0% 0 Created by hindigyan 1 / 50 1. 'यह जन है-गाता गीत जिन्हें फिर और कौन गाएगा?' इस पंक्ति में अलंकार है- A. यमक B. रूपक C. अनुप्रास D. श्लेष 2 / 50 2. ‘मैं ने देखा, एक बूँद’ कविता में कवि के अनुसार किसका महत्व है? A. प्रत्येक पल का B. पैसे का C. प्रसिद्धि का D. धन का 3 / 50 3. सुभागी रात भर कहाँ छिपी रही? A. अमरूद के बाग में। B. सूरदास की झोपड़ी में। C. अपने घर में। D. मंदिर में। 4 / 50 4. सूरदास को आने वाली विपत्ति के बारे में पहले से ही पता था। (सत्य/असत्य) A. असत्य B. सत्य 5 / 50 5. "सूरदास की झोपड़ी" पाठ के आधार पर बताइए। लेखक के अनुसार झोपड़े की आग ........... की आग की भाँति कभी नहीं बुझती। A. अहंकार B. पानी C. जंगल D. ईर्ष्या 6 / 50 6. 'के पतिआ लए जाएत रे मोरा पिअतम पास।' में अलंकार है- A. उपमा B. अनुप्रास C. यमक D. श्लेष 7 / 50 7. "विद्यापति के पद" के आधार पर बताइए। लाख लाख जुग हिअ हिअ राखल तइओ हिअ जरनि न गेल।। पंक्ति में अलंकार है- A. उपमा B. यमक C. अनुप्रास अलंकार D. पुनरुक्ति प्रकाश 8 / 50 8. "विद्यापति के पद" के आधार पर बताइए। राधा कोयल तथा भौंरों की झंकार सुनकर A. अपनी आँखों को मूंद लेती है। B. आनंद अनुभव करती है। C. प्रसन्नचित हो जाती है। D. हाथों से कान बंद कर लेती है। 9 / 50 9. 'बालक बच गया' निबंध के आधार पर बताएँ- बालक किसका पुत्र था? A. अध्यापक का B. प्रधान अध्यापक का C. वृद्ध महाशय का D. लेखक का 10 / 50 10. 'घड़ी के पुर्जे' निबंध की भाषा है- A. अभिधा शैली से युक्त B. ओज गुण से युक्त C. मिश्रित शब्दावली से युक्त D. नीरस 11 / 50 11. "सुमिरिनी के मनके" पाठ के आधार पर बताएँ - शेक्सपियर द्वारा लिखित नाटक का क्या नाम है- A. मर्चेंट ऑफ ब्रिटेन B. मर्चेंट ऑफ वेनिस C. मर्चेंट ऑफ इंडिया D. मर्चेंट ऑफ यूरोप 12 / 50 12. ढेले चुन लो निबंध की शब्द शक्ति है - A. इनमें से कोई नहीं B. लक्षणा C. अभिधा D. व्यंजना 13 / 50 13. लेखक के अनुसार जरा गलत ढंग की दासी को क्या कहा जाता है? "कुटज" पाठ के आधार पर बताएँ? A. कुट B. कुट्टी C. इनमें से कोई नहीं D. कुटनी 14 / 50 14. कुटज निबंध में दरियादिल आदमी किसे कहा गया है? A. अगस्त्य ऋषि को B. कबीर को C. कुटज को D. रहीम को 15 / 50 15. नाम किस पद को कहते हैं? "कुटज" पाठ के आधार पर बताएँ? A. जिस पर समाज की मुहर लगी हो B. जिसको कोई ना जानता हो C. जिसको पूरा संसार जानता हो। D. जिस पर खुद की मुहर लगी हो 16 / 50 16. "सरोज स्मृति" कविता में कैसा बिंब है? A. स्मृति बिंब B. दृश्य बिंब C. श्रव्य बिंब D. स्पर्श बिंब 17 / 50 17. "सरोज स्मृति" कैसी कविता है? A. वीर काव्य B. विरह गीत C. हास्य गीत D. शोक गीत 18 / 50 18. सरोज का पालन पोषण कहाँ हुआ था? 'सरोज-स्मृति' कविता के आधार पर बताएँ। A. ननिहाल में B. लेखक के घर पर C. आश्रम में D. दादी के घर पर 19 / 50 19. विवाह के समय सरोज के ऊपर संस्कारों का जल किसने डाला? A. सरोज के पिता ने B. सरोज की माँ ने C. सरोज के दादा ने D. सरोज के चाचा ने 20 / 50 20. 'बारहमासा' के आधार पर बताएँ। किस माह में पाला या ओस पड़ने लग गई है? A. अगहन B. माघ C. फाल्गुन D. पूस 21 / 50 21. नागमती के पति का नाम है- A. चित्रसेन B. वीरसेन C. रत्नसेन D. तानसेन 22 / 50 22. ‘तन जस पियरे पात भा मोरा’ में अलंकार है- A. श्लेष B. उपमा C. अनुप्रास D. यमक 23 / 50 23. नागमती को पूस मास में सेज कैसी लगती है? A. कांटो के समान B. अग्नि के समान C. बर्फ मे डूबी D. पानी में डूबी 24 / 50 24. लेखक ने यास्सेर अराफ़ात के साथ कैसी-कैसी बातें की? A. अराफ़ात की अनथक हवाई यात्रओं के बारे में B. ये सभी C. शहद की उपयोगिता के बारे में D. अराफ़ात की इंजीनियरिंग की शिक्षा के बारे में 25 / 50 25. गांधी जी ने लेखक को बताया कि वे ....................... से रावलपिंडी गए थे। "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. गुजरात B. कोहाट C. सिलचर D. केरल 26 / 50 26. किस कारण से लड़के के पेट में दर्द हो रहा था? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. इन्फ़ैकशन के कारण। B. अधिक खाने के कारण। C. अधिक ईख पीने के कारण। D. अधिक चलने के कारण। 27 / 50 27. लेखक सेवाग्राम क्यों गया था? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. पढ़ाई करने। B. अपने भाई से मिलने। C. स्वतन्त्रता संग्राम में भाग लेने। D. गांधी जी से मिलने। 28 / 50 28. उन दिनों लेखक अफ्रो-एशियाई लेखक संघ में ...................... के पद पर सक्रिय था। "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. कार्यकारी लेखक B. कार्यकारी महामंत्री C. कार्यकारी मंत्री D. कार्यकारी सलाहकार 29 / 50 29. "कच्ची सड़क पर आँखें गाड़े गांधी जी की राह देखने लगा।" - इस वाक्य में रेखांकित का अर्थ क्या होगा? A. कभी नहीं देखना। B. आँखें मल-मल कर देखना। C. कभी-कभी देखना। D. लगातार देखना। 30 / 50 30. कश्मीर यात्रा के दौरान लेखक को जिस बँगले में ठहराया गया था, वो किसका था? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. लेखक के चचेरे भाई का B. लेखक के फुफेरे भाई का C. लेखक के सगे भाई का D. लेखक के ममेरे भाई का 31 / 50 31. "शेर" लघुकथा के आधार पर बताएँ - उल्लू शेर के मुँह में क्यों जा रहा था? A. मोक्ष के लिए B. प्रमाण के लिए C. रोजगार के लिए D. विरोध के लिए 32 / 50 32. हाथी द्वारा सारा गन्ना अपनी सूंड में खींचा जाना किस बात का प्रतीक है? "साझा" लघुकथा के आधार पर बताएँ। A. मजदूरों के शोषण का B. प्रभुत्वशाली के द्वारा अधिक लाभ उठाना C. दोनों का 33 / 50 33. "पहचान" लघुकथा के आधार पर सत्य/असत्य बताइए- राजा जनता की प्रगति करना चाहता था। A. सत्य B. असत्य 34 / 50 34. 'चार हाथ' लघुकथा किसके शोषण को दिखाती है? A. वैज्ञानिकों के B. मिल मालिक के C. मजदूरों के D. उद्योगपति के 35 / 50 35. बच्चे ने हिमालय की कौन-सी दिशा बताई? 'दिशा' कविता के आधार पर बताएँ। A. जिधर कवि खड़ा था। B. जिधर स्कूल का रास्ता था। C. जिधर उसकी पतंग भागी जा रही थी। D. जिधर वो खड़ा था। 36 / 50 36. कवि के अनुसार धीमेपन के कारण बनारस की जीवन शैली कैसी हो गई है? A. यहाँ कुछ भी बदलता नहीं है। B. ये सभी। C. यहाँ कुछ भी हिलता नहीं है। D. यहाँ कुछ भी गिरता नहीं है। 37 / 50 37. वसंत के आगमन पर कवि क्या महसूस करता है? 'बनारस' कविता के आधार पर बताएँ। A. सारे शहर के धार्मिक मंदिर बंद हो जाते हैं। B. सारे शहर में वर्षा होती है। C. सारे शहर में शांति हो जाती है। D. बवंडर उठकर सारे शहर में धूल ही धूल कर देता है। 38 / 50 38. विश्वनाथ त्रिपाठी द्वारा लिखित आत्मकथा है? A. नंगातलाई का गाँव B. नंगातलाई का प्रेम C. नंगातलाई की दीवार D. नंगातलाई का शहर 39 / 50 39. लेखक बिसनाथ ने किन आधारों पर माँ की तुलना बतख माँ से की है? A. सतर्कता के आधार पर B. ये सभी C. शिशु की देखभाल के आधार पर D. ममत्व के आधार पर 40 / 50 40. बिसनाथ ने दिलशाद गार्डन में क्या देखी? A. मोरनी B. बतख़ C. गाय D. कोयल 41 / 50 41. बिसनाथ पर क्या अत्याचार हो गया? A. भाई पैदा होने से उनका दूध कट गया। B. बहन पैदा होने से उनका दूध कट गया। C. भाई पैदा होने से उनको मार खानी पड़ी। D. भाई पैदा होने से उनका पानी कट गया। 42 / 50 42. अमरौली प्रोजेक्ट के अंतर्गत किस क्षेत्र के अनेक गाँव उजाड़ दिए जाने की घोषणा हुई? "जहाँ कोई वापसी नहीं" पाठ के आधार पर बताइए। A. भेरगाँव B. इमामगाँव C. नवागाँव D. गुरुगाँव 43 / 50 43. "दूसरा देवदास" कहानी के आधार पर बताइए। पुजारी ने लड़की के 'हम' को किस अर्थ में लिया? A. एकल B. युगल 44 / 50 44. "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। मालवा में प्रवेश करने के थोड़ी देर बाद लेखक प्रभाष जोशी को लगने लगा कि A. गर्मी अभी नहीं गई है। B. इनमें से कोई नहीं। C. सर्दी अभी नहीं गई है। D. चौमासा अभी नहीं गया है। 45 / 50 45. बरसों पहले मालवा के लिए कौन-सी कहावत कही जाती थी? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. मालव धरती गहन गंभीर, डग-डग रोटी, पग-पग नीर। B. इनमें से कोई नहीं। C. मालव धरती अपनी जानो, जल मिले तो उसे पहचानो। D. मालव धरती गहन गंभीर, डग-डग रोटी, पग-पग सोटी। 46 / 50 46. लेखक प्रभाष जोशी नदी को नदी नहीं तो क्या मानता है? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. देवी B. माँ C. बहन D. पिता 47 / 50 47. 'सार में उनने कहा और दुकान में लग गए।' वाक्य में रेखांकित वाक्यांश का अर्थ है- "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. दुकान में समा गए। B. दुकान खाली कर दी। C. दुकान में चले गए। D. दुकान के कार्य करने लगे। 48 / 50 48. प्रभाष जोशी के अनुसार इस वर्ष कितनी अधिक वर्षा हुई? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. पाँच इंच B. चार इंच C. नौ इंच D. सात इंच 49 / 50 49. 'चाहत चलन ये सँदेसो लै सुजान को।।' पंक्ति में अलंकार है- A. अनुप्रास B. पुनरुक्ति प्रकाश C. उपमा D. यमक 50 / 50 50. 'बहुत दिनान को अवधि आसपास परे' इस छंद के विषय में कौन-सा कथन सही नहीं है? A. इसकी भाषा ब्रज है। B. यह कवित्त छंद है। C. इनमें कवि की विरह दशा का वर्णन है। D. इसमें संयोग शृंगार रस है। Your score is 0% Restart quiz JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2024-02-11