इस पाठ के अभ्यास कार्य के लिए यहाँ क्लिक करें। JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL रहीम के दोहे - टेस्ट 0% Created by egyan रहीम के दोहे 1 / 20 1. थोथे बादर क्वार के, ज्यों रहीम घहरात। धनी पुरुष निर्धन भए, करें पाछिली बात।। इस दोहे में बादलों की तुलना किससे की गई है? A. धनवानों से B. गरीबों से C. ये सभी D. संतोषी लोगों से 2 / 20 2. सज्जन व्यक्ति संपत्ति क्यों जमा करते हैं? A. धनवान होने के लिए B. अपनी ताकत दिखाने के लिए C. दूसरों की भलाई के लिए D. अपने ऐश्वर्य के लिए 3 / 20 3. तरवर फल नहि खात है, सरवर पियत न पान। कहि रहीम परकाज हित, संपति-सचहि सुजान।। इस दोहे में सरोवर क्या ग्रहण नहीं करते? A. जल B. वायु C. पूजा-सामग्री D. फल 4 / 20 4. ‘रहीम के दोहे’ का मुख्य अभिप्राय है- A. वीरता वर्णन B. ईश्वर भक्ति C. इनमें से कोई नहीं D. नीति की बातें 5 / 20 5. क्वार महीने के बादलों की क्या विशेषता होती है? A. केवल गरजते हैं B. गरजने के साथ बरसते भी हैं C. केवल बरसते हैं D. न गरजते हैं और न बरसते हैं 6 / 20 6. संकट के समय में कौन साथ छोड़ देता है? A. सच्चा मित्र B. माता C. गुरु D. स्वार्थी मित्र 7 / 20 7. समय आने पर जल किसका मोह छोड़ देता है? A. किसी का नहीं B. मछलियों का C. तालाब का D. समुद्र का 8 / 20 8. धरती की-सी रीत है, सीत घाम औ मेह। जैसे परे सो सहि रहे, त्यों रहीम यह देह ।। इस दोहे से हमें क्या शिक्षा मिलती है? A. प्रकृति से प्रेम करने की B. प्रदूषण कम करने की C. परोपकार की D. धन एकत्र करने की 9 / 20 9. किस प्रकार के व्यक्ति अपने इकट्ठे हुए धन से दूसरों का भला करते हैं ? A. अमीर व्यक्ति B. नासमझ व्यक्ति C. दुर्जन व्यक्ति D. परोपकारी व्यक्ति 10 / 20 10. 'धरती की-सी रीत है, सीत घाम औ मेह।' इस पंक्ति में "मेह " शब्द का अर्थ बताइए। A. मोह B. तेज C. वर्षा D. अंधेरा 11 / 20 11. क्या जल मछली से सच्चा प्रेम करता है? A. नहीं B. कह नहीं सकते C. पता नहीं D. हाँ 12 / 20 12. कवि ने क्वार के मास में गरजने वाले बादलों की तुलना किससे की है? A. लोभी व्यक्तियों से B. धनी व्यक्तियों से C. निर्धन व्यक्तियों से D. परोपकारी व्यक्तियों से 13 / 20 13. पेड़ अपने फल स्वयं क्यों नहीं खाते हैं? A. भोले होने के कारण B. परोपकारी होने के कारण C. लोभी होने के कारण D. नादान होने के कारण 14 / 20 14. सच्चे मित्र की क्या विशेषता होती है? A. संकट के समय मित्र का साथ नहीं छोड़ता B. ये सभी C. सदैव मार्गदर्शक होता है D. प्रत्येक कार्य में सहयोगी होता है 15 / 20 15. जाल पड़ने पर पानी क्यों बह जाता है? A. मछलियों से सच्चा प्रेम करने के कारण B. नदी से सच्चा प्रेम करने के कारण C. मछलियों से सच्चा प्रेम न करने के कारण D. सागर से सच्चा प्रेम करने के कारण 16 / 20 16. साँचा मीत किसे कहा गया है? A. विपत्ति की कसौटी पर खरा उतरनेवाला B. मिलनसार C. मृदुभाषी D. सच बोलनेवाला 17 / 20 17. कवि धरती से क्या सीख लेने की बात करता है? A. इनमें से कोई नहीं B. विनाशशक्ति C. सहनशक्ति D. महानता 18 / 20 18. निम्न में से क्या 'रीत' शब्द का अर्थ नहीं है? A. रिवाज B. अकेला C. तरीका D. विधि 19 / 20 19. जाल के पानी के बह जाने पर मछली क्या करती है? A. अपनी माँ को याद करती है B. अपने प्राण त्याग देती है C. इनमें से कोई नहीं D. भगवान को याद करती है 20 / 20 20. धनी पुरुष निर्धन होने पर क्या करता है? A. शोक मनाता है B. खूब परिश्रम करता है C. पिछली बातें करता है D. दान करता है Your score is 0% Restart quiz इस पाठ के अभ्यास कार्य के लिए यहाँ क्लिक करें। JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2022-06-24