JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 0% Created by egyan पत्रकारीय लेखन के विभिन्न रूप और लेखन प्रक्रिया 1 / 80 1. निम्न में से क्या फीचर की विशेषता हो सकती है? A. ये सभी B. फ़ीचर का विषय कुछ भी हो सकता है। हलके-फुलके विषयों से लेकर गंभीर विषयों और मुद्दों पर भी फ़ीचर लिखा जा सकता है। C. फ़ीचर एक तरह का ट्रीटमेंट है जो आमतौर पर विषय और मुद्दे की जरूरत के मुताबिक उसे प्रस्तुत करते हुए दिया जाता है। D. एक अच्छे और रोचक फ़ीचर के साथ फ़ोटो, रेखांकन, ग्राफ़िक्स आदि का होना जरूरी है। 2 / 80 2. फीचर लिखते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? A. हर फ़ीचर का एक प्रारंभ, मध्य और अंत होना चाहिए। B. शुरू से आखिर तक प्रवाह और गति बनी रहे C. ये सभी D. प्रारंभ आकर्षक और उत्सुकता पैदा करनेवाला होना चाहिए। 3 / 80 3. उल्टा पिरामिड शैली में 'बॉडी' भाग के विषय में क्या सही है? A. यह समाचार का सबसे कम महत्वपूर्ण भाग होता है। B. किसी भी घटना, समस्या या विचार के सबसे महत्त्वपूर्ण तथ्य, सूचना या जानकारी को लिखा जाता है। C. इसके अंतर्गत तथ्य या स्रोत का विवरण दिया जाता है। D. इसमें मुखड़ा के बाद घटते क्रम में ख़बर का विस्तृत ब्यौरा दिया जाता है। 4 / 80 4. फीचर लेखन के विषय में क्या सही नहीं है? A. इसमें उलटा पिरामिड शैली का प्रयोग किया जाता है। B. फीचर एक सुव्यवस्थित, सृजनात्मक और आत्मनिष्ठ लेखन है। C. इसमें शब्द-सीमा नहीं होती। अच्छे फीचर में 250 से लेकर 2000 तक शब्द हो सकते हैं। D. इसका उद्देश्य पाठकों को सूचना देना, शिक्षित करना और मनोरंजन करना होता है। 5 / 80 5. निम्न में से क्या विचारपरक लेखन के उदाहरण हैं? A. लेख B. संपादकीय लेखन C. टिप्पणियाँ D. ये सभी 6 / 80 6. उल्टा पिरामिड शैली में समापन भाग के विषय में क्या सही नहीं है? A. इसके अंतर्गत तथ्य या स्रोत का विवरण दिया जाता है। B. यह समाचार का सबसे कम महत्वपूर्ण भाग होता है। C. इसमें सबसे महत्त्वपूर्ण तथ्य, सूचना या जानकारी दी जाती है। D. अधिक महत्वपूर्ण न होने पर अथवा स्पेस न होने पर इसे काटकर छोटा भी किया जा सकता है। 7 / 80 7. निम्न में से कौन-सी विशेष रिपोर्ट है? A. विवरणात्मक रिपोर्ट B. ये सभी C. इंवेस्टिगेटिव रिपोर्ट D. फीचर रिपोर्ट 8 / 80 8. अंशकालिक पत्रकार अखबार के लिए कैसे काम करता है? A. इनमें से कोई नहीं B. अनिश्चित मानदेय पर C. निश्चित मानदेय पर D. नियमित वेतन पर 9 / 80 9. .............................. में किसी घटना या समस्या के विस्तृत और बारीक विवरण को प्रस्तुत करने की कोशिश की जाती है। A. विश्लेषणात्मक रिपोर्ट B. इन-डेप्थ रिपोर्ट C. खोजी रिपोर्ट D. विवरणात्मक रिपोर्ट 10 / 80 10. मुख्य रूप से पत्रकार कितनी तरह के होते है? A. फ्रीलांसर यानी स्वतंत्र B. पूर्णकालिक C. ये सभी D. अंशकालिक 11 / 80 11. फीचर लिखते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? A. कहानी को उनके जरिये कहने की कोशिश कीजिए यानी पात्रों के माध्यम से उस विषय के विभिन्न पहलुओं को सामने ले आइए। B. फ़ीचर को सजीव बनाने के लिए उसमें उस विषय से जुड़े लोगों यानी पात्रों की मौजूदगी जरूरी है। C. ये सभी D. कहानी को बताने का अंदाज ऐसा हो कि आपके पाठक यह महसूस करें कि वे खुद देख और सुन रहे हैं। 12 / 80 12. समाचार लेखन के लिए कितने ककार आवश्यक हैं? A. 3 B. 4 C. 6 D. 2 13 / 80 13. अखबारों में प्रकाशित अधिकांश समाचार किस खास शैली में लिखे जाते हैं? A. उल्टा पिरामिड शैली। B. सीधा पिरामिड शैली। C. इनमें से कोई नहीं। D. फीचर शैली। 14 / 80 14. उल्टा पिरामिड शैली में इंट्रो या मुखड़ा किसे कहा जाता है? A. घटते क्रम में ख़बर का विस्तृत ब्यौरा दिया जाता है। B. किसी भी घटना, समस्या या विचार के सबसे महत्त्वपूर्ण तथ्य, सूचना या जानकारी को सबसे पहले पैराग्राफ़ में लिखा गया है। C. अधिक महत्वपूर्ण न होने पर अथवा स्पेस न होने पर इसे काटकर छोटा भी किया जा सकता है। D. इसे सबसे अंत में बताया जाता है। 15 / 80 15. अखबारों और पत्रिकाओं में सामान्य समाचारों के अलावा गहरी छानबीन, विश्लेषण और व्याख्या के आधार पर रिपोर्टें भी प्रकाशित होती हैं। ऐसी रिपोर्ट को ............................. कहते हैं। A. विशेष रिपोर्ट B. संपादकीय C. स्तंभ लेखन D. लेख 16 / 80 16. पत्रकारीय लेखन की शैली कैसी होनी चाहिए? A. लेखन शैली, भाषा और गूढ़ से गूढ़ विषय की प्रस्तुति ऐसी सहज, सरल और रोचक होनी चाहिए कि वह आसानी से सबकी समझ में आ जाए। B. पाठकों को ध्यान में रखकर ही अखबारों में सीधी, सरल, साफ़-सुथरी लेकिन प्रभावी भाषा के इस्तेमाल पर जोर दिया जाता है। C. ये सभी D. अलंकारिक-संस्कृतनिष्ठ भाषा-शैली के बजाय आम बोलचाल की भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। 17 / 80 17. इनमें से कौन-सा फीचर का प्रकार है- A. रूपात्मक फीचर B. यात्रा फीचर C. समाचार बैकग्राउंड फीचर D. ये सभी 18 / 80 18. सृजनात्मक लेखन के विषय में निम्न में से क्या सही है? A. इस लेखन में कल्पना को भी स्थान दिया जाता है। B. साहित्यिक रचनात्मक लेखन में लेखक को काफ़ी छूट होती है। C. ये सभी D. सृजनात्मक लेखन का सबंध और दायरा अत्यधिक विस्तृत है। इसमें इतिहास, संस्कृति और परंपरा की झलक होती है। 19 / 80 19. किस शैली में क्लाइमेक्स बिलकुल शुरू में आता है? A. कहानी शैली। B. उल्टा पिरामिड शैली। 20 / 80 20. अखबार या अन्य समाचार माध्यमों में काम करने वाले पत्रकार अपने पाठकों, दर्शकों और श्रोताओं तक सूचनाएँ पहुँचाने के लिए लेखन के विभिन्न रूपों का इस्तेमाल करते हैं। इसे ................................. कहते हैं। A. पत्रकारीय लेखन B. निबंध लेखन C. अनुबंध लेखन D. आलोचना लेखन 21 / 80 21. फीचर लेखन की शैली होती है? A. अनिश्चित B. निश्चित C. सुनिश्चित D. इनमें से कोई नहीं 22 / 80 22. समाचार लेखन की किस शैली को सबसे लोकप्रिय, उपयोगी और बुनियादी शैली माना जाता है? A. निबंध शैली। B. उल्टा पिरामिड शैली। C. आत्मकथा शैली। D. फीचर शैली। 23 / 80 23. किसी समाचार संगठन में काम करनेवाला नियमित वेतनभोगी पत्रकार क्या कहलाता है? A. फ़्रीलांसर पत्रकार B. इनमें से कोई नहीं C. अंशकालिक पत्रकार D. पूर्णकालिक पत्रकार 24 / 80 24. जो रिपोर्ट उलटा पिरामिड शैली में न लिखकर कथात्मक शैली में लिखी जाती है उसे ............................ कहते हैं। A. इन-डेप्थ रिपोर्ट B. फीचर रिपोर्ट C. विवरणात्मक रिपोर्ट D. खोजी रिपोर्ट 25 / 80 25. कहानी या कथा लेखन की शैली में क्लाइमेक्स कहाँ आता है? A. शुरू में B. कहीं भी नहीं C. मध्य में D. अंत में 26 / 80 26. समाचार के किस भाग के अंतर्गत तथ्य या स्रोत का विवरण दिया जाता है? A. इनमें से कोई नहीं B. बॉडी C. समापन D. इंट्रो या मुखड़ा 27 / 80 27. फीचर कैसा लेखन है? A. सृजनात्मक B. सुव्यवस्थित C. आत्मनिष्ठ D. ये सभी 28 / 80 28. ........................ में किसी घटना या समस्या से जुड़े तथ्यों के विश्लेषण और व्याख्या किया जाता है। A. विवरणात्मक रिपोर्ट B. इन-डेप्थ रिपोर्ट C. खोजी रिपोर्ट D. विश्लेषणात्मक रिपोर्ट 29 / 80 29. पत्रकारीय लेखन का सबसे जाना पहचाना रूप किसे माना जाता है? A. संपादकीय लेखन B. समाचार लेखन C. लेख D. फीचर लेखन 30 / 80 30. उल्टा पिरामिड शैली के कितने भाग होते हैं? A. चार B. एक C. तीन D. दो 31 / 80 31. संपादकीय को किसके नाम से छापा जाता है? A. पाठक के नाम से B. प्रसिद्ध व्यक्ति के नाम से C. किसी के नाम से नहीं D. अखबार के मालिक के नाम से 32 / 80 32. समाचार पत्रों में छपने वाले फीचर में लगभग कितने शब्द होने चाहिए? A. 250 से 2000 शब्द B. 100 से 200 शब्द C. 550 से 5000 शब्द D. 100 से 1000 शब्द 33 / 80 33. पत्रकारीय लेखन में 'क्लीशे' किसे कहा जाता है? A. पिष्टोक्ति या दोहराव B. गैरजरूरी विशेषण C. ऐसी शब्दावली जिससे केवल संपादक परिचित होते हैं D. ऐसी शब्दावली जिससे बहुत अधिक पाठक परिचित होते हैं 34 / 80 34. निम्न में से क्या विचारपरक लेखन के उदाहरण हैं? A. ये सभी B. संपादक के नाम पत्र C. विषयों के विशेषज्ञों या वरिष्ठ पत्रकारों के स्तंभ D. साक्षात्कार 35 / 80 35. पत्रकारीय लेखन के विषय में निम्न में से क्या सही है? A. ये सभी B. इस लेखन का रिश्ता तथ्यों से है न कि कल्पना से। C. यह अनिवार्य रूप से तात्कालिकता और अपने पाठकों की रुचियों और जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाने वाला लेखन है। D. इसका संबंध और दायरा समसामयिक और वास्तविक घटनाओं, समस्याओं और मुद्दों से है। 36 / 80 36. समाचार लेखन के विषय में क्या सही नहीं है? A. इसमें उलटा पिरामिड शैली का प्रयोग किया जाता है। B. इसमें फोटो का होना अनिवार्य नहीं है। C. इसकी भाषा में सपाट बयानी होती है। D. इसमें लेखक की कल्पना और विचारों को स्थान मिलता है। 37 / 80 37. निम्न में से क्या फीचर की विशेषता हो सकती है? A. ये सभी B. फीचर घटनाओं, कार्यक्रमों और आयोजनों की सूखी और बेजान रिपोर्ट नहीं है। C. फ़ीचर आमतौर पर तथ्यों, सूचनाओं और विचारों पर आधारित कथात्मक विवरण और विश्लेषण होता है। D. फीचर लेखन का कोई निश्चित ढाँचा या फ़ॉर्मूला नहीं होता है। इसलिए आप फ़ीचर कहीं से भी शुरू कर सकते हैं। 38 / 80 38. फीचर लिखते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? A. पैराग्राफ़ छोटे होने चाहिए। B. ये सभी C. हर पैराग्राफ़ अपने पहले के पैराग्राफ़ से सहज तरीके से जुड़ा हो D. एक पैराग्राफ़ में एक पहलू पर ही फ़ोकस कीजिए। 39 / 80 39. किसे अखबार की अपनी आवाज माना जाता है? A. स्तंभ लेखन को B. लेख को C. संपादकीय को D. संपादक के नाम पत्र को 40 / 80 40. पूर्णकालिक पत्रकार A. किसी समाचार संगठन के लिए एक निश्चित मानदेय पर काम करनेवाला पत्रकार है। B. किसी समाचार संगठन में काम करनेवाला नियमित वेतनभोगी पत्रकार होता है। C. ये सभी D. का संबंध किसी खास अखबार से नहीं होता है बल्कि वह भुगतान के आधार पर अलग-अलग अखबारों के लिए लिखता है। 41 / 80 41. किसी समाचार संगठन के लिए एक निश्चित मानदेय पर काम करनेवाला पत्रकार क्या कहलाता है? A. अंशकालिक पत्रकार B. इनमें से कोई नहीं C. पूर्णकालिक पत्रकार D. फ़्रीलांसर पत्रकार 42 / 80 42. .................................. में सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध तथ्यों, सूचनाओं और आँकड़ों की गहरी छानबीन की जाती है और उसके आधार पर किसी घटना, समस्या या मुद्दे से जुड़े महत्त्वपूर्ण पहलुओं को सामने लाया जाता है। A. विश्लेषणात्मक रिपोर्ट B. विवरणात्मक रिपोर्ट C. खोजी रिपोर्ट D. इन-डेप्थ रिपोर्ट 43 / 80 43. पत्रकारीय लेखन की शैली कैसी होनी चाहिए? A. वाक्य छोटे और सहज होने चाहिए। B. भाषा को प्रभावी बनाने के लिए गैरजरूरी विशेषणों, जार्गन्स (ऐसी शब्दावली जिससे बहुत कम पाठक परिचित होते हैं) और क्लीशे (पिष्टोक्ति या दोहराव) का प्रयोग नहीं करना चाहिए। C. ये सभी D. जटिल और लंबे वाक्यों से बचना चाहिए। 44 / 80 44. उल्टा पिरामिड शैली में इंट्रो या मुखड़ा के बाद घटते क्रम में ख़बर का विस्तृत ब्यौरा दिया जाता है। इसे ही उल्टा पिरामिड शैली का ......................... कहा जाता है। A. बॉडी B. इंट्रो या मुखड़ा C. उपदेश D. समापन 45 / 80 45. पत्रकारीय लेखन में 'जार्गन्स' किसे कहा जाता है? A. ऐसी शब्दावली जिससे बहुत कम पाठक परिचित होते हैं B. ऐसी शब्दावली जिससे बहुत अधिक पाठक परिचित होते हैं C. गैरजरूरी विशेषण D. ऐसी शब्दावली जिससे केवल संपादक परिचित होते हैं 46 / 80 46. कौन-से सूचनात्मक और तथ्यों पर आधारित होते हैं? A. कब और कहाँ B. क्या, कौन C. क्यों, कैसे D. क्या, कौन, कब और कहाँ 47 / 80 47. क्या कोई बाहर का लेखक या पत्रकार संपादकीय लिख सकता है? A. पता नहीं B. हाँ C. नहीं D. कह नहीं सकते 48 / 80 48. समाचार लेखन के विषय में क्या सही नहीं है? A. इसका उद्देश्य पाठकों को ताज़ी घटना से अवगत करना होता है। B. इसमें लेखक के विचारों और कल्पना के लिए कोई स्थान नहीं होता। C. इसमें शब्द-सीमा नहीं होती है। D. समाचार का कार्य पाठकों को सूचना देना होता है। 49 / 80 49. समाचार पत्र का संपादन करने वाले को क्या कहते हैं? A. लेखक B. संपादक C. प्रकाशक D. संवाददाता 50 / 80 50. किस भाग को समाचार के सबसे अंत में बताया जाता है? A. बॉडी B. समापन C. इनमें से कोई नहीं D. इंट्रो या मुखड़ा 51 / 80 51. पत्रकारीय लेखन में गैरजरूरी विशेषणों, जार्गन्स और क्लीशे के प्रयोग से भाषा A. सुसज्जित हो जाती है। B. सरस हो जाती है। C. बोझिल हो जाती है। D. आकर्षक हो जाती है। 52 / 80 52. निम्न में से क्या फीचर की विशेषता हो सकती है? A. फ़ीचर आमतौर पर समाचार रिपोर्ट से बड़े होते हैं। B. ये सभी C. फ़ीचर लेखन की भाषा सरल, रूपात्मक, आकर्षक और मन को छूनेवाली होती है। D. फ़ीचर लेखन की शैली काफ़ी हद तक कथात्मक शैली की तरह है। 53 / 80 53. किस शैली में क्लाइमेक्स बिलकुल आखिर में आता है? A. उल्टा पिरामिड शैली। B. कहानी शैली। 54 / 80 54. संपादकीय लिखने का दायित्व किस पर होता है? A. पाठक पर B. अखबार के मालिक पर C. अखबार में काम करने वाले संपादक और उनके सहयोगियों पर D. वहाँ के स्थानीय नेता पर 55 / 80 55. समाचार के किस भाग को अधिक महत्वपूर्ण न होने पर अथवा स्पेस न होने पर इसे काटकर छोटा भी किया जा सकता है? A. समापन B. इनमें से कोई नहीं C. इंट्रो या मुखड़ा D. बॉडी 56 / 80 56. आमतौर पर अखबारों में समाचार पूर्णकालिक और अंशकालिक पत्रकार लिखते हैं, जिन्हें ........................ कहते हैं। A. उप-संपादक B. संवाददाता या रिपोर्टर C. संपादक D. बीट 57 / 80 57. पत्रकार मुख्यतः कितने प्रकार के होते हैं? A. 3 B. 6 C. 4 D. 5 58 / 80 58. पत्रकारिता के विकास में कौन-सा मूलभाव सक्रिय रहता है? A. ज्ञान B. निराशा C. जिज्ञासा D. अभिलाषा 59 / 80 59. उल्टा पिरामिड शैली में क्लाइमेक्स कहाँ आता है? A. अंत में B. कहीं भी नहीं C. शुरू में D. मध्य में 60 / 80 60. निम्न में से कौन-सी विशेष रिपोर्ट है? A. खोजी रिपोर्ट B. ये सभी C. विश्लेषणात्मक रिपोर्ट D. इन-डेप्थ रिपोर्ट 61 / 80 61. स्वतंत्र पत्रकार को अन्य किस नाम से जाना जाता है? A. खोजी B. स्ट्रिंगर C. इनमें से कोई नहीं D. फ्रीलांसर 62 / 80 62. लोकतन्त्र में अखबार कैसा कार्य करते हैं? A. जनमत निर्माण B. शिक्षक C. पहरेदार D. ये सभी 63 / 80 63. इनमें से कौन-सा फीचर का प्रकार है- A. जीवन शैली फीचर B. विशेष कार्य फीचर C. खोजपरक फीचर D. ये सभी 64 / 80 64. फीचर लेखन के विषय में क्या सही नहीं है? A. फ़ीचर लेखन की भाषा समाचारों के विपरीत सरल, रूपात्मक, आकर्षक और मन को छूनेवाली होती है। B. अच्छे फीचर के साथ फोटो या ग्राफिक्स होना अनिवार्य है। C. इसमें लेखक के विचारों और कल्पना के लिए कोई स्थान नहीं होता। D. इसमें उलटा पिरामिड शैली का प्रयोग नहीं होता। 65 / 80 65. किस पत्रकार का संबंध किसी खास अखबार से नहीं होता है बल्कि वह भुगतान के आधार पर अलग-अलग अखबारों के लिए लिखता है? A. पूर्णकालिक पत्रकार B. अंशकालिक पत्रकार C. फ़्रीलांसर पत्रकार D. इनमें से कोई नहीं 66 / 80 66. साक्षात्कार को कैसे लिखा जा सकता है? A. कहानी के रूप में B. सवाल जवाब के रूप में C. आलेख के रूप में D. संपादकीय के रूप में 67 / 80 67. फीचर लिखते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? A. फ़ीचर को मनोरंजक होने के साथ-साथ सूचनात्मक होना चाहिए। B. थीम के इर्द-गिर्द सभी प्रासंगिक सूचनाएँ, तथ्य और विचार गुँथे होने चाहिए। C. फ़ीचर की कोई न कोई थीम होनी चाहिए। D. ये सभी 68 / 80 68. फ़्रीलांसर पत्रकार A. ये सभी B. किसी समाचार संगठन में काम करनेवाला नियमित वेतनभोगी पत्रकार होता है। C. का संबंध किसी खास अखबार से नहीं होता है बल्कि वह भुगतान के आधार पर अलग-अलग अखबारों के लिए लिखता है। D. किसी समाचार संगठन के लिए एक निश्चित मानदेय पर काम करनेवाला पत्रकार है। 69 / 80 69. किन ककारों के द्वारा खबर के विवरणात्मक, व्याख्यात्मक और विश्लेषणात्मक पहलू पर जोर दिया जाता है? A. क्या, कौन B. क्यों, कैसे C. क्या, कौन, कब और कहाँ D. कब और कहाँ 70 / 80 70. इनमें से कौन-सा फीचर का प्रकार है- A. व्यक्तिचित्र फीचर B. साक्षात्कार फीचर C. यात्रा फीचर D. ये सभी 71 / 80 71. समाचारों में किसी भी घटना, समस्या या विचार के सबसे महत्त्वपूर्ण तथ्य, सूचना या जानकारी को सबसे पहले पैराग्राफ़ में लिखा गया है। इसे ही ........................ कहा जाता है। A. समापन B. इंट्रो या मुखड़ा C. बॉडी D. उपदेश 72 / 80 72. किसी घटना, समस्या या विचार से संबंधित खबर लिखते हुए किन छह ककारों को ही ध्यान में रखा जाता है? A. कैसे, क्यों B. क्या, किसके C. ये सभी D. कहाँ, कब 73 / 80 73. अंशकालिक पत्रकार A. का संबंध किसी खास अखबार से नहीं होता है बल्कि वह भुगतान के आधार पर अलग-अलग अखबारों के लिए लिखता है। B. ये सभी C. किसी समाचार संगठन के लिए एक निश्चित मानदेय पर काम करनेवाला पत्रकार है। D. किसी समाचार संगठन में काम करनेवाला नियमित वेतनभोगी पत्रकार होता है। 74 / 80 74. समाचार के मुखड़े में किन ककारों पर आधारित खबर लिखी जाती है? A. कब और कहाँ B. क्यों, कैसे C. क्या, कौन D. क्या, कौन, कब और कहाँ 75 / 80 75. किसके जरिये अखबार किसी घटना, समस्या या मुद्दे के प्रति अपनी राय प्रकट करते हैं। A. संपादकीय B. स्तंभ लेखन C. संपादक के नाम पत्र D. लेख 76 / 80 76. समाचार के बॉडी भाग में किन ककारों पर आधारित खबर लिखी जाती है? A. क्या, कौन B. क्या, कौन, कब और कहाँ C. क्यों, कैसे D. कब और कहाँ 77 / 80 77. कौन-सा भाग समाचार का सबसे कम महत्वपूर्ण भाग होता है? A. इनमें से कोई नहीं B. बॉडी C. समापन D. इंट्रो या मुखड़ा 78 / 80 78. फीचर का उद्देश्य पाठकों को A. शिक्षित करना है। B. सूचना देना है। C. मनोरंजन करना है। D. ये सभी 79 / 80 79. निम्न में से उल्टा पिरामिड शैली में कौन-सा भाग नहीं होता? A. इंट्रो या मुखड़ा B. बॉडी C. समापन D. उपदेश 80 / 80 80. ................. का इस्तेमाल आमतौर पर भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और गड़बड़ियों को उजागर करने के लिए किया जाता है। A. इन-डेप्थ रिपोर्ट B. खोजी रिपोर्ट C. विवरणात्मक रिपोर्ट D. विश्लेषणात्मक रिपोर्ट Your score is 0% Restart quiz JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2022-01-25