इस पाठ के प्रश्न-उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करें। JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL कन्यादान (कविता) 0% Created by hindigyan कन्यादान (कविता - ऋतुराज) 1 / 35 1. कन्यादान के समय माँ का हृदय कैसा हो जाता है? A. इनमें से कोई नहीं B. हर्षित C. अत्यंत दुखी D. न दुखी और न सुखी 2 / 35 2. हर कन्या विवाह से पूर्व वैवाहिक जीवन के बारे में कैसी कल्पनाएँ करती हैं? A. व्यर्थ B. रंगीन C. कोरी D. निराकार 3 / 35 3. कविता में 'धुँधला प्रकाश' किसका प्रतीक है? A. अस्पष्ट सुख B. अशांति C. बिलकुल अँधेरा D. कम प्रकाश 4 / 35 4. 'वस्त्र और आभूषण शाब्दिक भ्रमों की तरह बंधन हैं ।' - इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है? A. उपमा अलंकार B. उत्प्रेक्षा अलंकार C. रूपक अलंकार D. मानवीकरण अलंकार 5 / 35 5. माँ ने बेटी को क्या सीख दी? A. अपने आपको कमजोर मत दिखाना B. अपने सौन्दर्य पर मत रीझना C. अत्याचार का विरोध करना D. ये सभी 6 / 35 6. 'आग और पानी' की क्या विशेषता होती है? A. ये केवल जीवन लेते हैं। B. ये न तो जीवन देते हैं और न ही लेते हैं। C. ये जीवन देते भी हैं और लेते भी हैं। D. ये केवल जीवन देते हैं। 7 / 35 7. 'लड़की अभी सयानी नहीं हुई थी' - पंक्ति का आशय स्पष्ट करें। A. मानसिक रूप से नासमझ B. वह वयस्क नहीं हुई थी। C. पारिवारिक ज़िम्मेदारी के लिए अपरिपक्व D. वह अभी अबोध बालिका थी। 8 / 35 8. लड़की की माँ को लड़की के किन दुखों की चिंता थी? A. यथार्थ B. वास्तविक C. संभावित D. काल्पनिक 9 / 35 9. 'वस्त्र और आभूषण' को नारी जीवन में कैसा बताया गया है? A. सौंदर्यवर्धक B. शाब्दिक भ्रम की तरह C. शिक्षाप्रद D. सौंदर्यबोधक 10 / 35 10. कवि ने ऐसा क्यों कहा? 'लड़की होना पर लड़की जैसी दिखाई मत देना' A. ये सभी B. कमजोर होना कायरता की निशानी है। C. लड़कियों को कमजोर समझा जाता है। D. लड़कियों को अन्याय का विरोध करना चाहिए। 11 / 35 11. 'कन्यादान' कविता में किसके दुखों को वाणी प्रदान की गई है? A. पुत्री की माँ के दुखों को B. पुत्री के दुखों को C. कवि के दुखों को D. पिता के दुखों को 12 / 35 12. 'कन्यादान' कविता में माँ बेटी को लेकर क्यों चिंतित है? A. पुत्री के अधूरे ज्ञान के कारण B. अपने चिरसंचित अनुभवों के कारण C. इन सभी के कारण D. अपनी पुत्री के स्वभाव के कारण 13 / 35 13. 'आग रोटियाँ सेकने के लिए है, जलने के लिए नहीं।' - इस पंक्ति में किस सामाजिक समस्या को उभारा गया है? A. नववधू को जलाकर मार देना B. इनमें से कोई नहीं C. ईंधन की समस्या D. घर का काम न कर पाना 14 / 35 14. 'दुख बाँचना' से कवि का क्या तात्पर्य है? A. सुख-दुख का अंतर जानना B. इनमें से कोई नहीं C. विपरीत स्थिति में पढ़ना D. भविष्य के दुखों की समझ 15 / 35 15. 'तुकों और लयबद्ध पंक्तिर्यों' से कवि का क्या तात्पर्य है? A. लयबद्ध कविता की रचना करना B. सामान्य ज्ञान जो लड़की को विवाह से पहले दिया जाता है। C. लयबद्ध गायन करना D. इनमें से कोई नहीं 16 / 35 16. 'माँ ने कहा पानी में झाँककर अपने चेहरे पर मत रीझना आग रोटियाँ सेंकने के लिए है जलने के लिए नहीं' उपरोक्त पंक्तियाँ किस रचना की हैं? A. कन्यादान B. सरोज स्मृति C. उसकी माँ D. माँ का आँचल 17 / 35 17. लड़कियाँ स्वभाव से कैसी होती हैं? A. शंकालु B. क्रोधी C. कठोर D. सरल 18 / 35 18. 'कन्यादान' कविता में आए शब्द 'धुंधले प्रकाश' का क्या अर्थ है? A. स्पष्ट ज्ञान B. धुंध से परिपूर्ण प्रकाश C. अंधकार D. अस्पष्ट ज्ञान 19 / 35 19. 'कन्यादान' कविता में माँ ने वस्त्र और आभूषण को स्त्री जीवन के लिए क्या माना है? A. रूप को निखारने वाले B. ये सभी C. मुक्ति के साधन D. बंधन 20 / 35 20. 'अपने चेहरे पर मत रीझना' - माँ ने ऐसा क्यों कहा? A. सुंदरता व्यक्ति में अहंकार उत्पन्न कर सकती है। B. नव वधू सुंदरता की प्रशंसा सुनकर ससुराल द्वारा छली जाती है। C. ये सभी D. सुंदरता स्थायी नहीं होती। 21 / 35 21. 'पाठिका थी वह धुंधले प्रकाश की' - इस पंक्ति में पाठिका कौन है? A. लड़की की सहेली B. स्वयं माँ C. कवि की पुत्री D. लड़की 22 / 35 22. लड़की को अभी क्या करना नहीं आता? A. पढ़ाई-लिखाई का काम B. सिलाई-कढ़ाई करना C. घर का काम D. दुखों की भयानकता को समझना 23 / 35 23. 'दुख बाँचना' में निहित गूढ़ अर्थ क्या है? A. जीवन से प्रत्येक पक्ष की समझ B. ये सभी C. दुख की पहचान D. भविष्य के दुखों की जानकारी 24 / 35 24. 'कन्यादान' कविता में सयानी लड़की की बात की गई है। सयानी लड़की कैसी होती है? A. बहुत मूर्ख B. बहुत समझदार C. बहुत शिक्षित D. बहुत चतुर 25 / 35 25. 'कन्यादान' कविता में माँ के दुख को प्रामाणिक क्यों कहा गया है? A. माँ का दुख बड़ा होता है। B. कन्यादान करना माँ के लिए अत्यंत कष्टकारी होता है। C. माँ का दुख अतुलनीय होता है। D. इनमें से कोई नहीं 26 / 35 26. 'कन्यादान' कविता में आग का प्रयोग किस कार्य के लिए बताया गया है? A. इनमें से कोई नहीं B. स्वयं जलने के लिए C. रोटियाँ सेकने के लिए D. दूसरों को जलाने के लिए 27 / 35 27. 'कन्यादान' कविता में कवि ने लड़की को कैसे सुखों में जीता हुआ दिखाया है? A. काल्पनिक B. वास्तविक C. भ्रमित D. स्वप्निल 28 / 35 28. माँ ने किसे देखकर न रीझने का आदेश दिया ? A. वस्त्रों को B. आभूषणों को C. धन-संपदा को D. स्वयं के चेहरे को 29 / 35 29. 'तुकों और लयबद्ध पंक्तियों' का क्या अर्थ है? A. मस्ती को ही जीवन समझना B. प्रत्येक बात को समझना C. सीधी बात को समझना D. कुछ न समझना 30 / 35 30. 'कन्यादान' कविता में कवि ने माँ की अंतिम पूँजी किसे कहा है? A. पुत्री को B. पति को C. किसी को नहीं D. जमीन को 31 / 35 31. लड़की की माँ दुखी थी क्योंकि उसकी पुत्री उसके लिए एकमात्र ........... थी। A. सहारा B. काम करने वाली C. आधार D. पूँजी 32 / 35 32. 'माँ ने कहा लकड़ी होना, पर लकड़ी जैसी दिखाई मत देना।' - इस पंक्ति में अलंकार है- A. उत्प्रेक्षा B. विरोधाभास C. रूपक D. अनुप्रास 33 / 35 33. 'माँ ने कहा पानी में झाँककर अपने चेहरे पर मत रीझना आग रोटियाँ सेंकने के लिए है जलने के लिए नहीं' उपरोक्त पंक्तियाँ किस कवि द्वारा रचित हैं? A. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला B. ऋतुराज C. नागार्जुन D. महादेवी वर्मा 34 / 35 34. 'धुंधले प्रकाश की पाठिका' होने से क्या तात्पर्य है? A. विषय का अस्पष्ट ज्ञान B. अनपढ़ होना C. अस्पष्ट दिखाई देना D. नासमझ होना 35 / 35 35. 'जैसे वह उसकी अंतिम पूँजी हो' - इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है? A. अनुप्रास B. उत्प्रेक्षा C. उपमा D. रूपक Your score isThe average score is 0% LinkedIn Facebook VKontakte 0% Restart quiz By Wordpress Quiz plugin ऋतुराज (जीवनी) 0% Created by hindigyan ऋतुराज (संक्षिप्त जीवनी) 1 / 10 1. निम्न में से कौन-सी रचना ऋतुराज की है? A. अपना अभी भी B. एक मरणधर्मा और अन्य C. कुछ पते कुछ चिट्ठियाँ D. परिमल 2 / 10 2. 'ऋतुराज' का जन्म कहाँ हुआ? A. हिमाचल B. बिहार C. राजस्थान D. उत्तर प्रदेश 3 / 10 3. ऋतुराज ने किस विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में एम0ए0 किया? A. वर्धा विश्वविद्यालय B. राजस्थान विश्वविद्यालय C. हिमाचल विश्वविद्यालय D. दिल्ली विश्वविद्यालय 4 / 10 4. निम्न में से कौन-सी रचना ऋतुराज की हैं? A. पुल पर पानी B. ये सभी C. लीला मुखारविद D. सुरत निरत 5 / 10 5. निम्न में से कौन-सी विशेषता ऋतुराज के साहित्य में मिलती है? A. हाशिए के लोगों की चिंताओं को ऋतुराज ने अपने लेखन का विषय बनाया है। B. दैनिक जीवन के अनुभव का यथार्थ C. ये सभी D. सामाजिक शोषण और विडंबनाओं पर निगाह 6 / 10 6. ऋतुराज ने किस विषय में एम0ए0 किया? A. हिन्दी B. उर्दू C. संस्कृत D. अंग्रेजी 7 / 10 7. निम्न में से कौन-सी रचना ऋतुराज की नहीं है? A. एक मरणधर्मा और अन्य B. पुल पर पानी C. कुछ और कविताएँ D. सुरत निरत 8 / 10 8. 'पुल पर पानी' रचना का साहित्यिक रूप क्या है? A. उपन्यास B. काव्य संग्रह C. निबंध संग्रह D. कहानी संग्रह 9 / 10 9. निम्न में से कौन-सा सम्मान ऋतुराज को नहीं मिला है? A. परिमल सम्मान B. ज्ञानपीठ पुरस्कार C. बिहारी पुरस्कार D. पहल सम्मान 10 / 10 10. निम्न में से कौन-सा सम्मान ऋतुराज को मिल चुका है? A. बिहारी पुरस्कार B. ये सभी C. पहल सम्मान D. परिमल सम्मान Your score isThe average score is 0% LinkedIn Facebook VKontakte 0% Restart quiz By Wordpress Quiz plugin इस पाठ के प्रश्न-उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करें। JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2022-06-20