0% Created by hindigyan 1 / 20 1. "एक और अजगर ही लखि, एक और मृगराज, विकल बटोही बीच ही परयों मूर्छा खाय।"- इन पंक्तियों में कौन-सा रस है? A. भयानक B. वीर C. शांत D. रौद्र 2 / 20 2. रस के कितने अंग होते है? A. चार B. तीन C. दो D. छह 3 / 20 3. किनके कारण स्थायीभाव जागृत होकर रस रूप में बदल जाते हैं? A. अनुभाव B. व्याभिचारीभाव C. विभाव D. संचारीभाव 4 / 20 4. निम्न में से कौन-सा मिलान सही नहीं है? रस स्थायीभाव क हास्य हास ख शृंगार रति ग रौद्र क्रोध घ वीभत्स भय A. केवल ख B. केवल क C. क और ख D. केवल घ 5 / 20 5. सर्वश्रेष्ठ रस ................... माना जाता है? A. हास्य B. शृंगार C. रौद्र D. वीर 6 / 20 6. ''रे नृप बालक काल बस बोलत तेहि न संभार। धनु ही सम त्रिपुरारि धनु विदित सकल संसार॥6. '' इन पंक्तियों में रस है? A. वीर रस B. शांत रस C. रौद्र रस D. करुण रस 7 / 20 7. प्रिय पति वह मेरा प्राण प्यारा कहाँ है, दुःख-जलनिधि-डूबी सहारा कहाँ है ? इन पंक्तियों में कौन-सा रस है? A. शोक B. करुण C. शृंगार D. रौद्र 8 / 20 8. संचारी भावों की संख्या है - A. 53 B. 33 C. 43 D. 23 9 / 20 9. निम्न में से कौन-सा मिलान सही नहीं है? रस स्थायीभाव क हास्य हास ख शांत रति ग रौद्र क्रोध घ वीभत्स जुगुत्सा A. केवल क B. क और ख C. केवल ख D. ग और घ 10 / 20 10. ''हाँ रघुनंदन प्रेम परीते। तुम विन जिअत बहुत दिन बीते॥'' इन पंक्तियों में रस है? A. करुण रस B. शांत रस C. रौद्र रस D. वीर रस 11 / 20 11. ''पायो जी म्हें तो राम- रतन धन पायो। वस्तु अमोलक दी मेरे सतगुरु, करि किरपा अपणायो।11. '' इन पंक्तियों में रस है? A. रौद्र रस B. वीभत्स रस C. भक्ति रस D. करुण रस 12 / 20 12. 'भय' किस रस का स्थायीभाव है? A. करुण B. भयानक C. रौद्र D. अद्भुत 13 / 20 13. विभाव कितने प्रकार के होते हैं? A. तीन B. चार C. पाँच D. दो 14 / 20 14. मैं सत्य कहता हूँ सखे, सुकुमार मत जानो मुझे। यमराज से भी युद्ध में प्रस्तुत सदा मानो मुझे॥ इन पंक्तियों में रस है? A. शांत रस B. वीर रस C. करुण रस D. रौद्र रस 15 / 20 15. ''देखी यशोदा शिशु के मुख में सकल विश्व की माया | क्षण भर को वह बनी अचेतन हित न सकी कोमल काया ||15. '' इन पंक्तियों में रस है? A. भक्ति रस B. अद्भुत रस C. करुण रस D. रौद्र रस 16 / 20 16. मेरे तो गिरिधर गोपाल दुसरो न कोई। जाके सिर मोर मुकुट मेरो पति सोई।। इन पंक्तियों में कौन-सा स्थायीभाव है? A. क्रोध B. हास C. भय D. रति 17 / 20 17. सहृदय के हृदय में मूल रूप से दीर्घकाल तक रहने वाले भावों को क्या कहा जाता है? A. संचारीभव B. विभाव C. अनुभाव D. स्थायीभाव 18 / 20 18. निम्न में से कौन-सा मिलान सही नहीं है? रस स्थायीभाव क शांत हास ख शृंगार रति ग रौद्र क्रोध घ भयानक भय A. क और ख B. केवल ख C. केवल क D. केवल घ 19 / 20 19. 'हास' किस रस का स्थायीभाव है? A. करुण B. हास्य C. रौद्र D. अद्भुत 20 / 20 20. किलक अरे मैं नेह निहारूं। इन दाँतो पर मोती वारूँ। इन पंक्तियों में कौन-सा रस है? A. वीर रस B. करुण रस C. वीभत्स रस D. वात्सल्य रस Your score is 0% Restart quiz By Wordpress Quiz plugin JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2023-12-19