0% 0 Created by hindigyan 1 / 50 1. भाई के पैदा होने के पश्चात बिसनाथ को ............... ने पाला। A. उनकी मौसी ने B. कसेरिन दाई ने C. उनकी नानी ने D. उनकी ताई ने 2 / 50 2. बिस्कोहर में हुई बरसात के विषय में क्या सही नहीं है? A. लगातार वर्षा से घर की दीवार गिर जाती B. बिस्कोहर में बहुत कम वर्षा होती। C. भूमि से अनेक तरह के कीड़े-मकोड़े निकलते। D. प्रथम वर्षा में नहाने से फोड़ा-फुंसी ठीक हो जाते। 3 / 50 3. कसेरिन दाई के साथ लेटे तीन बरस के बिसनाथ ............ को देखते रहते। A. चाँद B. जमीन C. तारे D. सूरज 4 / 50 4. ‘बिस्कोहर की माटी’ अध्याय किस शैली में है? A. प्रतीकात्मक B. निबंधात्मक C. व्याख्यात्मक D. आत्मकथात्मक 5 / 50 5. 'बारहमासा' के आधार पर बताएँ। हुलासू का अर्थ है- A. दुख सहित B. निराशापूर्ण C. उत्साह सहित D. उत्साह रहित 6 / 50 6. माघ माह मे नागमती को समय कैसा लगता है? A. तेजी से चलता हुआ। B. ठहरा हुआ। C. सामान्य गति से चलता हुआ। D. इनमें से कोई नहीं 7 / 50 7. 'बारहमासा' के आधार पर बताएँ। किस महीने में दिन की अवधि कम हो गई है और रातें बड़ी हो गई? A. अगहन B. माघ C. फाल्गुन D. पूस 8 / 50 8. नागमती के अनुसार कौन-सा पक्षी युगल रात बीतने पर दिन में मिल जाते हैं? A. मोर-मोरनी B. तोता-मैना C. मुर्गा-मुर्गी D. चकवा-चकवी 9 / 50 9. कवि के अनुसार सैकड़ों वर्ष पहले जो चीजें जहाँ थी वे आज भी वहीं हैं। इनमें क्या-क्या शामिल है? 'बनारस' कविता के आधार पर बताएँ। A. घाट पर बँधी हुई नावें। B. तुलसीदास की पवित्र खड़ाऊ। C. ये सभी। D. पवित्र गंगा नदी। 10 / 50 10. बसंत ऋतु के आगमन पर जो सजीव व्यक्ति है उसके मन में .................... होने लगती है। 'बनारस' कविता के आधार पर बताएँ। A. सुगबुगाहट B. बेचैनी C. गुदगुदी D. शांति 11 / 50 11. कवि ने पहली बार क्या जाना? 'दिशा' कविता के आधार पर बताएँ। A. बचपन किधर है! B. स्कूल किधर है! C. बच्चा किधर है! D. हिमालय किधर है! 12 / 50 12. ‘मैं ने देखा, एक बूँद’ कविता में कवि के अनुसार किसका महत्व है? A. धन का B. पैसे का C. प्रसिद्धि का D. प्रत्येक पल का 13 / 50 13. 'पनडुब्बा-ये मोती सच्चे फिर कौन कृती लाएगा?' इस पंक्ति में अलंकार है- A. यमक B. श्लेष C. रूपक D. अनुप्रास 14 / 50 14. "सुमिरिनी के मनके" पाठ के आधार पर बताएँ - दुर्लभ बंधु की पुरश्री के सामने कितनी पेटियाँ थी? A. चार B. पाँच C. दो D. तीन 15 / 50 15. "सुमिरिनी के मनके" पाठ के आधार पर बताएँ - 'घड़ी की संरचना बहुत जटिल है, उसे हर कोई नहीं समझ सकता।' फिर उसे कौन समझ सकता है? A. धर्मोपदेशक B. शिक्षक C. चिकित्सक D. घड़ीसाज 16 / 50 16. "सुमिरिनी के मनके" पाठ के आधार पर बताएँ - बुझौवल का अर्थ है - A. चुटकला B. पहेली पूछने वाला C. पहेली D. पहली का ज़वाब देने वाला 17 / 50 17. 'बालक बच गया' निबंध के आधार पर बताएँ- बालक की उम्र ........... वर्ष थी। A. नौ B. सात C. आठ D. दस 18 / 50 18. लेखक गुसलखाने से निकलकर क्यों झेंप गया था? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. क्योंकि लेखक अपना बड़प्पन नहीं दिखाना चाहता था। B. क्योंकि यास्सेर अराफ़ात स्वयं तौलिया लेकर बाहर गुसलखाने के बाहर खड़े थे। C. क्योंकि लेखक और नहीं खाना चाहता था। D. क्योंकि लेखक ने गुसलखाने में नुकसान कर दिया था। 19 / 50 19. लेखक अपने फुफेरे भाई के बँगले में क्यों पहुँच गया था? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. पढ़ाई करने। B. कश्मीर भ्रमण करने। C. नेहरू जी को देखने। D. नेहरू जी की देखभाल में अपने भाई का हाथ बाँटने 20 / 50 20. कांग्रेस का हरिपुरा अधिवेशन कब हुआ था? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. 1938 ई0 B. 1918 ई0 C. 1948 ई0 D. 1928 ई0 21 / 50 21. गांधी जी ने लेखक से किसका हालचाल जानना चाहा? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. मिस्टर हादी का B. मिस्टर रिचर्ड का C. मिस्टर जॉन का D. मिस्टर स्टीफन का 22 / 50 22. अफ्रो-एशियाई लेखक संघ का सम्मेलन कहाँ होने जा रहा था? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. ट्यूनीसिया की राजधानी ट्यूनिस B. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद C. इनमें से कोई नहीं। D. भारत की राजधानी दिल्ली 23 / 50 23. गांधी जी ने चिल्लाने वाले लड़के को क्या करने की सलाह दी? A. दवाई खाने की। B. पाखाना जाने की। C. चूरन खाने की। D. मुँह में उँगली डालकर कै करने की। 24 / 50 24. "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? जिस दिन लेखक को गांधी जी से मिलना था उस दिन ....... A. लेखक को बुखार हो गया। B. लेखक जल्दी उठ गया। C. लेखक सोता रहा। D. लेखक वापिस चला गया। 25 / 50 25. "सूरदास की झोपड़ी" पाठ के आधार पर बताइए। अधिकतर लोग चुपचाप खड़े नैराश्यपूर्ण दृष्टि से अग्निदाह को देख रहे थे? (सत्य/असत्य) A. असत्य B. सत्य 26 / 50 26. सुभागी को किस बात का दुख था? A. सूरदास की झोपड़ी जल जाने का। B. मिठुवा के अनाथ होने का। C. भैरो द्वारा कलंकित किए जाने का। D. जगधर द्वारा शक किए जाने का। 27 / 50 27. सूरदास अटकल से द्वार की ओर झोंपड़े में घुसा। पर दो-तीन पग के बाद एकाएक पाँव ....... में पड़ गया। A. कुएँ B. गड्ढे C. भूबल D. आग 28 / 50 28. कुटज निबंध में दरियादिल आदमी किसे कहा गया है? A. अगस्त्य ऋषि को B. कबीर को C. रहीम को D. कुटज को 29 / 50 29. लेखक ने कुटज को जंगल का ....................... कहा है? A. सैलानी B. पहरेदार C. वृक्ष D. ऋषि 30 / 50 30. इस निबंध में बैरागी किसे कहा गया है? "कुटज" पाठ के आधार पर बताएँ? A. पर्वत को B. ऋषि को C. कुटज को D. लेखक को 31 / 50 31. सिंगरौली की एक जमाने में काला-पानी क्यों माना जाता था? "जहाँ कोई वापसी नहीं" पाठ के आधार पर बताइए। A. आदिवासी लोगों के कारण B. अत्यधिक खेतों के कारण C. आने-जाने के सीमित साधनों के कारण D. काले पानी की झीलों के कारण। 32 / 50 32. अमझर से आप क्या समझते हैं? "जहाँ कोई वापसी नहीं" पाठ के आधार पर बताइए। A. फल के पेड़ों से घिरा गाँव जहाँ फल झड़ते हैं। B. आम के पेड़ों से घिरा गाँव जहाँ आम झड़ते हैं। C. सेब के पेड़ों से घिरा गाँव जहाँ सेब झड़ते हैं। D. ऐसा गाँव जहाँ आम आदमी रहते हैं। 33 / 50 33. "दूसरा देवदास" कहानी के आधार पर बताइए। गंगापुत्र अपनी जीविका कैसे चलाता है? A. आरती गा कर B. फूलों के दोने बेचकर C. रोपवे पर सवारी बैठाकर D. चढ़ावे की रेजगारी बटोरकर 34 / 50 34. 'कहि कहि आवन छबीले मनभावन को' पंक्ति में अलंकार है- A. उपमा B. यमक C. अनुप्रास D. पुनरुक्ति प्रकाश 35 / 50 35. "विद्यापति के पद" के आधार पर बताइए। सखि हे, कि पुछसि अनुभव मोए। में ......... रस है- A. संयोग शृंगार B. वियोग शृंगार C. शांत D. करूण 36 / 50 36. 'सखि अनकर दुख दारुन रे जग के पतिआए।।' पंक्ति में अलंकार है- A. अनुप्रास B. रूपक C. यमक D. श्लेष 37 / 50 37. "विद्यापति के पद" के आधार पर बताइए। राधा अत्यंत दुर्बल क्यों हो गई है? A. सुख के दिनों को याद करके B. कृष्ण के गुणों तथा प्रेम को याद कर-करके C. असाध्य रोग के कारण D. बीमार होने के कारण 38 / 50 38. 'अपना मालवा : खाऊ-उजाड़ू सभ्यता में' पाठ के आधार पर बताइए कि मीणा जी किस स्टेशन पर चाय पिलाते हैं? A. मालदा B. नवादा C. भोपाल D. नागदा 39 / 50 39. विंध्य के घाट में किसके जंगल लेखक को दिखे? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. अशोक B. सागौन C. टीक D. बाँस 40 / 50 40. लेखक किसके साथ मालवा की यात्रा पर निकले थे? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. अपने सहकर्मी। B. अपने पूरे परिवार। C. अपनी पत्नी। D. अपने मित्र। 41 / 50 41. अधिक वर्षा होने पर मालवा का वातावरण कैसा हो जाता है? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. ये सभी। B. कई फसल गल जाती हैं। C. नदी, नाले और तालाब भर जाते हैं? D. जगह-जगह पानी भर जाता है। 42 / 50 42. 'अपना मालवा ...' पाठ के आधार पर बताइए - हमारे आज के इंजीनियर क्या मानते हैं? A. ये सभी। B. ज्ञान तो पश्चिम के रिनेसां के बाद ही आया है। C. वे ही पानी का प्रबंध जानते हैं। D. पहले के लोग जल-प्रबंधन नहीं जानते थे। 43 / 50 43. साझे की खेती के बारे में हाथी ने किसान को क्या बताया? A. ये सभी B. खेती की अच्छी रखवाली हो जाएगी। C. छोटे-मोटे जानवर खेतों को नुकसान नहीं पहुँचा सकेंगे D. हाथी ने कहा कि अब वह उसके साथ साझे की खेती करे। 44 / 50 44. "पहचान" लघुकथा के आधार पर सत्य/असत्य बताइए- लोगों द्वारा आँखें, कान और मुँह बंद करने से राज्य निरंकुश हो गया। A. असत्य B. सत्य 45 / 50 45. "शेर" लघुकथा के आधार पर बताएँ - लेखक ने शेर के मुँह में रोजगार का दफ्तर होने के लिए प्रमाण माँगने पर क्या उत्तर मिला? A. हमारे पास प्रमाण नहीं है। B. प्रमाण की क्या आवश्यकता है? C. प्रमाण से अधिक महत्वपूर्ण है विश्वास। D. विश्वास से अधिक महत्वपूर्ण है प्रमाण 46 / 50 46. "सरोज स्मृति" कविता में कवि अपनी पुत्री की छवि को किन रूपों में याद करता है? A. हृदय में झूलती छवि के रूप में B. ये सभी C. उसकी मंद हँसी के रूप में D. एक खुले उच्छ्वास के रूप में 47 / 50 47. 'सरोज-स्मृति' कविता में किसका विलाप है? A. दुखी मामा का B. दुखी माता का C. दुखी पिता का D. दुखी पुत्री का 48 / 50 48. 'सरोज-स्मृति' कविता में कवि ने ‘भाग्यहीन’ किसको कहा है? A. पुत्री को B. अपनी पत्नी को C. स्वयं को D. सरोज की नानी को 49 / 50 49. ‘ उर’ शब्द का क्या अर्थ है? A. उड़ना B. उसका C. ह्रदय D. दूसरी ओर 50 / 50 50. "सरोज स्मृति" कविता किस शैली में रची गई है? A. नाटकीय शैली B. संवाद शैली C. महाकाव्य शैली D. छायावादी शैली Your score is 0% Restart quiz JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2024-02-11