इस पाठ के प्रश्न-उत्तर के लिए क्लिक करें। JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 0% Created by egyan दादी माँ (कहानी) 1 / 30 1. लेखक ने अगहन मास में खाने की कौन-सी वस्तु का नाम बताया है? A. दाल B. खिचड़ी C. चिउड़ा D. चने 2 / 30 2. दादी माँ किस बात को लेकर पागल-सी हो जाती थी? A. यदि मिश्री या शहद समाप्त हो जाता। B. यदि मरीज के चादर या गिलाफ न बदले जाते C. ये सभी D. यदि मरीज को दवा देने में देर हो जाए 3 / 30 3. दादी माँ का व्यक्तित्व कैसा था? A. स्नेह और ममता से भरा B. नकारात्मक C. झगड़ालू D. क्रोधी 4 / 30 4. महामारी और विशूचिका के दिनों में दादी माँ क्या करती थी? A. ये सभी B. गुड़ मिश्रित जल अर्पित करती C. सुबह उठकर स्नान करती। D. गुग्गल की धूप देती 5 / 30 5. किशन भैया की शादी में दादी माँ की अनुपस्थिति विलंब का कारण क्यों बनती थी? A. घर में बड़ी होने के कारण हर कार्य में उनकी उपस्थिति आवश्यक थी। B. इनमें से कोई नहीं C. दादी माँ हर काम में कमी निकाल देती थी। D. वे बहुत धीरे चलती थी। 6 / 30 6. दादी माँ ने किसका कर्ज माफ कर दिया था? A. रामी की चाची का B. लेखक का C. मुख्तारी ताई का D. घर के नौकर का 7 / 30 7. लेखक के अनुसार परिस्थितियों का वात्याचक्र (बवंडर) जीवन को किस प्रकार नचाता है? A. पागल की तरह B. सूखे पत्ते की तरह C. नर्तक की तरह D. बिच्छु के काटे हुए की तरह 8 / 30 8. लेखक के हाथ में पत्र क्यों काँप रहा था? A. उसमें रात के अंधेरे का वर्णन था B. उसमें दादा की मृत्यु का संदेश था C. उसमें दादी की मृत्यु का संदेश था D. उसमें अंधविश्वास का वर्णन था। 9 / 30 9. दादी माँ को किन चीजों के नाम याद थे? A. फिल्मों के B. दवाओं के C. औजारों के D. कर्जदारों के 10 / 30 10. दादी माँ से रुपए उधार माँगने कौन आई थी? A. रामी की चाची B. रामी की दादी C. रामी की ताई D. रामी की माँ 11 / 30 11. नहाकर लौटने पर दादी माँ लेखक के लिए क्या लेकर आई थी? A. नए कपड़े B. मिठाई C. पुस्तकें D. चबूतरे की मिट्टी 12 / 30 12. पाठ के आधार पर बताएँ कि बच्चे किस महीने में झागदार पानी में नहाते थे? A. आषाढ़ B. क्वार C. भादो D. माघ 13 / 30 13. दादी माँ क्यों उदास रहती थी? A. पुत्र द्वारा अपमानित करने के कारण B. पड़ोसियों से झगड़ा होने के कारण C. दादा जी की मृत्यु हो जाने के कारण D. पुत्र की मृत्यु हो जाने के कारण 14 / 30 14. दादी माँ ने अपने कंगन निकालकर क्यों दे दिए थे? A. लेखक की शादी के लिए B. नए गहने बनवाने के लिए C. नया घर बनवाने के लिए D. लेखक के पिता की जरूरतों को पूरा करने के लिए 15 / 30 15. दादी माँ कहानी के आधार पर बताएँ कि लेखक की कमज़ोरी क्या थी? A. इनमें से कोई नहीं B. घर की याद सताने की C. घर से दूर रहने की D. अधिक भोजन की इच्छा 16 / 30 16. दादी माँ की क्रियाकलापों से उनका कैसा भाव झलकता था? A. आलसी का भाव B. चिंता का भाव C. स्नेह का भाव D. पाखंडी का भाव 17 / 30 17. पाठ में किसकी शादी का उल्लेख है? A. लेखक के बड़े भाई की B. लेखक की C. लेखक की बहन की D. लेखक के चाचा की 18 / 30 18. लेखक को किस बात पर विश्वास नहीं हो रहा था? A. भाई की शादी पर B. अपने पास होने पर C. दादी के स्नेह पर D. दादी की मृत्यु पर 19 / 30 19. लेखक के अनुसार दादा ने दादी को क्या धोखा दिया? A. दादी माँ को बेघर करके B. ये सभी C. दादी से पहले मरकर D. दादी को कर्जा में डुबाकर 20 / 30 20. दादी माँ बुखार होने का अनुमान कैसे लगाती थी? A. शरीर छूकर B. थर्मामीटर से C. दूसरों से पूछकर D. बीमार की आवाज सुनकर 21 / 30 21. लेखक को अपनी दादी माँ की याद के साथ-साथ बचपन की और किन-किन बातों की याद आ जाती है? A. किशन भैया की शादी पर औरतों द्वारा गाए जाने वाले गीत B. ये सभी C. गंधपूर्ण झागभरे जलाशयों में कूदना D. बीमार होने पर दादी का दिन-रात सेवा करना 22 / 30 22. क्वार के दिनों में क्या होता है? A. वर्षा समाप्त होकर हल्की सर्दी शुरू हो जाती है। B. मूसलाधार वर्षा होती है। C. कड़ाके की ठंड होती है। D. भीषण गर्मी होती है। 23 / 30 23. 'दादी माँ' कहानी के लेखक हैं- A. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला B. त्रिलोचन C. नागार्जुन D. शिवप्रसाद सिंह 24 / 30 24. दादी माँ ने रामी की चाची को दिए हुए कर्ज का क्या किया? A. पूरा कर्ज माफ कर दिया। B. कर्ज के बदले जमीन ले ली। C. इनमें से कोई नहीं D. कर्ज का आधा भाग माफ कर दिया। 25 / 30 25. किशन भैया की शादी के अवसर पर दादी माँ रामी की चाची पर क्यों बिगड़ रही थी? A. रामी की चाची शादी में नहीं आई थी। B. रामी की चाची ने शादी में झगड़ा कर दिया था। C. रामी की चाची ने फसल खराब कर दी थी। D. रामी की चाची उधार के पैसे नहीं दे रही थी। 26 / 30 26. लेखक के बड़े भाई का क्या नाम था? A. किशन B. बिशन C. श्याम D. कृष्ण 27 / 30 27. गुग्गल की धूप के विषय में दादी की क्या धारणा थी? A. सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। B. घर में धन की वर्षा होती है। C. घर भूत रहित हो जाता है। D. घर किटाणु रहित हो जाता है। 28 / 30 28. दादी माँ कहानी के आधार पर बताएँ कि विवाह से चार-पाँच दिन पहले औरतें क्या करती थीं? A. स्वांग रचती थी B. चित्रकारी करती थी C. भजन कीर्तन करती थी D. रात भर गीत गाती थी 29 / 30 29. निम्न में से कौन-सी विशेषता दादी माँ के चरित्र में नहीं थी? A. दादी माँ सेवा-भाव रखती थी। B. दादी माँ जिम्मेदार महिला थी। C. दादी माँ अंधविश्वासी थीं D. दादी माँ चिड़चिड़े स्वभाव की थी। 30 / 30 30. लेखक के पिता की आर्थिक स्थिति क्यों खराब हो गई थी? A. ये सभी B. पिताजी के मृत्यु-भोज के लिए उधार लेकर खर्च किया। C. लोगों ने लिए हुए पैसे नहीं लौटाए D. लोगों ने उनके साथ धोखा किया Your score is 0% Restart quiz इस पाठ के प्रश्न-उत्तर के लिए क्लिक करें। JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2022-06-24