0% 0 Created by hindigyan 1 / 50 1. आँखें आने पर किस फूल का दूध माँ आँख में लगाती थी? "बिस्कोहर की माटी" पाठ के आधार पर बताइए। A. चमेली B. भरभंडा C. कदंब D. अलसी 2 / 50 2. बिस्कोहर में होने वाली वर्षा के विषय में क्या सही नहीं है? A. धान के पौधे झूमने लगते। B. जलाने की लकड़ी गीली हो जाती। C. वनस्पतियों के पत्ते नए हो जाते। D. तालाबों का जल सूख जाता। 3 / 50 3. "बिस्कोहर की माटी" पाठ के आधार पर बताइए। कमल पत्र को ---------------- भी कहा जाता है। A. कोईया B. भसीण C. गट्टा D. पुरइन 4 / 50 4. बिस्कोहर की माटी पाठ के आधार पर बताएँ कि कच्चे आम को उबालकर या भूनकर उससे क्या धोते थे? A. मुँह B. पैर C. सिर D. हाथ 5 / 50 5. "बिस्कोहर की माटी" पाठ के आधार पर बताइए। किस टोले के पोखर में कमल फूलते थे? A. उत्तर टोले B. दक्षिण टोले C. पूरब टोले D. पश्चिम टोले 6 / 50 6. पूस मास में नागमती अपनी तुलना किससे करती है? A. काग से B. बाज से C. भौरे से D. कोयल से 7 / 50 7. बारहमासा में नागमती के ................ का वर्णन है। A. हर्ष B. विवाह C. संयोग D. वियोग 8 / 50 8. अगहन मास में विरह की अग्नि नागमती को किस की भांति जला रही है? A. जंगल की आग B. जल की अग्नि C. दिये की बाती D. सूरज की किरण 9 / 50 9. माघ महीने में वियोग के कारण नागमती की आँखों से पानी किस प्रकार बह रहा है? A. जैसे पहाड़ से नदी निकलती है। B. जैसे दिये से तेल टपकता है। C. जैसे बादलों से वर्षा होती है। D. जैसे झरने से पानी गिरता है। 10 / 50 10. अमझर गाँव में सूनापन क्यों है? "जहाँ कोई वापसी नहीं" पाठ के आधार पर बताइए। A. इनमें से कोई नहीं B. गाँव के उजड़ने से प्रकृति भी दुखी है। C. अमरौली प्रोजेक्ट में देर होने के कारण D. गाँव के उजड़ने से प्रकृति भी खुश है। 11 / 50 11. सिंगरौली में किस खनिज सम्पदा का प्रोजेक्ट लगाया गया? "जहाँ कोई वापसी नहीं" पाठ के आधार पर बताइए। A. चाँदी B. हीरा C. कच्चा तेल D. कोयला 12 / 50 12. "दूसरा देवदास" कहानी के आधार पर बताइए। लड़की और लड़का क्यों अकबका गए थे? A. पुजारी ने उन्हें साथ समझ कर आशीर्वाद दिया था। B. पुजारी अचानक अपने घर चला गया था। C. पुजारी ने उनको फिर से स्नान करने को कहा था। D. पुजारी ने उनको पुनः आने से मना कर दिया था। 13 / 50 13. 'सूने विराट् के सम्मुख हर आलोक-छुआ अपनापन है उन्मोचन नश्वरता के दाग से!' इन पंक्तियों में 'उन्मोचन' का अर्थ है- A. ऊँचाई पर चढ़ाना B. ऊपर से आवाज देना C. मुक्त करना, ढीला करना D. सोते हुए सोचना 14 / 50 14. ''यह गोरस-जीवन-कामधेनु का अमृत-पूत पय,'' रेखांकित में अलंकार है- A. अनुप्रास B. श्लेष C. रूपक D. यमक 15 / 50 15. शहर के आधा होने और न होने के पीछे कवि किन क्रियाओं को अंकित किया है? 'बनारस' कविता के आधार पर बताएँ। A. कुछ लोग पूजा-पाठ करते दिखाई देते हैं और कुछ फूल तैराते। B. संध्या समय कुछ लोग घाट पर होते हैं और कुछ घरों में। C. इन सभी क्रियाओं को। D. कुछ लोग शवों का संस्कार करते दिखाई देते हैं और कुछ शंख-ध्वनि के साथ आरती करते। 16 / 50 16. वसंत के आगमन पर चेतना से रहित में भी कवि को किसका आभास होने लगता है? 'बनारस' कविता के आधार पर बताएँ। A. आलस्य का B. बंजरता का C. अंकुरण होने का D. चंचलता का 17 / 50 17. 'दिशा' कविता आधारित है- A. नारी मनोविज्ञान पर। B. बाल अपराध पर। C. बाल मनोविज्ञान पर। D. स्त्री विमर्श पर। 18 / 50 18. "सूरदास की झोपड़ी" पाठ के आधार पर बताइए कि यह वाक्य किसने कहा? "यह कैसे लगी सूरे, चूल्हे में तो आग नहीं छोड़ दी थी?" A. नायकराम B. ठाकुरदीन C. जगधर D. बजरंगी 19 / 50 19. "सूरदास की झोपड़ी" पाठ के आधार पर बताइए। 'भूबल' का अर्थ है- A. ऊपर-नीचे आग B. ऊपर-नीचे राख C. ऊपर आग, नीचे राख D. ऊपर राख, नीचे आग 20 / 50 20. पेट की थाह लेना मुहावरे का अर्थ है- A. पेट का ऑपरेशन करना। B. भूखे को भोजन देना। C. झूठ बोलने पर मजबूर करना। D. मन की बात जाना । 21 / 50 21. 'बहुत दिनान को अवधि आसपास परे' इस छंद में किसकी विरह दशा का वर्णन है? A. घनानन्द B. राजा C. सुजान D. कृष्ण 22 / 50 22. मालवा के सब राजा क्या जानते थे? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. मालवा पर धार्मिक स्थलों की स्थापना करना। B. मालवा पर कारखाने लगाना। C. मालवा पर पानी को रोक कर रखना। D. मालवा पर एकाधिकार बनाए रखना। 23 / 50 23. 'रास्ते में शिप्रा मिली।' से लेखक प्रभाष जोशी का आशय है- "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. शिप्रा मित्र। B. शिप्रा लड़की। C. शिप्रा नहर। D. शिप्रा नदी। 24 / 50 24. लेखक प्रभाष जोशी ने किस समाचार पत्र में वर्षा के रिकॉर्ड की बात कही है? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. दैनिक जागरण B. नवभारत टाइम्स C. नई दुनिया D. हिंदुस्तान 25 / 50 25. लेखक प्रभाष जोशी को सिमरोल के घाट के बीच से कौन-सी नदी बहती मिली? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. रावी B. चिनाब C. सतलुज D. चोरल 26 / 50 26. 'अपना मालवा : खाऊ-उजाड़ू सभ्यता में' पाठ के आधार पर बताइए कि नवरात्रि की पहली सुबह किसकी स्थापना की तैयारी चल रही थी? A. शिवलिंग की B. घट की C. मूर्ति की D. स्तम्भ की 27 / 50 27. सरोज का विवाह सबसे अलग क्यों था? A. सादगी के कारण B. ये सभी C. माता के ना होने के कारण D. समाज के ना होने के कारण 28 / 50 28. "देखा मैंने, वह मूर्ति-धीति मेरे वसंत की प्रथम गीति" इस पंक्ति में मूर्ति-धीति किसके लिए प्रयुक्त हुआ है? 'सरोज-स्मृति' कविता के आधार पर बताएँ। A. सरोज के लिए B. कवि की कल्पना के लिए C. सरोज की प्रतिमूर्ति के लिए D. कवि की प्रेमिका के लिए 29 / 50 29. 'सरोज-स्मृति' कविता के आधार पर ‘संबल’ शब्द का उचित विकल्प चयन करें। A. भरोसा B. मिट्टी खोदने का औजार C. सहारा D. खेत में काम आने वाला औजार 30 / 50 30. "सरोज स्मृति" कविता की भाषा है - A. विदेशी शब्दावली युक्त खड़ी बोली हिन्दी B. देशज शब्दावली युक्त खड़ी बोली हिन्दी C. अद्भव शब्दावली युक्त खड़ी बोली हिन्दी D. तत्सम् शब्दावली युक्त खड़ी बोली हिन्दी 31 / 50 31. "विद्यापति के पद" के आधार पर बताइए। कृष्ण के विरह में राधा इतनी दुर्बल होती जा रही है जैसे A. कार्तिक मास में गर्मी कम होती रहती है। B. कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी का चंद्रमा प्रतिक्षण घटता रहता है। C. शुक्ल पक्ष का चंद्रमा कम होता है। D. इनमें से कोई नहीं 32 / 50 32. 'मोर मन हरि हर लए गेल रे अपनो मन गेल।' इस पंक्ति में अलंकार है- A. अनुप्रास और यमक B. केवल यमक C. केवल अनुप्रास D. रूपक और अनुप्रास 33 / 50 33. "विद्यापति के पद" के आधार पर बताइए। नायिका के अनुसार प्रेम का अनुभव पूर्ण रूप से नहीं बताया जा सकता। (सत्य/असत्य) A. सत्य B. असत्य 34 / 50 34. "सुमिरिनी के मनके" पाठ के आधार पर बताएँ - प्राचीन हिन्दू विवाह परंपरा में वर का पिता लड़की के पिता को क्या भेंट देता था? A. गाय B. अनाज C. आभूषण D. घोड़ा 35 / 50 35. निम्नलिखित में से कौन-सी भाषिक विशेषता घड़ी के पुर्जे निबंध की नहीं है ? A. नीरस भाषा-शैली B. दृष्टांतों का प्रयोग C. तत्सम शब्दों के साथ साथ उर्दू व देशज शब्दों का भी प्रयोग D. प्रतीकों का प्रयोग 36 / 50 36. "सुमिरिनी के मनके" पाठ के आधार पर बताएँ - दुर्लभ बंधु की पुरश्री के सामने रखी पेटियों में से कौन-सी नहीं थी? A. लोहे की पेटी B. सोने की पेटी C. चाँदी की पेटी D. तांबे की पेटी 37 / 50 37. बालक के द्वारा इनाम में लड्डू माँगे जाने पर क्या हुआ? लेखक प्रसन्न हुआ। बालक के पिता को निराशा हुई। अध्यापक निराश हो गए। A. तीनों सहीं हैं। B. केवल 2 सही है। C. केवल 3 सही है। D. केवल 1 सही है। 38 / 50 38. "पहचान" लघुकथा के आधार पर सत्य/असत्य बताइए- लोगों द्वारा आँखें बंद करने से उत्पादन बढ़ने लगा। A. सत्य B. असत्य 39 / 50 39. 'उल्लू बनाना' मुहावरे का अर्थ नहीं हो सकता? A. पक्षी बनाना। B. सच छिपाना C. झांसा देना। D. मूर्ख बनाना। 40 / 50 40. "साझा" लघुकथा के आधार पर बताएँ। हाथी ने खेत की रखवाली के लिए क्या घोषणा की? A. गन्ने में उसका साझा नहीं है इसलिए कोई जानवर खेत को नुकसान न पहुँचाए B. गन्ने में उसका साझा है इसलिए सभी जानवर गन्ना खा सकते हैं। C. इनमें से कोई नहीं D. गन्ने में उसका साझा है इसलिए कोई जानवर खेत को नुकसान न पहुँचाए 41 / 50 41. उस रोज खाने की मेज पर कौन-कौन बैठा था? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. ये सभी B. शेख अब्दुल्ला C. रामेश्वरी नेहरू D. खान अब्दुल गफ़्फ़ार खान 42 / 50 42. फ़िलिस्तीन के प्रति भारत का रवैया बहुत सहानुभूतिपूर्ण एवं समर्थन भरा क्यों था? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. फिलिस्तीन गुलामी से छुटकारा पाने के आंदोलन कर रहा था। B. ये सभी C. भारत के लोग फिलिस्तीनी आंदोलन के समर्थक रहे थे। D. फिलिस्तीन में भी भारत की तरह साम्राज्यवादी शासन था। 43 / 50 43. गांधी जी को देखते ही लेखक की क्या प्रतिक्रिया थी? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. लेखक भाई को बुलाने दौड़ा। B. लेखक फिर सो गया। C. लेखक पुलक उठा। D. लेखक उदास हो गया। 44 / 50 44. ट्यूनिस में किस लेखक संघ का सम्मेलन होने जा रहा था? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. अफ्रो-यूरोप लेखक संघ B. अफ्रो-एशियाई लेखक संघ C. यूरोप-एशियाई लेखक संघ D. अमरीकी-एशियाई लेखक संघ 45 / 50 45. लेखक के अनुसार जॉन साहब कौन थे? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. ये सभी B. जाने-माने बैरिस्टर थे। C. संभवतः गांधी जी उनके यहाँ ठहरे होंगे। D. मुस्लिम सज्जन थे। 46 / 50 46. लेखक जब सेवाग्राम अपने भाई से मिलने गया तो किस स्टेशन पर उतरा? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. मुंबई B. वर्धा C. बाड़ोदरा D. बड़गांव 47 / 50 47. "तू तो पागल है" - यह किसने कहा? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. लड़के ने। B. लेखक के भाई ने। C. गांधी जी ने। D. लेखक ने। 48 / 50 48. सिलवाँ लेवी कह गए हैं कि संस्कृत भाषा में फूलों, वृक्षों और खेत-बागबानी के अधिकांश शब्द ............. भाषा-परिवार के हैं। "कुटज" पाठ के आधार पर बताएँ? A. आग्नेय भाषा परिवार B. आंग्ल भाषा परिवार C. द्रविड़ भाषा परिवार D. आर्य भाषा परिवार 49 / 50 49. 'कुटज' का क्या अर्थ है? A. घड़े को B. जो कुट से पैदा हुआ हो C. ओखली को D. फूल को 50 / 50 50. लेखक ने गिरिकुट बिहारी किसे कहा है? "कुटज" पाठ के आधार पर बताएँ? A. लड्डू को B. कुटज को C. बिहार के लोगों को D. पर्वत को Your score is 0% Restart quiz JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2024-02-09