0% 0 Created by hindigyan 1 / 50 1. यह फूस की राख न थी, उसकी अभिलाषाओं की राख थी। सूरदास की कौन-सी अभिलाषाएँ जल गयी। A. पित्रों का पिंडदान B. ये सभी C. गाँव में कुएँ का निर्माण D. मिठुवा का विवाह 2 / 50 2. 'इन दुःखजनक विचारों से मर्माहत-सा होकर वह रोने लगा।' पंक्ति में अलंकार है- A. उपमा B. रूपक C. पुनरुक्ति प्रकाश D. अनुप्रास 3 / 50 3. "सूरदास की झोपड़ी" पाठ के आधार पर बताइए। 'अधिकांश लोग चुपचाप खडे़ नैराश्यपूर्ण दृष्टि से अग्निदाह को देख रहे थे।' क्यों? A. मानो किसी पड़ोसी की चिताग्नि है। B. मानो किसी संबंधी की चिताग्नि है। C. मानो किसी मित्र की चिताग्नि है। D. मानो किसी विदेशी की चिताग्नि है। 4 / 50 4. "सूरदास की झोपड़ी" पाठ के आधार पर बताइए। 'भूबल' का अर्थ है- A. ऊपर राख, नीचे आग B. ऊपर आग, नीचे राख C. ऊपर-नीचे आग D. ऊपर-नीचे राख 5 / 50 5. 'दिशा' कविता में किस छंद का प्रयोग है? A. सवैया का। B. दोहा-चोपाई का। C. कवित्त का। D. मुक्त छंद का। 6 / 50 6. बनारस कविता में किस छंद का प्रयोग है? A. दोहा-चोपाई B. दोहा C. सोरठा D. मुक्त छंद 7 / 50 7. घाट पर बैठे भिखारियों के कटोरों का खालीपन भी किसलिए चमक उठता है? 'बनारस' कविता के आधार पर बताएँ। A. कुछ दान-दक्षिणा पाने की उम्मीद से B. धूल मिलने की उम्मीद से। C. कुछ पानी मिलने की उम्मीद से। D. विश्राम मिलने की उम्मीद से। 8 / 50 8. कवि को व्यक्ति में निम्न में से कौन-सी विशेषता दिखाई नहीं देती? "यह दीप अकेला" कविता के आधार पर बताएँ। A. अहंकारी B. बुद्धिमान C. जिज्ञासु D. श्रद्धा से युक्त 9 / 50 9. 'यह दीप अकेला' कविता में 'पंक्ति' किसका प्रतीक है? A. व्यक्ति का B. समाज का C. विश्व का D. अकेलेपन का 10 / 50 10. "विद्यापति के पद" के आधार पर बताएँ- 'पतिआ' का अर्थ निम्न में से क्या नहीं है? A. पत्र B. ख़त C. चिट्ठी D. पति 11 / 50 11. "विद्यापति के पद" के आधार पर बताइए। कोयल और भौरों के कलरव का नायिका पर क्या प्रभाव पड़ता है? A. नायिका उनका कलरव सुनकर उदास हो जाती है। B. ये सभी C. वह अपने हाथों से कान बंद कर लेती है। D. वह विरह से तड़पने लगती हैै। 12 / 50 12. "विद्यापति के पद" के आधार पर बताइए। नायिका की सखी नायिका से किन अनुभवों से विषय में पूछती है? A. काम के अनुभव B. क्रीड़ा के अनुभव C. काम-क्रीड़ा के अनुभव D. राज-काज के अनुभव 13 / 50 13. "बिस्कोहर की माटी" पाठ के आधार पर बताइए। किस टोले के पोखर में कमल फूलते थे? A. पूरब टोले B. दक्षिण टोले C. उत्तर टोले D. पश्चिम टोले 14 / 50 14. "बिस्कोहर की माटी" पाठ के आधार पर बताइए। इफ़रात का अर्थ निम्न में से क्या नहीं है? A. उद्देश्य B. बहुतायत C. अधिकता D. ज़्यादा 15 / 50 15. "बिस्कोहर की माटी" पाठ के आधार पर बताइए। कोइयाँ का अन्य नाम है- A. कुमुद B. कुमुद और कोका-बेली C. इनमें से कोई नहीं D. कोका-बेली 16 / 50 16. किस साँप द्वारा मुँह से कुश पकड़कर पूँछ से मार देने पर अंग सड़ जाता था? "बिस्कोहर की माटी" पाठ के आधार पर बताइए। A. मजगिदवा B. फेंटारा C. घोर कड़ाइच D. धामिन 17 / 50 17. लेखक के अनुसार दुनिया में त्याग नहीं है, प्रेम नहीं है, .............. नहीं है। "कुटज" पाठ के आधार पर बताएँ? A. दुख B. परमार्थ C. सुख D. आत्मा 18 / 50 18. लेखक ने कुटज की क्या पहचान बताई है? A. ये सभी B. ठिगना पेड़ C. चौड़े और बड़े पत्ते D. फूलों से लदा 19 / 50 19. लेखक को 'कुटज' से ईर्ष्या क्यों होती है? A. उसके फूलों के कारण B. उसके रंग-रूप के कारण C. इनमें से कोई नहीं D. उसकी कठिन जीवन-शक्ति के कारण। 20 / 50 20. 'वसी' का क्या अर्थ है? "कुटज" निबंध के आधार पर बताएँ? A. जिसका मन वश में नहीं है। B. जिसका मन वश में है। C. जो मन के वश में है। D. इनमें से कोई नहीं। 21 / 50 21. 'हहलि हहलि अधिकौ हिय काँपै।' इस पंक्ति में अलंकार है- A. रूपक अलंकार B. ये सभी C. अनुप्रास अलंकार D. पुनरुक्ति प्रकाश 22 / 50 22. 'दूभर दुख सो जाइ किमि काढ़ी।' इस पंक्ति में अलंकार है - A. पुनरुक्ति प्रकाश B. उत्प्रेक्षा C. उपमा D. अनुप्रास 23 / 50 23. दूभर दुख सो जाइ किमि काढ़ी। इस पंक्ति में अलंकार है- A. रूपक B. यमक C. उपमा D. अनुप्रास 24 / 50 24. अफ्रो-एशियाई लेखक संघ की पत्रिका का नाम क्या था? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. लिली B. साकेत C. कमल D. लोटस 25 / 50 25. पेरिस के बड़े गिरजे में पेरिस-निवासी क्यों जा रहे थे? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. अपने दुखों की याचना लेकर B. प्रार्थना करने C. फ्रांस की क्रांति में मरने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए D. माता मरियम को श्रद्धांजलि अर्पित करने 26 / 50 26. अगले दिन लेखक का भाई जल्दी क्यों नहीं उठ सका? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. क्योंकि उसे देर तक सोने की आदत थी। B. क्योंकि उसे गांधी जी पसंद नहीं थे। C. क्योंकि वे देर रात तक फ़िल्म देख रहे थे। D. क्योंकि वे देर रात तक बाते करते रहे थे। 27 / 50 27. लेखक ने दिक् के मरीज व्यक्ति का जिक्र किस संदर्भ में किया है? A. उसके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ करते। B. ये सभी C. गांधी जी हर दिन उसके पास जाते। D. गांधी जी की देखरेख में उसका इलाज चल रहा था। 28 / 50 28. लेखक सेवाग्राम में लगभग कितने दिन रुका? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. तीन हफ्ते B. छह मास C. दो हफ्ते D. चार हफ्ते 29 / 50 29. जब लेखक सेवाग्राम पहुँचा तो रात का वातावरण कैसा था? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. सड़कों पर कोई रोशनी नहीं थी। B. सड़क कच्ची थी। C. घुप्प अंधेरा था। D. ये सभी 30 / 50 30. "शेर" कहानी में लेखक ने शेर को किस बात का प्रतीक बताया है? A. कल्याणकारी व्यवस्था का प्रतीक B. न्याय का प्रतीक C. तानाशाही व्यवस्था का प्रतीक D. भोले राजा का प्रतीक 31 / 50 31. "चार हाथ" लघुकथा के आधार पर बताएँ। मालिक ने मजदूरों को चार हाथ देने के लिए बड़े .................. को नौकर रखा। A. नौकरशाहों B. डॉक्टरों C. इंजीनियरों D. वैज्ञानिकों 32 / 50 32. "पहचान" लघुकथा के आधार पर बताइए- राजा ने जनता को आँख बंद करने का आदेश क्यों दिया? A. जिससे राज्य में न्याय मिले। B. जिससे राज्य में शांति रहे। C. जिससे राज्य में सुख रहे॥ D. इनमें से कोई नहीं 33 / 50 33. 'साझा' लघुकथा में हाथी किसका प्रतीक है? A. प्रभुत्वशाली वर्ग B. संघर्षरत प्राणी C. जंगली जानवर D. पालतू जानवर 34 / 50 34. 'बहुत दिनान को अवधि आसपास परे' इस छंद में किसकी जूठी बातों से कवि का मन उदास हो गया है? A. प्रेमिका B. राजा C. माता-पिता D. पत्नी 35 / 50 35. "जहाँ कोई वापसी नहीं" पाठ के आधार पर बताइए। 'बाढ़ या भूकंप के कारण लोग अपना घरबार छोड़कर कुछ अरसे के लिए जरूर बाहर चले जाते हैं, किन्तु आफत टलते ही वे दोबारा अपने जाने-पहचाने परिवेश में लौट भी आते हैं।' ये है- A. प्रकृति के कारण विस्थापन B. औद्योगीकरण के कारण विस्थापन C. इनमें से कोई नहीं D. दोनों 36 / 50 36. लेखक प्रभाष जोशी के अनुसार पिछले 128 वर्षों में किस वर्ष बहुत कम पानी (15.75 इंच) गिरा? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. 1899 B. 1898 C. 1900 D. 1998 37 / 50 37. त्रासदायी प्रतीति के बावजूद लेखक ने किस नदी को देखा? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. गंगा B. यमुना C. नर्मदा D. ताप्ती 38 / 50 38. लेखक को रास्ते में किसकी भीड़ दिखी? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. कर्मचारियों की। B. महिलाओं की। C. बच्चों की। D. पुरुषों की। 39 / 50 39. 'मालव धरती गहन गंभीर, डग-डग रोटी पग-पग नीर’ किस क्षेत्र के विषय में कहा गया है? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. तिब्बत क्षेत्र B. लद्दाख क्षेत्र C. मालवा क्षेत्र D. पूर्वी क्षेत्र 40 / 50 40. 'अपना मालवा ...' पाठ के आधार पर बताइए - हमारे आज की नियोजकों और इंजीनियरों ने जमीन के पानी के साथ क्या किया? A. जल संरक्षण के लिए तालाबों का निर्माण किया। B. जमीन के पानी को पाताल से भी निकाल लिया। C. जल संरक्षण के लिए बावड़ियों का निर्माण किया। D. जमीन में पानी को भरने दिया। 41 / 50 41. विंध्य के जानापाव पर्वत से निकली नदी है- "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. शिप्रा B. बेतवा C. यमुना D. चंबल 42 / 50 42. "दूसरा देवदास" कहानी के आधार पर बताइए। संभव पारो को पहले से ही जानता था।(सत्य /असत्य) A. सत्य B. असत्य 43 / 50 43. "दूसरा देवदास" कहानी के आधार पर बताइए। हुज्जत का अर्थ है- A. तारीफ B. बहस C. इज्जत D. लड़ाई 44 / 50 44. "नत नयनों से आलोक उतर"- इस पंक्ति में अलंकार है- A. रूपक अलंकार B. उपमा अलंकार C. अनुप्रास अलंकार D. पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार 45 / 50 45. सरोज स्मृति कविता में कवि सरोज की तुलता 'शकुंतला' से क्यों करता है? A. शकुंतला और सरोज दोनों की ही माँ उनके विवाह के समय नहीं थी। B. सरोज शकुंतला जैसी सुंदर थी। C. सरोज और शकुंतला का विवाह साथ-साथ हुआ था। D. इनमें से कोई नहीं 46 / 50 46. 'थर-थर-थर' में प्रयोग हुए अलंकार का उचित चयन करें? A. रूपक B. पुनरुक्ति प्रकाश C. उपमा D. अनुप्रास 47 / 50 47. "सुमिरिनी के मनके" पाठ के आधार पर बताएँ - धर्माचार्यों के अनुसार धर्म को जानने का अधिकार - A. केवल धर्माचार्यों को है। B. सबको है। C. विवेकशील प्राणी को है। D. किसी को नहीं है। 48 / 50 48. "सुमिरिनी के मनके" पाठ के आधार पर बताएँ - दुर्लभ बंधु की रचना किसने की? A. चंद्रधर शर्मा गुलेरी B. शेक्सपियर C. भारतेंदु हरिश्चंद्र D. प्रेमचंद 49 / 50 49. 'बालक बच गया' निबंध के आधार पर बताएँ- बालक ने रटा हुआ कौन-सा उत्तर दिया? A. इनमें से कोई नहीं B. मैं यावज्जन्म लोकसेवा करूँगा। C. मैं यावज्जन्म पढाई करूँगा। D. मैं यावज्जन्म शिक्षण करूँगा। 50 / 50 50. बालक से उसकी उम्र और योग्यता से ऊपर के कौन-सा प्रश्न नहीं पूछा गया? A. रूस के राष्ट्रपति के बारे में B. चंद्रग्रहण का वैज्ञानिक समाधान C. अभाव को पदार्थ न मानने का शास्त्रर्थ D. इंग्लैंड के राजा आठवें हेनरी की स्त्रियों के नाम Your score is 0% Restart quiz JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2024-02-11