0% Created by hindigyan 1 / 20 1. 'अन्धा क्या चाहे दो आँखें' - लोकोक्ति का अर्थ क्या होगा? A. अचानक से प्रिय व्यक्ति से भेंट हो जाना B. मनचाही बात हो जाना C. प्रकृति के विरुद्ध करना करना D. अपनी इच्छा के विरुद्ध कार्य करना 2 / 20 2. 'अंधों के आगे रोना, अपना दीदा खोना' - लोकोक्ति का अर्थ है- A. अपने परिवार के छोड़कर दूसरों को उपदेश देना। B. अभिमानी व्यक्ति से सामने जाना। C. मूर्खों को सदुपदेश देना व्यर्थ है। D. इनमें से कोई नहीं। 3 / 20 3. 'अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता' - लोकोक्ति का अर्थ है- A. अकेला आदमी सभी साहसी कार्य कर सकता है। B. अकेला आदमी बिना दूसरों के सहयोग के कोई बड़ा काम नहीं कर सकता। C. अकेला आदमी कोई काम नहीं कर सकता। D. अकेले आदमी को काम करने से घबराना नहीं चाहिए। 4 / 20 4. 'अमानत में खयानत' - लोकोक्ति का अर्थ है- A. अमानत के रूप में रखी कोई वस्तु खर्च कर देना B. किसी का बनता हुआ काम बिगड़ जाना C. किसी का बनता हुआ काम बिगाड़ देना D. अमानत के रूप में रखी वस्तु को खर्च न करना 5 / 20 5. 'अधजल गगरी छलकत जाय' - लोकोक्ति का अर्थ है? A. कम ज्ञान वाले व्यक्ति को दिखावा नहीं करना चाहिए। B. ज्ञानी मनुष्य को अपना ज्ञान सभी पर लुटा देना चाहिए। C. जिसके पास थोड़ा ज्ञान होता हैं, वह उसका प्रदर्शन या आडम्बर करता है। D. आधे भरे घड़े को सिर पर लेकर जाना चाहिए। 6 / 20 6. 'अब पछताए होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत' - लोकोक्ति का क्या अर्थ है? A. खेत में आते ही चिड़िया को उड़ा देना चाहिए B. समय किसी के लिए प्रतीक्षा नहीं करता C. समय से काम कर लेना ही मनुष्य के उत्तम है D. समय निकल जाने के पश्चात् पछताना व्यर्थ होता है 7 / 20 7. 'अक्ल बड़ी या भैंस' - लोकोक्ति का अर्थ है- A. बुद्धि शारीरिक शक्ति से अधिक श्रेष्ठ होती है। B. शारीरिक शक्ति बुद्धि से अधिक श्रेष्ठ होती है। C. अकल के आगे भैंस भी बीन बजा सकती है। D. अकल से भैंस को खरीदा जा सकता है। 8 / 20 8. 'अपना ढेंढर न देखे और दूसरे की फूली निहारे' - लोकोक्ति का अर्थ है- A. केवल अपना ही दोष देखना B. अपनी गरीबी में दूसरों का मज़ाक करना C. अपना दोष न देखकर दूसरों का दोष देखना D. अपने साथ-साथ दूसरों का दोष देखना 9 / 20 9. 'अति सर्वत्र वर्जयेत्' - लोकोक्ति का अर्थ है- A. किसी भी काम में मर्यादा का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। B. किसी भी काम में मर्यादा बाधा पैदा करती है। C. मर्यादा में रहकर किया कार्य उत्तम होता है। D. ये सभी ठीक हैं 10 / 20 10. 'अक्ल के अंधे, गाँठ के पूरे' - लोकोक्ति का अर्थ है- A. बुद्धिमान, किन्तु धनहीन व्यक्ति B. बुद्धिहीन, किन्तु धनहीन व्यक्ति C. धनवान और बुद्धिमान व्यक्ति D. बुद्धिहीन, किन्तु धनवान व्यक्ति 11 / 20 11. 'अपनी करनी पार उतरनी' - लोकोक्ति का अर्थ है- A. किसी दूसरे पर भरोसा नहीं करना चाहिए B. मनुष्य को अपने कर्म के अनुसार ही फल मिलता है C. मिस्त्री अपनी करनी से ही मकान बनाता है D. अपनी नाव में बैठकर ही नदी पार की जा सकती है 12 / 20 12. 'अपनी-अपनी डफली, अपना-अपना राग' - लोकोक्ति का अर्थ है- A. नए नियम तैयार कर लेना B. सभी काम नियम-कायदे से करना C. कोई काम नियम-कायदे से न करना D. अपनी ही बात पर विश्वास करना 13 / 20 13. 'अस्सी की आमद, चौरासी खर्च' - लोकोक्ति का अर्थ है- A. कम कीमत की वस्तु अधिक में खरीद लेना B. खर्च से अधिक कमाई होना C. बहुत कम कमाई होना D. आमदनी से अधिक खर्च 14 / 20 14. 'अंधेर नगरी चौपट राजा, टका सेर भाजी टका सेर खाजा' - लोकोक्ति का अर्थ है- A. जहाँ मालिक मूर्ख वहाँ वस्तुएँ सस्ती मिलती हैं। B. राज्य में अँधेरा हो जाने पर वस्तुएँ सस्ती हो जाती हैं। C. जहाँ मालिक मूर्ख हो वहाँ सद्गुणों का आदर नहीं होता। D. अँधेरे में रहकर राजा चौपट हो जाता है। 15 / 20 15. 'अन्धों में काना राजा' लोकोक्ति का अर्थ है- A. कीचड़ में कमल का खिला होना B. अंधे लोगों में कम दिखने वाला व्यक्ति C. इनमें से कोई नहीं D. मूर्खो में कुछ पढ़ा-लिखा व्यक्ति 16 / 20 16. 'अपने मुँह मियाँ मिट्ठू' - लोकोक्ति का अर्थ है- A. अपनी बड़ाई या प्रशंसा स्वयं करने वाला B. मीठा बोलकर लोगों को ठगना C. किसी की आलोचना करने से मना करना D. मीठा बोलकर काम निकलवा लेना 17 / 20 17. 'अंधी पीसे, कुत्ते खायें' - लोकोक्ति कर अर्थ है- A. मूर्ख व्यक्ति का मन कुत्ते के समान होता है। B. कमजोर को हर कोई पीड़ित करता है। C. अंधा व्यक्ति मन की आँखों से कुत्ते को खाने के लिए देता है। D. मूर्खों की कमाई व्यर्थ में नष्ट हो जाती है। 18 / 20 18. 'अपनी गली में कुत्ता भी शेर होता है' - लोकोक्ति का अर्थ है- A. दूसरे क्षेत्र में जाकर चुनौती स्वीकार करना B. अपने क्षेत्र में बहादुरी दिखाना C. निडर होकर चलना D. अपने भरोसे पर काम को पूरा करना 19 / 20 19. 'अन्धा बाँटे रेवड़ी फिर-फिर अपनों को दे' - लोकोक्ति का अर्थ है- A. अधिकार पाने पर स्वार्थी मनुष्य केवल अपनों को ही लाभ पहुँचाते हैं। B. स्वार्थी मनुष्य सबका ख्याल करते हुए चलता है। C. स्वार्थी मनुष्य में भय की भावना बढ़ जाता है। D. मनुष्य को स्वार्थ छोड़कर सबका साथ देना चाहिए। 20 / 20 20. 'अपनी पगड़ी अपने हाथ' - लोकोक्ति का अर्थ है- A. दूसरों की पगड़ी का सम्मान करना। B. अपनी पगड़ी को संभाल कर चलना। C. अपनी इज्जत को संभाल कर चलना। D. अपनी इज्जत अपने हाथ होती है। Your score is 0% Restart quiz JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2023-04-17