0% Created by hindigyan 1 / 20 1. वीर तुम बढ़े चलो, धीर तुम बढ़े चलो।सामने पहाड़ हो कि सिंह की दहाड़ हो।तुम कभी रुको नहीं, तुम कभी झुको नहीं।।-इन पंक्तियों में कौन-सा रस है? A. भयानक रस B. वीर रस C. बीभत्स रस D. रौद्र रस 2 / 20 2. आखिल भुवन चर-अचर सब, हरि मुख में लखि मातु।चकित भई गद्गद् वचन, विकसित दृग पुलकातु।।-इन पंक्तियों में कौन-सा रस है? A. रौद्र रस B. बीभत्स रस C. अदभुत रस D. शांत रस 3 / 20 3. "तंबूरा ले मंच पर बैठे प्रेमप्रताप,साज मिले पंद्रह मिनट, घंटा भर आलाप।घंटा भर आलाप, राग में मारा गोता,धीरे-धीरे खिसक चुके थे सारे श्रोता।-इन पंक्तियों में कौन-सा रस है? A. हास्य रस B. शृंगार रस C. वीर रस D. करुण रस 4 / 20 4. ''जब मै था तब हरि नाहिं अब हरि है मै नाहिंसब अँधियारा मिट गया जब दीपक देख्या माहिं''इन पंक्तियों में रस है? A. शांत रस B. अद्भुत रस C. वात्सल्य रस D. करुण रस 5 / 20 5. ''बुरे समय को देख कर गंजे तू क्यों रोय।किसी भी हालत में तेरा बाल न बाँका होय''इन पंक्तियों में रस है? A. शांत रस B. वीर रस C. अद्भुत रस D. हास्य रस 6 / 20 6. सिर पर बैठ्यो काग आँख दोउ खात निकारत।खींचत जीभहिं स्यार अतिहि आनंद उर धारत।।गीध जांघि को खोदि-खोदि कै मांस उपारत।स्वान आंगुरिन काटि-काटि कै खात विदारत।।-इन पंक्तियों में कौन-सा रस है? A. अदभुत रस B. शांत रस C. बीभत्स रस D. करुण रस 7 / 20 7. श्रीकृष्ण के सुन वचन अर्जुन क्षोभ से जलने लगे।सब शील अपना भूल कर करतल युगल मलने लगे।-इन पंक्तियों में कौन-सा रस है? A. बीभत्स रस B. रौद्र रस C. भयानक रस D. वीर रस 8 / 20 8. "मन रे तन कागद का पुतला।लागै बूँद बिनसि जाय छिन में, गरब करै क्या इतना।।"-इन पंक्तियों में कौन-सा रस है? A. शृंगार रस B. शांत रस C. वात्सल्य रस D. अदभुत रस 9 / 20 9. "निसिदिन बरसत नयन हमारेसदा रहित पावस ऋतु हम पै जब ते स्याम सिधारे।।"-इन पंक्तियों में कौन-सा रस है? A. वियोग शृंगार B. शांत रस C. अदभुत रस D. संयोग शृंगार 10 / 20 10. ''पड़ी थी बिजली-सी विकराल, लपेटे थे घन जैसे बाल।कौन छेड़े ये काले साँप, अवनिपति उठे अचानक काँप।''इन पंक्तियों में रस है? A. अद्भुत रस B. शांत रस C. वीर रस D. हास्य रस 11 / 20 11. ''मैया मोरी चंद्र खिलौना लाऊ हो। जैहयो कोटि घस पर अबहि तेरे गोद न अइहो।''इन पंक्तियों में रस है? A. करुण रस B. अद्भुत रस C. वियोग शृंगार रस D. वात्सल्य रस 12 / 20 12. ''बुंदेले हर बोलो के मुख हमने सुनी कहानी थी।खूब लड़ी मर्दानी वो तो झाँसी वाली रानी थी।।''इन पंक्तियों में रस है? A. अद्भुत रस B. शांत रस C. करुण रस D. वीर रस 13 / 20 13. ''दुलहिन गावहु मंगलचार हम घर आये राजा राम भरतार ||''इन पंक्तियों में रस है? A. अद्भुत रस B. संयोग शृंगार रस C. वियोग शृंगार रस D. करुण रस 14 / 20 14. "राम जपु, राम जपु, राम जपु बावरे।घोर भव नीर-निधि, नाम निज नाव रे।।"-इन पंक्तियों में कौन-सा रस है? A. वात्सल्य रस B. करुण रस C. भक्ति रस D. अदभुत रस 15 / 20 15. "किलकत कान्ह घुटरुवन आवत।मनिमय कनक नंद के आंगन बिम्ब पकरिवे घावत।।"-इन पंक्तियों में कौन-सा रस है? A. शांत रस B. वात्सल्य रस C. बीभत्स रस D. अदभुत रस 16 / 20 16. "सोक बिकल सब रोवहिं रानी।रूपु सीलु बलु तेजु बखानी।।करहिं विलाप अनेक प्रकारा।।परिहिं भूमि तल बारहिं बारा।।"-इन पंक्तियों में कौन-सा रस है? A. भयानक रस B. रौद्र रस C. वीर रस D. करुण रस 17 / 20 17. ''उठो लाल अब आँखें खोलो, पानी लाइ हूँ मुँह धो लो।''इन पंक्तियों में रस है? A. करुण रस B. वात्सल्य रस C. रौद्र रस D. अद्भुत रस 18 / 20 18. "उधर गरजती सिंधु लहरियाँ कुटिल काल के जालों सी।चली आ रहीं फेन उगलती फन फैलाये व्यालों-सी।।"-इन पंक्तियों में कौन-सा रस है? A. भयानक रस B. रौद्र रस C. बीभत्स रस D. करुण रस 19 / 20 19. "बतरस लालच लाल की, मुरली धरी लुकाय।सौंह करे, भौंहनि हँसै, दैन कहै, नटि जाय।"-इन पंक्तियों में कौन-सा रस है? A. अदभुत रस B. हास्य रस C. वीर रस D. शृंगार रस 20 / 20 20. "संसार देखे अब हमारे शत्रु रण में मृत पड़े।करते हुए यह घोषणा वे हो गए उठ कर खड़े।।"-इन पंक्तियों में कौन-सा रस है? A. वीर रस B. अदभुत रस C. शांत रस D. रौद्र रस Your score is 0% Restart quiz JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2023-12-19