0% 0 Created by hindigyan 1 / 50 1. लेखक प्रभाष जोशी के अनुसार मालवा में पिछले 128 वर्षों में किस वर्ष 77 इंच पानी गिरा? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. 1972 B. 1973 C. 1974 D. 1971 2 / 50 2. 'अपना मालवा ...' पाठ के आधार पर बताइए - हमारे आज के नियोजकों और इंजीनियरों ने तालाबों के साथ क्या किया? A. तालाबों को वृक्षों से भर जाने दिया। B. तालाबों को गाद से भर जाने दिया। C. तालाबों को जल से भर जाने दिया। D. तालाबों को पत्थर से भर जाने दिया। 3 / 50 3. लेखक प्रभाष जोशी ने शिप्रा नदी का जो परिचय दिया है उसके विषय में क्या सही नहीं है? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. यह उज्जैन में भी बहती है। B. यह केवड़ेश्वर से निकलती है। C. शिप्रा नदी के विषय में कालिदास ने भी लिखा है। D. यह बहुत बड़ी नदी है। 4 / 50 4. मालवा की यात्रा करते समय लेखक की उम्र कितनी थी? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. लगभग सत्तर वर्ष B. लगभग पच्चीस वर्ष C. लगभग चालीस वर्ष D. लगभग सौ वर्ष 5 / 50 5. "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। 'लेकिन लग रहा था कि पानी तो गिर के ही रहेगा' का अर्थ है- A. होली में पानी गिराया जाएगा। B. बरसात अवश्य होगी। C. इज्जत कम हो जाएगी। D. नदी का बाँध टूट जाएगा। 6 / 50 6. 'कागद कारे' किस समाचार पत्र का स्तम्भ लेखन रहा है? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. हिंदुस्तान B. नवभारत C. जनसत्ता D. दैनिक जागरण 7 / 50 7. अगहन मास में नागमती के विरह में जलने से कौन काला हो गया है? A. भौरा B. भौरा और काग C. कोयल D. काग 8 / 50 8. 'सुलगि सुलगि दगधै भै छारा।' इस पंक्ति में कौन सा अलंकार है? A. रूपक B. पुनरुक्ति प्रकाश C. अनुप्रास D. उपमा 9 / 50 9. पहल पहल तन रुई जो झाँपै। इस पंक्ति में अलंकार है- A. पुनरुक्ति प्रकाश B. यमक अलंकार C. रूपक अलंकार D. अनुप्रास अलंकार 10 / 50 10. "दूसरा देवदास" कहानी के आधार पर बताइए। ब्यालू का अर्थ है- A. बहू B. आरती C. सुबह D. भोजन 11 / 50 11. गंगा घाट पर संभव की मुलाकात किससे हुई थी? A. ये सभी B. नानी से C. बच्चे से D. पारो से 12 / 50 12. क्या स्वच्छता अभियान की जरूरत गाँव से ज्यादा शहरों में है? "जहाँ कोई वापसी नहीं" पाठ के आधार पर बताइए। A. हाँ B. नहीं C. पता नहीं D. बता नहीं सकते 13 / 50 13. "जहाँ कोई वापसी नहीं" पाठ के आधार पर सत्य/असत्य बताएँ- औद्योगीकरण के कारण विस्थापन - विकास और प्रगति के नाम पर जब इतिहास लोगों को उन्मूलित करता है, तो वे फिर कभी अपने घर वापस नहीं लौट सकते। A. असत्य B. सत्य 14 / 50 14. घाट पर बैठे बंदरों की आँखों में कवि को क्या दिखाई देता है? 'बनारस' कविता के आधार पर बताएँ। A. श्रद्धालुओं के प्रति क्रोध B. कुछ न मिलने का विद्रोह C. कुछ न मिलने की अप्रसन्नता D. भक्तों से कुछ मिलने की आशा की नमी 15 / 50 15. 'धीरे-धीरे होने की सामूहिक लय' में अलंकार है- A. पुनरुक्ति प्रकाश B. अनुप्रास C. उपमा D. रूपक 16 / 50 16. 'दिशा' कविता की भाषा कौन-सी है? A. खड़ी बोली हिन्दी। B. पूर्वी। C. ब्रज। D. अवधी। 17 / 50 17. 'यह दीप अकेला' कविता में 'दीप' किसका प्रतीक है? A. विश्व का B. अकेलेपन का C. व्यक्ति का D. समाज का 18 / 50 18. कवि को व्यक्ति में निम्न में से कौन-सी विशेषता दिखाई देती है? "यह दीप अकेला" कविता के आधार पर बताएँ। A. श्रद्धा से युक्त B. प्रेम से भरी आँखें C. ये सभी D. बुद्धिमान 19 / 50 19. सखि हे, कि पुछसि अनुभव मोए। इस पद में नायिका का रूप है- A. स्वकीया B. तीनों सहीं हैं। C. मुग्धा D. परकीया 20 / 50 20. "विद्यापति के पद" के आधार पर बताइए। 'धनि' का अर्थ है- A. पुत्री B. रसिक C. स्त्री D. पति 21 / 50 21. 'के पतिआ लए जाएत रे मोरा पिअतम पास।' पद में सत्य कथन बताएँ- A. मैथिली भाषा है। B. वियोग शृंगार रस है। C. ये सभी सत्य हैं। D. ‘हरि हर’ में यमक अलंकार है। 22 / 50 22. देवसेना का सही परिचय बताइए। A. देवसेना राजा बंधुवर्मा की पुत्रवधू थी। B. देवसेना मालवा के राजा बंधुवर्मा की बहन थी। C. देवसेना राजा बंधुवर्मा की रानी थी D. देवसेना राजा बंधुवर्मा की माँ थी। 23 / 50 23. 'दम-के-दम में सैकड़ों आदमी जमा हो गए।' इस वाक्य में 'दम के दम' का अर्थ है- A. तुरंत B. सुबह तक C. बहुत देर से D. रात ही रात में 24 / 50 24. रुपयों की बात पता चलने पर सुभागी ने भैरो के घर पर रहने का निर्णय क्यों किया? A. भैरो से पोटली लेकर अकेले आनंदपूर्वक जीने के लिए। B. भैरो से पोटली लेकर जगधर को देने के लिए। C. भैरो से पोटली लेकर सूरदास को देने के लिए। D. ऐश्वर्य से ज़िंदगी जीने के लिए। 25 / 50 25. सूरदास को विश्वास था कि रुपये मिलें या न मिलें, पर ............... तो कहीं गई ही नहीं। A. चिंगारी B. सुभागी C. चाँदी D. शांति 26 / 50 26. "विश्वास-स्तब्ध बँध अंग-अंग" - इस पंक्ति में अलंकार है- A. अनुप्रास अलंकार B. रूपक अलंकार C. पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार D. उपमा अलंकार 27 / 50 27. ‘मूर्ति धीति’ में कौन सा अलंकार है? A. अतिशयोक्ति B. मानवीकरण C. अनुप्रास D. यमक 28 / 50 28. 'सरोज स्मृति' कविता में सरोज के हृदय में किसकी सुंदर छवि विद्यमान है? A. प्रिय की B. माँ की C. नानी की D. पिता की 29 / 50 29. "सरोज स्मृति" कविता के विषय में क्या सत्य है? A. यह मुक्त छंद में लिखी गई कविता है। B. ये सभी C. यह छायावादी शैली में रचित है। D. इसकी भाषा तत्सम् शब्दों से युक्त खड़ी बोली है। 30 / 50 30. लेखक ने संस्कृत भाषा को सर्वग्रासी भाषा क्यों कहा है? "कुटज" पाठ के आधार पर बताएँ? A. यह आदिभाषा है। B. यह सारे संसार की भाषा है। C. यह अन्य भाषा के शब्दों को आसानी से नहीं अपनाती। D. यह अन्य भाषा के शब्दों को आसानी से अपना लेती है। 31 / 50 31. हिमालय के पाद-देश में कौन-सी शृंखला दूर तक लोटी हुई है? "कुटज" पाठ के आधार पर बताएँ? A. इनमें से कोई नहीं B. नीलगिरी C. सतपुड़ा D. शिवालिक 32 / 50 32. लेखक ने किसे शोभा निकेतन कहा है? "कुटज" पाठ के आधार पर बताएँ? A. समुद्र को B. कुटज को C. इनमें से कोई नहीं D. पर्वत को 33 / 50 33. घनानन्द की प्रेमिका सदेश पत्रों का क्या करती है? A. क्रोध में फाड़ देती है। B. क्रोध में जला देती है। C. सम्मानपूर्वक रख लेती है। D. सम्मानपूर्वक लौटा देती है। 34 / 50 34. 'पहचान' लघुकथा में राजा के निरंकुश होने का कारण नहीं है? A. लोगों द्वारा राजा के आदेश न मानना। B. लोगों द्वारा सत्य न देख पाना। C. लोगों द्वारा शोषण के विरुद्ध न बोलना। D. लोगों द्वारा राजा के आदेशों का अंधानुकरण 35 / 50 35. "शेर" लघुकथा के आधार पर बताएँ - लोमड़ी स्वेच्छा से शेर के मुँह में क्यों चली जा रही थी? A. पद के लिए B. घास के लिए C. स्वर्ग (मोक्ष) के लिए D. रोजगार के लिए 36 / 50 36. "साझा" लघुकथा के आधार पर बताएँ। हाथी के साथ मिलकर किसान ने कौन-सी फसल बोई। A. बाजरा B. चावल C. ज्वार D. गन्ना 37 / 50 37. 'शेर' कहानी के आधार पर बताइए कि यदि व्यवस्था शोषण करने लगे तो आम नागरिक को क्या नहीं करना चाहिए? A. व्यवस्था के सामने सवाल उठाने चाहिए। B. चुपचाप आदेश का पालन करना चाहिए। C. सत्य का प्रमाण माँगना चाहिए। D. शोषण का विरोध करना चाहिए। 38 / 50 38. 'बालक बच गया' निबंध का मूल प्रतिपाद्य है- A. जनसंख्या शिक्षा B. स्त्री शिक्षा C. प्रौढ़ शिक्षा D. बाल-शिक्षा की सही उम्र 39 / 50 39. बालक से उसकी उम्र और योग्यता से ऊपर के कौन-सा प्रश्न नहीं पूछा गया? A. चीन से भारत के संबंध B. नौ रसों के उदाहरण C. धर्म के दस लक्षण D. पानी के चार डिग्री के नीचे शीतता 40 / 50 40. "सुमिरिनी के मनके" पाठ के आधार पर बताएँ - 'सच्चा प्रेमी लोहे को छूता और घुड़दौड़ का पहला इनाम पाता' से क्या अभिप्राय है? A. पुरश्री की प्रतिमा से विवाह हो जाता है। B. घोड़ा इनाम में मिल जाता है। C. पुरश्री से विवाह हो जाता है। D. इनमें से कोई नहीं 41 / 50 41. घड़ी के पुर्जे निबंध में घड़ी किसका प्रतीक है? A. जाति का B. अधर्म का C. सम्प्रदाय का D. धर्म का 42 / 50 42. लेखक अपने परिवार के किस सदस्य के साथ अफ्रो-एशियाई लेखक संघ के सम्मेलन में गए थे? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. माता B. पिता C. पत्नी D. पुत्री 43 / 50 43. जब गांधी जी लेखक के भाई के घर के आगे से गुजरे तो लेखक के भाई क्या कर रहा था? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. गांधी जी का इंतजार कर रहा था। B. भोजन कर रहा था। C. बेसुध सो रहा था। D. नहा रहा था। 44 / 50 44. लेखक किस समय सेवाग्राम पहुँचा था? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. देर रात B. सुबह C. दोपहर में D. शाम को 45 / 50 45. पद यात्रा के दौरान महादेव देसाई क्या करने लगे? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. अपनी जीवन यात्रा सुनाने लगे। B. इनमें से कोई नहीं। C. देशभक्ति गीत सुनाने लगे। D. पुराने दौर की यादें सुनाने लगे। 46 / 50 46. नेहरू जी ने कहाँ के लेखक द्वारा लिखित कहानी सुनाई थी? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. अमेरिका B. रूस C. ब्रिटेन D. फ्रांस 47 / 50 47. लेखक को जब रास्ते में गांधीजी मिले तो लेखक ने उनसे किस चीज का जिक्र किया? A. रावलपिंडी का B. अपने बचपन का C. अपने घर का D. अपने गाँव का 48 / 50 48. किस साँप के दो मुँह थे? "बिस्कोहर की माटी" पाठ के आधार पर बताइए। A. मजगिदवा B. भटिहा C. गोंहुअन D. घोर कड़ाइच 49 / 50 49. "बिस्कोहर की माटी" पाठ के आधार पर बताइए। निम्न में से भीटों का अर्थ क्या नहीं है? A. ढेर B. नमी C. ढूह D. टीले 50 / 50 50. "बिस्कोहर की माटी" पाठ के आधार पर बताइए। गाँव में ------------ का बीज ----------- खाया जाता है। A. कमल, कमल ककड़ी B. कमल, कमल गट्टा C. कमल, भसीण D. कमल, पुरइन Your score is 0% Restart quiz JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2024-02-03