0% 8 Created by hindigyan 1 / 50 1. "दूसरा देवदास" कहानी के आधार पर बताइए। संध्या के समय दोने कितने रूपये में बिकने लगे थे? A. चार रुपये B. दो रुपये C. पाँच रुपये D. तीन रुपये 2 / 50 2. "दूसरा देवदास" कहानी के आधार पर बताइए। 'गंगापुत्र के लिए गंगा मैया ही जीविका और जीवन है'। (सत्य/असत्य) A. सत्य B. असत्य 3 / 50 3. "दूसरा देवदास" कहानी के आधार पर बताइए। बच्चा लड़की से कैसे संबन्धित था? A. लड़की बच्चे की बुआ थी। B. ये सभी C. लड़की बच्चे की बहन थी। D. लड़की बच्चे की मित्र थी। 4 / 50 4. ‘यह दीप अकेला’ कविता किस छंद में रची गई है? A. मुक्त छंद B. दोहा छंद C. कवित्त छंद D. सवैया छंद 5 / 50 5. 'यह दीप अकेला' कविता में समाज का प्रतीक निम्न में से किसे कहा गया है? A. दीप को B. बिरला को C. पंक्ति को D. पनडुब्बा को 6 / 50 6. कभी वे वायु के झोकों से यों कंपित होने लगती थीं, मानो जल में चाँद का प्रतिबिंब है। प्रस्तुत पंक्ति में अलंकार है- A. रूपक B. अनुप्रास C. उत्प्रेक्षा D. यमक 7 / 50 7. घीसू कौन था? A. सूरदास का मित्र B. मिठुआ का मित्र C. जगधर का मित्र D. मिठुआ का शत्रु 8 / 50 8. "सूरदास की झोपड़ी" पाठ के आधार पर बताइए। 'तुमसे मेरी कौन सी अदावत थी?' वाक्य में प्रयुक्त अदावत शब्द का अर्थ निम्न में से क्या नहीं है? A. शत्रुता B. दोस्ती C. वैर D. दुश्मनी 9 / 50 9. "सूरदास की झोपड़ी" पाठ के आधार पर बताइए। 'सूरे, क्या आज चूल्हा ठंडा नहीं किया था?' इस वाक्य में प्रयुक्त मुहवारे 'चूल्हा ठंडा करना' का अर्थ है- A. चूल्हे को तोड़ देना B. चूल्हे में पानी डालना C. चूल्हे को पानी में डाल देना D. चूल्हे की आग बुझाना 10 / 50 10. 'विकास और प्रगति के नाम पर जब इतिहास लोगों को उन्मूलित करता है।' इसे कैसा विस्थापन कहा जाता है? "जहाँ कोई वापसी नहीं" पाठ के आधार पर बताइए। A. इनमें से कोई नहीं B. औद्योगीकरण के कारण विस्थापन C. प्रकृति के कारण विस्थापन D. दोनों 11 / 50 11. सेवाग्राम पहुँचने पर लेखक देर रात तक क्या करता रहा? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. गांधी जी की प्रतीक्षा। B. भोजन। C. भाई के साथ बातें। D. पढ़ाई। 12 / 50 12. उन दिनों लेखक संघ की पत्रिका ‘लोटस’ का संपादकीय कार्यालय कहाँ हुआ करता था? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. नेपाल में B. दिल्ली में C. केप टाउन में D. ट्यूनिस में 13 / 50 13. गरीब बाजीगर हताश-सा क्यों खड़ा था? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. वह फटेहाल था। B. उसके पास माता मरियम के चरणों में रखने के लिए कोई तोहफ़ा नहीं था। C. ये सभी D. वह इस पर्व में भाग नहीं ले सका था। 14 / 50 14. 'गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफ़ात' पाठ के लेखक हैं- A. निर्मल वर्मा B. असगर वजाहत C. बलराज साहनी D. भीष्म साहनी 15 / 50 15. लेखक को कस्तूरबा गांधी कैसी लगती थी? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. अपनी माँ की तरह B. सरोजनी नायडू की तरह C. लक्ष्मीबाई की तरह D. पुतलीबाई की तरह 16 / 50 16. गांधी जी को देखते ही लेखक उतावला क्यों हो उठा? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. उनसे मिलने के लिए। B. उनसे हाथ मिलाने के लिए। C. अपने घर वापिस जाने के लिए। D. इनमें से कोई नहीं। 17 / 50 17. "रूप व्यक्ति सत्य है और नाम ................... सत्य है" "कुटज" पाठ के आधार पर बताएँ? A. व्यक्ति B. समाज C. स्वयं D. विद्यालय 18 / 50 18. लेखक ने कुटज को किसका साथी बताया है? A. पर्वत का B. कालिदास का C. गाढ़े का D. यक्ष का 19 / 50 19. लेखक के अनुसार पूर्ण सुख का आनंद कब तक नहीं मिलता? "कुटज" पाठ के आधार पर बताएँ? A. समष्टि-बुद्धि आने तक B. मृत्यु आने तक C. भय समाप्त होने तक D. समष्टि-एकता आने तक 20 / 50 20. लेखक नाम और रूप में से किसे बड़ा मानता है? "कुटज" पाठ के आधार पर बताएँ? A. रूप B. किसी को नहीं C. नाम और रूप दोनों को D. नाम 21 / 50 21. "विद्यापति के पद" के आधार पर बताइए। कातर-दृष्टि से चारों तरफ प्रियतम को ढूँढने की मनोदशा को कवि ने किन शब्दों में व्यक्त किया है? A. वह अत्यधिक दुर्बल हो गई है B. ये सभी C. उसके नेत्रें से लगातार अश्रु बहते रहते हैं। D. कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के चंद्रमा की तरह प्रतिक्षण घटती रहती है। 22 / 50 22. "विद्यापति के पद" के आधार पर बताएँ- नायिका अपने पति के पास क्या भेजना चाहती है? A. पत्र B. आमंत्रण C. कबूतर D. उपालंभ 23 / 50 23. "विद्यापति के पद" के आधार पर बताइए। जब नायिका अपने प्रेम-अनुभवों का वर्णन करती है तो क्या होता है- A. प्रेम के अनुभव क्षण-क्षण पुराने होते जाते हैं। B. इनमें से कोई नहीं C. प्रेम के अनुभव क्षण-क्षण नए होते जाते हैं। D. प्रेम के अनुभव अपरिवर्तित रहते हैं। 24 / 50 24. 'बहुत दिनान को अवधि आसपास परे' इस छंद में कवि का मन उदास क्यों है? A. उद्यान में फूल न खिलने के कारण B. प्रेमिका के न मिलने के कारण C. प्रकृति में रोमांच न होने कारण D. राजा द्वारा सम्मान न मिलने के कारण 25 / 50 25. "रति-रूप प्राप्त कर रहा वही"- इस पंक्ति में अलंकार है- A. अनुप्रास अलंकार B. उपमा अलंकार C. पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार D. रूपक अलंकार 26 / 50 26. सरोज स्मृति कविता के रचनाकार हैं– A. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला B. जयशंकर प्रसाद C. महादेवी वर्मा D. सुमित्रा नंदन पंत 27 / 50 27. सरोज स्मृति कविता में ‘रति-रूप’ किसको कहा गया है? A. कामदेव को B. सरोज की माँ को C. किसी को नहीं D. सरोज को 28 / 50 28. 'सरोज स्मृति' कविता में कवि किसे अपना एकमात्र सहारा बताता है? A. शकुंतला को B. इन सभी को C. अपनी पत्नी को D. अपनी पुत्री सरोज को 29 / 50 29. किस साँप द्वारा मुँह से कुश पकड़कर पूँछ से मार देने पर अंग सड़ जाता था? "बिस्कोहर की माटी" पाठ के आधार पर बताइए। A. फेंटारा B. मजगिदवा C. धामिन D. घोर कड़ाइच 30 / 50 30. "बिस्कोहर की माटी" पाठ के आधार पर बताइए। हरसिंगार किस मौसम में फूलता है। A. वसंत B. शरद C. ग्रीष्म D. शिशिर 31 / 50 31. "बिस्कोहर की माटी" पाठ के आधार पर बताइए। 'बतिया' है- A. फल का विकसित रूप B. पेड़ का अविकसित रूप C. पेड़ का विकसित रूप D. फल का अविकसित रूप 32 / 50 32. 'सीढ़ियों पर बैठे बंदरों की आँखों में' कौन-सा अलंकार है? A. उपमा अलंकार B. पुनरुक्ति प्रकाश C. रूपक और अनुप्रास D. अनुप्रास अलंकार 33 / 50 33. 'अलक्षित' का अर्थ निम्न में से क्या नहीं है? A. न देखा हुआ। B. अज्ञात। C. बिना लक्ष्य के। D. अलिखित। 34 / 50 34. "शेर" लघुकथा के आधार पर बताएँ - क्या शेर के मुँह में रोजगार का दफ्तर था? A. नहीं B. हाँ 35 / 50 35. "पहचान" लघुकथा के आधार पर बताइए- राजा द्वारा जनता को आँखें बंद करने का हुक्म देने के पीछे क्या वास्तविक उद्देश्य था? A. जनता को वास्तविक शांति का अहसास कराना। B. राजा के गलत कार्यों के प्रति जनता का उदासीन हो जाना। C. इनमें से कोई नहीं D. राजा के सही कार्यों के प्रति जनता द्वारा ध्यान न देना। 36 / 50 36. "चार हाथ" लघुकथा के आधार पर बताएँ। प्रयोग करने के बाद वैज्ञानिकों ने क्या कहा ? A. इनमें से कोई नहीं B. हाथ लगाने का कोई लाभ नहीं। C. हाथ लगने असंभव हैं। D. हाथ लगने संभव हैं। 37 / 50 37. 'डुग्गी पीटना' का अर्थ है- A. धोखा देना B. पानी भरना C. नाच दिखाना D. घोषणा करना 38 / 50 38. त्रासदायी प्रतीति के बावजूद लेखक ने नर्मदा नदी को किन जगहों से देखा? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. बजवाड़ा B. ओंकारेश्वर C. ओंकारेश्वर और बजवाड़ा D. इनमें से कोई नहीं 39 / 50 39. लेखक क्या देखना चाहता था? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. ये सभी। B. फूलोंवाली बेलें और दमकते घर-आँगन। C. उजली चटक धूप D. ज्वार-बाजरे और सोयाबीन की फसलें। 40 / 50 40. 'अपना मालवा...' पाठ के आधार पर बताइए कि चंबल नदी किस स्थान पर यमुना से मिलती है? A. निमाड़ के पास। B. बुंदेलखंड के पास। C. इटावा के पास। D. मालवा के पास। 41 / 50 41. मालवा में सन 1899 के वर्ष को क्या कहा जाता है? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. उनसठ का काल B. सत्तावन का काल C. छप्पन का काल D. पचपन का काल 42 / 50 42. आज के इंजीनियरों द्वारा जल प्रबंधन न किए जाने से क्या हुआ? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. भू-जलस्तर गिर गया। B. ये सभी। C. नदी और तलब सूख गए। D. फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ा। 43 / 50 43. खाऊ-उजाड़ू सभ्यता किसकी देन है? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. यूरोप और अमेरिका B. भारत C. यूरोप D. अमेरिका 44 / 50 44. 'बालक बच गया' निबंध के आधार पर बताएँ- शिक्षा की अनुचित पद्धति से बालकों पर क्या प्रभाव पड़ता है? A. ये सभी B. उनके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव C. उनके आत्मविश्वास में कमी। D. शिक्षा में अरुचि 45 / 50 45. "सुमिरिनी के मनके" पाठ के आधार पर बताएँ - कौन-सी मिट्टी छूने पर लड़की अशुभ मानी जाती थी? A. वेदि की B. खेत की C. गौशाला की D. श्मशान की 46 / 50 46. बालक ने क्यों कहा कि मैं यावज्जन्म लोकसेवा करूँगा? A. वह सच में सेवा भाव रखता था। B. उसे ये रटाया गया था। C. इनमें से कोई नहीं D. वह झूठ बोल रहा था। 47 / 50 47. "सुमिरिनी के मनके" पाठ के आधार पर बताएँ - लेखक से अनुसार धर्म की जाँच-पड़ताल करने का क्या लाभ होगा? A. ये सभी B. धर्म का सार्थक प्रयोग C. धर्माचार्यों के द्वारा धर्म के गलत उपयोग पर रोक D. जड़ मान्यताओं में सुधार 48 / 50 48. ‘जानहुँ सेज हिंवचल बूढ़ी’ में ......................... अलंकार है। A. अनुप्रास B. उत्प्रेक्षा C. यमक D. रूपक 49 / 50 49. 'केहिक सिगार को पहिर पटोरा।' इस पंक्ति में अलंकार है- A. अन्योक्ति B. दीपक C. रूपक D. अनुप्रास 50 / 50 50. इस पंक्ति में अलंकार है- जरै बिरह ज्यों दीपक बाती।। A. उत्प्रेक्षा B. श्लेष C. यमक D. रूपक Your score is 0% Restart quiz JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2024-02-11