संसार एक पुस्तक है (पत्र) – टेस्ट/क्विज 0% Created by egyan संसार एक पुस्तक है (पत्र) 1 / 30 1. लेखक अन्य देशों में बसे लोगों को अपना क्या मानता है? A. इनमें से कोई नहीं B. भाई-बहन C. हमदर्द D. माता-पिता 2 / 30 2. दुनिया का पुराना हाल किन चीजों से जाना जाता है? A. पत्थर के टुकड़ों से B. जंगल के जानवरों की पुरानी हड्डियों से C. पहाड़, समुद्र, नदियों से D. ये सभी 3 / 30 3. लेखक ने इंग्लैंड को क्या बताया है? A. छोटा महाद्वीप B. बड़ा-सा टापू C. छोटा-सा टापू D. बहुत बड़ा देश 4 / 30 4. लेखक ने दुनिया को क्या माना है? A. एक B. अनेक C. विशेष D. इनमें से कोई नहीं 5 / 30 5. प्रकृति के अक्षर हमें कहाँ से मिलते हैं? A. पत्थरों और चट्टानों से B. नदियों से C. इनमें से कोई नहीं D. पुस्तकों से 6 / 30 6. उस युग में पत्थरों का और क्या-क्या उपयोग होता था? A. मकान बनाने B. हथियार व औजारों के रूप में C. जानवरों का शिकार करने के लिए D. ये सभी 7 / 30 7. लेखक की पुत्री जब लेखक के साथ होती है तो वो अक्सर क्या करती है? A. लेखक से खाने की चीज माँगती है B. लेखक से बहुत-सी बातें पूछती है C. लेखक से पुस्तकें माँगती है D. इनमें से कोई नहीं 8 / 30 8. गोल चमकीला रोड़ा अपनी क्या कहानी बताता है? A. ये सभी B. पानी के साथ निरंतर ढकेले जाने के कारण उसके कोण घिसकर गोल और चमकदार बन गए। C. पहले वह चट्टान का टूटा हुआ नोकीला खुरदरा टुकड़ा था। D. बारिश के पानी में बहकर वह छोटी घाटी तक आया। 9 / 30 9. किसी भी भाषा को सीखने के लिए क्या सीखना पड़ता है? A. वाक्य B. अक्षर C. व्याकरण D. शब्द 10 / 30 10. लेखक ने अपनी पुत्री को कौन-सी किताब पढ़ने को कहा? A. भूगोल B. हिन्दी C. राजनीति D. इतिहास 11 / 30 11. कहाँ पर चमकीला रोड़ा अपने भाइयों से मिलता है? A. इनमें से कोई नहीं B. नदी की धारा में C. घर में D. धरती पर 12 / 30 12. लेखक ने ‘प्रकृति के अक्षर’ किन्हें कहा है? A. पत्थरों, नदियों, जंगलों B. पेड़-पौधों C. इन सभी को D. हड्डियों, पहाड़ों 13 / 30 13. चमकीला पत्थर पहले कैसा रहा होगा? A. मामूली B. घमंडी C. बड़ा या नुकीला D. छोटा सा 14 / 30 14. गोल चमकीले रोड़े को यदि दरिया और आगे ले जाता तो क्या होता? A. समुद्र के किनारे अपने भाइयों से जा मिलता B. वह छोटा होते-होते अंत में बालू का एक जर्रा हो जाता C. ये सभी D. एक सुंदर बालू का किनारा बन जाता 15 / 30 15. संसार को पुस्तक क्यों कहा गया है? A. संसार में बहुत-सी पुस्तकें हैं। B. इनमें से कोई नहीं। C. संसार की प्रत्येक छोटी-बड़ी चीज़ ज्ञान से भरी है। D. संसार पुस्तक से निकला है। 16 / 30 16. लेखक छोटे-से रोड़े को क्या मानता है? A. इनमें से कोई नहीं B. मार्ग की अड़चन C. संसार की पुस्तक का जिल्द D. संसार की पुस्तक का छोटा-सा पृष्ठ 17 / 30 17. “संसार पुस्तक है’ पाठ के लेखक कौन हैं? A. प्रेमचंद B. कृष्ण सोबती C. पं० जवाहरलाल नेहरू D. महात्मा गाँधी 18 / 30 18. लेखक के अनुसार पुराने समय में लोग किसकी कहानियाँ गढ़ लेते थे? A. वृक्षों की B. यातायात के साधनों की C. इनमें से कोई नहीं D. सुंदर पारियों की 19 / 30 19. इस पाठ में तुम का प्रयोग किसके लिए किया गया है? A. इंदिरा गाँधी के लिए B. महादेवी वर्मा के लिए C. श्वेता महादेवी के लिए D. महात्मा गाँधी के लिए 20 / 30 20. दुनिया कैसे शुरू हुई होगी - नेहरू जी ने क्या बताया है? A. ये सभी B. करोड़ों वर्षों में धरती ठंडी हुई। धीरे-धीरे वनस्पतियाँ पैदा होने लगीं। C. इस पर कोई जानदार चीज़ नहीं रह सकती थी। पहले यहाँ न कोई आदमी था, न जानवर। D. पृथ्वी लाखों-करोड़ों वर्ष पुरानी है। उस समय पृथ्वी बहुत गरम थी। 21 / 30 21. नेहरू जी के पत्रों का संकलन किस नाम से है? A. कवि के पत्र साहित्यकारों के नाम B. पिता के पत्र पुत्री के नाम C. पति के पत्र पत्नी के नाम D. बेटे के पत्र माता के नाम 22 / 30 22. नेहरू जी ने यह पत्र किसको लिखा था? A. अपनी पुत्री इंदिरा को B. इतिहासकारों को C. महात्मा गाँधी को D. भारत के बच्चों को 23 / 30 23. लेखक अपनी पुत्री से पहले की तरह बातें क्यों नहीं कर सकता? A. क्योंकि वे अब बात करना नहीं चाहते B. इनमें से कोई नहीं C. क्योंकि उन दोनों में झगड़ा हो गया है D. क्योंकि वे दोनों अलग-अलग क्षेत्रों में रह रहे हैं 24 / 30 24. लेखक ने हिंदुस्तान को कैसा देश कहा है? A. बहुत बड़ा महाद्वीप B. एकलौता देश C. इनमें से कोई नहीं D. बहुत बड़ा देश 25 / 30 25. लाखों-करोड़ों वर्ष पहले हमारी धरती कैसी थी? A. इनमें से कोई नहीं B. बहुत गर्म और जीवों से रहित C. जीवों से रहित D. बहुत गर्म 26 / 30 26. संसार का हाल जानने का असली तरीका कौन-सा है? A. स्वयं संसार रूपी पुस्तक को पढ़कर B. पुस्तकालय में पुस्तकें पढ़कर C. दूसरों से पूछकर D. अखबार और टीवी के द्वारा 27 / 30 27. एक छोटा-सा रोड़ा हमें क्या बता सकता है? A. वहाँ से गुजरने वाले यात्रियों के विषय में B. उसकी मारक क्षमता C. इनमें से कोई नहीं D. दुनिया की नई-नई बातों की जानकारी 28 / 30 28. उस युग में पत्थरों का और क्या-क्या उपयोग होता था? A. मांस काटने के लिए B. वृक्ष की छाल छीलने के लिए C. ये सभी D. चमड़ा छीलने के लिए 29 / 30 29. पाठ के आधार पर बताएँ कि मसूरी में कौन है? A. इंदिरा B. महात्मा गाँधी C. लेखक की माँ D. लेखक 30 / 30 30. लेखक के अनुसार जो कहानी किसी बात को देखे बिना गढ़ ली जाए वह A. ठीक नहीं हो सकती B. इनमें से कोई नहीं C. ठीक हो सकती है D. सच हो सकती है Your score is 0% Restart quiz JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2022-06-23