इस पाठ के प्रश्न-उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करें। JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL कन्यादान (कविता) 0% Created by egyan कन्यादान (कविता - ऋतुराज) 1 / 35 1. 'पाठिका थी वह धुंधले प्रकाश की' - इस पंक्ति में पाठिका कौन है? A. लड़की B. लड़की की सहेली C. कवि की पुत्री D. स्वयं माँ 2 / 35 2. 'कन्यादान' कविता में कवि ने माँ की अंतिम पूँजी किसे कहा है? A. जमीन को B. पति को C. किसी को नहीं D. पुत्री को 3 / 35 3. कविता में 'धुँधला प्रकाश' किसका प्रतीक है? A. बिलकुल अँधेरा B. अशांति C. अस्पष्ट सुख D. कम प्रकाश 4 / 35 4. 'तुकों और लयबद्ध पंक्तियों' का क्या अर्थ है? A. प्रत्येक बात को समझना B. सीधी बात को समझना C. कुछ न समझना D. मस्ती को ही जीवन समझना 5 / 35 5. 'जैसे वह उसकी अंतिम पूँजी हो' - इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है? A. अनुप्रास B. उत्प्रेक्षा C. उपमा D. रूपक 6 / 35 6. 'कन्यादान' कविता में आए शब्द 'धुंधले प्रकाश' का क्या अर्थ है? A. स्पष्ट ज्ञान B. अस्पष्ट ज्ञान C. धुंध से परिपूर्ण प्रकाश D. अंधकार 7 / 35 7. 'माँ ने कहा पानी में झाँककर अपने चेहरे पर मत रीझना आग रोटियाँ सेंकने के लिए है जलने के लिए नहीं' उपरोक्त पंक्तियाँ किस कवि द्वारा रचित हैं? A. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला B. ऋतुराज C. नागार्जुन D. महादेवी वर्मा 8 / 35 8. 'आग और पानी' की क्या विशेषता होती है? A. ये केवल जीवन देते हैं। B. ये केवल जीवन लेते हैं। C. ये जीवन देते भी हैं और लेते भी हैं। D. ये न तो जीवन देते हैं और न ही लेते हैं। 9 / 35 9. लड़की को अभी क्या करना नहीं आता? A. घर का काम B. पढ़ाई-लिखाई का काम C. सिलाई-कढ़ाई करना D. दुखों की भयानकता को समझना 10 / 35 10. लड़की की माँ को लड़की के किन दुखों की चिंता थी? A. काल्पनिक B. वास्तविक C. यथार्थ D. संभावित 11 / 35 11. 'वस्त्र और आभूषण' को नारी जीवन में कैसा बताया गया है? A. शाब्दिक भ्रम की तरह B. सौंदर्यबोधक C. शिक्षाप्रद D. सौंदर्यवर्धक 12 / 35 12. 'आग रोटियाँ सेकने के लिए है, जलने के लिए नहीं।' - इस पंक्ति में किस सामाजिक समस्या को उभारा गया है? A. ईंधन की समस्या B. नववधू को जलाकर मार देना C. इनमें से कोई नहीं D. घर का काम न कर पाना 13 / 35 13. कन्यादान के समय माँ का हृदय कैसा हो जाता है? A. न दुखी और न सुखी B. अत्यंत दुखी C. इनमें से कोई नहीं D. हर्षित 14 / 35 14. हर कन्या विवाह से पूर्व वैवाहिक जीवन के बारे में कैसी कल्पनाएँ करती हैं? A. रंगीन B. निराकार C. कोरी D. व्यर्थ 15 / 35 15. 'कन्यादान' कविता में सयानी लड़की की बात की गई है। सयानी लड़की कैसी होती है? A. बहुत मूर्ख B. बहुत चतुर C. बहुत समझदार D. बहुत शिक्षित 16 / 35 16. 'माँ ने कहा पानी में झाँककर अपने चेहरे पर मत रीझना आग रोटियाँ सेंकने के लिए है जलने के लिए नहीं' उपरोक्त पंक्तियाँ किस रचना की हैं? A. कन्यादान B. माँ का आँचल C. उसकी माँ D. सरोज स्मृति 17 / 35 17. लड़की की माँ दुखी थी क्योंकि उसकी पुत्री उसके लिए एकमात्र ........... थी। A. सहारा B. पूँजी C. काम करने वाली D. आधार 18 / 35 18. 'कन्यादान' कविता में माँ ने वस्त्र और आभूषण को स्त्री जीवन के लिए क्या माना है? A. रूप को निखारने वाले B. बंधन C. मुक्ति के साधन D. ये सभी 19 / 35 19. 'कन्यादान' कविता में माँ बेटी को लेकर क्यों चिंतित है? A. पुत्री के अधूरे ज्ञान के कारण B. इन सभी के कारण C. अपनी पुत्री के स्वभाव के कारण D. अपने चिरसंचित अनुभवों के कारण 20 / 35 20. 'दुख बाँचना' में निहित गूढ़ अर्थ क्या है? A. भविष्य के दुखों की जानकारी B. जीवन से प्रत्येक पक्ष की समझ C. ये सभी D. दुख की पहचान 21 / 35 21. 'लड़की अभी सयानी नहीं हुई थी' - पंक्ति का आशय स्पष्ट करें। A. पारिवारिक ज़िम्मेदारी के लिए अपरिपक्व B. मानसिक रूप से नासमझ C. वह वयस्क नहीं हुई थी। D. वह अभी अबोध बालिका थी। 22 / 35 22. माँ ने किसे देखकर न रीझने का आदेश दिया ? A. धन-संपदा को B. वस्त्रों को C. स्वयं के चेहरे को D. आभूषणों को 23 / 35 23. कवि ने ऐसा क्यों कहा? 'लड़की होना पर लड़की जैसी दिखाई मत देना' A. लड़कियों को अन्याय का विरोध करना चाहिए। B. ये सभी C. कमजोर होना कायरता की निशानी है। D. लड़कियों को कमजोर समझा जाता है। 24 / 35 24. 'तुकों और लयबद्ध पंक्तिर्यों' से कवि का क्या तात्पर्य है? A. लयबद्ध गायन करना B. इनमें से कोई नहीं C. सामान्य ज्ञान जो लड़की को विवाह से पहले दिया जाता है। D. लयबद्ध कविता की रचना करना 25 / 35 25. 'कन्यादान' कविता में माँ के दुख को प्रामाणिक क्यों कहा गया है? A. इनमें से कोई नहीं B. माँ का दुख बड़ा होता है। C. माँ का दुख अतुलनीय होता है। D. कन्यादान करना माँ के लिए अत्यंत कष्टकारी होता है। 26 / 35 26. माँ ने बेटी को क्या सीख दी? A. अपने सौन्दर्य पर मत रीझना B. अपने आपको कमजोर मत दिखाना C. ये सभी D. अत्याचार का विरोध करना 27 / 35 27. 'धुंधले प्रकाश की पाठिका' होने से क्या तात्पर्य है? A. नासमझ होना B. अस्पष्ट दिखाई देना C. अनपढ़ होना D. विषय का अस्पष्ट ज्ञान 28 / 35 28. 'कन्यादान' कविता में आग का प्रयोग किस कार्य के लिए बताया गया है? A. दूसरों को जलाने के लिए B. स्वयं जलने के लिए C. इनमें से कोई नहीं D. रोटियाँ सेकने के लिए 29 / 35 29. 'वस्त्र और आभूषण शाब्दिक भ्रमों की तरह बंधन हैं ।' - इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है? A. उत्प्रेक्षा अलंकार B. मानवीकरण अलंकार C. रूपक अलंकार D. उपमा अलंकार 30 / 35 30. 'माँ ने कहा लकड़ी होना, पर लकड़ी जैसी दिखाई मत देना।' - इस पंक्ति में अलंकार है- A. रूपक B. उत्प्रेक्षा C. विरोधाभास D. अनुप्रास 31 / 35 31. 'कन्यादान' कविता में कवि ने लड़की को कैसे सुखों में जीता हुआ दिखाया है? A. स्वप्निल B. काल्पनिक C. वास्तविक D. भ्रमित 32 / 35 32. 'कन्यादान' कविता में किसके दुखों को वाणी प्रदान की गई है? A. कवि के दुखों को B. पुत्री की माँ के दुखों को C. पिता के दुखों को D. पुत्री के दुखों को 33 / 35 33. 'अपने चेहरे पर मत रीझना' - माँ ने ऐसा क्यों कहा? A. सुंदरता व्यक्ति में अहंकार उत्पन्न कर सकती है। B. सुंदरता स्थायी नहीं होती। C. नव वधू सुंदरता की प्रशंसा सुनकर ससुराल द्वारा छली जाती है। D. ये सभी 34 / 35 34. लड़कियाँ स्वभाव से कैसी होती हैं? A. सरल B. कठोर C. शंकालु D. क्रोधी 35 / 35 35. 'दुख बाँचना' से कवि का क्या तात्पर्य है? A. विपरीत स्थिति में पढ़ना B. भविष्य के दुखों की समझ C. सुख-दुख का अंतर जानना D. इनमें से कोई नहीं Your score isThe average score is 0% LinkedIn Facebook VKontakte 0% Restart quiz ऋतुराज (जीवनी) 0% Created by egyan ऋतुराज (संक्षिप्त जीवनी) 1 / 10 1. निम्न में से कौन-सी रचना ऋतुराज की हैं? A. ये सभी B. पुल पर पानी C. लीला मुखारविद D. सुरत निरत 2 / 10 2. निम्न में से कौन-सी रचना ऋतुराज की नहीं है? A. एक मरणधर्मा और अन्य B. कुछ और कविताएँ C. सुरत निरत D. पुल पर पानी 3 / 10 3. निम्न में से कौन-सी विशेषता ऋतुराज के साहित्य में मिलती है? A. सामाजिक शोषण और विडंबनाओं पर निगाह B. ये सभी C. दैनिक जीवन के अनुभव का यथार्थ D. हाशिए के लोगों की चिंताओं को ऋतुराज ने अपने लेखन का विषय बनाया है। 4 / 10 4. 'ऋतुराज' का जन्म कहाँ हुआ? A. राजस्थान B. उत्तर प्रदेश C. हिमाचल D. बिहार 5 / 10 5. ऋतुराज ने किस विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में एम0ए0 किया? A. हिमाचल विश्वविद्यालय B. दिल्ली विश्वविद्यालय C. वर्धा विश्वविद्यालय D. राजस्थान विश्वविद्यालय 6 / 10 6. 'पुल पर पानी' रचना का साहित्यिक रूप क्या है? A. निबंध संग्रह B. कहानी संग्रह C. काव्य संग्रह D. उपन्यास 7 / 10 7. ऋतुराज ने किस विषय में एम0ए0 किया? A. उर्दू B. अंग्रेजी C. हिन्दी D. संस्कृत 8 / 10 8. निम्न में से कौन-सा सम्मान ऋतुराज को मिल चुका है? A. ये सभी B. बिहारी पुरस्कार C. पहल सम्मान D. परिमल सम्मान 9 / 10 9. निम्न में से कौन-सी रचना ऋतुराज की है? A. कुछ पते कुछ चिट्ठियाँ B. एक मरणधर्मा और अन्य C. परिमल D. अपना अभी भी 10 / 10 10. निम्न में से कौन-सा सम्मान ऋतुराज को नहीं मिला है? A. ज्ञानपीठ पुरस्कार B. परिमल सम्मान C. पहल सम्मान D. बिहारी पुरस्कार Your score isThe average score is 40% LinkedIn Facebook VKontakte 0% Restart quiz इस पाठ के प्रश्न-उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करें। JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2022-06-20