‘सम्पूर्ण राम कथा’ पर आधारित राम कथा की समझ 50 0% Created by hindigyan राम कथा की समझ 50 इस प्रश्नावली में शामिल प्रश्न 'एनसीईआरटी' की पुस्तक 'बाल रामकथा' पर आधारित हैं। इसमें उत्तीर्ण होने के लिए आपको पूछे गए प्रश्नों में से आधे प्रश्नों के ही सही उत्तर देने हैं। आप चाहें तो जब तक आप सभी प्रश्नों के सही उत्तर न दे सकें तब तक बार-बार अपनी समझ को परख सकते हैं। 'बाल रामकथा' में वर्णित राम का चरित्र हमें आदर्श बनने की प्रेरणा देता है। राम-कथा की समझ को अपने तक न रखें बल्कि अपने मित्रों और संबंधियों तक इसका प्रकाश फैलाएँ। 1 / 60 1. राम-लक्ष्मण की मूर्च्छा का उपचार किसने कराया? A. इनमें से कोई नहीं B. रावण ने C. विभीषण ने D. जामवंत ने 2 / 60 2. लंका का शासन संभालने के बाद विभीषण क्या चाहते थे? A. राम कुछ दिन लंका में रुक जाएँ। B. राम लंका के राजा बन जाएँ। C. राम शीघ्र लंका से चले जाएँ। D. राम सदैव के लिए लंका में रुक जाएँ। 3 / 60 3. रावण के साथ युद्ध की योजना बनाते समय किस प्रकार सबकी भूमिका तय की गई? A. योग्यता के अनुसार। B. उपयोगिता के अनुसार। C. इनमें से कोई नहीं। D. योग्यता और उपयोगिता के अनुसार। 4 / 60 4. हनुमान लंका पहुँचकर चकित क्यों रह गए? A. लंका की सुंदरता को देखकर। B. इनमें से कोई नहीं। C. लंका की बदहाली देखकर। D. लंका की कंगाली देखकर। 5 / 60 5. अशोक वाटिका से हनुमान को किसने बंदी बनाया? A. नरांतक B. अक्षकुमार। C. मेघनाथ। D. अतिकाय 6 / 60 6. लंका विजय का समाचार सुनकर सीता की कैसी दशा हुई? A. सीता लंका विजय का समाचार सुनकर द्रवित हुईं। B. सीता लंका विजय का समाचार सुनकर क्रोधित हुईं। C. सीता लंका विजय का समाचार सुनकर प्रसन्न हुईं। D. सीता लंका विजय का समाचार सुनकर दुखी हुईं। 7 / 60 7. निषादराज गुह से मिलने के बाद हनुमान भरत से मिलने कहाँ पहुँचे? A. किष्किंधा। B. केकैयराज। C. नंदीग्राम। D. जनकपुर। 8 / 60 8. सीता ने अपना हार किसे भेंट दे दिया? A. मंथरा को B. भरत को C. हनुमान को D. लक्ष्मण को 9 / 60 9. रावण का बाण लगने पर लक्ष्मण की क्या दशा हुई? A. लक्ष्मण अचेत हो गए। B. लक्ष्मण सचेत हो गए। C. ये सभी। D. लक्ष्मण वीरगति को प्राप्त हो गए। 10 / 60 10. राम के द्वारा लंका में न रुकने पर विभीषण क्या चाहते थे? A. राम के साथ अयोध्या जाना B. राम के साथ संन्यास लेना। C. राम के साथ मोक्ष प्राप्त करना। D. राम के साथ वन में जाना। 11 / 60 11. समुद्र पर पुल बनाने का काम किसे दिया गया? A. विभीषण को B. हनुमान को C. नल को D. सुग्रीव को 12 / 60 12. संजीवनी बूटी से किसका उपचार किया गया? A. विभीषण का B. राम का C. लक्ष्मण का D. रावण का 13 / 60 13. राम के द्वारा विनती किए जाने पर समुद्र ने क्या किया? A. ये सभी। B. समुद्र और विशाल हो गया। C. राम को रास्ता दे दिया। D. राम को कोई कोई उत्तर नहीं दिया। 14 / 60 14. राम ने अपनी सेना को चार भागों में विभक्त क्यों किया था? A. ये सभी B. लंका के चार द्वार थे। C. चौतरफ़ा आक्रमण होना था। D. हर टुकड़ी को एक द्वार सौंपा गया। 15 / 60 15. पुष्पक विमान किष्किंधा क्यों उतारा गया? A. सुग्रीव की रानियों तारा और रूपा से मिलने के लिए। B. सुग्रीव की रानियों तारा और रूपा को लेने के लिए। C. वानरों को उतारने के लिए। D. अंगद को छोड़ने के लिए। 16 / 60 16. राम का राज्याभिषेक किस प्रकार हुआ? A. राम ने सीता को एक बहुमूल्य हार दिया। B. माताओं ने आरती उतारी। C. ये सभी D. मंगलाचार हुआ। शुभ गीत गाए गए। 17 / 60 17. राम का राज्याभिषेक किस प्रकार हुआ? A. लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न उनके पास खड़े थे। B. ये सभी C. राम और सीता सोने के रत्नजटित सिंहासन पर बैठे। D. मुनि वशिष्ठ ने राम का राजतिलक किया। 18 / 60 18. हनुमान को सीता कहाँ पर दिखी? A. लंका की सीमा पर। B. समुद्र के किनारे। C. रावण के महल में। D. अशोक वाटिका में। 19 / 60 19. रावण के मरने पर दुखी विभीषण को किसने समझाया? A. अंगद ने B. लक्ष्मण ने C. हनुमान ने D. राम ने 20 / 60 20. सीता ने चलते-चलते हनुमान को क्या दिया? A. अशोक वाटिका के फल। B. वृक्ष का पत्ता। C. अपना एक आभूषण। D. ये सभी। 21 / 60 21. राम ने अपनी सेना को कितने भागों में विभक्त किया था? A. चार B. सात C. आठ D. पाँच 22 / 60 22. भरत ने कितने वर्ष तक अयोध्या का राजकाज संभाला? A. चौदह वर्ष तक B. बीस वर्ष तक C. दस वर्ष तक D. बारह वर्ष तक 23 / 60 23. कितने दिन में पल बनकर तैयार हो गया था? A. दस दिन में। B. दो दिन में। C. चार दिन में। D. पाँच दिन में। 24 / 60 24. किसने अतिकाय का सिर काट डाला? A. अंगद B. राम C. लक्ष्मण D. हनुमान 25 / 60 25. राम को अयोध्या भेजने के लिए किसका प्रबंध किया गया? A. नाव का। B. रथ का। C. पुष्पक विमान का। D. घोड़ों का। 26 / 60 26. मेघनाथ के मारे जाने पर रावण की क्या दशा हुई? A. मूर्च्छित हो गया। B. ये सभी। C. विलाप करने लगा। D. रावण एकदम टूट गया। 27 / 60 27. नंदीग्राम से चलने से पहले राम ने पुष्पक विमान को कहाँ भेज दिया? A. कुबेर के पास। B. शिव के पास। C. यम के पास। D. इन्द्र के पास। 28 / 60 28. विभीषण कौन था? A. रावण का भाई B. रावण का पिता C. रावण का पुत्र D. रावण का सेनापति 29 / 60 29. गंगा-यमुना के संगम पर किस ऋषि के आश्रम में पुष्पक विमान उतारा गया था। A. ऋषि वाल्मीकि के आश्रम में। B. ऋषि विश्वामित्र के आश्रम में। C. ऋषि कपिल के आश्रम में। D. ऋषि भरद्वाज के आश्रम में। 30 / 60 30. कुंभकर्ण ने किसे घायल कर दिया था? A. हनुमान को। B. इनमें से कोई नहीं। C. अंगद को। D. हनुमान और अंगद को। 31 / 60 31. किसने निकुंभ, देवांतक और त्रिशिरा को मौत की नींद सुला दिया? A. राम B. हनुमान C. लक्ष्मण D. अंगद 32 / 60 32. हनुमान की बात सुनकर भरत के मुख पर कैसे भाव थे? A. शोक B. प्रसन्नता C. ईर्ष्या D. दुख 33 / 60 33. कुंभकर्ण कौन था? A. रावण का पुत्र B. रावण का मंत्री C. रावण का भाई D. रावण का नाती 34 / 60 34. हनुमान ने सीता से मिलने के लिए पेड़ पर बैठे-बैठे क्या किया? A. फल चखना। B. राम का गुणगान। C. हरि का भजन। D. रावण का गुणगान। 35 / 60 35. लक्ष्मण के उपचार के कौन संजीवनी बूटी लेकर आया? A. राम B. हनुमान C. विभीषण D. अंगद 36 / 60 36. किसके प्रहार से रावण का मुकुट धरती पर गिर पड़ा? A. लक्ष्मण B. हनुमान C. अंगद D. राम 37 / 60 37. रावण के मरने के बाद राम ने विभीषण के साथ क्या किया? A. उसे लंका से निकाल दिया। B. उसे बंदी बना लिया। C. उसे मृत्यु-दंड दे दिया। D. उसे लंका का राजा बना दिया। 38 / 60 38. राम के आने की सूचना पाकर अयोध्या का कैसा दृश्य हो गया? A. अयोध्या में युद्ध की तैयारियाँ होने लगीं। B. अयोध्या में उत्सव की तैयारियाँ होने लगीं। C. अयोध्या में शोक की तैयारियाँ होने लगीं। D. इनमें से कोई नहीं। 39 / 60 39. रावण ने अंगद के मुख से राम संदेश सुनकर क्या किया? A. रावण क्रोधित हो गया। B. रावण ने राम से सुलह कर ली। C. रावण ने अंगद को बंदी बना लिया। D. ये सभी। 40 / 60 40. विभीषण ने राम को लंका में रोकना चाहा, इस पर राम ने क्या किया? A. इनमें से कोई नहीं। B. राम ने विनम्रता से मना कर दिया। C. राम लंका में रुकने के लिए तैयार हो गए। D. राम क्रोधित हो गए। 41 / 60 41. राम ने अंगद को दूत बनाकर लंका क्यों भेजा? A. सुलह का अंतिम प्रयास के रूप में। B. भयभीत होकर। C. चिंता में आकर। D. ये सभी। 42 / 60 42. मेघनाथ का अन्य नाम क्या था? A. मेघजीत B. इंद्रजीत C. ब्रहमजीत D. शिलाजीत 43 / 60 43. राम ने समुद्र पार करने के लिए पहले क्या किया? A. ये सभी। B. राम ने समुद्र से विनती की। C. राम ने समुद्र का जल सुखा दिया। D. राम ने समुद्र का जल पी लिया। 44 / 60 44. राम को क्रोध में देखकर समुद्र ने राम को क्या सलाह दी? A. नल नामक वानर से पुल बनावाने की। B. जामवंत से पुल बनावाने की। C. हनुमान से पुल बनावाने की। D. सुग्रीव से पुल बनावाने की। 45 / 60 45. सबसे पहले किसने पुल पार किया? A. विभीषण ने। B. सुग्रीव ने। C. नल ने। D. राम ने। 46 / 60 46. लक्ष्मण के बाणों से बचने के कौन महल में जा छिपा था? A. नरांतक B. विभीषण C. मेघनाथ D. देवांतक 47 / 60 47. राम के प्रहार से मुकुट के धरती पर गिरने से रावण ने क्या किया? A. लज्जित होकर लौट गया B. युद्ध बंद कर दिया C. क्रोधित हो गया D. सीता को लौटा दिया 48 / 60 48. लंका पर आक्रमण की योजना बनाते समय सबसे बड़ी चुनौती क्या थी? A. रावण को हराना। B. समुद्र को पार करना। C. सेना के शास्त्रों का प्रबंध। D. सेना के भोजन का प्रबंध। 49 / 60 49. वैद्य सुषेण ने लक्ष्मण का उपचार कैसे किया? A. समुद्र के जल से। B. इनमें से कोई नहीं। C. नाग के विष से। D. संजीवनी बूटी से। 50 / 60 50. महल की संरचना के विषय में किसने लक्ष्मण को बताया? A. विभीषण B. राम C. सुग्रीव D. नल और नील 51 / 60 51. लक्ष्मण के बाणों से बचने के लिए मेघनाथ कहाँ छिप गया? A. तालाब में। B. गुफा में। C. महल में। D. जंगल में। 52 / 60 52. हनुमान ने सुरसा का सामना कैसे किया? A. उसका सिर तोड़ दिया। B. उसके मुँह में घुसकर निकल आए। C. उसको सुला दिया। D. उसको वहाँ से भगा दिया। 53 / 60 53. रावण जब हनुमान को मारना चाहता था तो किसने उसे रोका? A. अतिकाय ने। B. माल्यवान ने। C. विभीषण ने। D. इंद्रजीत ने। 54 / 60 54. राम ने अंतिम सुलह के लिए किसे दूत बनाकर लंका भेजा? A. अंगद को B. सुग्रीव को C. हनुमान को D. विभीषण को 55 / 60 55. किसने नरांतक का काम तमाम कर दिया? A. हनुमान B. लक्ष्मण C. राम D. अंगद 56 / 60 56. समुद्र पर पुल बनने का समाचार सुनकर रावण को कैसा लगा? A. रावण को विस्मय हुआ। B. रावण क्रोधित हो गया। C. ये सभी। D. रावण को भय हुआ। 57 / 60 57. मेघनाथ किस प्रकार युद्ध करता था? A. मायावी था। B. वह छिपकर युद्ध करता था। C. ये सभी। D. किसी को दिखाई नहीं पड़ता था। 58 / 60 58. राम ने विभीषण के अतिरिक्त और किसे अयोध्या आमंत्रित किया? A. सुग्रीव और हनुमान को। B. सुग्रीव को C. हनुमान को D. इनमें से कोई नहीं 59 / 60 59. सेना की रणनीति के अनुसार सेना के पीछे कौन चल रहा था? A. हनुमान और जामवंत। B. नल। C. जामवंत। D. हनुमान। 60 / 60 60. राम की शक्ति का अनुमान होने पर रावण ने किसे जगाया? A. मेघनाथ को B. अपनी शक्ति को C. अकंपन को D. कुंभकर्ण को Your score is 0% Restart quiz By Wordpress Quiz plugin Pages: 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 2022-12-11