इस पाठ के प्रश्न-उत्तर के लिए क्लिक करें। JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL बस की यात्रा (टेस्ट) 0% Created by egyan बस की यात्रा (व्यंग्य) 1 / 35 1. आठ-दस मील के बाद बस की चाल में क्या परिवर्तन आया? A. बस खराब हो गई B. बस सहज हो गई और आराम से चलने लगी C. बस का टायर खराब हो गया D. बस काफ़ी तेज़ी से चलने लगी। 2 / 35 2. लेखक और उसके मित्र दुविधा में क्यों थे? A. लोगों की बातें सुनकर B. बस की दयनीय दशा देखकर C. ड्राइवर की बातें सुनकर D. सड़क की दयनीय दशा देखकर 3 / 35 3. डाॅक्टर मित्र के कथन में कौन-सा भाव छिपा था? A. सहानुभूति का B. दया का C. अहंकार का D. व्यंग्य का 4 / 35 4. लेखक को ऐसा क्यों लग रहा था कि हम इंजन के भीतर बैठे हैं? A. इनमें से कोई नहीं B. परेशानी के कारण C. बस की गर्मी के कारण D. बस के शोर और कंपन के कारण 5 / 35 5. लेखक को बस किस योग्य लगी? A. पूजा योग्य B. खड़ी करने योग्य C. चलाने योग्य D. तोड़ने योग्य 6 / 35 6. ड्राइवर ने बस क्यों रोक दी थी? A. बस के टकरा जाने के कारण B. तबीयत खराब होने के कारण C. पेट्रोल को टंकी में छेद होने के कारण D. कोहरा अधिक होने के कारण 7 / 35 7. ‘बस सदियों के अनुभव के निशान लिए हुए थी’ का क्या आशय है? A. बस बहुत पुरानी तथा टूटी-फूटी थी B. बस का ड्राइवर बहुत अनुभवी था C. इनमें से कोई नहीं D. बस दूर-दूर की यात्रा कर चुकी थी 8 / 35 8. लेखक और उनके मित्रों को किस बात की जल्दी थी? A. अगले दिन घूमने जाना था B. अगले दिन विवाह समारोह में जाना था C. अगले दिन रैली में जाना था D. अगले दिन काम पर जाना था 9 / 35 9. पन्ना से सतना के लिए बस कितनी देर बाद मिलती है? A. एक घंटे बाद B. दो घंटे बाद C. चार घंटे बाद D. तीन घंटे बाद 10 / 35 10. लेखक का बस कंपनी के हिस्सेदार के प्रति श्रद्धा का क्या कारण था? A. उसकी मूर्खता B. उसकी बलिदान की भावना C. उसकी डरने की भावना D. उसकी अहंकार की भावना 11 / 35 11. "वह महान आदमी आ रहा है जिसने एक टायर के लिए प्राण दे दिए।मर गया पर टायर नहीं बदला।" यह किसके लिए कहा गया है? A. लेखक के लिए B. बस के ड्राइवर के लिए C. बस कम्पनी के हिस्सेदार के लिए D. बस कम्पनी के मालिक के लिए 12 / 35 12. क्षीण चाँदनी में वृक्षों की छाया के नीचे खड़ी बस कैसी लग रही थी? A. जैसे कोई आराम कर रहा हो। B. इनमें से कोई नहीं। C. जैसे कोई वृद्धा थककर बैठ गई हो। D. जैसे कोई जानवर बैठा हो। 13 / 35 13. लेखक को सुबह तक कहाँ पहुँचना था? A. जबलपुर B. सुल्तानपुर C. कानपुर D. नागपुर 14 / 35 14. बस के दूसरी बार रुकने पर बस कंपनी के हिस्सेदार ने क्या कहा? A. मैं अभी दूसरी बस का इंतजाम करता हूँ B. बस तो फर्स्ट क्लास है जी! यह तो इत्तफाक की बात है। C. जाना है जाओ नहीं तो बस से उतर जाओ D. हे राम! इस बस का क्या होगा? 15 / 35 15. लेखक बस कंपनी के हिस्सेदार से क्या उम्मीद कर रहा था? A. कि वह स्वयं बस चलाना शुरू कर देगा B. कि वह यात्रियों का किराया माफ कर देगा C. कि वह दूसरी बस का इंतजाम करेगा D. कि वह इंजन को गोद में रख लेगा 16 / 35 16. लेखक और उसके मित्रों ने वापसी के लिए यही रास्ता अपनाना जरूरी क्यों समझा? A. क्योंकि ओर कोई रास्ता नहीं था B. क्योंकि दो मित्रों को सुबह काम पर जाना था C. क्योंकि घर से जल्दी आने की खबर आई थी D. क्योंकि लेखक अंजान व्यक्ति था 17 / 35 17. बस को देखकर लेखक के मन में कैसा भाव उमड़ा? A. श्रद्धा B. ग्लानि C. दया D. क्रोध 18 / 35 18. झील को देखकर लेखक को क्या लगता था? A. कहीं बस का ड्राइवर नहाने के लिए न रुक जाए B. कहीं बस झील में न गिर पड़े C. कहीं बस कंपनी का हिस्सेदार बस को धोने के लिए न कह दे D. कहीं झील का पानी गंदा न हो जाए 19 / 35 19. 'लोगों ने सलाह दी कि समझदार आदमी इस शाम वाली बस से सफ़र नहीं करते।' लोगों ने यह सलाह क्यों दी? A. वे मानते थे कि यह कब और कहाँ रूक जाए कुछ पता नहीं। B. ये सभी C. लोग जानते थे कि बस की हालत बहुत खराब है। D. लोग उस बस को डाकिन मानते थे। 20 / 35 20. लेखक और उसके मित्रों ने किससे जाने का निर्णय लिया? A. बस से B. रेल से C. तांगे से D. हवाई जहाज से 21 / 35 21. बस को देखकर लेखक और उसके दोस्तों को क्या संदेह हुआ? A. बस के चलने का B. बस के बहुत पुरानी होने का C. इनमें से कोई नहीं D. ड्राईवर की योग्यता का 22 / 35 22. बस को देखकर लेखक की श्रद्धा क्यों उमड़ पड़ी? A. बस बहुत पुरानी थी B. लेखक को बस पूजा योग्य लग रही थी C. ये सभी D. बस सदियों के अनुभव के निशान लिए हुए थी 23 / 35 23. बस कितने बजे छूटती थी? A. शाम चार बजे B. दोपहर दो बजे C. रात दस बजे D. सुबह आठ बजे 24 / 35 24. लेखक के अनुमान के अनुसार बस कितनी पुरानी थी? A. भारत छोड़ो आंदोलन के समय की B. 1857 की क्रांति के समय की C. भारत को आजादी मिलने के समय की D. असहयोग आंदोलन के समय की 25 / 35 25. इस पाठ में किस आंदोलन का उल्लेख है? A. चंपारण आंदोलन B. सविनय अवज्ञा आंदोलन C. असहयोग आंदोलन D. भारत छोड़ो आंदोलन 26 / 35 26. लेखक के अनुसार बस की सीट का किससे असहयोग चल रहा था? A. बस की बॉडी से B. बस के मालिक से C. बस के ड्राइवर से D. लेखक और उसके मित्रों से 27 / 35 27. लेखक हर पेड़ को अपना दुश्मन क्यों मान रहा था? A. पेड़ किसी भी समय गिर सकते थे B. पेड़ पर डाकू हो सकते थे C. बस किसी भी पेड़ से टकरा सकती थी D. लेखक को पेड़ पसंद नहीं थे 28 / 35 28. 'बस की यात्रा' पाठ के लेखक हैं- A. कामतानाथ B. रामधारी सिंह 'दिनकर' C. हरिशंकर परसाई D. रामकुमार वर्मा 29 / 35 29. पुलिया पर पहुँचकर बस को क्या हुआ? A. बस का टायर फट गया B. बस गड्ढे में धँस गई C. बस का इंजन गरम हो गया D. बस पेड़ से टकरा गई 30 / 35 30. पुलिया के ऊपर पहुंचते ही बस A. इनमें से कोई नहीं। B. पुलिया पर रुक गई। C. पुलिया पार कर गई। D. का टायर फट गया। 31 / 35 31. लेखक सहित कितने मित्रों ने बस से चलने का निर्णय लिया? A. चार B. सात C. दो D. पाँच 32 / 35 32. लोगों ने लेखक की मित्रमंडली को क्या सलाह दी? A. बैलगाड़ी से यात्रा करने की B. ट्रेन से यात्रा करने की C. शाम वाली बस से यात्रा करने की D. शाम वाली बस से यात्रा न करने की 33 / 35 33. लेखक को बस पूजा योग्य क्यों लगी? A. बहुत पुरानी होने के कारण B. इनमें से कोई नहीं C. सजी हुई होने के कारण D. नई होने कारण 34 / 35 34. लेखक रास्ते में आने वाले प्रत्येक हरे-भरे पेड़ को क्या समझ रहा था? A. यात्री B. मित्र C. जीवनदाता D. शत्रु 35 / 35 35. बस-कंपनी से जुड़ा और कौन व्यक्ति उसी बस में जा रहा था? A. बस-कंपनी का हिस्सेदार B. बस-कंपनी का कर्मचारी C. बस-कंपनी का मालिक D. बस-कंपनी के मालिक की पत्नी Your score is 0% Restart quiz इस पाठ के प्रश्न-उत्तर के लिए क्लिक करें। JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2022-06-24