0% Created by hindigyan 1 / 20 1. 'खजाना' शब्द के किस वर्ण में नुक्ते का सही प्रयोग होगा? A. ख B. न C. ख और ज D. ज 2 / 20 2. निम्न में से किस वाक्य में 'ख़ुदा' शब्द का सही प्रयोग हुआ है? A. पश्चिम बंगाल की खादान में ख़ुदाई के दौरान कुछ कामगार दब गए। B. इन सभी में। C. ख़ुदा ईमानदारों का साथ देता है। D. दिल्ली में हर रास्ते पर गड्ढा ख़ुदा है। 3 / 20 3. निम्न में से किस वाक्य में 'तेज़' शब्द का सही प्रयोग हुआ है? A. इनमें से कोई नहीं। B. हल्दी से चेहरे का तेज़ बढ़ जाता है। C. अभिनव ने तेज़ दौड़ लगाई। D. अनीता पढ़ाई में तेज़ है। 4 / 20 4. किस शब्द में सही जगह नुक्ते का प्रयोग हुआ है? A. साफ़ B. ये सभी C. पुस्तक़ D. ख़रगोश 5 / 20 5. "फौलाद" शब्द में किस वर्ण पर नुक्ते का सही प्रयोग होगा? A. द B. इनमें से कोई नहीं C. फ D. ल 6 / 20 6. 'अखबार' शब्द में किस वर्ण पर नुक्ते का सही प्रयोग होगा? A. ख B. र C. ब D. अ 7 / 20 7. निम्न में से किस वाक्य में 'नुक़्ता' शब्द का सही प्रयोग हुआ है? A. इनमें से कोई नहीं। B. छत पर नुक़्ता दाना बिखरा था। C. हर बात की नुक़्ताचीनी सही नहीं। D. फ़ारसी की कुछ ध्वनियाँ नुक़्ते के साथ प्रयोग होती हैं। 8 / 20 8. 'कोहराम' शब्द के किस वर्ण में नुक्ते का सही प्रयोग होगा? A. र B. ह C. म D. क 9 / 20 9. 'खयाल' शब्द के किस वर्ण में नुक्ते का सही प्रयोग होगा? A. ख B. य C. य और ख दोनों में D. ल 10 / 20 10. निम्न में से किस वाक्य में 'क़िताब' शब्द का सही प्रयोग हुआ है? A. इन सभी में। B. रूबिका क़िताबी कीड़ा बनी हुई है। C. मोहसीन ने अपनी क़िताब सही कर ली, D. दर्ज़ी ने मोहसीन का क़िताब सही कर दिया। 11 / 20 11. निम्न में से किस वाक्य में 'ज़रा' शब्द का सही प्रयोग हुआ है? A. इनमें से कोई नहीं B. हर व्यक्ति में ज़रा की अवस्था आनी है। C. ज़रा में अपने ही अपनों का साथ छोड़ देते हैं। D. ज़रा-सी चीनी चाय का स्वाद बढ़ा देती है। 12 / 20 12. 'फकीर' शब्द में किस वर्ण पर नुक्ते का सही प्रयोग होगा? A. इनमें से कोई नहीं B. क C. र D. फ 13 / 20 13. 'खजाना' शब्द के किस वर्ण में नुक्ते का सही प्रयोग होगा? A. न B. ख C. ख और ज D. ज 14 / 20 14. निम्न में से किस वाक्य में 'सज़ा' शब्द का सही प्रयोग हुआ है? A. इन सभी में। B. क़ैदी को दस वर्ष की सज़ा हुई। C. माता का भवन फूलों से सज़ा था। D. मंत्री जी के लिए पंडाल सज़ा दिया गया। 15 / 20 15. किस वाक्य में 'ख़ाना' शब्द का सही प्रयोग हुआ है? A. मेरा ख़ाना समाप्त हो गया है। B. उसने ख़ाना खा लिया। C. शतरंज में चौंसठ ख़ाने होते है। D. ये सभी 16 / 20 16. निम्न में से किस वाक्य में 'हैज़ा' शब्द का सही प्रयोग हुआ है? A. डॉक्टर ने कहा है कि उसे हैज़ा हुआ है। B. पड़ोसी देश के साथ हैज़ा नहीं करना चाहिए। C. इनमें से कोई नहीं। D. हैज़ा के कारण अच्छे से अच्छे देश बर्बाद हो जाते हैं। 17 / 20 17. 'कनात' शब्द के किस वर्ण में नुक्ते का प्रयोग होगा? A. क और त दोनों में B. क C. त D. न 18 / 20 18. 'गद्दार' शब्द के किस वर्ण में नुक्ते का सही प्रयोग होगा? A. द B. इनमें से कोई नहीं C. र D. ग 19 / 20 19. किस वाक्य में 'राज़' शब्द का सही प्रयोग हुआ है? A. उसने मेरा राज़ सबके सामने खोल दिया। B. राज़ करना हरेक के बस की बात नहीं। C. पंजाब पर किसी का राज़ नहीं चल सकता। D. इन सभी में। 20 / 20 20. 'गैरत' शब्द के किस वर्ण में नुक्ते का सही प्रयोग होगा? A. र B. ग C. त और र दोनों में D. त Your score is 0% Restart quiz JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2022-05-09