0% Created by hindigyan 1 / 20 1. 'आकाश के तारे तोड़ना' - मुहावरे का अर्थ क्या है? A. आसमान की यात्रा करना B. असंभव कार्य करना C. कुछ प्राप्त न कर पाना D. कार्य को टालने की कोशिश करना 2 / 20 2. 'अरण्य रोदन' - मुहावरे का अर्थ क्या है? A. चुपचाप रोना B. बिना सुर का गीत C. व्यर्थ प्रयास D. अकेले में रोने का अभ्यास 3 / 20 3. "आँखों पर पर्दा पड़ना" मुहावरे का अर्थ है- A. लाभ के कारण सच्चाई न दिखना B. गलत रास्ते पर चले जाना C. लालची होना D. अपने मन की करना 4 / 20 4. "आटे दाल का भाव मालूम होना" मुहावरे का अर्थ है- A. कठिनाई का अनुभव होना B. दुर्गम स्थान पर जाना C. प्रतिदिन दुकान से सामान खरीदना D. खाना बनाने का अभ्यास करना 5 / 20 5. "आँखों में रात काटना" मुहावरे का अर्थ है- A. रात भर बातें करना B. रात भर जागना C. अंधेरे में कुछ ढूँढना D. प्यार हो जाना 6 / 20 6. "आँखों में खटकना" मुहावरे का अर्थ है- A. आँख में तिनका गिर जाना B. बुरा लगना C. व्यर्थ में बोलना D. स्नेह का समाप्त होना 7 / 20 7. "आकाश से बातें करना" मुहावरे का अर्थ है- A. अपनी प्रशंसा करना B. अधिक ऊँचा होना C. पतंग उड़ाना D. बहुत तेज दौड़ना 8 / 20 8. "आँखेँ पथरा जाना" मुहावरे का अर्थ है- A. प्रतीक्षा में थक जाना B. आँखों में सूजन हो जाना C. प्रिय वस्तु का लगातार देखना D. नींद पूरी न होना 9 / 20 9. 'आकाश पाताल एक करना' - मुहावरे का अर्थ क्या है? A. बहुत अधिक शोर मचाना B. अत्यधिक क्रोधित होना C. अत्यधिक परिश्रम करना D. काम करने का अभिनय करना 10 / 20 10. 'औघट घाट चलना' - मुहावरे का अर्थ क्या है? A. उचित मार्ग छोड़ अनुचित मार्ग अपनाना B. किनारे-किनारे चलने का प्रयास करना C. अनुचित मार्ग छोड़ उचित मार्ग अपनाना D. जल्दी बुढ़ापा आ जाना 11 / 20 11. 'आसमान सिर पर उठाना' मुहावरे का अर्थ है- A. आसमान में घूमना B. अपनी गलती स्वीकार न करना C. हवाई जहाज की यात्रा करना D. अत्यधिक शोर करना 12 / 20 12. "आँख उठाना" मुहावरे का अर्थ है- A. देखने का साहस देना B. बुरी तरह देखने का साहस करना C. अविश्वास की नजरों से देखना D. निराश हो जाना 13 / 20 13. "आँखों में चरबी उतरना" मुहावरे का अर्थ है- A. अपमान को महसूस न करना B. लज्जित होना C. अभिमान होना D. आँखें मोटी हो जाना 14 / 20 14. "आँखेँ खुलना" मुहावरे का अर्थ है- A. नींद से जाग जाना B. अक्ल आना C. सपना भंग हो जाना D. सच्चाई का पता न चलना 15 / 20 15. 'आकाश पाताल का अंतर' - मुहावरे का अर्थ क्या है? A. बहुत ऊँचा अंतर B. बहुत कम अंतर C. सही दिशा को न पहचान पाना D. बहुत अधिक अंतर 16 / 20 16. "आँखों का तारा" मुहावरे का अर्थ है- A. चमकदार आँखों वाला बच्चा B. दूर रहने वाला C. शांत रहने वाला D. बहुत प्यारा 17 / 20 17. 'आँधी के आम' मुहावरे का अर्थ है- A. बहुत पीली वस्तु B. बहुत महंगी वस्तु C. बहुत सस्ती वस्तु D. आँधी में गिरी हुई वस्तु 18 / 20 18. 'आपे से बाहर होना' मुहावरे का अर्थ है- A. घर से बाहर चले जाना B. अधिक क्रोध से काबू में न रहना C. समूह से निकाल देना D. अपनों से दूर हो जाना 19 / 20 19. 'आग में घी डालना' - मुहावरे का अर्थ क्या है? A. आग को और तेज करना B. क्रोध को बढ़ाना C. आग बुझाने का प्रयास करना D. धीमी गति से चाल चलना 20 / 20 20. 'आसमान (अंबर) में थिगली लगाना' - मुहावरे का अर्थ क्या है? A. नालायक बनकर दिखाना B. ऊँचे सपने देखना C. चतुराई दिखाना D. हिम्मत से काम लेना Your score is 0% Restart quiz JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2023-12-20