‘सम्पूर्ण राम कथा’ पर आधारित राम कथा की समझ 48 0% Created by hindigyan राम कथा की समझ 48 इस प्रश्नावली में शामिल प्रश्न 'एनसीईआरटी' की पुस्तक 'बाल रामकथा' पर आधारित हैं। इसमें उत्तीर्ण होने के लिए आपको पूछे गए प्रश्नों में से आधे प्रश्नों के ही सही उत्तर देने हैं। आप चाहें तो जब तक आप सभी प्रश्नों के सही उत्तर न दे सकें तब तक बार-बार अपनी समझ को परख सकते हैं। 'बाल रामकथा' में वर्णित राम का चरित्र हमें आदर्श बनने की प्रेरणा देता है। राम-कथा की समझ को अपने तक न रखें बल्कि अपने मित्रों और संबंधियों तक इसका प्रकाश फैलाएँ। 1 / 60 1. सीता को वन जाने से रोकने के लिए राम ने क्या कहा? A. वन का जीवन बहुत कठिन है। B. तुम महलों में पली हो। ऐसा जीवन कैसे जी सकोगी? C. ये सभी। D. वन में न रहने का ठीक स्थान, न भोजन का ठिकाना। 2 / 60 2. दशरथ के देहांत के बाद महर्षि वशिष्ठ ने क्या कहा? A. राम को वन नहीं जाना चाहिए। B. राजमहल खाली नहीं रहना चाहिए। C. राजगद्दी खाली नहीं रहनी चाहिए। D. इनमें से कोई नहीं। 3 / 60 3. पिता की मृत्यु का समाचार सुनकर भरत की दशा कैसी हो जाती है? A. पछाड़ खाकर गिर पड़े। B. विलाप करने लगे। C. ये सभी। D. शोक में डूब गए। 4 / 60 4. पिता को राजमहल में न पाकर भरत कहाँ गए? A. भाई राम के कक्ष में। B. माता कौशल्या के महल में। C. माता कैकेयी के महल में। D. माता सुमित्रा के महल में। 5 / 60 5. राम को वन जाने से रोकने के लिए दशरथ ने क्या कहा? A. ये सभी। B. मैं वचनबद्ध हूँ। C. मेरी मति मारी गई है। D. ऐसा निर्णय करने के लिए विवश हूँ। 6 / 60 6. शूर्पणखा के नाक-कान काट लिए जाने पर उसने क्या किया? A. वह वहीं पर बैठ गई। B. वह राम से विवाह के लिए तपस्या करने लगी। C. इनमें से कोई नहीं। D. अपने भाई खर और दूषण के पास रोती-बिलखती भागी। 7 / 60 7. राम और सीता के साथ और कौन वन जाने को तैयार हो गया? A. दशरथ B. सुमित्रा C. लक्ष्मण D. कौशल्या 8 / 60 8. राम द्वारा पूछने पर शूर्पणखा ने अपना परिचय क्या बताया? A. वह कुंभकर्ण की बहन है B. ये सभी C. वह अविवाहित है D. वह रावण की बहन है 9 / 60 9. निषादराज गुह को भरत के साथ सेना देखकर क्या संदेह हुआ? A. कहीं राजमद में आकर भरत राम पर आक्रमण करने तो नहीं जा रहे हैं? B. कहीं राजमद में आकर शत्रुघ्न राम पर आक्रमण करने तो नहीं जा रहे हैं? C. इनमें से कोई नहीं। D. कहीं भरत चित्रकूट से ही अयोध्या का राज चलाने जा रहे हैं। 10 / 60 10. चित्रकूट में राम कैकेई से कैसे मिले? A. दुखी होकर B. इनमें से कोई नहीं C. क्रोधित होकर D. सहज भाव से 11 / 60 11. शूर्पणखा की दशा देखकर खर-दूषण ने क्या किया? A. शूर्पणखा को राम से माफी माँगने को कहा। B. क्रोध में आकर तत्काल चौदह राक्षस भेजे। C. इनमें से कोई नहीं। D. शूर्पणखा पर क्रोधित हो गए। 12 / 60 12. अपनी माँ के द्वारा राम को वन भेजे जाने की बात सुनकर भरत ने क्या किया? A. आनंद मनाने लगे। B. अपनी माँ पर प्रसन्न हो गए। C. खुशी-खुशी राजगद्दी पर बैठ गए। D. अपनी माँ पर क्रोधित हो गए। 13 / 60 13. राम, लक्ष्मण और सीता को वन तक छोड़ आने के लिए कौन महल के बाहर रथ लिए तैयार खड़ा था? A. मंत्री सुमंत। B. सेनापति। C. भरत। D. मंथरा का गुप्तचर। 14 / 60 14. भरत के द्वारा खड़ाऊँ माँगने पर राम ने क्या किया? A. खड़ाऊँ देने से मना कर दिया। B. इनमें से कोई नहीं। C. क्रोधित हो गए। D. भरत का यह आग्रह राम ने स्वीकार कर लिया। 15 / 60 15. अयोध्या से जब घुड़सवार भरत के ननिहाल पहुँचे, उस समय भरत क्या कर रहे थे? A. शिकार कर रहे थे। B. उस समय भरत अपने मित्रों को सपने के विषय में बता रहे थे। C. कहानी सुना रहे थे। D. भोजन कर रहे थे। 16 / 60 16. राम, सीता और लक्ष्मण ने पर्णकुटी कहाँ बनाई थी? A. अयोध्या में। B. लंका में। C. किष्किंधा में। D. चित्रकूट में। 17 / 60 17. राम महर्षि भरद्वाज के आश्रम में क्यों नहीं रहना चाहते थे? A. ताकि भरत को पता न चले। B. ताकि कोई बाहरी व्यक्ति आक्रमण न कर दे। C. ताकि महर्षि भरद्वाज को कोई असुविधा न हो। D. ताकि भोजन की कोई कमी न हो। 18 / 60 18. गोदावरी नदी के तट पर जहाँ राम, लक्ष्मण और सीता ने वनवास का शेष समय बिताया, उस स्थान का क्या नाम था? A. षडवटी B. दशवटी C. पंचवटी D. जनवटी 19 / 60 19. 'भरत को राज्य' और 'राम को वनवास' की बात राम को किससे ज्ञात हुई? A. सुमंत से। B. दशरथ से। C. कैकेयी से। D. वशिष्ठ से। 20 / 60 20. अगस्त्य ऋषि ने राम को किस नदी के किनारे जाने को कहा? A. ब्रह्मपुत्र नदी। B. सिंधु नदी। C. गंगा नदी। D. गोदावरी नदी। 21 / 60 21. राम के मुख से वन-गमन की बात सुनकर कौशल्या ने राम से क्या कहा? A. पुत्र! यह राजाज्ञा अनुचित है। उसे मानने की आवश्यकता नहीं है। B. पुत्र! यह राजाज्ञा उचित है। उसे मानने की आवश्यकता है। C. पुत्र! यह राजाज्ञा अनुचित है। उसे मानने की आवश्यकता है। D. पुत्र! यह राजाज्ञा उचित है। उसे मानने की आवश्यकता नहीं है। 22 / 60 22. वन-गमन के दौरान राम, लक्ष्मण और सीता ने पहली रात किस नदी के किनारे बिताई? A. सरयू नदी। B. तमसा नदी। C. गंगा नदी। D. यमुना नदी। 23 / 60 23. राम, सीता और लक्ष्मण ने चित्रकूट छोड़ते हुए किस मुनि से विदा ली। A. मुनि विश्वामित्र से। B. मुनि अत्रि से। C. मुनि वशिष्ठ से। D. मुनि कपिल से। 24 / 60 24. राम के द्वारा वन-गमन स्वीकार किए जाने पर कैकेयी ने कैसा अनुभव किया? A. कैकेयी के चेहरे पर प्रसन्नता छा गई। B. कैकेयी के चेहरे पर कालिमा छा गई। C. कैकेयी के चेहरे पर उदासी छा गई। D. कैकेयी के चेहरे पर घृणा छा गई। 25 / 60 25. दशरथ ने राजसिंहासन के विषय में राम से क्या कहा? A. मुझे बंदी बना लो और राज सँभालो। B. कैकेयी को बंदी बना लो और राज सँभालो। C. मुझे मार दो और राज सँभालो। D. भरत को बंदी बना लो और राज सँभालो। 26 / 60 26. दंडक वन का वातावरण कैसा था? A. दंडकारण्य घना था। B. ये सभी। C. इस वन में अनेक तपस्वियों के आश्रम थे। D. पशु-पक्षियों और वनस्पतियों से परिपूर्ण। 27 / 60 27. कौशल्या-भवन से निकलकर राम ने सीता पास जाकर क्या कहा? A. माता-पिता की आयु का उल्लेख किया। B. सारा हाल बताया। विदा माँगी। C. ये सभी। D. माता-पिता की सेवा करने का आग्रह किया। 28 / 60 28. राम चित्रकूट से दूर क्यों जाना चाहते थे? A. अब तपस्या में कोई बाधा नहीं थी। B. चित्रकूट में लोगों का आना-जाना लगा रहता। C. ये सभी D. राम-लक्ष्मण ने उस वन से राक्षसों का सफ़ाया कर दिया था। 29 / 60 29. लक्ष्मण ने राम को अयोध्या के राजसिहासन के विषय में क्या बात कही? A. आप विनम्रता से अयोध्या का राजसिहासन छीन दे दें। B. आप बाहुबल से अयोध्या का राजसिहासन छीन लें। C. आप कूटनीति से अयोध्या का राजसिहासन छीन लें। D. आप बाहुबल से अयोध्या का राजसिहासन दे दें।। 30 / 60 30. लक्ष्मण राम के वन जाने के निर्णय को क्या मान रहे थे? A. कायरों का काम B. बुद्धिहीन व्यक्ति का काम C. वीरों का काम D. आज्ञाकारी पुत्र का काम 31 / 60 31. निम्न में से कौन जटायु का स्वरूप देखकर डर गया? A. इनमें से कोई नहीं B. राम C. सीता D. लक्ष्मण 32 / 60 32. महर्षि वशिष्ठ ने सुमंत को राजभवन क्यों भेजा? A. महाराज दशरथ को बुलाने भेजा। B. रानी कैकेयी को बुलाने भेजा। C. रानी कौशल्या को बुलाने भेजा। D. इनमें से कोई नहीं। 33 / 60 33. राम, लक्ष्मण और सीता दंडक वन में सबसे पहले किसके आश्रम में पहुँचे? A. इनमें से कोई नहीं B. शबरी के आश्रम में C. क्षरभंग मुनि के आश्रम D. कपिल मुनि के आश्रम 34 / 60 34. कैकेयी के महल से निकलकर राम कहाँ गए? A. प्रजा के पास B. लक्ष्मण के पास C. गुरु के पास D. कौशल्या के पास 35 / 60 35. भरत ने राम की खड़ाऊँ के साथ क्या किया? A. ये सभी। B. अयोध्या पहुँचकर भरत ने पादुका-पूजन किया। C. अयोध्या की गद्दी पर खड़ाऊँ रखकर राज-काज चलाने का निश्चय किया। D. भरत ने खड़ाऊँ को माथे से लगाया। 36 / 60 36. शूर्पणखा के विवाह प्रस्ताव पर लक्ष्मण ने क्या कहा? A. इनमें से कोई नहीं। B. मैं तो राम का दास हूँ। मुझसे विवाह करके तुम दासी बन जाओगी। C. हमारा वनवास समाप्त होने पर मैं तुमसे विवाह कर सकूँगा। D. मैं विवाह के लिए तैयार हूँ। 37 / 60 37. जब दशरथ का देहांत हुआ, उस समय भरत कहाँ पर थे? A. अपने ननिहाल में। B. तीर्थ यात्रा पर। C. शिकार पर। D. चित्रकूट में। 38 / 60 38. राम के वन जाने को सुनकर कैकेयी द्वारा खुश होने पर दशरथ ने क्या कहा? A. नश्वर B. स्वीकार C. धिक्कार D. मक्कार 39 / 60 39. कौशल्या ने आहत मन से भरत को क्या कहा? A. ये सभी। B. तुम जो चाहते थे, हो गया। C. मुझे मेरे राम के पास भिजवा दो। D. राम अब जंगल में हैं। अयोध्या का राज तुम्हारा है। 40 / 60 40. कोपभवन के घटनाक्रम की जानकारी बाहर किसको थी? A. किसी को नहीं। B. केवल राम को। C. सुमंत को। D. सभी को। 41 / 60 41. चित्रकूट में भरत ने राम को देखते ही क्या किया? A. राम पर आक्रमण कर दिया। B. राम के साथ युद्ध किया। C. राम को बंदी बना लिया। D. राम के चरणों में गिर पड़े। 42 / 60 42. सुतीक्ष्ण मुनि ने राम को किस मुनि से मिलने की सलाह दी? A. क्षरभंग मुनि से B. मतंग ऋषि से C. अगस्त्य ऋषि से D. इनमें से कोई नहीं 43 / 60 43. राम के साथ खर-दूषण का युद्ध का क्या परिणाम हुआ? A. केवल दूषण राम के हाथों मारा गया। B. केवल खर राम के हाथों मारा गया। C. खर-दूषण दोनों राम के हाथों मारे गए। D. इनमें से कोई नहीं। 44 / 60 44. अकंपन ने रावण को राम के विषय में क्या बताया? A. राम कुशल योद्धा हैं। B. उनके पास विलक्षण शक्तियाँ हैं। C. ये सभी D. उन्हें कोई नहीं मार सकता। 45 / 60 45. राम ने वन-गमन को किस प्रकार आया उलटफेर कहा। A. कर्मवश B. भाग्यवश C. राजनीति के कारण D. कूटनीति के कारण 46 / 60 46. मंथरा ने किसे भड़का दिया था? A. भरत को B. दशरथ को C. राम को D. कैकेयी को 47 / 60 47. घुड़सवारों के द्वारा बुलाए जाने की सूचना मिलने पर भरत ने क्या किया? A. वे तत्काल अयोध्या जाने के लिए तैयार हो गए। B. अयोध्या पर आक्रमण कर दिया। C. इनमें से कोई नहीं। D. अयोध्या जाने के लिए मना कर दिया। 48 / 60 48. अकंपन से सीता-हरण की बात सुनकर रावण ने क्या किया? A. रावण ने सीता-हरण के लिए मना कर दिया। B. रावण सीता-हरण के लिए तैयार हो गया। C. रावण ने अकंपन को राज्य से निकाल दिया। D. रावण अकंपन पर क्रोधित हो गया। 49 / 60 49. मंथरा को राम का राज्याभिषेक कैसा लगा? A. उत्सव B. अच्छा C. मनभावन D. षड्यंत्र 50 / 60 50. कैकेयी के मुख से वन-गमन जाने की बात सुनकर राम की क्या दशा हुई? A. राम संयत रहे। B. राम खुश हो गए। C. राम दुखी हो गए। D. राम क्रोधित हो गए। 51 / 60 51. सीता जटायु को देखकर ........... हो गई। A. चिंतित B. भयभीत C. क्रोधित D. मूर्छित 52 / 60 52. राम के मुख से वन जाने की बात सुनकर सीता ने राम से क्या आग्रह किया? A. वन में साथ चलने का। B. अपने पिता के पास जाने का। C. महल को और सुंदर बनाने का। D. वस्त्र-आभूषण देने का। 53 / 60 53. दशरथ ने किसके वियोग में प्राण त्याग दिए? A. भरत के। B. लक्ष्मण के। C. राम के। D. सीता के। 54 / 60 54. क्षरभंग मुनि के आश्रम में किसने राम को राक्षसों के अत्याचार की कहानी सुनाई? A. अगस्त्य ऋषि ने। B. इनमें से कोई नहीं। C. क्षरभंग मुनि ने। D. सुतीक्ष्ण मुनि ने। 55 / 60 55. चित्रकूट में किसका आश्रम था। A. महर्षि गौतम का। B. महर्षि भरद्वाज का। C. शबरी का। D. महर्षि विश्वामित्र का। 56 / 60 56. जटायु कौन था? A. इनमें से कोई नहीं B. राम के पिता दशरथ का शत्रु C. राम के पिता दशरथ का भाई D. राम के पिता दशरथ का मित्र 57 / 60 57. कैकेयी ने दशरथ के विषय में भरत को क्या बताया? A. तुम्हारे पिता शिकार पर गए हैं। B. तुम्हारे पिता ने तुम्हें त्याग दिया है। C. तुम्हारे पिता ने संन्यास ले लिया है। D. तुम्हारे पिता का निधन हो गया। 58 / 60 58. अकंपन ने रावण को राम से बदला लेने का कौन-सा उपाय सुझाया? A. सीता-हरण का। B. राम को मारने का। C. सीता को मारने का। D. लक्ष्मण को मारने का। 59 / 60 59. राम के चरण-पादुकाओं के साथ अयोध्या पहुँचे भरत ने कहाँ रहने का निश्चय किया? A. वन में चले गए। B. इनमें से कोई नहीं। C. संन्यास ले लिया। D. तपस्वी के वस्त्र पहने और नंदीग्राम चले गए। 60 / 60 60. राम ने क्या कहकर कौशल्या माँ को अपने वन-गमन के निश्चय को सही कहा? A. ये सभी। B. आप मुझे आशीर्वाद दें। C. पिता की आज्ञा का उल्लंघन मेरी शक्ति से परे है। D. यह राजाज्ञा नहीं, पिता की आज्ञा है। Your score is 0% Restart quiz By Wordpress Quiz plugin Pages: 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 2022-12-11