ये सभी D. अलंकारिक-संस्कृतनिष्ठ भाषा-शैली के बजाय आम बोलचाल की भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। 46 / 80 46. पूर्णकालिक पत्रकार A. किसी समाचार संगठन के लिए एक निश्चित मानदेय पर काम करनेवाला पत्रकार है। B. किसी समाचार संगठन में काम करनेवाला नियमित वेतनभोगी पत्रकार होता है। C. ये सभी D. का संबंध किसी खास अखबार से नहीं होता है बल्कि वह भुगतान के आधार पर अलग-अलग अखबारों के लिए लिखता है। 47 / 80 47. फीचर लेखन के विषय में क्या सही नहीं है? A. फीचर एक सुव्यवस्थित, सृजनात्मक और आत्मनिष्ठ लेखन है। B. इसमें उलटा पिरामिड शैली का प्रयोग किया जाता है। C. इसका उद्देश्य पाठकों को सूचना देना, शिक्षित करना और मनोरंजन करना होता है। D. इसमें शब्द-सीमा नहीं होती। अच्छे फीचर में 250 से लेकर 2000 तक शब्द हो सकते हैं। 48 / 80 48. उल्टा पिरामिड शैली में समापन भाग के विषय में क्या सही नहीं है? A. इसमें सबसे महत्त्वपूर्ण तथ्य, सूचना या जानकारी दी जाती है। B. इसके अंतर्गत तथ्य या स्रोत का विवरण दिया जाता है। C. यह समाचार का सबसे कम महत्वपूर्ण भाग होता है। D. अधिक महत्वपूर्ण न होने पर अथवा स्पेस न होने पर इसे काटकर छोटा भी किया जा सकता है। 49 / 80 49. किस भाग को समाचार के सबसे अंत में बताया जाता है? A. इंट्रो या मुखड़ा B. समापन C. बॉडी D. इनमें से कोई नहीं 50 / 80 50. पत्रकार मुख्यतः कितने प्रकार के होते हैं? A. 4 B. 3 C. 6 D. 5 51 / 80 51. किसी समाचार संगठन के लिए एक निश्चित मानदेय पर काम करनेवाला पत्रकार क्या कहलाता है? A. फ़्रीलांसर पत्रकार B. पूर्णकालिक पत्रकार C. इनमें से कोई नहीं D. अंशकालिक पत्रकार 52 / 80 52. सृजनात्मक लेखन के विषय में निम्न में से क्या सही है? A. साहित्यिक रचनात्मक लेखन में लेखक को काफ़ी छूट होती है। B. इस लेखन में कल्पना को भी स्थान दिया जाता है। C. सृजनात्मक लेखन का सबंध और दायरा अत्यधिक विस्तृत है। इसमें इतिहास, संस्कृति और परंपरा की झलक होती है। D. ये सभी 53 / 80 53. उल्टा पिरामिड शैली में क्लाइमेक्स कहाँ आता है? A. अंत में B. कहीं भी नहीं C. मध्य में D. शुरू में 54 / 80 54. साक्षात्कार को कैसे लिखा जा सकता है? A. सवाल जवाब के रूप में B. संपादकीय के रूप में C. कहानी के रूप में D. आलेख के रूप में 55 / 80 55. स्वतंत्र पत्रकार को अन्य किस नाम से जाना जाता है? A. खोजी B. इनमें से कोई नहीं C. स्ट्रिंगर D. फ्रीलांसर 56 / 80 56. किसी समाचार संगठन में काम करनेवाला नियमित वेतनभोगी पत्रकार क्या कहलाता है? A. पूर्णकालिक पत्रकार B. अंशकालिक पत्रकार C. इनमें से कोई नहीं D. फ़्रीलांसर पत्रकार 57 / 80 57. समाचारों में किसी भी घटना, समस्या या विचार के सबसे महत्त्वपूर्ण तथ्य, सूचना या जानकारी को सबसे पहले पैराग्राफ़ में लिखा गया है। इसे ही ........................ कहा जाता है। A. उपदेश B. इंट्रो या मुखड़ा C. समापन D. बॉडी 58 / 80 58. फ़्रीलांसर पत्रकार A. किसी समाचार संगठन के लिए एक निश्चित मानदेय पर काम करनेवाला पत्रकार है। B. किसी समाचार संगठन में काम करनेवाला नियमित वेतनभोगी पत्रकार होता है। C. ये सभी D. का संबंध किसी खास अखबार से नहीं होता है बल्कि वह भुगतान के आधार पर अलग-अलग अखबारों के लिए लिखता है। 59 / 80 59. अखबारों और पत्रिकाओं में सामान्य समाचारों के अलावा गहरी छानबीन, विश्लेषण और व्याख्या के आधार पर रिपोर्टें भी प्रकाशित होती हैं। ऐसी रिपोर्ट को ............................. कहते हैं। A. लेख B. विशेष रिपोर्ट C. स्तंभ लेखन D. संपादकीय 60 / 80 60. फीचर कैसा लेखन है? A. सुव्यवस्थित B. सृजनात्मक C. आत्मनिष्ठ D. ये सभी 61 / 80 61. जो रिपोर्ट उलटा पिरामिड शैली में न लिखकर कथात्मक शैली में लिखी जाती है उसे ............................ कहते हैं। A. फीचर रिपोर्ट B. इन-डेप्थ रिपोर्ट C. खोजी रिपोर्ट D. विवरणात्मक रिपोर्ट 62 / 80 62. पत्रकारीय लेखन में गैरजरूरी विशेषणों, जार्गन्स और क्लीशे के प्रयोग से भाषा A. आकर्षक हो जाती है। B. बोझिल हो जाती है। C. सरस हो जाती है। D. सुसज्जित हो जाती है। 63 / 80 63. पत्रकारीय लेखन का सबसे जाना पहचाना रूप किसे माना जाता है? A. संपादकीय लेखन B. फीचर लेखन C. समाचार लेखन D. लेख 64 / 80 64. कौन-सा भाग समाचार का सबसे कम महत्वपूर्ण भाग होता है? A. इंट्रो या मुखड़ा B. समापन C. इनमें से कोई नहीं D. बॉडी 65 / 80 65. निम्न में से क्या फीचर की विशेषता हो सकती है? A. फ़ीचर लेखन की भाषा सरल, रूपात्मक, आकर्षक और मन को छूनेवाली होती है। B. ये सभी C. फ़ीचर लेखन की शैली काफ़ी हद तक कथात्मक शैली की तरह है। D. फ़ीचर आमतौर पर समाचार रिपोर्ट से बड़े होते हैं। 66 / 80 66. उल्टा पिरामिड शैली में इंट्रो या मुखड़ा किसे कहा जाता है? A. इसे सबसे अंत में बताया जाता है। B. अधिक महत्वपूर्ण न होने पर अथवा स्पेस न होने पर इसे काटकर छोटा भी किया जा सकता है। C. किसी भी घटना, समस्या या विचार के सबसे महत्त्वपूर्ण तथ्य, सूचना या जानकारी को सबसे पहले पैराग्राफ़ में लिखा गया है। D. घटते क्रम में ख़बर का विस्तृत ब्यौरा दिया जाता है। 67 / 80 67. अखबारों में प्रकाशित अधिकांश समाचार किस खास शैली में लिखे जाते हैं? A. सीधा पिरामिड शैली। B. फीचर शैली। C. इनमें से कोई नहीं। D. उल्टा पिरामिड शैली। 68 / 80 68. पत्रकारीय लेखन में 'जार्गन्स' किसे कहा जाता है? A. गैरजरूरी विशेषण B. ऐसी शब्दावली जिससे बहुत अधिक पाठक परिचित होते हैं C. ऐसी शब्दावली जिससे बहुत कम पाठक परिचित होते हैं D. ऐसी शब्दावली जिससे केवल संपादक परिचित होते हैं 69 / 80 69. आमतौर पर अखबारों में समाचार पूर्णकालिक और अंशकालिक पत्रकार लिखते हैं, जिन्हें ........................ कहते हैं। A. बीट B. संपादक C. उप-संपादक D. संवाददाता या रिपोर्टर 70 / 80 70. .............................. में किसी घटना या समस्या के विस्तृत और बारीक विवरण को प्रस्तुत करने की कोशिश की जाती है। A. विश्लेषणात्मक रिपोर्ट B. विवरणात्मक रिपोर्ट C. खोजी रिपोर्ट D. इन-डेप्थ रिपोर्ट 71 / 80 71. अंशकालिक पत्रकार A. का संबंध किसी खास अखबार से नहीं होता है बल्कि वह भुगतान के आधार पर अलग-अलग अखबारों के लिए लिखता है। B. ये सभी C. किसी समाचार संगठन में काम करनेवाला नियमित वेतनभोगी पत्रकार होता है। D. किसी समाचार संगठन के लिए एक निश्चित मानदेय पर काम करनेवाला पत्रकार है। 72 / 80 72. ........................ में किसी घटना या समस्या से जुड़े तथ्यों के विश्लेषण और व्याख्या किया जाता है। A. विश्लेषणात्मक रिपोर्ट B. खोजी रिपोर्ट C. इन-डेप्थ रिपोर्ट D. विवरणात्मक रिपोर्ट 73 / 80 73. इनमें से कौन-सा फीचर का प्रकार है- A. समाचार बैकग्राउंड फीचर B. ये सभी C. रूपात्मक फीचर D. यात्रा फीचर 74 / 80 74. किन ककारों के द्वारा खबर के विवरणात्मक, व्याख्यात्मक और विश्लेषणात्मक पहलू पर जोर दिया जाता है? A. क्यों, कैसे B. कब और कहाँ C. क्या, कौन D. क्या, कौन, कब और कहाँ 75 / 80 75. फीचर लेखन की शैली होती है? A. इनमें से कोई नहीं B. निश्चित C. सुनिश्चित D. अनिश्चित 76 / 80 76. समाचार के बॉडी भाग में किन ककारों पर आधारित खबर लिखी जाती है? A. क्यों, कैसे B. क्या, कौन, कब और कहाँ C. कब और कहाँ D. क्या, कौन 77 / 80 77. पत्रकारीय लेखन की शैली कैसी होनी चाहिए? A. जटिल और लंबे वाक्यों से बचना चाहिए। B. भाषा को प्रभावी बनाने के लिए गैरजरूरी विशेषणों, जार्गन्स (ऐसी शब्दावली जिससे बहुत कम पाठक परिचित होते हैं) और क्लीशे (पिष्टोक्ति या दोहराव) का प्रयोग नहीं करना चाहिए। C. ये सभी D. वाक्य छोटे और सहज होने चाहिए। 78 / 80 78. समाचार लेखन के विषय में क्या सही नहीं है? A. इसमें लेखक की कल्पना और विचारों को स्थान मिलता है। B. इसकी भाषा में सपाट बयानी होती है। C. इसमें उलटा पिरामिड शैली का प्रयोग किया जाता है। D. इसमें फोटो का होना अनिवार्य नहीं है। 79 / 80 79. किस शैली में क्लाइमेक्स बिलकुल आखिर में आता है? A. उल्टा पिरामिड शैली। B. कहानी शैली। 80 / 80 80. अखबार या अन्य समाचार माध्यमों में काम करने वाले पत्रकार अपने पाठकों, दर्शकों और श्रोताओं तक सूचनाएँ पहुँचाने के लिए लेखन के विभिन्न रूपों का इस्तेमाल करते हैं। इसे ................................. कहते हैं। A. निबंध लेखन B. अनुबंध लेखन C. पत्रकारीय लेखन D. आलोचना लेखन Your score is 0% Restart quiz By Wordpress Quiz plugin JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2022-01-25