0% 1 टेस्ट के लिए अपनी जानकारी देना जरूरी नहीं है। अगर आप क्विज के रिज़ल्ट में अपना नाम, कक्षा और आईडी देखना चाहते हैं तो ही अपनी जानकारी लिखें अन्यथा खाली छोड़कर Next बटन दबा दें। JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL Created by hindigyan कक्षा 12 अभिव्यक्ति और माध्यम 100 प्रश्न 1 / 100 1. समाचार-पत्रों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने और उसे संदर्भ की तरह इस्तेमाल करने का कारण : A. उसमें शब्दों का उचित प्रयोग है। B. उसका स्थायित्व का गुण है। C. उसमें वर्तनी की शुद्धता है। D. उसमें लिखित भाषा की विशेषताएँ हैं। 2 / 100 2. रमेश को हिन्दी भाषा के शब्दों का अर्थ समझने में कठिनाई होती है। रुक-रुक का अपनी पसंद के समाचार जानने के लिए संचार के निम्नलिखित साधनों में से कौन-सा साधन उपयुक्त रहेगा? A. इन्टरनेट B. समाचार पत्र C. रेडियो D. टेलीविज़न 3 / 100 3. टेलीविज़न पर समाचार सुनाते समय किस बात का विशेष रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए? A. गंभीर बातों उल्लेख न किया जाए। B. शब्द पर्दे पर दिखने वाले दृश्यों के अनुकूल हों। C. सहज, सरल आम बोलचाल की भाषा का प्रयोग होना चाहिए। D. आंकड़ों व संख्याओं का उल्लेख न किया जाए। 4 / 100 4. फीचर लिखते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? A. ये सभी B. फ़ीचर को मनोरंजक होने के साथ-साथ सूचनात्मक होना चाहिए। C. फ़ीचर की कोई न कोई थीम होनी चाहिए। D. थीम के इर्द-गिर्द सभी प्रासंगिक सूचनाएँ, तथ्य और विचार गुँथे होने चाहिए। 5 / 100 5. स्वतंत्र पत्रकार को अन्य किस नाम से जाना जाता है? A. खोजी B. स्ट्रिंगर C. इनमें से कोई नहीं D. फ्रीलांसर 6 / 100 6. आमतौर पर अखबारों में समाचार पूर्णकालिक और अंशकालिक पत्रकार लिखते हैं, जिन्हें ........................ कहते हैं। A. उप-संपादक B. बीट C. संवाददाता या रिपोर्टर D. संपादक 7 / 100 7. .................................. में सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध तथ्यों, सूचनाओं और आँकड़ों की गहरी छानबीन की जाती है और उसके आधार पर किसी घटना, समस्या या मुद्दे से जुड़े महत्त्वपूर्ण पहलुओं को सामने लाया जाता है। A. विवरणात्मक रिपोर्ट B. विश्लेषणात्मक रिपोर्ट C. खोजी रिपोर्ट D. इन-डेप्थ रिपोर्ट 8 / 100 8. निम्न में से क्या फीचर की विशेषता हो सकती है? A. फीचर लेखन का कोई निश्चित ढाँचा या फ़ॉर्मूला नहीं होता है। इसलिए आप फ़ीचर कहीं से भी शुरू कर सकते हैं। B. फीचर घटनाओं, कार्यक्रमों और आयोजनों की सूखी और बेजान रिपोर्ट नहीं है। C. फ़ीचर आमतौर पर तथ्यों, सूचनाओं और विचारों पर आधारित कथात्मक विवरण और विश्लेषण होता है। D. ये सभी 9 / 100 9. उल्टा पिरामिड शैली में 'बॉडी' भाग के विषय में क्या सही है? A. इसके अंतर्गत तथ्य या स्रोत का विवरण दिया जाता है। B. यह समाचार का सबसे कम महत्वपूर्ण भाग होता है। C. इसमें मुखड़ा के बाद घटते क्रम में ख़बर का विस्तृत ब्यौरा दिया जाता है। D. किसी भी घटना, समस्या या विचार के सबसे महत्त्वपूर्ण तथ्य, सूचना या जानकारी को लिखा जाता है। 10 / 100 10. कौन-से सूचनात्मक और तथ्यों पर आधारित होते हैं? A. क्या, कौन B. क्यों, कैसे C. क्या, कौन, कब और कहाँ D. कब और कहाँ 11 / 100 11. पत्रकारिता के विकास में कौन-सा मूलभाव सक्रिय रहता है? A. ज्ञान B. निराशा C. अभिलाषा D. जिज्ञासा 12 / 100 12. फीचर लिखते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? A. हर फ़ीचर का एक प्रारंभ, मध्य और अंत होना चाहिए। B. शुरू से आखिर तक प्रवाह और गति बनी रहे C. ये सभी D. प्रारंभ आकर्षक और उत्सुकता पैदा करनेवाला होना चाहिए। 13 / 100 13. संपादकीय लिखने का दायित्व किस पर होता है? A. अखबार में काम करने वाले संपादक और उनके सहयोगियों पर B. वहाँ के स्थानीय नेता पर C. पाठक पर D. अखबार के मालिक पर 14 / 100 14. अंशकालिक पत्रकार A. किसी समाचार संगठन में काम करनेवाला नियमित वेतनभोगी पत्रकार होता है। B. का संबंध किसी खास अखबार से नहीं होता है बल्कि वह भुगतान के आधार पर अलग-अलग अखबारों के लिए लिखता है। C. किसी समाचार संगठन के लिए एक निश्चित मानदेय पर काम करनेवाला पत्रकार है। D. ये सभी 15 / 100 15. निम्न में से क्या विचारपरक लेखन के उदाहरण हैं? A. लेख B. टिप्पणियाँ C. संपादकीय लेखन D. ये सभी 16 / 100 16. समाचार पत्र का संपादन करने वाले को क्या कहते हैं? A. संपादक B. लेखक C. प्रकाशक D. संवाददाता 17 / 100 17. ........................ में किसी घटना या समस्या से जुड़े तथ्यों के विश्लेषण और व्याख्या किया जाता है। A. विश्लेषणात्मक रिपोर्ट B. खोजी रिपोर्ट C. विवरणात्मक रिपोर्ट D. इन-डेप्थ रिपोर्ट 18 / 100 18. क्या कोई बाहर का लेखक या पत्रकार संपादकीय लिख सकता है? A. हाँ B. नहीं C. कह नहीं सकते D. पता नहीं 19 / 100 19. किसी घटना, समस्या या विचार से संबंधित खबर लिखते हुए किन छह ककारों को ही ध्यान में रखा जाता है? A. ये सभी B. कहाँ, कब C. कैसे, क्यों D. क्या, किसके 20 / 100 20. समाचार पत्रों में छपने वाले फीचर में लगभग कितने शब्द होने चाहिए? A. 100 से 1000 शब्द B. 550 से 5000 शब्द C. 250 से 2000 शब्द D. 100 से 200 शब्द 21 / 100 21. कौन-सा भाग समाचार का सबसे कम महत्वपूर्ण भाग होता है? A. बॉडी B. समापन C. इंट्रो या मुखड़ा D. इनमें से कोई नहीं 22 / 100 22. समाचारों के चयन की प्राथमिकता का क्या आधार होता है? A. संपादकों की रुचियाँ और दृष्टिकोण B. पत्रकारों की रुचियाँ और दृष्टिकोण C. पाठकों की रुचियाँ और दृष्टिकोण D. प्रकाशको की रुचियाँ और दृष्टिकोण 23 / 100 23. समाचार के किस भाग को अधिक महत्वपूर्ण न होने पर अथवा स्पेस न होने पर इसे काटकर छोटा भी किया जा सकता है? A. बॉडी B. इनमें से कोई नहीं C. समापन D. इंट्रो या मुखड़ा 24 / 100 24. पत्रकारीय लेखन में 'जार्गन्स' किसे कहा जाता है? A. ऐसी शब्दावली जिससे केवल संपादक परिचित होते हैं B. गैरजरूरी विशेषण C. ऐसी शब्दावली जिससे बहुत कम पाठक परिचित होते हैं D. ऐसी शब्दावली जिससे बहुत अधिक पाठक परिचित होते हैं 25 / 100 25. लोकतन्त्र में अखबार कैसा कार्य करते हैं? A. ये सभी B. पहरेदार C. शिक्षक D. जनमत निर्माण 26 / 100 26. अखबारों और पत्रिकाओं में सामान्य समाचारों के अलावा गहरी छानबीन, विश्लेषण और व्याख्या के आधार पर रिपोर्टें भी प्रकाशित होती हैं। ऐसी रिपोर्ट को ............................. कहते हैं। A. संपादकीय B. लेख C. विशेष रिपोर्ट D. स्तंभ लेखन 27 / 100 27. किस शैली में क्लाइमेक्स बिलकुल शुरू में आता है? A. उल्टा पिरामिड शैली। B. कहानी शैली। 28 / 100 28. आपके क्षेत्र की जलभराव की समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान दिलाने के लिए आप समाचार पत्र के किस शीर्षक के अंतर्गत छपने के लिए लेख भेजेंगे? A. स्तम्भ लेखन B. संपादक के नाम पत्र C. आलेख लेखन D. संपादकीय लेखन 29 / 100 29. समाचार के किस भाग के अंतर्गत तथ्य या स्रोत का विवरण दिया जाता है? A. इनमें से कोई नहीं B. समापन C. बॉडी D. इंट्रो या मुखड़ा 30 / 100 30. निम्न में से किस प्रकार के लेखन में लेखक को काफी छूट होती है? A. समाचार लेखन B. साहित्यिक लेखन C. पत्रकारीय लेखन D. संपादकीय लेखन 31 / 100 31. समाचार के बॉडी भाग में किन ककारों पर आधारित खबर लिखी जाती है? A. क्या, कौन B. क्यों, कैसे C. कब और कहाँ D. क्या, कौन, कब और कहाँ 32 / 100 32. समाचार लेखन की किस शैली को सबसे लोकप्रिय, उपयोगी और बुनियादी शैली माना जाता है? A. उल्टा पिरामिड शैली। B. फीचर शैली। C. आत्मकथा शैली। D. निबंध शैली। 33 / 100 33. अखबार या अन्य समाचार माध्यमों में काम करने वाले पत्रकार अपने पाठकों, दर्शकों और श्रोताओं तक सूचनाएँ पहुँचाने के लिए लेखन के विभिन्न रूपों का इस्तेमाल करते हैं। इसे ................................. कहते हैं। A. अनुबंध लेखन B. निबंध लेखन C. आलोचना लेखन D. पत्रकारीय लेखन 34 / 100 34. किसके जरिये अखबार किसी घटना, समस्या या मुद्दे के प्रति अपनी राय प्रकट करते हैं। A. लेख B. स्तंभ लेखन C. संपादकीय D. संपादक के नाम पत्र 35 / 100 35. इनमें से कौन-सा फीचर का प्रकार है- A. जीवन शैली फीचर B. विशेष कार्य फीचर C. खोजपरक फीचर D. ये सभी 36 / 100 36. फीचर लिखते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? A. ये सभी B. कहानी को बताने का अंदाज ऐसा हो कि आपके पाठक यह महसूस करें कि वे खुद देख और सुन रहे हैं। C. फ़ीचर को सजीव बनाने के लिए उसमें उस विषय से जुड़े लोगों यानी पात्रों की मौजूदगी जरूरी है। D. कहानी को उनके जरिये कहने की कोशिश कीजिए यानी पात्रों के माध्यम से उस विषय के विभिन्न पहलुओं को सामने ले आइए। 37 / 100 37. फीचर कैसा लेखन है? A. सृजनात्मक B. ये सभी C. सुव्यवस्थित D. आत्मनिष्ठ 38 / 100 38. उल्टा पिरामिड शैली में इंट्रो या मुखड़ा किसे कहा जाता है? A. किसी भी घटना, समस्या या विचार के सबसे महत्त्वपूर्ण तथ्य, सूचना या जानकारी को सबसे पहले पैराग्राफ़ में लिखा गया है। B. इसे सबसे अंत में बताया जाता है। C. घटते क्रम में ख़बर का विस्तृत ब्यौरा दिया जाता है। D. अधिक महत्वपूर्ण न होने पर अथवा स्पेस न होने पर इसे काटकर छोटा भी किया जा सकता है। 39 / 100 39. जो रिपोर्ट उलटा पिरामिड शैली में न लिखकर कथात्मक शैली में लिखी जाती है उसे ............................ कहते हैं। A. फीचर रिपोर्ट B. विवरणात्मक रिपोर्ट C. इन-डेप्थ रिपोर्ट D. खोजी रिपोर्ट 40 / 100 40. पत्रकारीय लेखन में 'क्लीशे' किसे कहा जाता है? A. ऐसी शब्दावली जिससे केवल संपादक परिचित होते हैं B. गैरजरूरी विशेषण C. पिष्टोक्ति या दोहराव D. ऐसी शब्दावली जिससे बहुत अधिक पाठक परिचित होते हैं 41 / 100 41. फीचर लेखन के विषय में क्या सही नहीं है? A. इसमें लेखक के विचारों और कल्पना के लिए कोई स्थान नहीं होता। B. इसमें उलटा पिरामिड शैली का प्रयोग नहीं होता। C. फ़ीचर लेखन की भाषा समाचारों के विपरीत सरल, रूपात्मक, आकर्षक और मन को छूनेवाली होती है। D. अच्छे फीचर के साथ फोटो या ग्राफिक्स होना अनिवार्य है। 42 / 100 42. फीचर लेखन के विषय में क्या सही नहीं है? A. इसमें शब्द-सीमा नहीं होती। अच्छे फीचर में 250 से लेकर 2000 तक शब्द हो सकते हैं। B. फीचर एक सुव्यवस्थित, सृजनात्मक और आत्मनिष्ठ लेखन है। C. इसमें उलटा पिरामिड शैली का प्रयोग किया जाता है। D. इसका उद्देश्य पाठकों को सूचना देना, शिक्षित करना और मनोरंजन करना होता है। 43 / 100 43. अखबारों में प्रकाशित अधिकांश समाचार किस खास शैली में लिखे जाते हैं? A. इनमें से कोई नहीं। B. सीधा पिरामिड शैली। C. उल्टा पिरामिड शैली। D. फीचर शैली। 44 / 100 44. निम्न में से कौन-सी विशेष रिपोर्ट है? A. फीचर रिपोर्ट B. इंवेस्टिगेटिव रिपोर्ट C. ये सभी D. विवरणात्मक रिपोर्ट 45 / 100 45. समाचार लेखन के छह ककारों के संबंध में कौन-सा कथन सही है? कथन I - समाचार लेखन के अंतिम तो ककार है - किसलिए और कहाँ कथन II - समाचार लेखन के पहले चार ककार सूचना और तथ्यों पर आधारित होते हैं। कथन III - समाचार लेखन के अंतिम तो ककारों में विवरण, व्याख्या और विश्लेषण पर ज़ोर दिया जाता है। A. I और II दोनों B. केवल I C. केवल II D. II और III दोनों 46 / 100 46. समाचारों में किसी भी घटना, समस्या या विचार के सबसे महत्त्वपूर्ण तथ्य, सूचना या जानकारी को सबसे पहले पैराग्राफ़ में लिखा गया है। इसे ही ........................ कहा जाता है। A. बॉडी B. उपदेश C. समापन D. इंट्रो या मुखड़ा 47 / 100 47. सृजनात्मक लेखन के विषय में निम्न में से क्या सही है? A. ये सभी B. साहित्यिक रचनात्मक लेखन में लेखक को काफ़ी छूट होती है। C. इस लेखन में कल्पना को भी स्थान दिया जाता है। D. सृजनात्मक लेखन का सबंध और दायरा अत्यधिक विस्तृत है। इसमें इतिहास, संस्कृति और परंपरा की झलक होती है। 48 / 100 48. किसी समाचार संगठन के लिए एक निश्चित मानदेय पर काम करनेवाला पत्रकार क्या कहलाता है? A. फ़्रीलांसर पत्रकार B. इनमें से कोई नहीं C. पूर्णकालिक पत्रकार D. अंशकालिक पत्रकार 49 / 100 49. पत्रकारीय लेखन के विषय में निम्न में से क्या सही है? A. इसका संबंध और दायरा समसामयिक और वास्तविक घटनाओं, समस्याओं और मुद्दों से है। B. ये सभी C. यह अनिवार्य रूप से तात्कालिकता और अपने पाठकों की रुचियों और जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाने वाला लेखन है। D. इस लेखन का रिश्ता तथ्यों से है न कि कल्पना से। 50 / 100 50. फ़्रीलांसर पत्रकार A. ये सभी B. किसी समाचार संगठन के लिए एक निश्चित मानदेय पर काम करनेवाला पत्रकार है। C. किसी समाचार संगठन में काम करनेवाला नियमित वेतनभोगी पत्रकार होता है। D. का संबंध किसी खास अखबार से नहीं होता है बल्कि वह भुगतान के आधार पर अलग-अलग अखबारों के लिए लिखता है। 51 / 100 51. पत्रकार मुख्यतः कितने प्रकार के होते हैं? A. 3 B. 6 C. 4 D. 5 52 / 100 52. निम्न में से क्या विचारपरक लेखन के उदाहरण हैं? A. विषयों के विशेषज्ञों या वरिष्ठ पत्रकारों के स्तंभ B. ये सभी C. साक्षात्कार D. संपादक के नाम पत्र 53 / 100 53. अंशकालिक पत्रकार अखबार के लिए कैसे काम करता है? A. अनिश्चित मानदेय पर B. निश्चित मानदेय पर C. इनमें से कोई नहीं D. नियमित वेतन पर 54 / 100 54. साक्षात्कार को कैसे लिखा जा सकता है? A. आलेख के रूप में B. कहानी के रूप में C. संपादकीय के रूप में D. सवाल जवाब के रूप में 55 / 100 55. ................. का इस्तेमाल आमतौर पर भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और गड़बड़ियों को उजागर करने के लिए किया जाता है। A. विश्लेषणात्मक रिपोर्ट B. खोजी रिपोर्ट C. विवरणात्मक रिपोर्ट D. इन-डेप्थ रिपोर्ट 56 / 100 56. इनमें से कौन-सा फीचर का प्रकार है- A. ये सभी B. समाचार बैकग्राउंड फीचर C. रूपात्मक फीचर D. यात्रा फीचर 57 / 100 57. उल्टा पिरामिड शैली में इंट्रो या मुखड़ा के बाद घटते क्रम में ख़बर का विस्तृत ब्यौरा दिया जाता है। इसे ही उल्टा पिरामिड शैली का ......................... कहा जाता है। A. इंट्रो या मुखड़ा B. बॉडी C. उपदेश D. समापन 58 / 100 58. निम्न में से क्या फीचर की विशेषता हो सकती है? A. ये सभी B. फ़ीचर एक तरह का ट्रीटमेंट है जो आमतौर पर विषय और मुद्दे की जरूरत के मुताबिक उसे प्रस्तुत करते हुए दिया जाता है। C. एक अच्छे और रोचक फ़ीचर के साथ फ़ोटो, रेखांकन, ग्राफ़िक्स आदि का होना जरूरी है। D. फ़ीचर का विषय कुछ भी हो सकता है। हलके-फुलके विषयों से लेकर गंभीर विषयों और मुद्दों पर भी फ़ीचर लिखा जा सकता है। 59 / 100 59. निम्न में से क्या फीचर की विशेषता हो सकती है? A. फ़ीचर लेखन की भाषा सरल, रूपात्मक, आकर्षक और मन को छूनेवाली होती है। B. फ़ीचर आमतौर पर समाचार रिपोर्ट से बड़े होते हैं। C. फ़ीचर लेखन की शैली काफ़ी हद तक कथात्मक शैली की तरह है। D. ये सभी 60 / 100 60. समाचार के मुखड़े में किन ककारों पर आधारित खबर लिखी जाती है? A. क्या, कौन B. क्यों, कैसे C. कब और कहाँ D. क्या, कौन, कब और कहाँ 61 / 100 61. किस पत्रकार का संबंध किसी खास अखबार से नहीं होता है बल्कि वह भुगतान के आधार पर अलग-अलग अखबारों के लिए लिखता है? A. इनमें से कोई नहीं B. पूर्णकालिक पत्रकार C. फ़्रीलांसर पत्रकार D. अंशकालिक पत्रकार 62 / 100 62. मुख्य रूप से पत्रकार कितनी तरह के होते है? A. ये सभी B. फ्रीलांसर यानी स्वतंत्र C. अंशकालिक D. पूर्णकालिक 63 / 100 63. इनमें से कौन-सा फीचर का प्रकार है- A. ये सभी B. यात्रा फीचर C. साक्षात्कार फीचर D. व्यक्तिचित्र फीचर 64 / 100 64. विशेषज्ञता प्राप्त करने के लिए क्या जरूरी नहीं है? A. स्वयं को अपडेट रखना B. सरकारी-गैरसरकारी संगठनों से संपर्क रखना C. पुस्तकें पढ़ना D. सुंदर दिखाई देना 65 / 100 65. इनमें से विशेष लेखन का कौन-सा क्षेत्र नहीं है? A. मनोरंजन B. खेल C. समाचार D. सिनेमा 66 / 100 66. आज विशेष लेखन के कौन-कौन से क्षेत्र महत्वपूर्ण हैं? A. विज्ञान B. ये सभी C. पर्यावरण D. शिक्षा 67 / 100 67. निम्न में से कौन-सी शब्दावली कारोबार एवं व्यापार क्षेत्र से जुड़ी नहीं है? A. निवेशक B. व्यापार घाटा C. ग्लोबल वार्मिंग D. मुद्रा-स्फीति 68 / 100 68. निम्न में से कौन-सी शब्दावली कारोबार और व्यापार से जुड़ी नहीं है? A. चाँदी लुढ़की B. व्यापार घाटा C. वार्षिक योजना D. टोक्सिक कचरा 69 / 100 69. विशेष लेखन के कितने क्षेत्र हैं? A. दस B. दो C. चार D. अनेक 70 / 100 70. विशेषज्ञता कैसे प्राप्त की जा सकती है? A. पुस्तकें पढ़ना B. शब्दकोश आदि का सहारा लेना C. स्वयं को अपडेट रखना D. ये सभी 71 / 100 71. जिन रिपोर्टरों द्वारा विशेषीकृत रिपोर्टिग की जाती है, उन्हें........................... कहते हैं। A. मुखबिर B. विशेष संवाददाता C. संपादक D. संवाददाता 72 / 100 72. इनमें से कौन-सा शब्द आर्थिक क्षेत्र से सम्बन्धित नहीं है? A. मंदड़िए B. बिकवाली C. कैच D. तेजड़िए 73 / 100 73. 'टोक्सिक कचरा' किस क्षेत्र विशेष से जुड़ी शब्दावली है? A. व्यापार B. पर्यावरण C. कानून D. मनोरंजन 74 / 100 74. समाचार पत्रों के लिए सूचनाएं प्राप्त करने का स्रोत है ? A. सर्वे व जांच समितियों की रिपोर्ट B. विज्ञप्ति व साक्षात्कार C. विभिन्न मंत्रालय व प्रेस कॉन्फ्रेंस D. ये सभी 75 / 100 75. मिकेश जी ने राजनीति शास्त्र में उच्च शिक्षा प्राप्त की है। उनकी राजनीति में विशेष रुचि भी है। उनकी योग्यता और रुचि को देखते हुए उन्हें कौन-सी बीट दिए जाने की संभावना है? A. अर्थजगत B. राजनीतिक C. खेल D. कानून 76 / 100 76. निम्न में से कौन-सी शब्दावली पर्यावरण से जुड़ी तकनीकी शब्दावली नहीं है? A. आद्रता B. ग्लोबल वार्मिंग C. टोक्सिक कचरा D. भारत ने पाकिस्तान को चार विकेट से पीटा 77 / 100 77. निम्न में से कौन-सी शब्दावली कारोबार और व्यापार से जुड़ी नहीं है? A. आयात-निर्यात B. निवेश C. तूफ़ान का केंद्र D. आवक 78 / 100 78. समाचार-पत्र-पत्रिकाओं में विशेष लेखन किन विषयों पर किया जाता है? A. सिनेमा या मनोरंजन B. खेल C. ये सभी D. अर्थ-व्यापार 79 / 100 79. विशेष लेखन किसे कहते हैं? A. किसी खास विषय पर सामान्य लेखन से हटकर किया गया लेखन। B. किसी भी विषय पर किया गया गतिशील लेखन C. किसी विषय पर किया गया क्रियात्मक लेखन D. किसी विषय पर लिखा गया रचनात्मक लेखन 80 / 100 80. 'पश्चिमी हवाएँ' किस क्षेत्र विशेष से जुड़ी शब्दावली है? A. व्यापार B. रक्षा C. पर्यावरण D. कानून 81 / 100 81. आर्थिक मामलों के पत्रकार की चुनौतियाँ क्या होती हैं? A. ये सभी B. आम लोगों को इसकी शब्दावली का मतलब नहीं पता होता। C. आर्थिक मामलों की पत्रकारिता सामान्य पत्रकारिता की तुलना में काफी जटिल होती है D. सामान्य पाठक और जानकार पाठक दोनों को भली-भांति संतुष्ट करना 82 / 100 82. आज विशेष लेखन के कौन-कौन से क्षेत्र महत्वपूर्ण हैं? A. कारोबार B. फैशन C. स्वास्थ्य D. ये सभी 83 / 100 83. विशेष लेखन क्यों किया जाता है? A. ये सभी B. इससे समाचार-पत्रों में विविधता आती है C. पाठकों की व्यापक रुचियों को ध्यान में रखते हुए उनकी जिज्ञासा शांत करने के लिए D. क्षेत्र विशेष की जानकारी सामने लाने के लिए 84 / 100 84. निम्न में से कौन-सी शब्दावली कारोबार और व्यापार से जुड़ी नहीं है? A. विदेशी संस्थागत निवेशक B. एफ0डी0आई0 C. राजकोषीय घाटा D. पश्चिमी हवाएँ 85 / 100 85. कारोबार और व्यापार से संबंधित खबर का सम्बन्ध किससे है? A. अर्थजगत से B. राजनीति से C. खेलजगत से D. तकनीक से 86 / 100 86. निम्न में से क्या नाटक का एक अंग है? A. ध्वनि योजना B. प्रकाश योजना C. भाषा शिल्प D. ये सभी 87 / 100 87. प्रतिरोध प्रदर्शित करने का सशक्त माध्यम है? A. कविता B. निबंध C. कहानी D. रंगमंच 88 / 100 88. सफल नाटक वह है जिसे A. रंगमंच पर मंचित किया जा सके B. लिखते हुए कोई विवाद उत्पन्न न हो C. केवल पढ़ा जा सके D. रंगमंच पर मंचित न किया जा सके 89 / 100 89. निम्न में से क्या नाटक का एक अंग है? A. चरित्र योजना B. संवाद C. द्वंद्व (प्रतिरोध) D. ये सभी 90 / 100 90. नाटक किस प्रकार का माध्यम है? A. जीवंत B. सामान्य C. जटिल D. नकली 91 / 100 91. भरत के नाट्यशास्त्र में किस साहित्यिक विधा की चर्चा की गई है? A. कहानी B. नाटक C. निबंध D. गद्यकाव्य 92 / 100 92. नाटक का उद्देश्य हो सकता है- A. ऐतिहासिक B. मनोरंजन C. ये सभी D. सामाजिक 93 / 100 93. नाटक को कौन-सा काव्य कहते हैं? A. महाकाव्य B. श्रव्य काव्य C. दृश्य काव्य D. मुक्तक काव्य 94 / 100 94. निम्न में से क्या नाटक का एक अंग है? A. कथ्य B. समय का बंधन C. शब्द D. ये सभी 95 / 100 95. नाटक किस काल में लिखा जाता है? A. वर्तमान काल B. भविष्य काल C. इनमें से कोई नहीं D. भूत काल 96 / 100 96. नाटक की रचना किसको ध्यान में रख कर की जाती है? A. ध्वनि योजना B. रंगमंचीयता C. वेषभूषा D. प्रकाश योजना 97 / 100 97. नाटक में कितने अंक होने चाहिए? A. दस B. एक C. तीन D. दो 98 / 100 98. अस्वीकार की स्थिति किस विधा में बराबर नहीं होती? A. नाटक B. निबंध C. कविता D. यात्रा-वृत्तांत 99 / 100 99. निम्न में से क्या नाटक का एक अंग है? A. ये सभी B. रंगमंचीयता C. वेषभूषा D. प्रकाश योजना 100 / 100 100. लिखित रूप में नाटक कितने आयामों में होता है? A. त्रिआयामी B. द्विआयामी C. बहुआयामी D. एकआयामी Your score is 0% Restart quiz JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2024-05-27