0% Created by hindigyan 1 / 20 1. ''दुलहिन गावहु मंगलचार हम घर आये राजा राम भरतार ||'' इन पंक्तियों में प्रयुक्त रस का स्थायीभाव क्या है? A. निर्वेद B. रति C. शोक D. क्रोध 2 / 20 2. "उधर गरजती सिंधु लहरियाँ कुटिल काल के जालों सी। चली आ रहीं फेन उगलती फन फैलाये व्यालों-सी।।" इन पंक्तियों में प्रयुक्त रस का स्थायीभाव क्या है? A. भय B. विस्मय C. जुगुप्सा D. क्रोध 3 / 20 3. ''उठो लाल अब आँखें खोलो, पानी लाइ हूँ मुँह धो लो।'' -इन पंक्तियों में स्थायीभाव है? A. वत्सल B. क्रोध C. विस्मय D. शोक 4 / 20 4. "किलकत कान्ह घुटरुवन आवत। मनिमय कनक नंद के आंगन बिम्ब पकरिवे घावत।।" -इन पंक्तियों में प्रयुक्त रस का स्थायीभाव क्या है? A. आश्चर्य B. जुगुप्सा C. वत्सल D. निर्वेद 5 / 20 5. ''बुरे समय को देख कर गंजे तू क्यों रोय। किसी भी हालत में तेरा बाल न बाँका होय'' इन पंक्तियों में प्रयुक्त रस का स्थायीभाव क्या है? A. निर्वेद B. उत्साह C. घृणा D. हास 6 / 20 6. "मन रे तन कागद का पुतला। लागै बूँद बिनसि जाय छिन में, गरब करै क्या इतना।।" -इन पंक्तियों में प्रयुक्त रस का स्थायीभाव क्या है? A. वत्सल B. निर्वेद C. विस्मय D. रति 7 / 20 7. ''जब मै था तब हरि नाहिं अब हरि है मै नाहिं सब अँधियारा मिट गया जब दीपक देख्या माहिं'' इन पंक्तियों में प्रयुक्त रस का स्थायीभाव क्या है? A. निर्वेद B. शोक C. विस्मय D. वत्सल 8 / 20 8. "निसिदिन बरसत नयन हमारे सदा रहित पावस ऋतु हम पै जब ते स्याम सिधारे।।" इन पंक्तियों में प्रयुक्त रस का स्थायीभाव क्या है? A. निर्वेद B. विस्मय C. रति D. जुगुप्सा 9 / 20 9. "बतरस लालच लाल की, मुरली धरी लुकाय। सौंह करे, भौंहनि हँसै, दैन कहै, नटि जाय।" इन पंक्तियों में प्रयुक्त रस का स्थायीभाव क्या है? A. आश्चर्य B. हास C. रति D. उत्साह 10 / 20 10. आखिल भुवन चर-अचर सब, हरि मुख में लखि मातु। चकित भई गद्गद् वचन, विकसित दृग पुलकातु।। -इन पंक्तियों में प्रयुक्त रस का स्थायीभाव क्या है? A. घृणा B. विस्मय C. क्रोध D. निर्वेद 11 / 20 11. "सोक बिकल सब रोवहिं रानी। रूपु सीलु बलु तेजु बखानी।। करहिं विलाप अनेक प्रकारा।। परिहिं भूमि तल बारहिं बारा।।" इन पंक्तियों में प्रयुक्त रस का स्थायीभाव क्या है? A. भय B. शोक C. उत्साह D. क्रोध 12 / 20 12. श्रीकृष्ण के सुन वचन अर्जुन क्षोभ से जलने लगे। सब शील अपना भूल कर करतल युगल मलने लगे। इन पंक्तियों में प्रयुक्त रस का स्थायीभाव क्या है? A. जुगुप्सा B. क्रोध C. उत्साह D. भय 13 / 20 13. ''पड़ी थी बिजली-सी विकराल, लपेटे थे घन जैसे बाल। कौन छेड़े ये काले साँप, अवनिपति उठे अचानक काँप।'' इन पंक्तियों में प्रयुक्त रस का स्थायीभाव क्या है? A. हास B. उत्साह C. निर्वेद D. विस्मय 14 / 20 14. तंबूरा ले मंच पर बैठे प्रेमप्रताप, साज मिले पंद्रह मिनट, घंटा भर आलाप। घंटा भर आलाप, राग में मारा गोता, धीरे-धीरे खिसक चुके थे सारे श्रोता। इन पंक्तियों में प्रयुक्त रस का स्थायीभाव क्या है? A. निर्वेद B. रति C. हास D. उत्साह 15 / 20 15. सिर पर बैठ्यो काग आँख दोउ खात निकारत। खींचत जीभहिं स्यार अतिहि आनंद उर धारत।। गीध जांघि को खोदि-खोदि कै मांस उपारत। स्वान आंगुरिन काटि-काटि कै खात विदारत।। -इन पंक्तियों में प्रयुक्त रस का स्थायीभाव क्या है? A. जुगुप्सा B. आश्चर्य C. निर्वेद D. शोक 16 / 20 16. ''मैया मोरी चंद्र खिलौना लाऊ हो। जैहयो कोटि घस पर अबहि तेरे गोद न अइहो।'' इन पंक्तियों में प्रयुक्त रस का स्थायीभाव क्या है? A. रति B. वत्सल C. विस्मय D. शोक 17 / 20 17. "संसार देखे अब हमारे शत्रु रण में मृत पड़े। करते हुए यह घोषणा वे हो गए उठ कर खड़े।।" इन पंक्तियों में प्रयुक्त रस का स्थायीभाव क्या है? A. क्रोध B. विस्मय C. निर्वेद D. उत्साह 18 / 20 18. ''बुंदेले हर बोलो के मुख हमने सुनी कहानी थी। खूब लड़ी मर्दानी वो तो झाँसी वाली रानी थी।।'' इन पंक्तियों में प्रयुक्त रस का स्थायीभाव क्या है? A. उत्साह B. शोक C. जुगुप्सा D. निर्वेद 19 / 20 19. ''देखी यशोदा शिशु के मुख में सकल विश्व की माया | क्षण भर को वह बनी अचेतन हित न सकी कोमल काया ||'' -इन पंक्तियों में स्थायीभाव है? A. क्रोध B. शोक C. विस्मय D. रति 20 / 20 20. वीर तुम बढ़े चलो, धीर तुम बढ़े चलो। सामने पहाड़ हो कि सिंह की दहाड़ हो। तुम कभी रुको नहीं, तुम कभी झुको नहीं।। इन पंक्तियों में प्रयुक्त रस का स्थायीभाव क्या है? A. उत्साह B. भय C. घृणा D. क्रोध Your score is 0% Restart quiz JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2023-12-19