0% 8 Created by hindigyan 1 / 50 1. 'बारहमासा' के आधार पर बताएँ। किस माह में पाला या ओस पड़ने लग गई है? A. माघ B. अगहन C. पूस D. फाल्गुन 2 / 50 2. नागमती को पूस मास में सेज कैसी लगती है? A. बर्फ मे डूबी B. अग्नि के समान C. पानी में डूबी D. कांटो के समान 3 / 50 3. नागमती के पति का नाम है- A. वीरसेन B. तानसेन C. चित्रसेन D. रत्नसेन 4 / 50 4. ‘तन जस पियरे पात भा मोरा’ में अलंकार है- A. यमक B. श्लेष C. उपमा D. अनुप्रास 5 / 50 5. "दूसरा देवदास" कहानी के आधार पर बताइए। पुजारी ने लड़की के 'हम' को किस अर्थ में लिया? A. एकल B. युगल 6 / 50 6. ‘मैं ने देखा, एक बूँद’ कविता में कवि के अनुसार किसका महत्व है? A. प्रसिद्धि का B. पैसे का C. प्रत्येक पल का D. धन का 7 / 50 7. 'यह जन है-गाता गीत जिन्हें फिर और कौन गाएगा?' इस पंक्ति में अलंकार है- A. श्लेष B. अनुप्रास C. यमक D. रूपक 8 / 50 8. बच्चे ने हिमालय की कौन-सी दिशा बताई? 'दिशा' कविता के आधार पर बताएँ। A. जिधर कवि खड़ा था। B. जिधर उसकी पतंग भागी जा रही थी। C. जिधर वो खड़ा था। D. जिधर स्कूल का रास्ता था। 9 / 50 9. वसंत के आगमन पर कवि क्या महसूस करता है? 'बनारस' कविता के आधार पर बताएँ। A. सारे शहर में वर्षा होती है। B. सारे शहर के धार्मिक मंदिर बंद हो जाते हैं। C. बवंडर उठकर सारे शहर में धूल ही धूल कर देता है। D. सारे शहर में शांति हो जाती है। 10 / 50 10. कवि के अनुसार धीमेपन के कारण बनारस की जीवन शैली कैसी हो गई है? A. यहाँ कुछ भी गिरता नहीं है। B. यहाँ कुछ भी बदलता नहीं है। C. यहाँ कुछ भी हिलता नहीं है। D. ये सभी। 11 / 50 11. "सुमिरिनी के मनके" पाठ के आधार पर बताएँ - शेक्सपियर द्वारा लिखित नाटक का क्या नाम है- A. मर्चेंट ऑफ वेनिस B. मर्चेंट ऑफ यूरोप C. मर्चेंट ऑफ इंडिया D. मर्चेंट ऑफ ब्रिटेन 12 / 50 12. 'बालक बच गया' निबंध के आधार पर बताएँ- बालक किसका पुत्र था? A. अध्यापक का B. वृद्ध महाशय का C. प्रधान अध्यापक का D. लेखक का 13 / 50 13. ढेले चुन लो निबंध की शब्द शक्ति है - A. अभिधा B. इनमें से कोई नहीं C. लक्षणा D. व्यंजना 14 / 50 14. 'घड़ी के पुर्जे' निबंध की भाषा है- A. मिश्रित शब्दावली से युक्त B. अभिधा शैली से युक्त C. नीरस D. ओज गुण से युक्त 15 / 50 15. अमरौली प्रोजेक्ट के अंतर्गत किस क्षेत्र के अनेक गाँव उजाड़ दिए जाने की घोषणा हुई? "जहाँ कोई वापसी नहीं" पाठ के आधार पर बताइए। A. नवागाँव B. भेरगाँव C. गुरुगाँव D. इमामगाँव 16 / 50 16. गांधी जी ने लेखक को बताया कि वे ....................... से रावलपिंडी गए थे। "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. सिलचर B. केरल C. कोहाट D. गुजरात 17 / 50 17. लेखक ने यास्सेर अराफ़ात के साथ कैसी-कैसी बातें की? A. शहद की उपयोगिता के बारे में B. ये सभी C. अराफ़ात की अनथक हवाई यात्रओं के बारे में D. अराफ़ात की इंजीनियरिंग की शिक्षा के बारे में 18 / 50 18. कश्मीर यात्रा के दौरान लेखक को जिस बँगले में ठहराया गया था, वो किसका था? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. लेखक के फुफेरे भाई का B. लेखक के चचेरे भाई का C. लेखक के सगे भाई का D. लेखक के ममेरे भाई का 19 / 50 19. किस कारण से लड़के के पेट में दर्द हो रहा था? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. अधिक चलने के कारण। B. अधिक खाने के कारण। C. अधिक ईख पीने के कारण। D. इन्फ़ैकशन के कारण। 20 / 50 20. "कच्ची सड़क पर आँखें गाड़े गांधी जी की राह देखने लगा।" - इस वाक्य में रेखांकित का अर्थ क्या होगा? A. कभी-कभी देखना। B. आँखें मल-मल कर देखना। C. कभी नहीं देखना। D. लगातार देखना। 21 / 50 21. लेखक सेवाग्राम क्यों गया था? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. स्वतन्त्रता संग्राम में भाग लेने। B. गांधी जी से मिलने। C. अपने भाई से मिलने। D. पढ़ाई करने। 22 / 50 22. उन दिनों लेखक अफ्रो-एशियाई लेखक संघ में ...................... के पद पर सक्रिय था। "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. कार्यकारी लेखक B. कार्यकारी महामंत्री C. कार्यकारी मंत्री D. कार्यकारी सलाहकार 23 / 50 23. 'के पतिआ लए जाएत रे मोरा पिअतम पास।' में अलंकार है- A. श्लेष B. यमक C. उपमा D. अनुप्रास 24 / 50 24. "विद्यापति के पद" के आधार पर बताइए। लाख लाख जुग हिअ हिअ राखल तइओ हिअ जरनि न गेल।। पंक्ति में अलंकार है- A. पुनरुक्ति प्रकाश B. यमक C. उपमा D. अनुप्रास अलंकार 25 / 50 25. "विद्यापति के पद" के आधार पर बताइए। राधा कोयल तथा भौंरों की झंकार सुनकर A. हाथों से कान बंद कर लेती है। B. अपनी आँखों को मूंद लेती है। C. आनंद अनुभव करती है। D. प्रसन्नचित हो जाती है। 26 / 50 26. 'चाहत चलन ये सँदेसो लै सुजान को।।' पंक्ति में अलंकार है- A. अनुप्रास B. पुनरुक्ति प्रकाश C. यमक D. उपमा 27 / 50 27. 'बहुत दिनान को अवधि आसपास परे' इस छंद के विषय में कौन-सा कथन सही नहीं है? A. इनमें कवि की विरह दशा का वर्णन है। B. इसमें संयोग शृंगार रस है। C. इसकी भाषा ब्रज है। D. यह कवित्त छंद है। 28 / 50 28. "पहचान" लघुकथा के आधार पर सत्य/असत्य बताइए- राजा जनता की प्रगति करना चाहता था। A. सत्य B. असत्य 29 / 50 29. 'चार हाथ' लघुकथा किसके शोषण को दिखाती है? A. वैज्ञानिकों के B. उद्योगपति के C. मजदूरों के D. मिल मालिक के 30 / 50 30. हाथी द्वारा सारा गन्ना अपनी सूंड में खींचा जाना किस बात का प्रतीक है? "साझा" लघुकथा के आधार पर बताएँ। A. दोनों का B. प्रभुत्वशाली के द्वारा अधिक लाभ उठाना C. मजदूरों के शोषण का 31 / 50 31. "शेर" लघुकथा के आधार पर बताएँ - उल्लू शेर के मुँह में क्यों जा रहा था? A. विरोध के लिए B. प्रमाण के लिए C. मोक्ष के लिए D. रोजगार के लिए 32 / 50 32. बिसनाथ पर क्या अत्याचार हो गया? A. बहन पैदा होने से उनका दूध कट गया। B. भाई पैदा होने से उनको मार खानी पड़ी। C. भाई पैदा होने से उनका दूध कट गया। D. भाई पैदा होने से उनका पानी कट गया। 33 / 50 33. बिसनाथ ने दिलशाद गार्डन में क्या देखी? A. कोयल B. मोरनी C. बतख़ D. गाय 34 / 50 34. लेखक बिसनाथ ने किन आधारों पर माँ की तुलना बतख माँ से की है? A. सतर्कता के आधार पर B. ममत्व के आधार पर C. शिशु की देखभाल के आधार पर D. ये सभी 35 / 50 35. विश्वनाथ त्रिपाठी द्वारा लिखित आत्मकथा है? A. नंगातलाई का शहर B. नंगातलाई का प्रेम C. नंगातलाई का गाँव D. नंगातलाई की दीवार 36 / 50 36. नाम किस पद को कहते हैं? "कुटज" पाठ के आधार पर बताएँ? A. जिसको पूरा संसार जानता हो। B. जिस पर खुद की मुहर लगी हो C. जिस पर समाज की मुहर लगी हो D. जिसको कोई ना जानता हो 37 / 50 37. लेखक के अनुसार जरा गलत ढंग की दासी को क्या कहा जाता है? "कुटज" पाठ के आधार पर बताएँ? A. कुट्टी B. कुटनी C. कुट D. इनमें से कोई नहीं 38 / 50 38. कुटज निबंध में दरियादिल आदमी किसे कहा गया है? A. कुटज को B. रहीम को C. अगस्त्य ऋषि को D. कबीर को 39 / 50 39. लेखक प्रभाष जोशी नदी को नदी नहीं तो क्या मानता है? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. देवी B. माँ C. पिता D. बहन 40 / 50 40. प्रभाष जोशी के अनुसार इस वर्ष कितनी अधिक वर्षा हुई? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. चार इंच B. पाँच इंच C. सात इंच D. नौ इंच 41 / 50 41. बरसों पहले मालवा के लिए कौन-सी कहावत कही जाती थी? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. मालव धरती गहन गंभीर, डग-डग रोटी, पग-पग नीर। B. मालव धरती गहन गंभीर, डग-डग रोटी, पग-पग सोटी। C. इनमें से कोई नहीं। D. मालव धरती अपनी जानो, जल मिले तो उसे पहचानो। 42 / 50 42. 'सार में उनने कहा और दुकान में लग गए।' वाक्य में रेखांकित वाक्यांश का अर्थ है- "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. दुकान में चले गए। B. दुकान के कार्य करने लगे। C. दुकान खाली कर दी। D. दुकान में समा गए। 43 / 50 43. "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। मालवा में प्रवेश करने के थोड़ी देर बाद लेखक प्रभाष जोशी को लगने लगा कि A. चौमासा अभी नहीं गया है। B. इनमें से कोई नहीं। C. सर्दी अभी नहीं गई है। D. गर्मी अभी नहीं गई है। 44 / 50 44. "सूरदास की झोपड़ी" पाठ के आधार पर बताइए। लेखक के अनुसार झोपड़े की आग ........... की आग की भाँति कभी नहीं बुझती। A. अहंकार B. पानी C. जंगल D. ईर्ष्या 45 / 50 45. सुभागी रात भर कहाँ छिपी रही? A. सूरदास की झोपड़ी में। B. मंदिर में। C. अपने घर में। D. अमरूद के बाग में। 46 / 50 46. सूरदास को आने वाली विपत्ति के बारे में पहले से ही पता था। (सत्य/असत्य) A. असत्य B. सत्य 47 / 50 47. "सरोज स्मृति" कविता में कैसा बिंब है? A. दृश्य बिंब B. श्रव्य बिंब C. स्पर्श बिंब D. स्मृति बिंब 48 / 50 48. विवाह के समय सरोज के ऊपर संस्कारों का जल किसने डाला? A. सरोज के चाचा ने B. सरोज के दादा ने C. सरोज की माँ ने D. सरोज के पिता ने 49 / 50 49. "सरोज स्मृति" कैसी कविता है? A. शोक गीत B. हास्य गीत C. विरह गीत D. वीर काव्य 50 / 50 50. सरोज का पालन पोषण कहाँ हुआ था? 'सरोज-स्मृति' कविता के आधार पर बताएँ। A. दादी के घर पर B. लेखक के घर पर C. ननिहाल में D. आश्रम में Your score is 0% Restart quiz JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2024-02-11