‘सीता की खोज‘ पर आधारित राम कथा की समझ 28 0% Created by hindigyan राम कथा की समझ 28 इस प्रश्नावली में शामिल प्रश्न 'एनसीईआरटी' की पुस्तक 'बाल रामकथा' पर आधारित हैं। इसमें उत्तीर्ण होने के लिए आपको पूछे गए प्रश्नों में से आधे प्रश्नों के ही सही उत्तर देने हैं। आप चाहें तो जब तक आप सभी प्रश्नों के सही उत्तर न दे सकें तब तक बार-बार अपनी समझ को परख सकते हैं। 'बाल रामकथा' में वर्णित राम का चरित्र हमें आदर्श बनने की प्रेरणा देता है। राम-कथा की समझ को अपने तक न रखें बल्कि अपने मित्रों और संबंधियों तक इसका प्रकाश फैलाएँ। 1 / 10 1. राम ने किस नदी से सीता के विषय में पूछा? A. यमुना B. गंगा C. कृष्णा D. गोदावरी 2 / 10 2. राम ने सीता के विषय में किस-किस से पूछा? A. चट्टानों और पत्थर B. ये सभी C. हाथी, शेर D. नदी, वृक्ष 3 / 10 3. लक्ष्मण ने राम को शांत करते हुए क्या कहा? A. इस तरह दुख से कातर नहीं होना चाहिए। B. हम मिलकर सीता की खोज करेंगे। C. ये सभी। D. आप आदर्श पुरुष हैं। आपको धैर्य रखना चाहिए। 4 / 10 4. कुटिया में पहुँचकर राम की बेचैनी क्यों बढ़ गई? A. सीता आश्रम में नहीं थी। B. इनमें से कोई नहीं। C. लक्ष्मण आश्रम में नहीं था। D. राम बहुत अधिक थक गए थे। 5 / 10 5. सीता के वियोग में राम की स्थिति कैसी हो गई थी? A. लोभी जैसी B. गरीब जैसी C. समृद्ध जैसी D. विक्षिप्त जैसी 6 / 10 6. गोदावरी नदी ने सीता के विषय में राम को क्या बताया? A. नदी ने रावण के बारे में बता दिया। B. नदी ने पूर्व दिशा का रास्ता बता दिया। C. नदी ने कोई उत्तर नहीं दिया। D. ये सभी। 7 / 10 7. लक्ष्मण ने राम को कुटी छोड़ने के पीछे कौन-सा कारण बताया? A. राक्षसों का डर B. भाई का प्रेम C. भाई की खोज D. सीता के कटाक्ष और उलाहना 8 / 10 8. राम लक्ष्मण पर क्रुद्ध क्यों थे? A. लक्ष्मण के सो जाने के कारण B. कुटी छोड़कर आने पर वह लक्ष्मण से क्रुद्ध थे। C. थक जाने के कारण D. भोजन न देने के कारण 9 / 10 9. राम सुध-बुध क्यों भुला बैठे? A. हिरण न मिल पाने के कारण। B. इनमें से कोई नहीं। C. सिर में चोट लगने के कारण। D. सीता से बिछुड़ना उनके लिए असहनीय आघात था। 10 / 10 10. कुटी की ओर वापिस जाते हुए राम के मन में कौन-कौन सी आशंकाएँ थी? A. "अब क्या होगा?" B. ये सभी C. "सीता अकेली रहीं तो राक्षस उन्हें मार डालेंगे। खा जाएँगे।" D. "अच्छा हो कि लक्ष्मण वहीं हों। मारीच की मायावी आवाज उन तक न पहुँची हो" Your score is 0% Restart quiz By Wordpress Quiz plugin Pages: 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 2022-12-11