0% Created by hindigyan 1 / 20 1. ‘कपिश’ तथा ‘कपीश’ शब्दों के क्रमशः अर्थ है – A. भूरा तथा बंदरों का राजा B. बंदरों का राजा तथा भूरा C. कृपालु तथा भूरा D. भूरा तथा नटखट 2 / 20 2. ‘क्षात्र’ तथा ‘छात्र’ शब्दों के अर्थ ......... और .......... है। A. क्षत्रिय सम्बन्धी तथा विद्यार्थी B. विद्यार्थी तथा क्षत्रिय सम्बन्धी C. क्षत्रिय सम्बन्धी तथा सवेरा D. क्षत्रिय सम्बन्धी तथा नगर 3 / 20 3. किसमें शब्द श्रुतिसम-भिन्नार्थक का सही अर्थ भेद है? A. दूत – धूत = काँपता हुआ और संवादवाहक B. नीड़ – नीर = पानी और घौंसला C. अली – अलि = भौंरा और सखी D. तव – तब = तुम्हारा और उसके बाद 4 / 20 4. ‘विस्मृत’ तथा ‘विस्मित’ शब्दों के क्रमशः अर्थ .......... और ............ है। A. भूला हुआ तथा आश्चर्य में पड़ा हुआ B. भूला हुआ और जहर से पीड़ित C. जहर से पीड़ित और भूला हुआ D. आश्चर्य में पड़ा हुआ तथा भूला हुआ 5 / 20 5. 'श्वपच' और 'स्वपच' शब्द युग्म का सही अर्थ भेद का चयन कीजिए – A. पांच शवों का समूह – चांडाल B. अपना भोजन स्वयं बनाने वाला – चांडाल C. चांडाल – अपना भोजन स्वयं बनाने वाला D. चांडाल – सरपंच 6 / 20 6. सही श्रुतिसम-भिन्नार्थक शब्द का चयन करें- A. नित – लाया हुआ B. नित – प्रतिदिन C. नीत – प्रतिदिन D. नीत – मौज़ करना 7 / 20 7. 'प्रवाल' शब्द का श्रुतिसम-भिन्नार्थक शब्द है- A. प्रबल B. परिवार C. प्रवार D. परवाल 8 / 20 8. 'चाष' शब्द का श्रुतिसम-भिन्नार्थक शब्द है- A. छाश B. चास C. चाश D. काश 9 / 20 9. 'कुजन' और 'कूजन' शब्द युग्म का सही अर्थ भेद चयन कीजिए – A. पक्षियों की चहचहाहट – शोर शराबा B. अच्छा आदमी – पक्षियों की चहचहाहट C. बुरा आदमी – पक्षियों की चहचहाहट D. पक्षियों की चहचहाहट – बंधन 10 / 20 10. 'प्रकृत' और 'प्राकृत' शब्द युग्म का अर्थ भेद का चयन कीजिए – A. यथार्थ – प्रकृति से सम्बंधित B. यथार्थ, प्रसंगगत, प्रकरणगत – एक प्राचीन भाषा C. प्रकृति से सम्बंधित – एक प्राचीन भाषा D. एक प्राचीन भाषा – यथार्थ , प्रसंगगत , प्रकरणगत 11 / 20 11. किसमें शब्द श्रुतिसम-भिन्नार्थक का सही अर्थ भेद है? A. ग्रह – गृह = घर और सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले विशाल आकाशीय पिंड B. दिन – दीन = गरीब और दिवस C. चालाक – चालक = कोई वाहन को चलाने वाला और चतुर , होशियार D. केशर – केसर = सिंह की गर्दन के बाल और कुमकुम 12 / 20 12. किसमें शब्द श्रुतिसम-भिन्नार्थक का सही अर्थ भेद है? A. अली – अलि = भौंरा और सखी B. अन्य – अन्न = दूसरे , अलग से और अनाज C. कुल – कूल = किनारा और वंश D. शुल्क – शुक्ल = श्वेत और फीस 13 / 20 13. 'अंगना' और 'अँगना' शब्द युग्म का अर्थ भेद का चयन कीजिए – A. स्त्री – घर का आँगन B. आभूषण – घर का आँगन C. घर का आँगन – स्त्री D. स्त्री – किसी व्यक्ति का अंगरक्षक 14 / 20 14. किसमें शब्द श्रुतिसम-भिन्नार्थक का सही अर्थ भेद है? A. दिन – दीन = दरिद्र और दिवस B. पाश – पास = निकट और बंधन C. प्रवाल – प्रवार = मूँगा और वस्त्र D. परिषद् – पार्षद = परिषद् के सदस्य और सभा 15 / 20 15. ‘फुट’ तथा ‘फूट’ शब्दों के क्रमशः अर्थ है – A. दुःख होना तथा बैर B. बारह इंच का माप तथा मतभेद C. मतभेद तथा बारह इंच का माप D. अकेला तथा किसी के मध्य फूट डालना 16 / 20 16. उचित श्रुतिसम-भिन्नार्थक शब्द का चयन करें। A. व्रण – रंग , अक्षर , जाति B. वर्ण – भिन्न C. व्रण – घाव D. वर्ण – घाव 17 / 20 17. 'बात' शब्द का श्रुतिसम-भिन्नार्थक शब्द है- A. बाट B. बाँट C. वाट D. वात 18 / 20 18. 'परुष' शब्द का श्रुतिसम-भिन्नार्थक शब्द है- A. परेश B. परुश C. परश D. पुरुष 19 / 20 19. सही श्रुतिसम-भिन्नार्थक शब्द का चयन करें। A. वरन – धमकी देना B. वरन् – किसी स्त्री का अपहरण करना C. वरन् – चुनना, विवाह करना D. वरण – चुनना, विवाह करना 20 / 20 20. उपयुक्त श्रुतिसम-भिन्नार्थक शब्द का चयन करें। A. चिर – पुराना B. चीर – भूलना C. चीर – पुराना D. चिर – वस्त्र , खंड Your score is 0% Restart quiz JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2023-12-12