इस पाठ के प्रश्न-उत्तर के लिए क्लिक करें। JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL आवारा मसीहा (टेस्ट) 0% 0 votes, 0 avg 5 Created by egyanकक्षा 11 : अंतरा : अंतराल आवारा मसीहा 1 / 78 1. शरत् ने किस विषय में शत् प्रतिशत अंक पाए थे? A. भाषा में B. गणित में C. विज्ञान में D. बंगाली में 2 / 78 2. शरत् द्वारा बनाए गए तपोवन की जानकारी शरत् ने किसे दी थी? A. छोटी नानी को B. मामा मणींद्र को C. पिता को D. मामा सुरेन्द्र को 3 / 78 3. शरत् के पिता किस कारण से बालकों को प्रिय थे? A. उनके बनाए कागज के नाना प्रकार के खिलौने बच्चों में बहुत लोकप्रिय थे। B. उनके लिए गंगा-स्नान का प्रबंध कर देते थे। C. ये सभी D. जब उनमें से किसी को गोदाम में बंद करने की सजा मिलती तो वे चुपचाप उन्हें खाना दे आया करते थे। 4 / 78 4. ‘आवारा मसीहा’ के लिए विष्णु प्रभाकर को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। A. साहित्य अकादमी पुरस्कार B. ज्ञानपीठ पुरस्कार C. भारत-भारती पुरस्कार D. इन सभी से 5 / 78 5. जब शरत् को समझ आया कि वह कक्षा में बहुत-से बच्चों से पढ़ाई में पीछे है तो उसने क्या किया? A. रोना शुरू कर दिया। B. पढ़ाई छोड़ दी। C. खेलने चला जाता। D. परिश्रमपूर्वक पढ़ना शुरू कर दिया। 6 / 78 6. शरत् के पिता के विषय में कौन-सा कथन सही है? A. यायावर प्रकृति के स्वप्नदर्शी व्यक्ति थे। B. जीविका का कोई भी धंधा उन्हें कभी बाँधकर नहीं रख सका। C. चारों ओर से लांछित होकर वह बार-बार कामकाज की तलाश करते थे। D. ये सभी 7 / 78 7. शरत् का जन्म कब हुआ? A. 15 सितंबर 1876 B. 15 जनवरी 1876 C. 15 अगस्त 1876 D. 15 दिसंबर 1876 8 / 78 8. सही या गलत कथन बताएँ- शरत अपने नाना के घर केवल एक ही बार गया था? शरत अपने मामा सुरेंद्र से आयु में छोटा था। A. दोनों कथन सही हैं। B. दोनों कथन गलत हैं। C. केवल कथन I सही है। D. केवल कथन II सही है। 9 / 78 9. गांगुली परिवार में कौन ऐसा था जो नव युग की हवा से प्रभावित था? A. शरत् के नाना अघोरनाथ B. शरत् के नाना अमरनाथ C. शरत् के मामा सुरेन्द्र D. शरत् के नाना केदारनाथ 10 / 78 10. आपको शरत् और उसके पिता मोतीलाल के स्वभाव में क्या समानताएँ नजर आती हैं? A. दोनों सौंदर्य बोधी थे B. दोनों साहित्य प्रेमी थे C. ये सभी D. दोनों प्रकृति प्रेमी थे 11 / 78 11. मोतीलाल द्वारा शुरू किया गया 'बच्चों के लिए भारत का मानचित्र' क्या पूरा हो सका? A. हाँ B. इनमें से कोई नहीं C. नहीं D. पता नहीं 12 / 78 12. लेखक के अनुसार शरत्चंद्र ने 'काशीनाथ' उपन्यास में अपने किस परिचित का चरित्र काशीनाथ के रूप में रखा है? A. अपने मामा का B. अपने मित्र का C. अपने नाना का D. अपने पिता का 13 / 78 13. शरत् की माँ परिवार के साथ भागलपुर क्यों रहने लगी? A. शरत् के पिता के बीमार होने के कारण। B. पिता द्वारा बुलाए जाने पर। C. शरत् की तबीयत खराब होने के कारण। D. शरत् के पिता द्वारा परिवार का भरण-पोषण सही न कर पाना। 14 / 78 14. शरत के नाना कहाँ रहते थे? A. मामूदपुर B. देवानंदपुर C. इनमें से कहीं नहीं D. भागलपुर 15 / 78 15. शरत् दूसरों के बागों से फल-फूल चोरी करके क्या करता था? A. स्वयं उपयोग कर लेता। B. अपने घर ले जाता। C. दोस्तों और गरीबों में बाँट देता। D. इनमें से कोई नहीं। 16 / 78 16. नाना के घर रहते-रहते शरत को कितने वर्ष हो चुके थे? A. पाँच वर्ष B. सात वर्ष C. तीन वर्ष D. चार वर्ष 17 / 78 17. नवाबी शासन में शरत् का गाँव देवानंदपुर कौन-सी भाषा की शिक्षा का केंद्र रहा था? A. फारसी B. बांग्ला C. हिन्दी D. अंग्रेजी 18 / 78 18. शरत् और मणींद्र को घर पर पढ़ाने के लिए किसे नियुक्त किया गया था? A. मोतीलाल को B. लक्ष्य पंडित को C. अघोरनाथ को D. अक्षय पंडित को 19 / 78 19. विष्णु प्रभाकर द्वारा लिखित जीवनी 'आवारा मसीहा' किसके जीवन पर आधारित है? A. महात्मा गांधी B. प्रेमचंद C. शरतचंद्र D. रांगेय राघव 20 / 78 20. छोटी आयु के बालक से रोने का इतना सूक्ष्म विवेचन सुनकर अघोर बाबू .................. हो उठे। A. हर्षित B. दुखी C. विस्मित D. लालायित 21 / 78 21. नाना ने शरत को क्या पहनाकर पहली बार उठाया था? A. सोने की तगड़ी B. चाँदी की तगड़ी C. सोने की चेन D. चाँदी की चेन 22 / 78 22. मणींद्र किसका बेटा था? A. शरत् के नाना केदारनाथ का B. शरत् के छोटे नाना अघोरनाथ का C. शरत् के मामा का D. शरत् के गुरु मणींद्र का 23 / 78 23. बालक शरत् ने किसकी गोष्ठी में साहित्य का पहला पाठ पढ़ा था? A. पिता मोतीलाल B. माँ भुवनमोहिनी C. छोटी नानी कुसुमकामिनी D. गुरु अघोरनाथ 24 / 78 24. उस समय किसे 'बांग्ला साहित्य' में नवयुग का सूचक माना जाता था? A. पाथेर डाबी को B. लघुगुरु को C. हनुमनेर स्वप्ना को D. बंगदर्शन को 25 / 78 25. नाना के घर जिन बातों का निषेध था। शरत् को उन निषिद्ध कार्यों को करना क्यों प्रिय था? A. शरत् स्वभाव से स्वतंत्रतापूर्वक जीने का इच्छुक था। B. ये सभी C. नाना की सख्ती उसे बंधन लगती थी। D. वह एक विद्रोही के समान सब बंधनों को तोड़ता था। 26 / 78 26. शरत् के नाना लोग क्या मानते थे? A. प्यार, आदर और खेल से बच्चों का जीवन सुधर जाता है। B. इनमें से कोई नहीं C. प्यार, आदर और खेल से बच्चों का जीवन नष्ट हो जाता है। D. प्यार, आदर और खेल से बच्चों का जीवन निखर जाता है। 27 / 78 27. शरत की माँ किस परिवार से थी? A. मजूमदार B. गांगुली C. बच्चन D. बनर्जी 28 / 78 28. "जीविका का कोई भी धंधा उन्हें कभी बाँधकर नहीं रख सका।"- इस कथन में किसकी बात कही गई है? A. शरत के नाना B. शरत के मामा C. शरत के पिता D. शरत के दादा 29 / 78 29. शरत् के नाना लोगों के अनुसार गुरुजनों की प्रीति पाने का क्या गुर था? A. ये सभी। B. बच्चों को केवल पढ़ने का ही अधिकार है खेलने का नहीं। C. संध्या को स्कूल से लौटकर रात के भोजन तक चंडी-मंडप में दीवे के चारों ओर बैठकर पाठ का अभ्यास करना चाहिए। D. सवेरे स्कूल जाने से पहले घर के बरामदे में उन्हें चिल्ला-चिल्लाकर पढ़ना चाहिए 30 / 78 30. लेखक ने शरत् की माँ भुवनमोहिनी के चरित्र की कौन-सी विशेषताएँ बताई हैं? A. शांत प्रकृति B. निर्मल चरित्र C. उदारवृत्ति D. ये सभी 31 / 78 31. पिता के संग्रहालय से शरत् के हाथ कौन-सी पुस्तक लगती है? A. भारत कोश B. संसार की खोज C. विश्वकोश D. संसार कोश 32 / 78 32. निम्न में से शरत का गाँव कौन-सा था? A. मामूदपुर B. भागलपुर C. देवानंदपुर D. इनमें से कहीं नहीं 33 / 78 33. अक्षय पंडित जब तंबाकू खाने की इच्छा से जगुआ की पानशाला में जाते तो छात्र क्या करते? A. घड़ी को छिपा देते। B. घड़ी को तोड़ देते। C. घड़ी को पीछे कर देते। D. घड़ी को आगे कर देते। 34 / 78 34. शरत् के पिता कभी कोई रचना पूरी क्यों नहीं कर सके? A. ये सभी B. अंत की अनिवार्यता मानो उन्होंने कभी स्वीकार ही नहीं की। C. शायद उनका आदर्श बहुत ऊँचा होता था D. शायद अंत तक पहँुचने की क्षमता ही उनमें नहीं थी। 35 / 78 35. शरत् के द्वारा साँप को निस्तेज करने के लिए रखी गई जड़ का क्या परिणाम हुआ? A. साँप भाग गया। B. साँप बार-बार उस जड़ को डसने लगा। C. साँप निस्तेज हो गया। D. साँप मर गया। 36 / 78 36. शरत् के पिता द्वारा लिखी जाने वाली रचना के विषय में कौन-सा कथन सही है? A. आरंभ जितना महत्त्वपूर्ण होता, अंत होता उतना ही महत्त्वहीन। B. अंत की अनिवार्यता मानो उन्होंने कभी स्वीकार ही नहीं की। C. ये सभी D. बीच में ही छोड़कर नयी रचना आरंभ कर देते। 37 / 78 37. "भागलपुर क्या मुझे कम अच्छा लगता है?" - यह कथन किसका है? A. भुवनमोहिनी का B. सुरेंद्र का C. शरत का D. अघोरनाथ का 38 / 78 38. आपके विचार से साहित्य के कौन-कौन से उद्देश्य हो सकते हैं? A. जागरूकता फैलाना B. ये सभी C. शिक्षित करना D. मनोरंजन करना 39 / 78 39. शरत् के पिता के विषय में कौन-सा कथन सही है? A. उनके शिल्पी मन और दासता के बंधन में कोई सामंजस्य न हो पाता। B. कहानी, उपन्यास, नाटक सभी कुछ लिखने का शौक था। C. ये सभी D. कुछ दिन नौकरी में मन लगाते, परंतु फिर एक दिन अचानक बड़े साहब से झगड़कर उसे छोड़ बैठते और पढ़ने में व्यस्त हो जाते या कविता करने लगते। 40 / 78 40. शरत् के दादा का नाम था- A. शेषनाथ B. दीनानाथ C. श्यामनाथ D. बैकुंठनथ 41 / 78 41. शरत् का पढ़ने का कमरा कैसा था? A. उसकी पुस्तकें झक-झक करती थीं। B. कापियाँ वह स्वयं करीने से काटकर ऐसे तैयार करता था कि देखते ही बनता था। C. वह पढ़ने के कमरे को खूब सजाकर रखता। D. ये सभी 42 / 78 42. उस समय पढ़ाने के कौन से तौर-तरीकों को अपनाया जाता था? A. सभी को एक ही पाठ्यक्रम का अध्ययन कराया जाता था। B. छात्रों को दंड दिया जाता था। C. ये सभी। D. सभी को खेल और अन्य गतिविधियों के लिए अनुमति नहीं थी। 43 / 78 43. शरत् के पिता के विषय में कौन-सा कथन सही है? A. सुंदर कलम में नया निब लगाकर बढ़िया कागज पर मोती जैसे अक्षरों में रचना आरंभ करते B. ये सभी C. चित्रकला में रुचि थी। D. सौंदर्यबोध भी कम नहीं था। 44 / 78 44. बंकिमचंद्र के ‘बंगदर्शन’ का प्रवेश किसके द्वारा गांगुली परिवार में हो सका था। A. कुसुमकामिनी B. अमरनाथ C. भुवनमोहिनी D. मोतीलाल 45 / 78 45. शरत् के दादा के चरित में लेखक ने कौन-सी विशेषताएँ बताई हैं? A. सदा प्रजा का ही पक्ष लेने वाले B. सत्यवादी C. स्वाधीनचेता और निर्भीक व्यक्ति D. ये सभी 46 / 78 46. शरत् ने अपने मामा सुरेंद्र से कहा, "चलो पुराने बाग में घूम आएँ।" - शरत वहाँ क्यों जाना चाहता था? A. ये सभी। B. उसे निस्तब्धता में समय काटना बहुत अच्छा लगता था। C. वह अंतिम बार वहाँ के पेड़-पौधो से मिलना चाहता था। D. वह अपने मामा सुरेंद्र से विदा लेना चाहता था। 47 / 78 47. आपको शरत् और उसके पिता मोतीलाल के स्वभाव में क्या समानताएँ नजर आती हैं? A. ये सभी B. दोनों कल्पनाशील थे। C. दोनों संवेदनशील थे D. दोनों घुमक्कड़ प्रवृत्ति के थे 48 / 78 48. चमगादड़ को भगाने के चक्कर में दीवे पर लाठी लागने पर शरत् और मणींद्र ने क्या किया? A. नया दीवा लाकर रख दिया। B. वहाँ से पलायन कर गए। C. नाना को सच-सच बता दिया। D. दीवे में और तेल डाल दिया। 49 / 78 49. शरत् के पिता अपने किस व्यवहार के कारण घर के बड़े सदस्यों से ज्यादा घुले-मिले नहीं थे? A. वे हुक्का पीते थे B. ये सभी C. बड़े होकर बच्चों के साथ बराबरी का व्यवहार करते थे। D. बालकों की शरारतों में वे सदा अपरोक्ष रूप से सहायता करते थे। 50 / 78 50. सुरेन्द्र द्वारा बनाए गए 'तपोवन' के विषय में क्या सही नहीं है? A. वह स्थान गंगा से बहुत दूर था। B. मनुष्य का उसमें प्रवेश करना बड़ा कठिन था। C. नाना लताओं ने उस स्थान को चारों ओर से ऐसे ढँक लिया था D. हरी-भरी लताओं के भीतर से सूर्य की उज्ज्वल किरणें छन-छनकर आ रही थीं 51 / 78 51. शरत् के अनेक शौक थे, उनमें सबसे प्रमुख था- A. पशु-पक्षी पालना B. इनमें से कोई नहीं C. उपवन लगाना D. तितली उद्योग 52 / 78 52. शरत् द्वारा लिखी गई आरंभिक कहानियों में हैं - A. काकबासा B. ये सभी C. काशीनाथ D. कोरेल ग्राम 53 / 78 53. पाठ में अनेक अंश बाल सुलभ चंचलताओं, शरारतों को बहुत रोचक ढंग से उजागर करते हैं। वे अंश कौन-से हैं? A. उपवन लगाना B. ये सभी C. तितली पकड़ना D. तालाब में नहाना 54 / 78 54. पाठ में अनेक अंश बाल सुलभ चंचलताओं, शरारतों को बहुत रोचक ढंग से उजागर करते हैं। वे अंश कौन-से हैं? A. पिता के पुस्तकालय से पुस्तकें पढ़ना B. ये सभी C. पशु-पक्षी पालना D. पुस्तकों में दी गई जानकारी का प्रयोग करना 55 / 78 55. शरत के पिता कैसी प्रकृति के व्यक्ति थे? A. नियमानुसार कार्य करने वाले B. साधू C. यायावर D. व्यस्त 56 / 78 56. निम्न में से किसने छात्रवृत्ति परीक्षा पास करके ईश्वरचंद्र विद्यासागर के हाथों से पारितोषिक पाया था? A. कुसुमकामिनी B. मोतीलाल C. शरत् D. भुवनमोहिनी 57 / 78 57. देवानंदपुर बंगाल का कैसा गाँव था? A. विशेष B. डरावना C. समृद्ध D. साधारण 58 / 78 58. मणींद्र का शरत् से क्या रिश्ता था? A. चाचा का B. मामा का C. इनमें से कोई नहीं D. नाना का 59 / 78 59. लेखक के अनुसार ‘देवदास’ की पारो, ‘बड़ी दीदी’ की माधवी और ‘श्रीकांत’ की राजलक्ष्मी, ये सब शरत् के बचपन की किस मित्र विकसित और विराट रूप है? A. धीरू B. मोहिनी C. वीरू D. नीरू 60 / 78 60. शरत विदा के दुख को छिपाने के लिए क्या कर रहा था? A. नदी में नहा रहा था। B. मामा सुरेंद्र से बार-बार बातें कर रहा था। C. पेड़ पर चढ़कर बैठा था। D. रो रहा था। 61 / 78 61. शरत की माँ जब उसे लेकर पहली बार आई थी, तो नाना-नाानियों ने क्या किया था? A. उस पर इत्र की वर्षा की थी। B. उस पर धन और अलंकारों की वर्षा की थी। C. उस पर जल की वर्षा की थी। D. उस पर फूलों की वर्षा की थी। 62 / 78 62. आप पढ़ने-पढ़ाने के कौन से तौर-तरीकों के पक्ष में हैं? A. पाठ्यक्रम का अत्यधिक बोझ नहीं होना चाहिए। B. ये सभी C. व्यावसायिक शिक्षा के लिए प्रावधान होना चाहिए। D. अनुशासन आवश्यक है लेकिन छात्रों के साथ हिंसा नहीं होनी चाहिए। 63 / 78 63. शरत् के पढ़ने-लिखने में व्याघात का कारण क्या था? A. पिता का बेरोजगार होना B. माता के द्वारा ध्यान न दिया जाना C. बार-बार स्थान परिवर्तन D. ऋतु परिवर्तन 64 / 78 64. आपके विचार से साहित्य के कौन-कौन से उद्देश्य हो सकते हैं? A. रुचि का विस्तार B. ज्ञान का प्रसार C. जागरूकता फैलाना D. ये सभी 65 / 78 65. मोतीलाल ने बच्चों के लिए बनाए जा रहे भारत के मानचित्र का काम क्यों रोक दिया? A. इनमें से कोई नहीं। B. उन्होने सोचा कि मानचित्र में नदियों की गरिमा का ठीक-ठीक अंकन नहीं हो सकेगा C. उन्होने सोचा कि मानचित्र में हिमाचल की गरिमा का ठीक-ठीक अंकन नहीं हो सकेगा D. उन्होने सोचा कि मानचित्र पर सरकार द्वारा टेक्स लगाया जा सकता है। 66 / 78 66. लेखक के अनुसार अक्षय पंडित विद्या का वास कहाँ मानते थे? A. बालकों के मन में B. गुरु के चरणों में C. गुरु के डंडे में D. गुरु की सेवा में 67 / 78 67. गांगुली परिवार में कौन-कौन से खेल निषिद्ध थे? A. ये सभी B. लट्टू घुमाना C. गोली और गुल्ली डंडा D. पतंग उड़ाना 68 / 78 68. शरत किसके घर गया हुआ था? A. ताऊ के B. दादा के C. नाना के D. चाचा के 69 / 78 69. अक्षय पंडित को किसकी शिक्षा के लिए नियुक्त किया गया था? A. केवल शरत् की B. केवल मणींद्र की C. शरत् और सुरेन्द्र की D. शरत् और मणींद्र की 70 / 78 70. "बालक शरत् का साहित्य से प्रथम परिचय आँसुओं के माध्यम से हुआ।" - लेखक द्वारा ऐसा क्यों कहा गया है? A. बालकों के न पढ़ने पर उनको दंड दिया जाता था। B. इनमें से कोई नहीं। C. बालकों के न पढ़ने पर उनको भगा दिया जाता था। D. बालकों के न पढ़ने पर उनको खेलने से रोका जाता था। 71 / 78 71. शरत् के पिता मोतीलाल ने बच्चों के लिए क्या बनाना शुरू किया? A. भारत का मानचित्र B. हरियाणा का मानचित्र C. भारत के पहाड़ D. भारत का ग्लोब 72 / 78 72. 'आवारा मसीहा' नामक जीवनी किसके द्वारा लिखी गई है? A. यशपाल B. प्रेमचंद C. विष्णु प्रभाकर D. धर्मवीर भारती 73 / 78 73. शरत् के द्वारा 'तपोवन' दिखाए जाने पर सुरेंद्र की कैसी प्रतिक्रिया थी? A. उसे तपोवन सही नहीं लगा। B. उसे तपोवन की जगह पसंद आई। C. उसने तपोवन के बारे में सबको बता दिया। D. उसे तपोवन में डर लगा 74 / 78 74. शरत् के नाना कैसे परिवार में रहते थे? A. गरीब B. संयुक्त C. एकल D. झगड़ालू 75 / 78 75. अभाव, अधूरापन मनुष्य के लिए कैसे प्ररेणादायी हो सकता है? A. जब जीवन में अपूर्णता होती है, तो उसे पूर्ण करने हेतु मानव परिश्रम करता है। B. दुनिया भर के अधिकांश महान और प्रेरक व्यक्ति अभाव और अधूरापन के खिलाफ लड़े व उसी से प्रेरित होकर आगे बढ़े। C. अधूरापन दूर करने के लिए साहसी व्यक्ति हिम्मत के साथ आगे बढ़ता है। D. ये सभी 76 / 78 76. रवीन्द्रनाथ टैगोर की किस रचना ने शरत् को प्रकाश और सौंदर्य के एक नए जादूभरे संसार में पहुँचा दिया? A. आँख की किरकिरी B. परिशेष C. क्षणिका D. गीतांजलि 77 / 78 77. शरत के पिता का नाम था- A. मोतीलाल B. मोतीराम C. हीरालाल D. प्यारेलाल 78 / 78 78. निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है? वह अब यहाँ से चला जाएगा, इस बात से शरत् का मन बहुत भारी था। शरत वह सोच रहा था कि अब वापस आना हो या न हो। A. केवल I सही है। B. दोनों कथन गलत है। C. केवल II सही है। D. दोनों कथन सही हैं। NameEmailstudent ID Your score is 0% Restart quiz Send feedback इस पाठ के प्रश्न-उत्तर के लिए क्लिक करें। JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2021-10-02