0% 0 Created by hindigyan 1 / 50 1. "जहाँ कोई वापसी नहीं" पाठ के आधार पर सत्य/असत्य बताएँ- 'कभी-कभी किसी इलाके की संपदा ही उसका अभिशाप बन जाती है।' A. सत्य B. असत्य 2 / 50 2. "विद्यापति के पद" के आधार पर बताएँ- श्रीकृष्ण गोकुल छोड़कर कहाँ बस गए हैं? A. मथुरा B. कैलाश C. हरिद्वार D. वृन्दावन 3 / 50 3. ‘निहारल नयन न’ में अलंकार है- A. रूपक B. उत्प्रेक्षा C. पुनरुक्ति प्रकाश D. अनुप्रास 4 / 50 4. "विद्यापति के पद" के आधार पर बताइए। "गुनि-गुनि प्रेम तोहारा।।" पंक्ति में अलंकार है- A. अनुप्रास B. अतिशयोक्ति C. यमक D. पुनरुक्ति प्रकाश 5 / 50 5. संस्कारों के अनुसार कौन अपनी पुत्री के विवाह में उस पर जल डाल सकता है? 'सरोज-स्मृति' कविता के आधार पर बताएँ। A. दादा B. पिता C. माता D. चाचा 6 / 50 6. सरोज स्मृति कविता में वर्णित "शकुंतला" कौन थी? A. सरोज की नानी B. सरोज की माँ C. कवि की पत्नी D. अभिज्ञानशाकुंतलम् नाटक की नायिका 7 / 50 7. 'वह लता वहीं की, जहाँ कली तू खिली' पंक्ति में 'कली' शब्द किसके लिए प्रयोग हुआ है? A. सरोज की नानी के लिए B. सरोज के लिए C. सरोज की माँ के लिए D. सरोज की मौसी के लिए 8 / 50 8. "पर पाठ अन्य यह, अन्य कला।"- इस पंक्ति में अलंकार है- A. विरोधाभास अलंकार B. उपमा अलंकार C. अनुप्रास अलंकार D. रूपक अलंकार 9 / 50 9. कवि के अनुसार बनारस शाम को कैसा हो जाता है? A. धीरे-धीरे भर जाता है। B. धीरे-धीरे खाली हो जाता है। C. इनमें से कोई नहीं। D. धीरे-धीरे नष्ट हो जाता है। 10 / 50 10. कवि ने बच्चे से किसकी दिशा के बारे में पूछा? 'दिशा' कविता के आधार पर बताएँ। A. गंगा नदी B. हिमालय C. विंध्याचल D. नीलगिरि 11 / 50 11. शहर में बसंत किस प्रकार आता है? 'बनारस' कविता के आधार पर बताएँ। A. कभी-कभी B. अचानक से C. धीरे-धीरे D. कभी नहीं 12 / 50 12. अगहन देवस घटा निसि बाढ़ी।.... छंद का प्रकार है- A. दोहा-चोपाई B. हरिगीतिका C. सोरठा D. मालिनी 13 / 50 13. बिरह बाढ़ि भा दारुन सीऊ। पंक्ति में --------- अलंकार है। A. अतिशयोक्ति B. उत्प्रेक्षा C. पुनरुक्ति प्रकाश D. अनुप्रास 14 / 50 14. 'बारहमासा' के आधार पर बताएँ। किस माह में शीत चार गुना बढ़ गया है? A. पूस B. अगहन C. फाल्गुन D. माघ 15 / 50 15. "साझा" लघुकथा के आधार पर बताएँ। निम्न में से क्या सत्य नहीं है? A. उसने हाथी से मिलकर गन्ना बोया B. किसान चाहता था कि फसल आधी-आधी बाँट ली जाए। C. हाथी ने ईमानदारी से फसल बाँट ली D. किसान हाथी के साथ खेती करने के लिए तैयार हो गया 16 / 50 16. "पहचान" लघुकथा के आधार पर बताइए- राजा द्वारा जनता को दिये गए हुक्मों का निम्न में से क्या निहितार्थ (उद्देश्य) नहीं था? A. स्वयं की उन्नति करना। B. उत्पादन को बढ़ाना। C. जनता की उन्नति करना। D. जनता का शोषण करना। 17 / 50 17. "शेर" लघुकथा के आधार पर बताएँ - व्यवस्था के दिखावे का विरोध कौन करता है? A. लोमड़ी B. उल्लू C. गधा D. लेखक 18 / 50 18. "शेर" लघुकथा के आधार पर बताएँ - लोमड़ी स्वेच्छा से शेर के मुँह में क्यों चली जा रही थी? A. पद के लिए B. रोजगार के लिए C. घास के लिए D. स्वर्ग (मोक्ष) के लिए 19 / 50 19. "चार हाथ" लघुकथा के आधार पर बताएँ। मिल मालिक ने अंत में क्या किया? A. मजदूरी तिगुनी कर दी। B. मजदूरी आधी कर दी। C. मजदूरी आधी करके दोगुने मजदूर रख लिए। D. मजदूरी दोगुनी कर दी। 20 / 50 20. कवि के अनुसार व्यक्ति के द्वारा समाज के साथ जुड़ने पर क्या होगा? "यह दीप अकेला" कविता के आधार पर बताएँ। A. केवल समाज शक्तिशाली होगा। B. दोनों की सार्थकता होगी। C. दोनों कमजोर होंगे। D. केवल व्यक्ति समृद्ध होगा। 21 / 50 21. "मैंने देखा एक बूँद" कविता ‘बूँद’ किसका प्रतीक है? A. विराट सत्ता का B. नश्वर मनुष्य का C. नश्वर संसार का D. मृत्यु का 22 / 50 22. कश्मीर यात्रा पर नेहरू जी का कैसा स्वागत हुआ था? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. इनमें से कोई नहीं B. सामान्य C. नीरस D. भव्य 23 / 50 23. "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ कि लेखक के भाई का नाम क्या था? A. गजराज B. राज सिंह C. शिवराज D. बलराज 24 / 50 24. लेखक को सेवाग्राम में रहते हुए कौन-कौन से देशभक्त देखने को मिले? A. ये सभी B. पृथ्वीसिह आजाद C. मीरा बेन और राजेंद्र बाबू D. खान अब्दुल गफ़्फ़ार खान 25 / 50 25. लेखक और उनकी पत्नी को सदरमुकाम में आमंत्रित करने कौन आए थे? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. ट्यूनेशिया के प्रधानमंत्री B. यास्सेर अराफ़ात के मंत्री C. यास्सेर अराफ़ात D. लोटस पत्रिका के तत्कालीन संपादक 26 / 50 26. गांधी जी से मिलते हुए लेखक किसे अपने साथ रखना चाहता था? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. अपने बड़े भाई को B. अपने पिता को C. अपने छोटे भाई को D. अपनी माता को 27 / 50 27. गांधी जी से साथ चलते हुए लेखक ने किनको पहचान लिया था? "गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात" पाठ के आधार पर बताएँ? A. डॉ0 सुशीला नय्यर और महादेव देसाई B. इनमें से कोई नहीं C. डॉ0 सुशीला नय्यर D. महादेव देसाई 28 / 50 28. गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफ़ात नामक पाठ भीष्म साहनी की आत्मकथा का अंश है। उनकी आत्मकथा का नाम है - A. आज का नया युग B. अपनी खबर C. आज के अतीत D. जाने पहचाने लोग 29 / 50 29. जगधर क्या सहन नहीं कर पा रहा था? A. रुपये सूरदास के पास रहें। B. सुभागी सूरदास के पास रहे। C. सारे रुपये भैरो के पास रहें। D. सुभागी भैरो के पास रहे। 30 / 50 30. 'बल्लमटेर' का अर्थ निम्न में से क्या नहीं है? A. बदमाश B. लुटेरे C. शरीफ D. गुंडे 31 / 50 31. रात के कितने बजे सूरदास की झोपड़ी में आग लगा दी जाती है? A. दो बजे B. बारह बजे C. एक बजे D. तीन बजे 32 / 50 32. क्या चीज सूरदास के जीवन की सारी आशाओं का आधार थी? A. जमीन B. रुपयों की पोटली C. बर्तन D. झोपड़ी 33 / 50 33. "दूसरा देवदास" कहानी के आधार पर बताइए। ............. की नीलांजली में सहस्र बत्तियाँ घी में भिगोकर रखी हुई है? A. काँसे B. चाँदी C. सोने D. पीतल 34 / 50 34. ऐसी कौन सी स्मृति है जिसके साथ लेखक को मृत्यु का बोध अजीब तौर से जुड़ा मिलता है? "बिस्कोहर की माटी" पाठ के आधार पर बताइए। A. उस साँप की स्मृति जो बहुत खतरनाक था। B. उस औरत की स्मृति जिसका पति मर गया था। C. उस गर्मी की स्मृति जो लोगों को बीमार कर देती थी। D. इनमें से कोई नहीं 35 / 50 35. "बिस्कोहर की माटी" पाठ के आधार पर बताइए। माँ के अंक से लिपटकर माँ का दूध पीना- A. चेतन से जड़ होना है। B. जड़ से चेतन होना है। C. चेतन से चेतन होना है। D. जड़ से जड़ होना है। 36 / 50 36. नीम के फूल और पत्ते किस रोग में रोगी के पास रखे जाते थे? "बिस्कोहर की माटी" पाठ के आधार पर बताइए। A. खसरा B. चेचक C. टीबी D. बुखार 37 / 50 37. "सुमिरिनी के मनके" पाठ के आधार पर बताएँ - लेखक के अनुसार धर्म के गूढ़ रहस्यों को समझने का अधिकार किनके पास होना चाहिए ? A. केवल धर्मोपदेशकों B. केवल तत्वशास्त्रियों C. जन सामान्य के पास D. केवल मीमांसकों 38 / 50 38. "सुमिरिनी के मनके" पाठ के आधार पर बताएँ - क्या धर्म संबंधी विचार और मान्यताएँ अपने समय का बोध कराते हैं? A. नहीं B. हाँ 39 / 50 39. "सुमिरिनी के मनके" पाठ के आधार पर बताएँ - लकड़ी यदि खेत की मिट्टी छू ले तो सन्तान .......... बनेगी। A. खेतिहर B. मजदूर C. चरवाहा D. ज़मींदार 40 / 50 40. "सुमिरिनी के मनके" पाठ के आधार पर बताएँ - 'सच्चा प्रेमी लोहे को छूता और घुड़दौड़ का पहला इनाम पाता' से क्या अभिप्राय है? A. पुरश्री से विवाह हो जाता है। B. पुरश्री की प्रतिमा से विवाह हो जाता है। C. घोड़ा इनाम में मिल जाता है। D. इनमें से कोई नहीं 41 / 50 41. बालक द्वारा इनाम में लड्डू माँगने पर लेखक ने सुख की साँस क्यों भरी? A. बच्चे की स्वाभाविक प्रवृतियाँ अभी जीवित थी B. इनमें से कोई नहीं C. वहाँ केवल लड्डू ही रखे थे। D. लड्डू सस्ता इनाम था 42 / 50 42. लेखक के अनुसार अगस्त्य मुनि कुटज क्यों कहे जाते हैं? A. कुटज से उत्पन्न होने के कारण। B. घर से उत्पन्न होने के कारण C. इनमें से कोई नहीं। D. घड़े से उत्पन्न होने के कारण 43 / 50 43. कौन मनुष्य को दयनीय और कृपण बना देता है? "कुटज" पाठ के आधार पर बताएँ? A. हिम्मत B. परोपकार C. दया D. स्वार्थ 44 / 50 44. शिवालिक क्या है? "कुटज" निबंध के आधार पर बताएँ? A. शिव की पत्नी B. पर्वत श्रेणी C. शिव का त्रिशूल D. शिव की जटा 45 / 50 45. लेखक प्रभाष जोशी द्वारा रचित पाठ किससे संबन्धित है? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. अपनी यात्रा के विषय में बताना B. पर्यावरणीय सरोकारों से आम जन को जोड़ना C. भारत की नदियों की जानकारी देना। D. मालवा क्षेत्र का गुणगान करना 46 / 50 46. लेखक के अनुसार अब ये सदानीरा नदियाँ मालवा के गालों पर क्या नहीं बहा सकती? A. आँसू B. पानी C. कूड़ा D. रेत 47 / 50 47. 'अपना मालवा...' पाठ के आधार पर बताइए कि लेखक ने चंबल नदी को कहाँ देखा? A. ओंकारेश्वर B. नेमावर C. हालोद D. घाटा बिलोद 48 / 50 48. लेखक द्वारा बजवाड़ा में देखे दृश्य के विषय में क्या सही नहीं है? "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। A. नर्मदा उफन कर बह रही थी। B. चाँद निकला हुआ था। C. नर्मदा शांत, गंभीर और भरी पूरी थी। D. शाम हो जाने पर भी जैसे अपने अंदर के मंदे उजाले से गमक रही थी। 49 / 50 49. "अपना मालवा : खाऊ उजाडू सभ्यता से ..." पाठ के आधार पर बताइए। नागदा स्टेशन पर मीणा जी द्वारा बेची गई चाय में.... A. पानी नहीं होता था। B. दूध नहीं होता था। C. चायपत्ती नहीं होती थी। D. चीनी नहीं होती थी। 50 / 50 50. 'बहुत दिनान को अवधि आसपास परे' में अलंकार है- A. यमक B. अनुप्रास C. रूपक D. उपमा Your score is 0% Restart quiz JOIN WHATSAPP CHANNEL JOIN TELEGRAM CHANNEL 2024-02-11